International Destination

क्यों न इस बार की गर्मियों की छुटी में सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने जाया जाये?

5/5 - (3 votes)

Best Places To Visit In Sydney In Hindi, सिडनी शहर, न्यू साउथ वेल्स की राजधानी और ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहरों के रूप में जाना जाता हैं। सिडनी अपने हार्बरफ्रंट सिडनी ओपेरा हाउस (Harbourfront Sydney Opera House) के लिए फेमस है जिसमे एक खूबसूरत पाल जैसी डिजाइन देखी जा सकती है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर डार्लिंग हार्बर और छोटे सर्कुलर क्वे पोर्ट, धनुषाकार हार्बर ब्रिज (Harbour Bridge) और रॉयल बॉटैनिक गार्डन (Royal Botanic Garden) के अलावा सिडनी टॉवर का आउटडोर प्लेटफॉर्म, स्काईवॉक (The Skywalk) आदि सिडनी शहर के आकर्षित नज़ारे हैं। सिडनी ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर विशाल महासागर से घिरा होने के कारण बहुत ही आकर्षक है और दर्शनीय प्रतीत होता हैं। सिडनी शहर के खूबसूरत नज़ारे दिल को छू लेते हैं और यही कारण हैं जिसके चलते सिडनी शहर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

सिडनी घूमने के लिए हर साल लाखो की संख्या में पर्यटक जाते हैं, जिसमे भारतीय मूल के पर्यटकों की संख्या भी बहुत अधिक होती हैं। सिडनी में कई ऐतिहासिक इमारते, खूबसूरत बगीचे, आकर्षित चर्चो के अलावा भी कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं, जिनकी यात्रा करना हर एक पर्यटकों को अच्छा लगता हैं। ऑस्ट्रेलिया की सबसे अधिक आबादी वाला सिडनी शहर पर्यटकों को छुट्टी मानाने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता हैं। ऑस्ट्रेलिया के विकसित देश बनने में सिडनी के विकाश का अहम योगदान रहा है। यदि आप सिडनी पर्यटन स्थल के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

1. सिडनी का इतिहास – Sydney History In Hindi

सिडनी ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी प्रसिद्ध शहर है। कई सालो पहले जब आस्ट्रेलियाई आदिवासी सिडनी आए थे तब उन्होंने एक जिले को अपना निवास स्थान के रूप में तब्दील कर दिया था। इतिहास के पन्नो में उसी से सिडनी शहर उजागर हुआ हैं। सिडनी आर्थिक दृष्टि से भी अंतर्राष्ट्रीय राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। सही मायनो में सिडनी उस समय अस्तित्व में आया जब एक सन 1788 में एक ब्रिटिश जहाज सिडनी पहुंचा। सन 1900 तक सिडनी न्यू साऊथ वेल्स की राजधानी रहा उसके बाद से लेकर आज तक सिडनी के विकास में लगातार वृद्धि हुई है। सिडनी ने 2000 से अधिक इंटरनेशनल प्रोग्रामो का संचालन किया है। इस प्रकार सिडनी का इतिहास भी काफी रोचक रहा है।

और पढ़े: इटली देश के बारे में जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

2. सिडनी शहर में घूमने के लिए 10 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Best Tourist Places To Visit In Sydney Australia In Hindi

सिडनी पर्यटन स्थल ऑस्ट्रेलिया की बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है। यदि आप सिडनी जैसे खूबसूरत शहर की यात्रा की योजना बना रहे है, तो हम आपको बता दे कि सिडनी घूमने के अलावा आप इसके आसपास भी कई खूबसूरत और आकर्षक जगह पर जा सकते है। जोकि आपकी यात्रा को रोचक और यादगार बना सकते हैं।

2.1 सिडनी के आकर्षण स्थल ओपेरा हाउस ऑस्ट्रेलिया – Sydney Ke Aakarshan Sthal Opera House In Hindi

सिडनी घूमने के दौरान आप सिडनी के ओपेरा हाउस को घूमना ना भूले। सिडनी का ओपेरा हाउस बहुत ही आकर्षक और मनमोहक पर्यटन स्थल है। यहाँ के मनमोहक दृश्यों के साथ तस्वीर लेने का आनंद ही बहुत अलौकिक होता है। सिडनी का यह पर्यटक स्थल ऐतिहासिक विरासत के रूप में भी जाना जाता है। चारो और पानी से घिरी यह संरचना पर्यटकों को सहज ही अपनी और आकर्षित करती है। सिडनी घूमने की योजना में इस खूबसूरत स्थान पर घूमने का आनंद प्राप्त करने की भी योजना जरुर बनाये इससे आपको बहुत आनंद की अनुभूति होगी।

