Indian Destination

महाराष्ट्र के पुरंदर किले का इतिहास क्यों है इतना खास ?

4.7/5 - (4 votes)

Purandar Fort In Hindi : पुरंदर किला महाराष्ट्र के प्रमुख ऐतिहासिक किलो में से एक हैं और इस किले को पुरंधर किला के नाम से भी जाना जाता हैं। पुरंदर किला महाराष्ट्र के पुणे में पश्चिमी घाट पर स्थित है। पुरंदर किला आदिल शाही बीजापुर सल्तनत और मुगलों के खिलाफ छत्रपति शिवाजी महाराज के उदय के प्रतीक के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह शिवाजी महाराज की पहली जीत थी। समुद्र तल से पुरंदर किले की ऊंचाई 4472 फीट है। पुरंदर किले के नाम पर एक गांव का नाम रखा गया है जोकि किले के निचले हिस्से में स्थित हैं और पुरंदर ग्राम के नाम से जाना जाता है।

पुरंदर किला संभाजी राजे भोसले का जन्मस्थान है। पुरंदर किले को दो अलग-अलग खंडो में विभाजित किया गया हैं और किले के निचले हिस्से को माची नाम से जाना जाता हैं। माची के उत्तरी हिस्से में एक छावनी और एक वेधशाल बनी हुई है। पुरंदर किले में एक मंदिर है जोकि भगवान पुरंदरेश्वर को समर्पित है। इस आर्टिकल में आगे हम पुरंदर किले से जुड़ी सभी रोचक तथ्य और इसकी यात्रा से जुड़ी बातों के बारे में बात करने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. पुरंदर किले का इतिहास – Purandar Fort History In Hindi

Image Credit: Bharat Chouhan

पुरंदर किले का इतिहास 11 वीं शताब्दी के दौरान का माना जाता हैं क्योंकि सबसे पहले इस किले को यादव युग में जाना गया था। 1350 के दौरान यह उन किलेदारों के हाथों में रहा जिन्होंने इस किले को मजबूती प्रदान की थी। लेकिन बाद में किला शासन के अधीन आ गया और जागीरदारों को पहुँच से दूर रखा गया। इतिहासकारों के अनुसार पुरंदर किले को गिरने से बचाने और संरक्षक देवता को प्रसन्न करने के लिए गढ़ के नीच एक पुरुष और एक महिला को जिन्दा दफन किया गया था। 1670 में शिवाजी राजे को इसका जागीरदार नियुक्त किया गया लेकिन वह ज्यादा दिन तक टिक नही सके। लेकिन पांच वर्ष के अन्तराल के बाद शिवाजी महाराज ने औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह कर इस किले को अपने हाथ में ले लिया।

2. पुरंदर किले की वास्तुकला – Purandar Fort Architecture In Hindi

Image Credit: Chandrakant Gaikwad

पुरंदर किले की आकर्षित मूर्तियों में मुरारजी देशपांडे की खूबसूरत प्रतिमा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पुरंदर किले की वास्तुकला देखने लायक हैं किलो को दो भागो में बांटा गया हैं। माची के निचले स्तर से होते हुए सीढ़ी ऊपरी स्तर पर बाल्ले किला की ओर जाती है। किले के अन्दर एक दिली द्वार है जोकि बाल्ले किला की पहली संरचना के रूप में जाना जाता है। प्राचीन केदारेश्वर मंदिर भी किला का आकर्षण हैं। पुरन्दर का किला शिवाजी महाराज और अंग्रेजो के बीच के संघर्ष का गवाह बना है। लेकिन जब अंग्रेजो ने इस किले पर विजय प्राप्त कर ली तब यहाँ एक चर्च का निर्माण भी किया गया था।

और पढ़े: राजगढ़ किला पुणे घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

3. पुरंदर किले के खुलने और बंद होने का समय – Purandar Fort Timing In Hindi

पुरंदर का किला पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से शाम के शाम 5 बजे तक खुला रहता हैं। पर्यटक किसी भी दिन किले की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन भारतीय नागरिको को अपनी आईडी और विदेशी नागरिको को अपना पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य हैं।

4. पुरंदर किले में लगने वाला प्रवेश शुल्क – Purandar Fort Entry Fees In Hindi

Image Credit: Atul Gaikwad

पुरंदर किला घूमने जाने के लिए पर्यटकों से किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैं लेकिन प्रवेश के लिए आईडी प्रूफ का होना अनिवार्य हैं।

और पढ़े: कुद्रेमुख हिल स्टेशन की जानकारी और दर्शनीय स्थल

5. पुरंदर किले में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Purandar Fort In Hindi

पुरंदर किला के नजदीक कई दर्शनीय, आकर्षित और घूमने लायक जगह हैं। यदि आप पुरंदर किला की यात्रा पर आते है तो इन खूबसूरत स्थानों का दौरा करना बिलकुल भी न भूले जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं।

5.1 बनेश्वर मंदिर – Baneshwar Temple In Hindi

पुरंदर किला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल भगवान शिव को समर्पित बनेश्वर मंदिर पुरंदर किले से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर नसरपुर में स्थित है। इस दर्शनीय मंदिर का परिवेश प्राचीन और निर्मल है जोकि मध्ययुगीन काल से संबंधित हैं और ‘मंदिर के पीछे एक आकर्षित विशाल जलप्रपात भी है। नसरपुर का यह बाणेश्वर मंदिर संरक्षित वन रेंज और पक्षी अभ्यारण के रूप में भी घोषित किया जा चुका हैं। पुणे और पुरंदर किले की यात्रा पर आने वाले पर्यटक इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं।

5.2 मल्हारगढ़ किला – Malhargad Ka Kila In Hindi

मल्हारगढ़ का किला पुणे के पास स्थित एक पहाड़ी किला है। मल्हारगढ़ किला को सोनोरी किले के नाम से भी जाना जाता है। इस किले का निर्माण सन 1775 के आसपास किया गया था और माना जाता हैं कि यह मराठों द्वारा बनाया गया अंतिम किला है। पुरंदर फोर्ट से मल्हारगढ़ किले की दूरी लगभग 27 किलोमीटर हैं। यह किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

5.3 भटघर बांध – Bhatghar Dam In Hindi

Image Credit: Nayan Girme

पुरंदर किला पर्यटन में घूमने वाली जगह भटघर बाँध एक गुरुत्वाकर्षण बांध जोकि महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 70 किलोमीटर और पुरंदर किले से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक शानदार पिकनिक स्पॉट हैं। इसके अलावा यह मराठी और बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक शानदार शूटिंग स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं। लॉयड बांध के रूप में प्रसिद्ध यह डैम पानी जुडी गतिविधियों के लेकर भी पर्यटकों के बीच लौकप्रिय हैं।

और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी 

5.4 इस्कॉन एनवीसीसी मंदिर पुणे – ISKCON NVCC Temple Pune In Hindi

पुरंदर किले के दर्शनीय स्थलों में शामिल इस्कॉन एनवीसीसी मंदिर किले से लगभग 31 किलोमीटर की दूरी पर पुणे के पास कोंढवा क्षेत्र में स्थित हैं। इस्कॉन न्यू वैदिक कल्चरल सेंटर मंदिर भगवान कृष्ण और राधारानी को समर्पित हैं। मंदिर स्थापित कृष्ण भगवान और राधा जी की प्रतिमाओं को सुन्दर वस्त्र और अन्य वस्तुओं से सजाया गया हैं।

5.5 शिंदे छत्री वानवडी पुणे – Shinde Chatri In Hindi

शिंदे छत्री पुणे के वानवडी में स्थित महादजी शिंदे का ऐतिहासिक स्मारक है। महादजी शिंदे एक मराठा साम्राज्य के शासक थे। जोकि सरदार रानोजी राव सिंधिया के सबसे छोटे और पांचवें पुत्र थे। सिख सरदारों ने महादजी शिंदे को “वक़ील-उल-मुल्क” और मुगलों को “अमीर-उल-अमारा” की उपाधि से नवाजा था। शिंदे छत्री पुरंदर किले से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

5.6 राजीव गांधी प्राणी उद्यान पुणे – Rajiv Gandhi Zoological Park Pune In Hindi

राजीव गांधी प्राणी उद्यान पुणे जिले के कतरास क्षेत्र में स्थित हैं और यह लगभग 130 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। राजीव गांधी प्राणी उद्यान को कतरास स्नेक पार्क के नाम से भी जाना जाता हैं। राजीव गांधी प्राणी उद्यान तीन खंडो में विभाजित किया गया हैं। जिसमे पशु अनाथालय, चिड़ियाघर और साँप पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। राजीव गाँधी जूलोजिकल पार्क में एक आकर्षित झील भी हैं। सैलानियों के द्वारा इस स्थान का दौरा भारी संख्या में किया जाता हैं।

5.7 भुलेश्वर मंदिर पुणे – Bhuleshwar Temple Pune In Hindi

भुलेश्वर मंदिर पुणे के प्रमुख दर्शनीय स्थल में शामिल हैं और पुरंदर किले से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भुलेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ की संरक्षित स्मारकों में से एक माना जाता हैं। माना जाता हैं कि भुलेश्वर मंदिर 13 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था। इस मंदिर में भगवान गणेश को महिलाओं को कपडे पहनाए जाते हैं इसलिए उन्हें गणेश्वरी या लम्बोदारी कहते भी कहते है। माना जाता हैं कि इसी मंदिर में माता पार्वती ने नृत्य भी किया था।

और पढ़े: एलोरा गुफा घूमने की जानकारी और इतिहास से जुड़े तथ्य 

5.8 राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय – National War Museum Pune In Hindi

Image Credit: Raviraj Masal

राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय पुणे सन 1977 में शुरू हुए युद्ध में सैनिको के बलिदान और उनकी सहादत को याद करते हुए निर्मित किया गया था। इस संग्रहालय में युद्ध से जुडी कई प्रदर्शनियों को संभाल कर रखा गया हैं। जिनमे से यूटसाइड कारगिल युद्ध में इस्तेमाल किया गया मिग 23 बीएन भी शामिल हैं जोकि कारगिल युद्ध में उपयोग किया गया था। पर्यटक इस  संग्रहालय से जुडी वस्तुओं को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

5.9 बुंद गार्डन पुणे – Bund Garden Pune In Hindi

पुरंदर किले के आकर्षित पर्यटन स्थलों में शामिल बुंद गार्डन पर्यटकों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। बुंद गार्डन महात्मा गांधी उद्योग के नाम से भी प्रसिद्ध हैं और पुणे के सबसे केंद्रीय उद्यानों में से एक माना जाता है। सिंचाई के पानी के स्रोत के रूप में भी यह कार्य करता है। पर्यटकों के बीच यह स्थान स्वर्ग के सामान बन गया हैं। आपके पर्यटन स्थल पुरंदर फोर्ट से बुंद गार्डन की दूरी लगभग 47 किलोमीटर हैं और पुणे शहर से लगभग 40 किलोमीटर हैं।

5.10 लाल महल पुणे महाराष्ट्र – Lal Mahal Pune In Hindi

Image Credit: Piyush Pokharkar

लाल महल का निर्माण 1630 ए डी के दौरान शाजी भोंसले ने अपने पुत्र और पत्नी जीजाबाई के लिए करबाया था। इस ऐतिहासिक लाल महल का निर्माण पुणे शहर के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से किया गया था। लाल महल के अंदर शिवाजी महाराज और उनकी माता के कई चित्र बने हुए हैं। जीजाबाई की एक आकर्षित प्रतिमा लाल महल का आकर्षण है। पुरंदर किले की यात्रा के दौरान पर्यटक लाल महल की सुंदरता देखने की चाहत भी रखते हैं। जोकि आपके पर्यटन स्थल पुरंदर किले से लगभग 40 किलोमीटर हैं।

और पढ़े: विजयदुर्ग किल्ला सिंधुदुर्ग में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकरी 

6. पुरंदर किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Purandar Fort In Hindi

Image Credit: Nishant Bentur

पुरंदर किला घूमने के लिए आप साल में किसी भी समय जा सकते हैं। लेकिन पुरंदर किला घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का माना जाता हैं।

7. पुरंदर किले के पास मिलने वाला स्थानीय भोजन – Best Local Food Near Purandar Kila In Hindi

पुरंदर किला पुणे और महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक और यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों मिल जाते हैं। आप यहाँ के शहरो में स्थानीय रेस्टोरेंट के अलावा शहर की गलियों और सड़कों पर मिलने वाले पोहा, पाव भाजी, भेल पुरी, वड़ा पाव, मिसल पाव, पिथला भकरी, डबेली और पूरन पोली का मजा भी ले सकते हैं।

8. पुरंदर किले के आसपास कहाँ रुके – Where To Stay Near Purandar Fort In Hindi

पुरंदर किला और इसके पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद यदि आप किले आसपास किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि फोर्ट से कुछ दूरी पर कुछ होटल उपलब्ध हैं जोकि लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में उपलब्ध हैं।

  • होटल अभिषेक गार्डन
  • ऑर्चर्ड रिसोर्ट
  • होटल हिमालयन इन्न
  • ट्रोपिका फार्म
  • रॉयल स्टोन

और पढ़े: खंडाला में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी 

9. पुरंदर किला कैसे जाये – How To Reach Purandar Fort In Hindi

पुरंदर किला जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

9.1 पुरंदर किला फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Purandar Fort By Flight In Hindi

पुरंदर किला की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें पुरंदर किला का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पुणे एयरपोर्ट है। जोकि किले से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और यहाँ से आप कैब के लेकर पुरंदर फोर्ट तक आसानी से पहुँच जाएंगे।

9.2 ट्रेन से पुरंदर किला कैसे पहुंचे – How To Reach Purandar Fort By Train In Hindi

पुरंदर किले की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पुणे रेलवे स्टेशन किले का संबसे नजदीकी स्टेशन है। जोकि पुरंदर किले से लगभग 29 किलोमीटर के अन्तराल पर हैं और यह देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं।

9.3 पुरंदर किला तक कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Purandar Fort By Bus In Hindi

पुरंदर किला जाने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पुरंदर किला सड़क मार्ग के माध्यम से आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस के माध्यम से भी पुरंदर किला आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: शिवनेरी किले में घूमने लायक जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस लेख में आपने पुरंदर किला की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. पुरंदर किला का नक्शा – Purandar Fort Maharashtra Map

11. पुरंदर किला की फोटो गैलरी – Purandar Fort Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago