जौनपुर के टॉप १० पर्यटन स्थलों की जानकारी – Tourist Places In Jaunpur In Hindi

3.5/5 - (2 votes)

Jaunpur In Hindi, जौनपुर उत्तर प्रदेश में स्थित एक जिला और शहर है जो अपने कई पर्यटन आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध है। जौनपुर हर साल बड़ी संख्या में दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर की यात्रा करना पर्यटकों के लिए एक बहुत ही शानदार अनुभव होता है। इस शहर में चारों तरफ जहां भी देखते हैं वहां बेहद सुंदरता नजर आती है। यह उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे सुंदर शहरों में से एक है।

जौनपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शाही ब्रिज, यमदग्नि आश्रम जैसे स्मारक, पुरातत्व संग्रहालय, वनस्पति संग्रहालय और प्राणी संग्रहालय जैसे पवित्र स्थान, अटाला मस्जिद, जामी मस्जिद, लाल दरवाजा मस्जिद, खालिस मुखलिस मस्जिद, शीतला चौकी जैसे स्थलों नाम शामिल हैं। अगर आप जौनपुर जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी चाहते हैं या फिर यहां की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको जौनपुर जिले के आकर्षक पर्यटन स्थलों की जानकारी देने जा रहें हैं।

Table of Contents

जौनपुर का इतिहास – History Of Jaunpur In Hindi

जौनपुर के बारे में एक ऐतिहासिक तथ्य है जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बता दें कि इस शहर की नींव 1100 के शुरुआती दिनों में रखी गई थी, लेकिन यह गोमती बाढ़ आने के बाद यह गायब हो गया था। लगभग 200 साल बाद इसे फिर से बनाया गया जब भारत को शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता था। इस शहर गठन उस समय सुल्तान, फिरोज शाह तुगलक द्वारा किया गया था, और यह लंबे समय तक मुस्लिम राजवंश की राजधानी बना रहा।

जौनपुर जिले को ब्रिटिश भारत में जोड़ा गया और भूमि राजस्व संग्रह की जमींदारी प्रणाली के अधीन था। आधुनिक जौनपुर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख हिस्से के अविकसित हिस्से को साझा करता है। आपको बता दें कि जौनपुर इस्लामी अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र था और यह आज भी अपनी स्थापत्य विरासत के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि यह शहर वर्तमान में चमेली के तेल, तम्बाकू के पत्तों, मूली और इमरती के लिए जाना जाता है।

जौनपुर के टॉप १० पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places In Jaunpur In Hindi

अगर आप उत्त्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो यहाँ आप नीचे दिए गए कई आकर्षक स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।

जौनपुर जिले के आकर्षक स्थल शाही पुल – Jaunpur Ka Aakarshan Sthal Shahi Bridge In Hindi

जौनपुर जिले के आकर्षक स्थल शाही पुल - Jaunpur Ka Aakarshan Sthal Shahi Bridge In Hindi

जौनपुर का शानदार शाही पुल एक आकर्षक संरचना है जो मुगलों द्वारा बनाए गए कई चमत्कारों में से एक है। आपको बता दें कि यह पुल जौनपुर में गोमती नदी पर बनाया गया है। इस पुल की बड़ी संरचना को पानी के दबाव का समर्थन करने दस विशाल मेहराब बने हुए हैं। बता दें कि ये ब्रिज फोटोग्राफी के प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। इस ब्रिज के पास आप कुछ लुहवने दृश्य अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। अगर आप जौनपुर की यात्रा पर जा रहें हैं तो आपको इस आकर्षक ब्रिज को देखने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

और पढ़े : मथुरा के 10 दर्शनीय स्थल और घूमने की जानकारी

जौनपुर जिले के पर्यटन स्थल यमदग्नि आश्रम – Jaunpur Ke Pramukh Paryatan Sthal Yamdagni Ashram In Hindi

जौनपुर जिले के पर्यटन स्थल यमदग्नि आश्रम - Jaunpur Ke Pramukh Paryatan Sthal Yamdagni Ashram In Hindi
Image Credit : Prakash Pandey

यमदग्नि आश्रम जौनपुर के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां आपको अपनी यात्रा के दौरान अवश्य जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह आश्रम सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से श्रद्धालु यहां यात्रा करने के लिए आकर्षित करता है। बता दें कि यह आश्रम कोई धार्मिक स्थल नहीं है लेकिन लोग यहां मन की शांति प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं। इस आश्रम की वास्तुकला बेहद सुंदर और आकर्षक है। अगर आप भी अपने तनाव भरे जीवन में  शांति तलाश कर रहें हैं तो इस आश्रम में अवश्य जाना चाहिए। यहां आप कुछ दिनों के लिए रह सकते हैं और अपने दिमाग को आराम दे सकते हैं।

जौनपुर का ऐतिहासिक स्थल लाल दरवाजा मस्जिद – Jaunpur Ka Aetihasik Jagah Lal Darwaza Masjid In Hindi

जौनपुर का ऐतिहासिक स्थल लाल दरवाजा मस्जिद - Jaunpur Ka Aetihasik Jagah Lal Darwaza Masjid In Hindi
Image Credit : Angad yadav

लाल दरवाजा मस्जिद एक बेहद आकर्षक स्थल है जिसके नाम से ही पता चलता है कि इस मस्जिद में एक एक लाल रंग का प्रवेश द्वार है। यह मस्जिद एक खूबसूरत संरचना है जो देश भर से हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। लाल दरवाजा मस्जिद के प्रमुख धार्मिक स्थल है जो अपने भक्तों के दिलों में कई कारणों से विशेष स्थान रखती है। लाल दरवाजा मस्जिद के बारे में यह कहा जाता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।

और पढ़े : आगरा के मशहूर ताजमहल का इतिहास और रोचक जानकारी

जौनपुर का दर्शनीय स्थल बॉटनी संग्रहालय – Jaunpur Ka Darshaniya Sthal Botany Museum In Hindi

बॉटनी संग्रहालय जौनपुर जिले या शहर का प्रमुख आकर्षण हैं, जहां का दौरा पर्यटकों को अवश्य करना चाहिए। बॉटनी संग्रहालय वनस्पति विज्ञान का एक संग्रह है जहां पर आप कई तरह के पौधों को देखकर तरोताजा हो जाएंगे। इस संग्रहालय के वनस्पतियों में अनूठी विशेषता है इसलिए इन्हें देखने के लिए इस जगह का दौरा जरुर करना चाहिए।

जौनपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर – Jaunpur Ka Prasidh Dharmik Sthal Trilochan Mahadev Temple In Hindi

जौनपुर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर - Jaunpur Ka Prasidh Dharmik Sthal Trilochan Mahadev Temple In Hindi
Image Credit : Rahul yadav

त्रिलोचन महादेव मंदिर जौनपुर जिले में स्थित एक प्रमुख मंदिर है जहां के दर्शन करने के लिए आपको अवश्य जाना चाहिए। यह मंदिर जौनपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कि हिंदू धर्म के लोगों का एक प्राचीन पूजा स्थल रहा है। बता दें कि त्रिलोचन महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो बड़ी संख्या में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर के दर्शन के दौरान आप यहां पास में स्थित जौनपुर के अन्य दर्शनीय स्थल जैसे शीतला चौकिया धाम और यमदग्नि आश्रम के लिए भी जा सकते हैं।

और पढ़े : बांके बिहारी मंदिर का रहस्य और पौराणिक कथा

जौनपुर पर्यटन में देखने लायक जगह अटाला मस्जिद – Jaunpur Tourism Me Dekhne Layak Jagah Atala Masjid In Hindi

जौनपुर पर्यटन में देखने लायक जगह अटाला मस्जिद - Jaunpur Tourism Me Dekhne Layak Jagah Atala Masjid In Hindi
Image Credit : Ambuj Upadhyay

अटाला मस्जिद जौनपुर जिले की एक प्रमुख संरचना है जिसका निर्माण भले ही मुग़ल शासकों द्वारा किया गया था। लेकिन यह मस्जिद हिंदू वास्तुकला के बहुत सारे प्रभावों को दर्शाती है। इस मंदिर में हिंदू वास्तुकला एक दम साफ़ नजर आती है, जिसका कारण है कि यह मस्जिद अटाला देवी मंदिर के पास स्थित है। अगर आप एक वास्तुकला प्रेमी हैं तो इस मस्जिद को देखने के लिए अवश्य जाना चाहिए। जौनपुर में अटाला मस्जिद सुबह 7:30 से रात 8 बजे तक खुली रहती है। इसके अलावा, हर शुक्रवार को यहां विशेष प्रार्थना आयोजित की जाती है।

जौनपुर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jaunpur In Hindi

Best Time To Visit Jaunpur In Hindi

अगर आप जौनपुर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको बता दें कि यहां आने का सबसे समय अच्छा अक्टूबर से मार्च का है। इस दौरान जौनपुर का मौसम सुहावना होता है और यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है। इस समय आप यहां दर्शनीय स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं। अप्रैल से जून तक यहां पर तेज गर्मी पड़ती है इसके बाद जुलाई से सितंबर तक मानसून का मौसम रहता है।

और पढ़े : उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी

जौनपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Jaunpur In Hindi

जौनपुर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसकी वजह से यह राज्य और भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोई भी पर्यटक हवाई जहाज, ट्रेन और सड़क मार्ग से जौनपुर की यात्रा आसानी से कर सकता है। परिवहन के विभिन्न माध्यमों से जौनपुर जाने की जानकारी नीचे हमने विस्तार में दी है।

हवाई जहाज से जौनपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Jaunpur By Airplane In Hindi

हवाई जहाज से जौनपुर कैसे पहुंचे - How To Reach Jaunpur By Airplane In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से जौनपुर की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां का प्रमुख निकटतम हवाई अड्डा है जो वाराणसी (40 किलोमीटर लगभग) स्थित है।

रेल द्वारा जौनपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Jaunpur By Train In Hindi

रेल द्वारा जौनपुर कैसे पहुंचे - How To Reach Jaunpur By Train In Hindi

अगर आप रेल मार्ग द्वारा जौनपुर शहर की यात्रा करने की योजना बना रहें है तो बता दें कि यहां के लिए भारत के कई प्रमुख शहरों से ट्रेन उपलब्ध हैं। यहां पर दो स्टेशन जौनपुर सिटी और जौनपुर जंक्शन स्थित हैं। जौनपुर के लिए चलने वाली ट्रेन के नाम हमने नीचे लिस्ट में दिए हैं।

  • 3283/3284 गंगा यमुना एक्सप (दिल्ली-वाराणसी / दानापुर)
  • 4649/4650 सरयू यमुना एक्सप्रेस (दिल्ली-वाराणसी)
  • 2427/2428 वाराणसी लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस
  • 3483/3484 फरक्का एक्सप्रेस
  • 2401/2402 श्रमजीवी एक्सप्रेस

सड़क मार्ग से जौनपुर कैसे जाये – How To Reach Jaunpur By Road In Hindi

सड़क मार्ग से जौनपुर कैसे जाये - How To Reach Jaunpur By Road In Hindi

जो भी पर्यटक सड़क मार्ग या बस द्वारा जौनपुर की यात्रा करने जा रहें हैं उनके लिए बता दें कि यह बस स्टैंड जौनपुर शहर के केंद्र में स्थित हैं। यह वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद और महत्वपूर्ण शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जौनपुर सड़क मार्ग से बहुत सुलभ है। वाराणसी से बस या ट्रेन से जौनपुर 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से जौनपुर की दूरी

  • वाराणसी से 58 किमी
  • इलाहाबाद से 110 किमी
  • अयोध्या से 142 किमी
  • लखनऊ से 228 किमी
  • गोरखपुर से 166 किमी

इस लेख में आपने जौनपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

जौनपुर का मेप Jaunpur Map

जौनपुर की फोटो गैलरी – Jaunpur Images

और पढ़े :

Leave a Comment