जाने सुखना लेक चंडीगढ़ की यात्रा और इसके आसपास घूमने की जगहें – Sukhna Lake Chandigarh in Hindi

5/5 - (1 vote)

Sukhna Lake Chandigarh in Hindi : चंडीगढ़ में शिवालिक पहाड़ियों के तल पर स्थित “सुखना झील” चंडीगढ़ शहर की बेहद खूबसूरत झील है जो अपने शांत माहौल और सुन्दर परिदृश्यो के लिए जानी जाती है। सुखना लेक  चंडीगढ़ पर्यटन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो स्थानीय लोगो के साथ साथ चंडीगढ़ की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक गोल्फ कोर्स और प्रसिद्ध रोज़ गार्डन से घिरी हुई “सुखना झील” मछली और साइबेरियाई बतख और क्रेन जैसे प्रवासी पक्षियों की कई प्रजातियों का घर भी है जिन्हें झील के पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है।

यदि आप डेली की बिजी और थकान भरी लाइफ से दूर कुछ समय अपनी फैमली के साथ रिलेक्स करते हुए स्पेंड करने चाहते हैं तो आपको पूरे 1 दिन के लिए सुखना लेक जरूर आना चाहिए। जब भी आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ यहाँ आएंगे तो झील की सुरम्य वातावरण में टाइम स्पेंड करने के साथ साथ बोट राइड और रोइंग, ट्रम्पोलिन जंपिंग जैसे वाटरस्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी पार्टीस्पेट कर सकते है। यकीन माने सुखना लेक चंडीगढ़ के शांतिप्रिय वातावरण, अद्भुद नजारें और एक्टिविटीज आपको तरो ताजा कर देगें –

Table of Contents

सुखना लेक हिस्ट्री इन हिंदी – History of Sukhna Lake in Hindi

बता दे सुखना झील एक मानव निर्मित झील है जिसे 1958 में ले कोर्बुसीयर और पी एल वर्मा द्वारा निर्मित किया गया था। 1967 से 1976 के बीच में सुखना झील को (हरियाणा के राज्यपाल बीरेंद्र नारायण चक्रवर्ती के नाम) चक्रवर्ती झील के नाम से भी जाना जाता था)। माना जाता है पहले इस झील में कुछ मगरमच्छ भी पाए गए थे।

सुखना लेक में करने के लिए चीजें – Things to do at Sukhna Lake Chandigarh in Hindi

सुखना लेक में करने के लिए चीजें - Things to do at Sukhna Lake Chandigarh in Hindi
Image Credit : Karan Sanil

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ सुखना लेक की ट्रिप को प्लान कर रहे है तो अपनी ट्रिप पर जाने से पहले ये अवश्य जान लें की आप सुखना लेक में कोन कोन सी एक्टिविटीज कर सकते है तो आइये जानते है –

  • जब भी आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ सुखना झील आयेंगे तो झील के किनारे अपने परिवार, दोस्तों या अपने कपल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है।
  • झील में बोट राइड एक्टिविटीज के अलावा आप शिकारा की सवारी भी एन्जॉय कर सकते है।
  • बता दे झील के पास एक फेमस केफे भी है जिसे CITCO कैफेटेरिया के रूप में जाना जाता है जिसमें इनडोर और आउटडोर दोनों बैठने की जगह है। जहाँ आप अपने कपल या फ्रेंड्स के साथ कॉफ़ी, चाय या ब्रेक फ़ास्ट कर सकते है।
  • झील के आसपास के क्षेत्र में भी छोटे क्यूरियस खरीदने के लिए स्मारिका दुकानें हैं यहाँ शोपिंग करके आप अपनी ट्रिप को मेमोरिबल बना सकते है।
  • झील के बाहर पर्यटकों को ऊंट की सवारी भी कराई जाती है, यदि आपने अभी तक की ऊंट की सवारी नही की हैं तो आप यहाँ ऊंट की सवारी का अनुभव भी ले सकते है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यदि आप पूरे 1 दिन की ट्रिप पर हैं तो सूर्यास्त होने तक यहाँ जरूर रुकें क्योंकि सूर्यास्त के अद्भुद और अविस्मरणीय नजारों के साथ अपनी ट्रिप खत्म करने से बेहतर कुछ हो ही नही सकता है।

सुखना लेक की टाइमिंग – Sukhna Lake Timing in Hindi

बता दे चंडीगढ़ की सुरम्य सुखना झील पर्यटकों के घूमने के लिए सुबह 5.00 बजे से लेकर रात 9.00 बजे तक खुली रहती है पर्यटक इस दौरान कभी भी सुखना लेक घूमने आ सकते है।

सुखना लेक में बोटिंग की टाइमिंग– Boating timings in Sukhna Lake in Hindi

  • जनवरी से अप्रैल : सुबह 9:30 बजे – शाम 6:00 बजे
  • अगस्त से सितंबर: सुबह 9:30 बजे – शाम 6:00 बजे
  • सितंबर से दिसंबर: सुबह 9:30 बजे – शाम 6:00 बजे

सुखना लेक की एंट्री फीस – Entry fees of Sukhna Lake in Hindi

जो पर्यटक सुखना लेक की ट्रिप पर जाने वाले हैं वो जान ले सुखना लेक में एंट्री और घूमने के लिए कोई कॉस्ट नही है लेकिन यदि आप सुखना लेक में बोटिंग करना चाहते है तो उसके लिए

  • चार व्यक्तियों के लिए : 100 रूपये
  • दो व्यक्तियों के लिए : 50 रूपये फीस है।

सुखना लेक के आसपास चंडीगढ़ में घूमने की जगहें – Places To Visit In Chandigarh Around Sukhna Lake in Hindi

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जो सुखना लेक के साथ साथ अन्य कई पर्यटक स्थलों के लिए फेमस है जिन्हें आप सुखना लेक की ट्रिप में घूमने जा सकते है। इसीलिए आप जब भी सुखना लेक चंडीगढ़ आयें तो नीचे दिए गये इन पर्यटक स्थलों की यात्रा के बारे में भी अवश्य सोचें।

  • रोज गार्डन
  • पिंजौर गार्डन
  • अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय
  • सुखना लेक
  • रॉक गार्डन
  • टेरेस गार्डन
  • थंडर जोन
  • एक्वा विलेज
  • संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • मोहाली क्रिकेट स्टेडियम

सुखना लेक चंडीगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Sukhna Lake Chandigarh in Hindi

सुखना लेक चंडीगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Sukhna Lake Chandigarh in Hindi
Image Credit : Sukhdeep Gill

चंडीगढ़ शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है जिसकी वजह से यहाँ साल भर अनुकूल मौसम होता है। लेकिन यदि हम सुखना लेक घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की बात करें तो अगस्त से मार्च के बीच के महीने चंडीगढ़ घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

इन महीनों में मौसम न तो ज्यादा गर्म होता है और न ही ज्यादा ठंडा होता है। हालांकि हिमालय के निकट स्थित होने की वजह से यहाँ मौसम स्थिति काफी बदल जाती है।

और पढ़े : चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

चंडीगढ़ में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Chandigarh in Hindi

चंडीगढ़ में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Chandigarh in Hindi

चंडीगढ़ भारत के प्रमुख शहरों में से एक है, जिस वजह से यहाँ लो बजट से हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेवल है पर्यटक जिनको अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है –

  • फैब होटल ओसियन (FabHotel Ocean)
  • होटल शगुन (Hotel Shagun)
  • होटल कमल पैलेस
  • R रेजीडेंसी (S.R. Residency)

सुखना लेक चंडीगढ़ केसे पहुंचें – How to Reach Sukhna Lake Chandigarh In Hindi

सुखना लेक चंडीगढ़ की शान और शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है जिसे चंडीगढ़ आने के बाद आसानी पहुचा जा सकता है लेकिन सुखना लेक जाने के लिए पहले पर्यटकों को चंडीगढ़ आना होगा

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, की हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से सुखना लेक चंडीगढ़ केसे पहुचें –

सुखना लेक फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Sukhna Lake by Flight in Hindi

सुखना लेक फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Sukhna Lake by Flight in Hindi

यदि आपने सुखना लेक घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें चंडीगढ़ में अपना इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो सभी राज्यों से सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इसीलिए आप भारत किसी भी प्रमुख शहर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भर सकते है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप टेक्सी या एक केब बुक करके सुखना लेक जा सकते है।

ट्रेन से सुखना लेक केसे जायें – How to Reach Sukhna Lake by Train in Hindi

ट्रेन से सुखना लेक केसे जायें – How to Reach Sukhna Lake by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके सुखना लेक की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता चंडीगढ़ में अपना रेलवे जंक्शन मौजूद है,जो सुखना लेक लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन नियमित ट्रेनों के माध्यम से पंजाब और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है, इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके सुखना लेक काफी आसान है। ट्रेन से ट्रेवल करके रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 सुखना लेक सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Sukhna Lake by Raod in Hindi

सुखना लेक सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Sukhna Lake by Raod in Hindi

सुखना लेक चंडीगढ़ राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से सुखना लेक चंडीगढ़ की यात्रा करना काफी आसान है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों से चंडीगढ़  के लिए नियमित बसे भी उपलब्ध है। बस के अलावा आप अपनी निजी कार या टेक्सी से भी सुखना लेक की यात्रा कर सकते है।

और पढ़े : पठानकोट पर्यटन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

इस आर्टिकल में आपने सुखना लेक की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

सुखना लेक चंडीगढ़ का मेप – Map of Sukhna Lake Chandigarh in Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment