Indian Destination

कांगड़ा के टॉप पर्यटन स्थलों की जानकारी  – Kangra Tourism Information In Hindi

2.7/5 - (3 votes)

Best Places To Visit In Kangra In Hindi : कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन शहर है जो यहां आने वाले लोगों की आध्यात्मिकता को जगाता है और आंतरिक शांति प्रदान करता है। हरी भरी घाटी और व्यास नदी के साथ यह पर्यटकों को यात्रा करने के लिए अपनी तरफ आकर्षित करता है। कांगड़ा से बहने वाली ब्यास नदी और घाटी का पवित्र हिंदू ग्रंथों में कई जगह उल्लेख किया गया है, जो कांगड़ा को ‘देवभूमि’ या भगवान की भूमि के रूप में प्रस्तुत करते हैं। कांगड़ा की राजसी सुंदरता और घाटी के मनोरम दृश्यों में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है। कांगड़ा कटोच वंश के लिए घर के रूप में भी जाना जाता है, जो दुनिया के सबसे पुराने शाही राजवंशों में से एक है।

कांगड़ा एक ऐसी घाटी है जो अपने पर्यटन स्थलों के अलावा कई तरह के साहसिक खेलों जैसे ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग को पसंद करने वाले लोगों के लिए स्वर्ग के सामान है। इसके साथ ही यहां पर पर्यटक कई तरह के वाटरस्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थल शिमला, मनाली की तरह कांगड़ा को पर्यटन क्षेत्र में उतना महत्व नहीं दिया जाता, जितना दिया जाना चाहिए। आज भी कांगड़ा के कई स्थल पर्यटकों से अछूते से हैं। वहीँ कुछ पर्यटन स्थलों में पर्याप्त सुविधा न होने की वजह से पर्यटक नहीं जाते। अगर आप कांगड़ा घूमने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, यहां पर हम आपको कांगड़ा के प्रमुख मंदिरों, पर्यटन स्थलों और दर्शनीय स्थलों के बारे में बता रहें हैं।

1. कांगड़ा घाटी में मशहूर धौलाधार रेंजर्स – The Dhauladhar Rangers Of Kangra Valley In Hindi

Image Credit: Abhimanyu Singh Thakur

कांगड़ा घाटी अपनी राजसी धौलाधार पर्वतमाला की सुंदरता के लिए जानी जाती है जो इस शहर को हरी भरी पहाड़ियों और अंतहीन चाय बागानों की सुंदरता के साथ एक शानदार दृश्य प्रदान करती है। आपको बता दें कांगड़ा घाटी में पालमपुर अपने चाय बागान उद्यानों के लिए प्रसिद्ध है जो कांगड़ा शहर से 36 किमी दूर स्थित हैं। कांगड़ा भारतीय पौराणिक कथाओं का एक हिस्सा रहा है और इसलिए यहां पर कई मंदिर बने हुए हैं।

और पढ़े: डैनकुंड हिल घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. कांगड़ा के प्रमुख दर्शनीय और आकर्षण स्थल – Kangra Ke Pass Ke Paryatan Sthal In Hindi

2.1 कांगड़ा में परिवार के साथ घूमने लायक जगह करेरी झील – Kangra Me Ghumne Layak Jagah Kareri Lake In Hindi

Image Credit: Sanchit Sharma

करेरी झील, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के लगभग 9 किमी उत्तर पश्चिम में धौलाधार श्रेणी में स्थित एक उथली और ताज़ी पानी की झील है, जिसकी सतह समुद्र तल से 2934 मीटर ऊपर है। करेरी झील एक प्रमुख दर्शनीय स्थल होने के अलावा धौलाधार रेंज में एक बेहद लोकप्रिय ट्रैकिंग स्थल भी है। इस झील में पानी बर्फ पिघलने से मिलता है और यह झील कैफ उथली है इसमें पानी की दृश्यता बहुत अधिक है। हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले अधिकांश बैकपैकर्स ट्राइंड या इंद्रहार पास सर्किट ट्रेकिंग के लिए आते हैं, यह करारी झील के लिए एक छोटा ट्रेक है जो शानदार और शांत अनुभव देता है।

और पढ़े: करेरी झील घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2.2 कांगड़ा के धार्मिक स्थल ब्रजेश्वरी मंदिर- Kangra Ke Dharmik Sthal Brajeshwari Temple In Hindi

Image Credit: Sandeep Chaudhary

ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पर्यटकों को सबसे ज्यादा प्रभावित करने और आध्यात्मिक रूप से ज्ञानवर्धक स्थलों में से एक है। इस मंदिर को कांगड़ा के सबसे प्रमुख मंदिरों को शामिल किया गया है क्योंकि यह भारत के 51 शक्ति पीठों में से एक है।

और पढ़े: वज्रेश्वरी मंदिर के दर्शन की जानकारी और पर्यटन स्थल

2.3 कांगड़ा में देखने के लिए ऐतिहासिक स्थान कांगड़ा किला – Kangra Ke Aitihasik Jagha Kangra Fort In Hindi

कांगड़ा किला, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा शहर के बाहरी इलाके में धर्मशाला शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला अपनी हजारों साल की भव्यता, आक्रमण, युद्ध, धन और विकास का बड़ा गवाह है। यह शक्तिशाली किला त्रिगर्त साम्राज्य की उत्पत्ति को बताता है जिसका उल्लेख महाभारत महाकाव्य में मिलता है। बता दें कि यह किला हिमालय का सबसे बड़ा और शायद भारत का सबसे पुराना किला है, जो ब्यास और उसकी सहायक नदियों की निचली घाटी पर स्थित है। इस किले के बारे में कहा जाता है कि एक समय ऐसा भी था कि जब इस किले में अकल्पनीय धन रखा गया था जो इस किले के अंदर स्थित बृजेश्वरी मंदिर में बड़ी मूर्ति को चढ़ाया जाता था। इसी खजाने की वजह से इस किले पर कई बार हमला हुआ था।

और पढ़े: कांगड़ा किले का इतिहास और घूमने की जानकारी

2.4 कांगड़ा में प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर – Kangra Ke Prasidh Baijnath Temple In Hindi

बैजनाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश में सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है, और यहां, भगवान शिव को ‘हीलिंग के देवता’ के रूप में पूजा जाता है। बैजनाथ या वैद्यनाथ भगवान शिव का एक अवतार है, और इस अवतार वे अपने भक्तों के सभी दुखों और पीड़ाओं को दूर करते हैं। यह मंदिर भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है और इसको बेहद पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर के जल में औषधीय गुण पाए जाते हैं जिससे कई बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। यह मंदिर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

और पढ़े: बैजनाथ मंदिर दर्शन की जानकारी और पौराणिक कथा

2.5 कांगड़ा के दर्शनीय स्थल धौलाधार रेंज – Kangra Ke Darshniya Sthal Dhauladhar Range In Hindi

धौलाधार रेंज ट्रेक, कांगड़ा के सबसे पास के आकर्षक ट्रेक में से एक है। धौलाधार चोटी कांगड़ा में अधिक ऊंचाई वाले पूरे ट्रेक में दिखाई देती है। यह ट्रेक कांगड़ा के उत्तर में है और हिमालय की दक्षिणी बाहरी सीमा को कवर करता है। अगर आप कांगड़ा की यात्रा करने तो इस ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए जाएँ क्योंकि यह ट्रेक आपको कई अदभुद दृश्य प्रदान करेगा।

2.6 कांगड़ा के प्रमुख मंदिर ज्वालाजी मंदिर – Kangra Ke Pramukh Mandir Jwala Devi Mandir In Hindi

ज्वालाजी मंदिर को ज्वालामुखी या ज्वाला देवी के नाम से भी जाना जाता है। ज्वालाजी मंदिर हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी के दक्षिण में 30 किमी और धर्मशाला से 56 किमी की दूरी पर स्थित है। ज्वालाजी मंदिर हिंदू देवी ज्वालामुखी को समर्पित है। कांगड़ा की घाटियों में, ज्वाला देवी मंदिर की नौ अनन्त ज्वालाएं जलती हैं, जो पूरे भारत के हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करती हैं। मंदिर की नौ अनन्त ज्वालाओं में उनके निवास के कारण, उन्हें ज्वलंत देवी के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसा अद्भुत मंदिर है जिसमें भगवान की कोई मूर्ति नहीं है। ऐसा माना जाता है कि देवी मंदिर की पवित्र लपटों में रहती हैं, जो बाहर से बिना ईंधन के दिन-रात चमत्कारिक रूप से जलती हैं।

और पढ़े: ज्वाला देवी मंदिर कांगड़ा

2.7 कांगड़ा के पर्यटन स्थल पालमपुर पर्यटन – Kangra Ke Paryatan Sthal Palampur Tourism In Hindi

Image Credit: Sidhant Chandel

पालमपुर कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। पालमपुर शहर में कई नदियाँ बहती हैं और यह शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना-जाता है। राजसी धौलाधार रेंजों के बीच स्थित पालमपुर अपने चाय बागानों और चाय की अच्छी गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पालमपुर को पहली बार अंग्रेजो द्वारा देखा गया था जिसके बाद इसे एक व्यापार और वाणिज्य के केंद्र के रूप में बदल दिया गया। इस शहर में स्थित विक्टोरियन शैली की हवेली और महल बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं। अगर आप कांगड़ा की सैर करने के लिए जा रहे है तो पालमपुर जाना न भूलें।

2.8 कांगड़ा के प्रमुख मंदिर चामुंडा देवी मंदिर – Kangra Ke Pramukh Mandir Chamunda Devi Temple In Hindi

चामुंडा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के चंबा जिले में स्थित एक प्रचीन मंदिर और एक प्रमुख आकर्षक स्थल है। चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण वर्ष 1762 में उमेद सिंह ने करवाया था। पाटीदार और लाहला के जंगल स्थित यह मंदिर पूरी तरह से लकड़ी से बना हुआ है। बानेर नदी के तट पर स्थित यह मंदिर देवी काली को समर्पित है, जिन्हें युद्ध की देवी के रूप में जाना जाता है। पहले इस जगह पर सिर्फ पत्थर के रास्ते कटे हुए थे, लेकिन अब इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आपको 400 सीढ़ियों को चढ़कर जाना होगा। एक अन्य विकल्प के तौर पर आप चंबा से 3 किलोमीटर लंबी कंक्रीट सड़क के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

और पढ़े: चामुंडा देवी मंदिर का इतिहास और कहानी 

2.9 कांगड़ा के पर्यटन स्थल बीर बिलिंग – Kangra Ke Paryatan Sthal Bir Billing In Hindi

Image Credit: Mahak Jain

भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित के बीर एक छोटा सा गाँव है जिसे व्यावहारिक रूप से भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी कहा जाता है। इस जगह के खूबसूरत पहाड़, हरियाली, मौसम के साथ यहां का शांत वातावरण पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है। आपको बता दें कि पैराग्लाइडिंग की बीर टेक-ऑफ साइट है और बिलिंग, जो उससे लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है, जो कि लैंडिंग साइट है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के शौक़ीन है तो इस जगह पर जरुर जाएँ। पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार साल 2015 में बीर-बिलिंग में हुआ था। बीर-बिलिंग अपने पैराग्लाइडिंग अनुभवों के लिए देश के लोगों के साथ-साथ साथ विदेशियों के साथ भी उतना ही प्रसिद्ध है।

और पढ़े: बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की जानकारी 

2.10 कांगड़ा में देखने लायक जगह मैकलोडगंज – Kangra Me Dekhne Layak Jagah Mcleodganj In Hindi

हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां की संस्कृति कुछ ब्रिटिश प्रभाव के साथ तिब्बती संस्कृति का सुंदर मिश्रण है। मैकलोडगंज को छोटे ल्हासा के रूप में भी जाना जाता है। मैकलोडगंज एक सुंदर शहर है जो तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के घर होने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जो ऊपरी धर्मशाला के पास स्थित है। राजसी पहाड़ियों और हरियाली के बीच बसा मैकलोडगंज सांस्कृतिक रूप से एक प्रमुख तिब्बती प्रभाव से धन्य है, जिसका प्रमुख कारण यहां की तिब्बतियों की बस्तियां हैं।

और पढ़े:  मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह 

2.11 कांगड़ा में घूमने की जगह कांगड़ा कला संग्रहालय – Kangra Me Ghumne Ki Jagha Kangra Art Museum In Hindi

Image Credit: Venkat Ramesh

कांगड़ा संग्रहालय तिब्बती और बौद्ध कलाकृति के शानदार चमत्कार और उनके समृद्ध इतिहास को बताता है। यह धर्मशाला के बस स्टेशन के पास स्थित है। इस संग्रहालय में आप कई पुराने गहने, दुर्लभ सिक्के यादगार, पेंटिंग, मूर्तियां और मिट्टी के बर्तन जैसी चीज़ें देख सकते हैं।

2.12 कांगड़ा के दर्शनीय स्थल कालेश्वर महादेव मंदिर – Kangra Ke Darshaniya Sthal Kaleshwar Mahadev Temple In Hindi

Image Credit: Dr. Satish Sood

परागपुर गाँव से 8 किमी दूर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण लिंगम है जिसे जमीनी स्तर पर स्थित है। यह मंदिर सुंदर मूर्तियों से सुशोभित और पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है।

और पढ़े: कालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन की जानकारी और पर्यटन स्थल

3. कांगड़ा में मशहूर रेस्तरां और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Kangra In Hindi

कांगड़ा का क्षेत्र का खाना मसालों से सुसज्जित है। प्रमुख व्यंजनों में कलन के पकौड़े, भृंगी, बराह की चटनी, सीरा, फफरू का साग प्याज, लहसुन और अन्य मसालों के साथ, लसोड की सब्जी, छोली की खीर, कुल्फा का साग, आडू सब्जी (ग्रेवीड पीचिस) और नाशपति की सब्जी शामिल हैं। आप शहर में विभिन्न ढाबों और छोटे रेस्तरां में कई तरह के भोजन का स्वाद ले सकते हैं।

4. कांगड़ा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय क्या है – Best Time To Visit Kangra In Hindi

कांगड़ा की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से जून तक के महीने हैं। मई-जून की गर्मियों के महीनों में कांगड़ा का तापमान 22-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जो ट्रेकर्स द्वारा पसंद किया जाता है। अगर आप कांगड़ा के मंदिरों और दर्शनीय स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो सितंबर से नवंबर के महीने यात्रा करें। जनवरी के महीने में यहां की यात्रा करने से बचे क्योंकि यह महिना बेहद ठंडा होता है और तापमान शुन्य से नीचे पहुँच जाता है।

और पढ़े: डलहौजी के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

5. कांगड़ा कैसे पहुँचे – How To Reach Kangra In Hindi

कांगड़ा नई दिल्ली से लगभग 450 किमी दूर है, इसलिए नई दिल्ली से बस से यात्रा करना कांगड़ा पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है। कांगड़ा के पास दूसरा प्रमुख शहर चंडीगढ़, जो लगभग 6-7 घंटे की दूरी पर है। सड़कों को अच्छी तरह से बनाया गया है जो एक सुखद सड़क यात्रा के अच्छी हैं।

5.1 फ्लाइट से कांगड़ा कैसे पहुंचे – How To Reach Kangra By Flight In Hindi

अगर आप हवाई मार्ग से कांगड़ा किला देखने जाना चाहते हैं तो बता दें कि इसका निकटतम हवाई अड्डा गग्गल हवाई अड्डा है। जो कांगड़ा शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। गग्गल हवाई अड्डा देश के अधिकांश हवाई अड्डों के साथ हवाई अड्डा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से आप कांगड़ा जाने के लिए ऑटोरिक्शा, बसों, और टैक्सियों की मदद ले सकते हैं। सड़क माध्यम से गग्गल से कांगड़ा दूरी तय करने में आपको 30 मिनट का समय लगेगा।

5.2 ट्रेन से कांगड़ा कैसे पहुंचे – How To Reach Kangra By Train In Hindi

जो भी पर्यटक ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो उनके लिए बता दें कि कांगड़ा शहर का अपना रेलवे स्टेशन है, जो कांगड़ा घाटी के भीतर स्थित है। लेकिन यह एक टॉय ट्रेन स्टेशन है, जिसकी वजह से यह देश के अन्य शहरों से रेल मार्ग से नहीं जुड़ा। कांगड़ा का निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे स्टेशन है जो कांगड़ा से 87 किमी की दूरी पर है। पठानकोट से कांगड़ा पहुँचने के लिए आपका टैक्सी किराये पर लेना सबसे अच्छा रहेगा।

5.3 रोड मार्ग से कांगड़ा कैसे पहुंचे – How To Reach Kangra By Road In Hindi

कांगड़ा नई दिल्ली से लगभग 450 किमी दूर है इसलिए आप नई दिल्ली से बस में यात्रा करके यहां आसानी से पहुँच सकते हैं। इसके अलावा कांगड़ा के पास दूसरा प्रमुख शहर चंडीगढ़ सिर्फ 6-7 घंटे की दूरी पर है जो सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

और पढ़े: स्कैंडल पॉइंट के बारे में जानकारी और इसके पास घूमने की जगह

इस आर्टिकल में आपने कांगड़ा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. कांगड़ा का नक्शा – Kangra Map

7. कांगड़ा की फोटो गैलरी – Kangra Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago