दिल्ली के शांतिवन घूमने की पूरी जानकारी – Shantivan Delhi Information In Hindi

4.1/5 - (11 votes)

Shantivan Delhi In Hindi, शांतिवन दिल्ली के एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो महात्मा गांधी मार्ग पर यमुना नदी के किनारे मुख्य रिंग रोड पर स्थित है। बता दें शांतिवन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का स्मारक स्थल है, जिसका अर्थ है ‘शांति का वन’। इस स्मारक को वर्ष 1946 में स्थापित किया गया था जो पेड़ों और वृक्षारोपण से भरा हुआ है और दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।

अगर आप दिल्ली की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आप इस स्थान पर शांति भरे कुछ पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यहां पर एक आकर्षक पार्क स्थित है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। यहां पार्क में सांची स्तूप से मिलता-जुलता एक शांति चिन्ह बनाया गया है जो नेहरू के जीवन के प्रति शांति-प्रेमपूर्ण रवैये को दर्शाता है। अगर आप शांतिवन के बारे में और जानना चाहते हैं तो इस लेख को आगे पढ़ें, जिसमे हम आपको शांतिवन के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –

शांति वन दिल्ली में करने के लिए चीजें – Things To Do In Shantivan Delhi In Hindi

शांति वन दिल्ली में करने के लिए चीजें - Things To Do In Shantivan Delhi In Hindi
Image Credit : Akshay Kumar

शांति वन 52.6 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और दिल्ली में केंद्र में स्थित है। यहां की यात्रा के दौरान आप हरे भरे पार्क में टहल सकते हैं और अपने परिवार व दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने के लिए जा सकते हैं। यहां पर जिन भी लोगों ने पेड़ो को लगाया है उनके नामों को यहां चिन्हित किया गया है। यहां पास में एक अन्य स्मारक राज घाट के नाम से जाना जाता है जो शांति वा से सिर्फ पांच मिनट की पैदल दूरी पर है। शांति वन पार्क में पर्यटक कई तरह के पक्षियों और गिलहरियों को देख सकते हैं। वसंत के मौसम के दौरान पार्क बेहद आकर्षक नजर आता है क्योंकि इस दौरान पार्क में रंग बिरंगे फूल खिलते हैं।

और पढ़े : दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए 

शांति वन की यात्रा के लिए प्रवेश शुल्क और समय – Shantivan Entry Fees And Timing In Hindi

शांति वन की यात्रा के लिए प्रवेश शुल्क और समय – Shantivan Entry Fees And Timing In Hindi
Image Credit : Abhishek Kumar

शांतिवन जाने के लिए पर्यटकों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। पार्क सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 5:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है। पर्यटक बिना किसी रुकावट के शांतिवन की यात्रा कर सकते हैं और भारत के एक महान नेता को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

दिल्ली के शांतिवन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Shantivan Delhi In Hindi

दिल्ली के शांतिवन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Shantivan Delhi In Hindi
Image Credit : Sudhir Jaitly

अगर आप दिल्ली के शांतिवन की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो बता दें कि यहां आप अक्टूबर से मार्च के बीच यात्रा कर सकते हैं। इन महीनों के दौरान दिल्ली का मौसम काफी ठंडा होता है लेकिन नवंबर के अंत से जनवरी तक के कुछ हफ्तों में भारी धुंध हो सकती है। इसलिए इस दौरान आपको दिल्ली कि यात्रा से बचना चाहिए। आप अगर ज्यादा ठण्ड से बचना चाहते हैं तो फरवरी और मार्च के दौरान दिल्ली की यात्रा कर सकते हैं। अप्रैल से जुलाई तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ती है लेकिन मानसून के मौसम (अगस्त से सितंबर) के दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आती है।

और पढ़े : हुमायूँ का मकबरा घूमने की जानकारी 

शांतिवन दिल्ली तक कैसे पहुंचे – How To Reach Shanti Van Delhi In Hindi

शांतिवन दिल्ली तक कैसे पहुंचे - How To Reach Shanti Van Delhi In Hindi

अगर आप शांति वन घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि यह राज घाट (गांधी स्मारक) के उत्तर में और मध्य दिल्ली में यमुना नदी पर गीता कॉलोनी पुल के बगल में स्थित है। शांतिवन लाल किले के दक्षिण-पूर्व में स्थित है इसलिए पर्यटक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। पर्यटक शांति वन तक सड़क के माध्यम से डीटीसी बस या ऑटो-रिक्शा से पहुंच सकते हैं। पार्क में शांति वन बस स्टॉप के नाम से बस स्टैंड है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक है। यहां तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो स्टेशन जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन है जो शांति वन से सिर्फ 1.7 किमी दूर है।

और पढ़े : भारत के 15 खूबसुरत शहर

शांतिवन दिल्ली का नक्शा – Shanti Van Delhi Map

शांतिवन की फोटो गैलरी – Shantivan Delhi Images

और पढ़े :

Leave a Comment