2.2 सिडनी पर्यटन में देखने लायक जगह डार्लिंग हार्बर – Sydney Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Darling Harbour In Hindi

सिडनी के पर्यटन स्थलों में से एक जगह डार्लिंग हार्बर है। डार्लिंग हार्बर में एलजी थिएटर में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है जो पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। डार्लिंग हार्बर अपने हैंग आउट स्पॉट के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। डार्लिंग हार्बर शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है। यदि आप छोटे बच्चो के साथ इस स्थान पर जाते हैं तो हम आपको बता दें कि बच्चो के लिए सुन्दर वाटर पार्क इस स्थान पर बना हुआ हैं जोकि उन्हें बहुत अधिक पसंद आता हैं।

2.3 सिडनी में घूमने के लिए प्रसिद्ध बीच बोंडी बीच – Sydney Ke Famous Beach Bondi Beach In Hindi

सिडनी में घूमने की जगह में से सबसे प्रसिद्ध तथा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह बोंडी बीच है। सिडनी पर्यटन का यह बोंडी बीच ऑस्ट्रेलिया का बहुत ही फेमस समुद्र तट है। हर साल हजारों लोगो की भीड़ इस बीच को देखने के लिए जाती है। बीच की सुन्दरता तथा यहाँ होने वाली गतिविधियाँ पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। आप एक बार इस बोंडी बीच पर घूमने के बाद दुबारा जरुर आना चाहेंगे। इसलिए जब भी आप सिडनी घूमने आए तो इस स्थान पर आना ना भूले। इस समुद्र तट पर आप बिना किसी डर के तैराकी कर सकते है। समुद्र के तट पर बैठने से मन को बहुत शांति मिलती है और यहाँ बिताया हर एक पल बहुत यादगार बन जाता है। बोंडी बीच से कोगी कोस्टल तक आप लगभग 6 किलोमीटर पैदल चलके यात्रा कर सकते है और यह यात्रा बहुत ही आनंदमय होती है।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

2.4 सिडनी ऑस्ट्रेलिया का फेमस पर्यटन स्थल हार्बर ब्रिज – Sydney Ka Prasidh Paryatan Sthal Harbour Bridge In Hindi

सिडनी का हार्बर ब्रिज ऑस्ट्रेलिया के खूबसूरत स्थानों में से एक हैं और यह (Sydney Harbour Bridge History) सन 1932 में बनाया गया था। यह दुनिया का सबसे लम्बा स्टीलआर्ज ब्रिज है। सिडनी की आकर्षित तथा लोकप्रिय जगहों में सबसे पहले ओपेरा हाउस और दूसरे स्थान पर सिडनी हार्बर ब्रिज का नाम आता है। सिडनी हार्बर ब्रिज की लम्बाई (Sydney Harbour Bridge Length) लगभग 1149 मीटर है और इस लम्बाई के कारण यह दुनिया का 6वे सबसे लम्बा पुल बन गया हैं। इस स्थान पर फोटो लेने का अपना ही अलग मजा है। इसलिए आप जब भी सिडनी की यात्रा का प्लान बनाए तो इस खूबसूरत स्थान जरूर घूमने जाए।

2.5 सिडनी का मशहूर दर्शनीय स्थल रॉयल बोटेनिक गार्डन – Sydney Ka Mashur Darshaniya Sthal Royal Botanic Garden In Hindi

रॉयल बोटेनिक गार्डन सिडनी की प्रसिद्ध जगह में से एक है। इस गार्डन का निर्माण सन 1816 में हुआ था। पिकनिक के लिए यह स्थान सबसे अच्छा माना जाता है। रॉयल बोटेनिक गार्डन की हरियाली तथा यहाँ पाए जाने वाले कई किस्मो के फूल मन को बहुत शांति प्रदान करते है। इस बगीचे के अन्दर कई प्रकार के पौधो की प्रजातियों देखने को मिलती है जिनके बारे में अपने कभी सुना भी नही होगा। इस जगह पर कई प्रकार के वन्य जीव भी पर्यटकों को देखने के लिए मिल जाते है।

2.6 सिडनी टूरिज्म में देखने लायक जगह द रॉक्स – Sydney Tourism Mein Dekhne Layak Jagah The Rocks In Hindi

सिडनी के दर्शनीय स्थलों में से एक द रॉक्स नामक जगह है जोकि यूरोपीय लोगों के लिए जाना जाता है। माना जाता हैं कि यूरोपीय निवासी सबसे पहले इसी स्थान बसे थे। द रॉक्स अपना नाम सिडनी की ऐतिहासिक जगहों में शुमार कराती है। यहाँ पर कई ऐसी जगह है जोकि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसलिए आप ऑस्ट्रेलिया की धरोहार सिडनी शहर की यात्रा में द रॉक्स स्थान पर घूमना न भूले।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

2.7 सिडनी में बच्चो को घूमने लायक जगह तारोंगा चिड़ियाघर – Sydney Me Baccho Ke Sath Ghumne Layak Jagha Taronga Zoo In Hindi

सिडनी के दर्शनीय स्थानों में से एक सिडनी का तारोंगा चिड़ियाघर है। तारोंगा चिड़ियाघर में 340 से अधिक प्रजातियाँ मिलती है तथा यहाँ 4000 से अधिक जानवरों का संग्रह पाया जाता है। 52 एकड़ की जमीन में फैला यह क्षेत्र कई प्रकार की विशाल प्रजातियों का घर है। यहाँ पर चिम्पांजी, हाथी और कई प्रकार के सांप की प्रजातियाँ देखने को मिलती है।

2.8 सिडनी के प्रमुख दर्शनीय स्थल क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग ऑस्ट्रेलिया – Sydney Ke Pramukh Darshaniya Sthal Queen Victoria Building In Hindi

सिडनी के दर्शनीय स्थानों में से एक यहाँ की क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग है और इसका निर्माण 19वी सदी में हुआ था। यह स्थान शोपिंग के लिए जाना जाता है। क्वीन विक्टोरिया बिल्डिंग बहुत ही प्राचीन ऐतिहासिक इमारत है सिडनी यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस स्थान का आनंद लेना कभी नही भूलते हैं।

2.9 परिवार के साथ सिडनी में घूमने की अच्छी जगह हाइड पार्क – Parivar Ke Sath Sydney Me Ghumne Ki Layak Jagah Hyde Park In Hindi

सिडनी के पर्यटन स्थलों में हाइड पार्क बहुत ही अच्छी जगह है। यह पार्क हरे- भरे पेड़- पौधों तथा सुन्दर फूलो से सजा हुआ है। पहले विश्व युद्ध के दौरान इस पार्क का निर्माण किया गया था। हाइड पार्क में एक “अन्जाक वार” भी है जोकि वीर बहादुर सैनिकों की याद में बनाया गया है। यह पार्क कई एतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है। इस आकर्षक स्थान का आनंद हर पर्यटकों के लिए यादगार बन जायेगा।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

2.10 सिडनी में बच्चो को घूमने की सबसे अच्छी जगह सी लाइफ एक्वेरियम – Sydney Mein Baccho Ko Ghumne Ki Sabse Achi Jagah Sea Life Aquarium In Hindi

सी लाइफ सिडनी का फेमस एक्वेरियम है। यह स्थान जलीय जीवो में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही शानदार जगह है। सन 1988 में यहाँ पर एक मछली घर खुला है और यह मछली घर भी पर्यटन की दृष्टि से बहुत शानदार है। यह स्थान बच्चों के घूमने के लिए आदर्श माना जाता हैं और बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। सी लाइफ एक्वेरियम में पर्यटकों को 700 से भी अधिक जलीय जीवों की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

2.11 सिडनी टूरिज्म के मशहूर आकर्षण सिडनी टावर – Sydney Attractions Sydney Tower In Hindi

सिडनी घूमने के साथ-साथ आप यहाँ के प्रसिद्ध टावर को देखना न भूले जोकि सन 1981 में बनाया गया था। सिडनी टावर सिडनी शहर की सबसे ऊँची संरचना है। सिडनी की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए यह संरचना आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

2.12 सिडनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लूना पार्क – Sydney Ke Prasidh Paryatan Sthal Luna Park In Hindi

सिडनी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में लूना पार्क एक खूबसूरत स्थान जोकि सन 1932 में निर्मित किया गया था। यह पार्क बच्चों के लिए बहुत ही शानदार जगह है। आप भी सिडनी घूमने के दौरान इस खूबसूरत पार्क का आनंद लेना न भूले।

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी 

3. सिडनी में रात का जीवन – Sydney Nightlife In Hindi

सिडनी शहर घूमने के साथ-साथ आप यहाँ की नाईट लाइफ का भी मजा ले सकते है। सिडनी में कई बार और क्लब है जिनमे आप एन्जॉय कर सकते है। रात में होने वाले डांस, म्यूजिक, बीयर पार्टी आदि का मजा लिया जा सकता हैं। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध नाईट लाइफ में कैफ़े सिडनी, ग्रासोफेर, ओपेरा बार, अर्क क्लब और चाइनिस लौंड्री आदि शामिल हैं।

4. सिडनी में खाने के लिए मशहूर स्थानीय भोजन – Local Food Culture Of Sydney In Hindi

सिडनी शहर ऑस्ट्रेलिया में स्थित है और सिडनी के लोगों के बीच भेड़ मांस अधिक पसंद किया जाता है। इसके साथ ही यहाँ के लोग विअर और शराब पीना भी बहुत पसंद करते है। परन्तु यहाँ पर भारतीय लोगो की संख्या भी बहुत ज्यादा है इसलिए कई ऐसे होटल मौजूद है जोकि आपको इंडियन फ़ूड परोसते हैं। आप अपनी रूचि के अनुसार जो भी व्यंजन खाना चाहे वह यहाँ मिल जायेगा फिर चाहे आप शाकाहारी हो या मांसाहारी आपको हर प्रकार के व्यंजन यहाँ देखने को मिल जायेंगे। चिकन पर्मिगिअना (Chicken Parmigiana), बारबेक्यू स्नैग्स (Barbequed Snags), पावलोवा के साथ बर्गर आदि सिडनी ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख भोजन पदार्थ हैं।

5. सिडनी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Sydney In Hindi

सिडनी पर्यटन की यात्रा के लिए आप सर्दियों के मौसम का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि इस मौसम में सिडनी की यात्रा बहुत मजेदार और सुगम तरीके से पूरी हो जाएगी। हालाकि आप बारिश के मौसम में भी सिडनी की यात्रा कर सकते हैं लेकिन गर्मियों के मौसम में सिडनी की यात्रा करने से जितना बचेंगे उतना ही अच्छा होगा। नए साल के अवसर पर आप सिडनी में रंगारंग कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं और इसका आनंद उठा सकते है।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

6. सिडनी में कहा रुके – Where To Stay In Sydney In Hindi

सिडनी पर्यटन स्थल की यात्रा और इसके आकर्षण स्थानों पर घूमने के बाद यदि आप किसी होटल की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें की सिडनी में आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक होटल मिल जायंगे। आप अपने बजट के अनुसार इन होटल्स को सिलेक्ट कर सकते है।

  • फोर सीजन्स होटल सिडनी
  • अमोरा होटल जैमिसन सिडनी
  • द ग्रेस होटल सिडनी
  • हिल्टन सिडनी
  • हॉलिडे इन ओल्ड सिडनी

7. सिडनी जाने के लिए भारतीयों के लिए वीजा नियम – Sydney Visa Policy For Indians In Hindi

दुनिया के सभी देशो की तरह ही भारतीय नागरिको द्वारा ऑस्ट्रेलियाई वीज़ा के लिए भी आवेदन वीएफएस ग्लोबल ( VFS Global) द्वारा संभाला जाता है। भारत के सभी पासपोर्ट धारक नागरिक ऑस्ट्रेलियाई जाने के लिए वीजा आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाने वाले भारतीय नागरिकों को विजिटर वीजा (Visitor Visa Subclass 600) के लिए आवेदन करना होता है और इसके तहत उन्हें व्यापार या पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की अनुमति दी जाती है। पर्यटन के दौरान भारतीय नागरिक ऑस्ट्रेलिया में मनोरंजन, छुट्टियां और दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों द्वारा ऑस्ट्रेलिया वीजा की बढती हुई मांग को देखते 1 जुलाई 2017 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया हैं।

और पढ़े : वीजा के बारे में जानकारी

8. भारत से सिडनी कैसे पहुँचे इन हिंदी – How To Reach Sydney From India In Hindi

यदि आपने सिडनी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया का यह खूबसूरत शहर हवाई अड्डो के माध्यम से जुड़ा हुआ है। सिडनी किंग्सफोर्ड स्मिथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Sydney Kingsford Smith International Airport) ऑस्ट्रेलिया का सबसे व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जोकि सिडनी शहर को दुनिया के सभी देशो से अच्छी तरह से जोड़ता है। सिडनी ऑस्ट्रेलिया का प्रसिद्ध शहर होने के कारण भारत तथा अन्य सभी देशों से हवाई मार्ग के द्वारा जुड़ा हुआ है। यदि आप भारत से सिडनी की यात्रा पर जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली से आपको सिडनी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। सिडनी का किंग्सफोर्ड स्मिथ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Sydney Kingsford Smith International Airport) भारत से अच्छी तरह से संपर्क में हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

इस आर्टिकल में आपने सिडनी के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. सिडनी का नक्शा – Sydney Australia Map

10. सिडनी की फोटो गैलरी – Sydney Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago