राजस्थान की प्रमुख मस्जिद एवं दरगाह – Mosques and Dargahs of Rajasthan in Hindi

5/5 - (1 vote)

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : भारतीय राज्य राजस्थान न केवल राजपूत वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसमें मुग़ल काल की कई संरचनायें और मस्जिदे भी हैं जो उस काल की वास्तुकला और मुग़ल प्रभाव को प्रदर्शित करती है। वर्तमान में यहाँ एक बड़ी मुस्लिम आबादी भी निवास कर रही है इसीलिए उनकी इबादत के लिए राजस्थान में कई मस्जिदे और दरगाहों की स्थापना की गयी हैं जहाँ राजस्थान के साथ साथ देश विदेश से मुस्लिम श्रद्धालु आते है। राजस्थान की कई दरगाह और मस्जिदें ऐसी हैं जो इस्लामी शैली का प्रदर्शन भी करती हैं जो मुस्लिम तीर्थ यात्रियों के साथ साथ पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

राजस्थान की प्रमुख मस्जिद एवं दरगाह में केवल मुस्लिम लोगो को ही नही है बल्कि सभी धर्म और समुदाय के लोगो को घूमने की स्वंतत्रता है इसीलिए राजस्थान की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इन मस्जिदों की यात्रा करते है। यदि आप भी अपनी इस यात्रा में राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाह और मस्जिद घूमने जाने को प्लान कर रहे हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

राजस्थान की सबसे अधिक घूमें जाने वाली मस्जिद और दरगाह – Femous Mosques of Rajasthan in Hindi

अजमेर शरीफ दरगाह – Ajmer Sharif Dargah in Hindi

अजमेर शरीफ दरगाह - Ajmer Sharif Dargah in Hindi

Femous Dargahs of Rajasthan in Hindi : राजस्थान राज्य के अजमेर शहर में स्थित अजमेर शरीफ दरगाह यानि मोइनुद्दीन चिश्ती का मकबरा भारत में न केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थान है। राजस्थान की प्रमुख दरगाह में से एक अजमेर शरीफ दरगाह की अपनी एक अलग मान्यता है कहाँ जाता है मकबरे के सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के पास कई अदभुद शक्तियाँ थी, जिसकी वजह से आज भी दूर-दूर से लोग उनकी दरगाह पर दुआ मांगने के लिए आते हैं। अजमेर शरीफ दरगाह के बारे में कहा जाता है कि जो भी यहां पर सच्चे दिल कुछ भी मांगता है तो उसकी दुआ जरुर कबूल होती है। मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध मुस्लिम तीर्थस्थल है जहाँ देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों मुस्लिम श्रद्धालु और पर्यटक आते है।

उखा मस्जिद – Ukha Masjid in Hindi

उखा मस्जिद - Ukha Masjid in Hindi
Image Credit : M M

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : उखा मस्जिद राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना में स्थित राजस्थान की सबसे प्राचीन मस्जिद में से एक है जिसका निर्माण 720 ईस्वी में किया गया था। यह मस्जिद पहले एक मंदिर था जिसे बहा अल-दीन तुगरुल द्वारा मंदिर में परिवर्तित किया गया था। मंदिर-मस्जिद के इस पवित्र मिश्रण को ऊखा मंदिर की मस्जिद भी कहा जाता है। इस अनोखी मस्जिद का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है जो इसे शाही और समृद्ध रूप देता है। यदि आप राजस्थान की यात्रा पर हैं या राजस्थान में घूमने के लिए प्रमुख मस्जिदे सर्च कर रहे हैं तो उखा मस्जिद घूमने जरूर आयें और इस अद्भुद संयोजन को अपनी आँखों से देखने का शोभाग्य प्राप्त करें।

अढाई दिन का झोपड़ा – Adhai Din Ka Jhopara in Hindi

अढाई दिन का झोपड़ा - Adhai Din Ka Jhopara in Hindi

Femous Mosques of Rajasthan in Hindi : राजस्थान के प्रसिद्ध मस्जिद में से एक रूप में प्रसिद्ध अढाई दिन का झोपड़ा एक प्रसिद्ध मुस्लिम तीर्थ और ऐतिहासिकस्थल है जिसे कुतुब-उद-दीन-ऐबक द्वारा बनाई गई है। ऐसा माना जाता है कि इस इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर साइट का निर्माण ढाई दिनों में किया गया था और इसी वजह से इसका नाम “अढाई दिन का झोपड़ा” पड़ा है। यह एक पुरानी मस्जिद का अवशेष है जिसका निर्माण हिंदू और जैन मंदिरों के अवशेषों के साथ किया गया था। बता दें कि यहां के अधिकांश प्राचीन मंदिर आज खंडहर में हैं, लेकिन मस्जिद का क्षेत्र अभी भी धार्मिक स्थल के रूप में उपयोग किया जाता है।

अढाई दिन का झोपड़ा राजस्थान के अजमेर में स्थित एक प्रमुख मुस्लिम तीर्थ स्थल है जो धनुषाकार स्क्रीन, खंडहर मीनारों और अलग-अलग सुंदर स्तंभों के साथ यात्रा करने के लिए एक बेहद आकर्षक जगह है।

नबी कादी हामिद अल-दीन मस्जिद – Nabi Qari Hamid Al-din Masjid in Hindi

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : नबी कादी हामिद अल-दीन मस्जिद राजस्थान के पाली जिले के खराडी इलाके में स्थित है जिसे 13वीं शताब्दी के अंत या 14वीं शताब्दी के प्रारंभ में सुल्तान अल-तारिकिन द्व्रारा बनवाया था। नबी कादी हामिद अल-दीन मस्जिद राजस्थान के प्रमुख इस्लामी तीर्थ स्थल में से एक है जहाँ हर साल हजारों मुस्लिम लोग प्रार्थना के लिए आते है। यह मस्जिद मुस्लिम तीर्थ स्थल होने के साथ साथ एक वास्तुशिल्प चमत्कार है जिसमें खिलजी वंश के शासन के दौरान मिली मस्जिदों के समान वास्तुकला है। इन सबके के अलावा यह मस्जिद नागौर की एकमात्र संरचना है जो पहली इस्लामी इमारत होने का दावा करती है।

मस्जिद क खूबसूरती से इसके सबसे आकर्षक हिस्से के साथ डिजाइन किया गया है, जो कि खिलजी राजवंश के शासनकाल की वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। बता दे इस मस्जिद को शहर की पहली इस्लामी इमारत भी माना जाता है।

अकबरी मस्जिद – Akbari Masjid in Hindi

अकबरी मस्जिद - Akbari Masjid in Hindi
Image Credit : Mohd Khursheed

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : अकबरी मस्जिद अजमेर में शाहजहानी गेट और बुलंद दरवाजा के बीच में एंडर कोटे रोड पर स्थित राजस्थान की प्रसिद्ध मस्जिद है। लाल सैंडस्टोन में निर्मित अकबरी मस्जिद को सफेद और हरे रंग के पत्थर से सजाया गया है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है। चार लम्बे लम्बे मीनारों ने प्रवेश द्वार को फ्लैंक किया और मस्जिद की सुंदरता को ओर अधिक बढ़ा दिया हैं। राजस्थान के प्रमुख मस्जिदे में शामिल अकबरी मस्जिद मुस्लिम तीर्थ स्थल होने के साथ साथ कुरानिक शैक्षणिक संस्थान भी है जिसमे मुस्लिम बच्चो की इस्लामी शिक्षा प्रदान की जाती है।

और पढ़े : अजमेर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

खानजादों की मस्जिद – Khanzadon ki Masjid in Hindi

Femous Mosques of Rajasthan in Hindi : खानजादों की मस्जिद, राजस्थान के बारी खाटू में पहाड़ी के ऊपर एक किले के अंदर स्थित एक प्राचीन मस्जिद है। इस मस्जिद में मिले दो अभिलेखों के अनुसार इस मस्जिद का निर्माण 1482 ईस्वी में मलिकुल-उमरा ताजुद-दुल्ला वद्दीन मलिक लाडला खालास ने सलाह खान के पुत्र मजलिस-ए-अली फिरोज खान के शासन के दौरान किया था। अरबों की समकालीन स्थापत्य शैली पर आधारित खानजादों की मस्जिद की वास्तुकला काफी आकर्षक और सुन्दर है। जो भी पर्यटक या मुस्लिम तीर्थयात्री राजस्थान की प्रसिद्ध मस्जिद सर्च कर रहे है उन्हें एक बार इस मस्जिद एक यात्रा पर जरूर आना चाहिए।

और पढ़े : दिल्ली की जामा मस्जिद की पूरी जानकारी

बाई तिलोक दी कलावंती की मस्जिद – Mosque of Bai Tilok di Kalawant in Hindi

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : यह मस्जिद राजस्थान के अजमेर में दरगाह बाजार में स्थित है और माना जाता है कि इसका निर्माण वर्ष 1652 ई. में प्रसिद्ध संगीतकार मियां तानसेन की बेटी बाई तिलकड़ी कलावंत या त्रिलोक देवी ने करवाया था। एक अभिलेख के अनुसार ऐसा माना जाता है कि कलावंत भी अपने पिता बाई तिलकड़ी की तरह एक संगीतकार थीं। शिलालेख हमें यह भी बताता है कि अबू फजल वह व्यक्ति था जिसने मियां तानसेन के बेटे का नाम तांतराय खान (उनका मूल नाम बिलास था) रखा था।

तर्कीन दरगाह – Tarkin Dargah in Hindi

तर्कीन दरगाह - Tarkin Dargah in Hindi
Image Credit : Nasim Alam

Femous Dargahs of Rajasthan in Hindi : तर्कीन दरगाह राजस्थान की प्रसिद्ध दरगाह में से एक है जो नागौर किले की दीवारों के भीतर स्थित है। बता दे यह दरगाह अजमेर-ए-शरीफ दरगाह के बाद मुस्लिम कबीले के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक में से एक है। बात दे तर्कीन दरगाह को ख्वाजा हमीदुद्दीन नागौरी की याद में बनाया गया था जो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के विश्वसनीय लोगों में से एक थे।

शाही मस्जिद – Shahi Masjid in Hindi

Rajasthan ki Prsidh masjid in Hindi : राजस्थान के बारां जिले स्थित शाही मस्जिद राजस्थान की प्रमुख मस्जिदें में में से एक है जिसे अक्सा मस्जिद और जामा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है की इस मस्जिद का निर्माण प्राचीन मंदिर के खंडहरों से किया गया था क्योंकि उपयोग की जाने वाली अधिकांश सामग्री एक मंदिर की थी। मस्जिद की नक्काशी दर्शाती है कि इमारत का जीर्णोद्धार अकबर के अधिकारियों द्वारा किया गया था, लेकिन निर्माण की सही अवधि अज्ञात बनी हुई है। हलाकि मस्जिद अब जर्जर स्थिति में है लेकिन इसके बाबजूद भी यहाँ पर्यटकों और मुस्लिम श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जाती है।

और पढ़े : भारत की 10 प्रमुख मस्जिद, जहां हर मुस्लमान को एक बार जरुर जाना चाहिए

इस लेख में आपने राजस्थान की प्रमुख दरगाह (Femous Dargahs of Rajasthan in Hindi) और मस्जिद के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Featured Image Credit : Aqui Khan

Leave a Comment