Indian Destination

पीलीभीत टाइगर रिजर्व और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी – Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

5/5 - (2 votes)

Pilibhit Tiger Reserve In Hindi ‘: पीलीभीत टाइगर रिजर्व भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पीलीभीत जिले में स्थित हैं। बता दें कि 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ पीलीभीत टाइगर रिज़र्व भारत के प्रमुख 41 टाइगर रिज़र्व में से एक हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लगभग 44 बाघ हैं। उत्तर प्रदेश के इस बाघ अभयारण्य को पर्यटकों के लिए एक बार फिर से खोला गया हैं और पर्यटकों के लिए यादगार बनाने के लिए अभ्यारण में सारे पुख्ता इन्तेजाम किए गए हैं जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार कि असुविधा का सामना न करना पड़े।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व भारत में धीरे धीर अपनी लोकप्रियता को बढाता जा रहा है बता दें कि यह अभ्यारण पशु प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है और बाघों के उच्चतम घनत्व कि वजह से वर्ष 2008 में इस अभ्यारण को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आसपास के होटलों को संरक्षित किया गया सड़को को सुधारा गया साथ ही अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखा गया हैं। यदि आप पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

Table of Contents

पीलीभीत उत्तर प्रदेश इतना मशहूर क्यों हैं – Why Pilibhit Uttar Pradesh Is Famous In Hindi

पीलीभीत उत्तर प्रदेश राज्य के घने जंगलो में स्थित एक आकर्षित शहर हैं। पीलीभीत की प्रसिद्धी का प्रमुख कारण पीलीभीत टाइगर अभ्यारण और पीलीभीत में बड़े पैमाने पर होने वाला बांसुरी उत्पादन हैं। बता दें कि इसी वजह से पीलीभीत को ‘बासुरी नगरी या “बांसुरी की भूमि” भी कहा जाता है। सप्ताहांत छुट्टी मनाने के लिए पीलीभीत एक आदर्श स्थान साबित होता हैं और पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए यहाँ आते रहते हैं। इसके अलावा पीलीभीत अपनी सुरम्य सुंदरता और आकर्षित नक्काशी के साथ निर्मित किए गए मंदिरों के लिए भी जाना जाता हैं। इसके अवाला पीलीभीत ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के महलों से लेकर प्राचीन मंदिरों और मस्जिदों के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

और पढ़े: उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

पीलीभीत नेशनल पार्क में पाए जाने वाले जानवर – Animals In Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश खासतौर पर बाघों की घनी आबादी के लिए जाना जाता हैं, इसके अलावा इसे लुप्तप्राय जानवरों का निवास स्थान भी माना जाता हैं। बाघ के अलावा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले जानवरो में हिरण, शहद बेजर, लैम्पगार्ड, दलदली फ्रेंकोलिन, बंगाल बस्टर्ड, भौंकने वाला हिरण, शेल्डक (ब्राह्मणी बतख), लाल क्रेस्टेड और पोचर्ड आदि पीलीभीत टाइगर रिजर्व का प्रमुख आकर्षण हैं। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में बंगाल टाइगर और दुधवा बाघ सबसे प्रमुख प्रजातियाँ हैं।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की विशेषता – Interesting Fact About Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व अभ्यारण में 127 से अधिक जानवरों, 556 पक्षियों और 2100 फूलों के वृक्षों को संरक्षित करके रखा गया हैं। अभ्यारण राजसी पहाड़ों और बरामदे के वृक्षों से घिरा हुआ हैं।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की प्रमुख नदिया – Rivers Of Philibhit Tiger Reserve In Hindi

दक्षिण दिशा में बहने वाली खडका और सारदा नदी पीलीभीत टाइगर रिज़र्व प्रमुख आकर्षण हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व कहाँ है – Where Is Philibhit Tiger Reserve Located In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिजर्व भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पीलीभीत जिले में स्थित हैं।

बरेली से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दूरी – Bareilly To Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

बरेली से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दूरी लगभग 83 किलोमीटर हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व बुकिंग – Pilibhit Tiger Reserve Online Booking In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिजर्व कि यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी आप करा सकते हैं। बता दें कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलो की सैर करने के लिए लडकियां भी उपलब्ध होगी जोकि आपको जंगल की सैर कराते हुए नजर आएंगी। टूरिस्ट गाइड के लिए किए गए 240 छात्रों में से 7 आवेदन लड़कियों ने भी किए हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की एंट्री फीस – Pilibhit Tiger Reserve Entry Fees In Hindi

  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रति व्यक्ति 100 रूपए शुल्क हैं।
  • टूरिज्म डिपार्टमेंट वाहनों के लिए 1500 रूपए प्रति ट्रिप ।
  • टूरिज्म डिपार्टमेंट फारेस्ट एंट्री फीस 300 रूपए एक दिन के लिए।
  • गाइड का शुल्क 300 रूपए प्रति ट्रिप।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व सफारी का समय – Pilibhit Tiger Reserve Safari Timing In Hindi

  • पीलीभीत टाइगर रिज़र्व मुस्तफाबाद सफारी : सुबह 6 बजे से दोपहर 11 बजे तक और शाम के 4 बजे से तक।
  • मुस्तफाबाद सफारी की एंट्री फीस 2400 रूपए हैं।
  • पीलीभीत टाइगर रिज़र्व किशनपुर सफारी : सुबह 6 बजे से दोपहर 11 बजे तक और शाम के 4 बजे से 7 बजे तक।
  • किशनपुर सफारी की एंट्री फीस 2700 रूपए हैं।
  • पीलीभीत टाइगर रिज़र्व महोफ सफारी : सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे और शाम के 4 बजे से 7 बजे तक।
  • महोफ सफारी की एंट्री फीस 2700 रूपए हैं।
  • पीलीभीत टाइगर रिज़र्व पीलीभीत चिटी : सुबह 6 बजे से दोपहर 10 बजे और शाम के 4 बजे से 7 बजे तक।
  • पीलीभीत चिटी सफारी कि एंट्री फीस 3000 रूपए हैं।

और पढ़े: कानपुर के आसपास घूमने लायक 10 खुबसूरत जगहों की जानकारी

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के आसपास घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places To Visit Near Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के आसपास आपको कई आकर्षित पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे जिनकी यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

पीलीभीत में देखने लायक खुबसूरत जगह गोमट ताल – Pilibhit Me Dekhne Layak Khubsurat Jagah Gomat Taal In Hindi

पीलीभीत में देखने लायक जगह गोमत ताल गोमती नदी का उद्गम स्थल है जोकि उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 800 किलोमीटर बहने के बाद गंगा नदी के साथ मिल जाती हैं। पीलीभीत से गोमत ताल की दूरी लगभग 7 किलोमीटर हैं। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और रंग-बिरंगे पक्षियों के लिए जाना जाता हैं।

पीलीभीत का आकर्षण स्थल देवहा-घाघरा संगम – Pilibhit Ka Aakarshan Sthal Devha-Ghagra Sangam In Hindi

पीलीभीत में स्थित दो नदियों का संगम स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि आपने कभी दो नदियों को एक होते हुए नहीं देखा हैं तो पीलीभीत में देवहा और घाघरा नदी का संगम आपके मन को मोह लेगा। पर्यटक दो नदियों के संगम स्थल पर स्नान करना पवित्र मानते है।

पीलीभीत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जय संत्री देवी मंदिर – Pilibhit Ka Prasidh Dharmik Sthal Jaisantri Devi Mandir In Hindi

पीलीभीत का धार्मिक पर्यटन स्थल देवी संत्री को समर्पित हैं। पीलीभीत से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवी संत्री का यह अधभुत मंदिर लगभग 150 साल पुराना माना जाता है। बता दें कि वर्ष 2008 में आई बाढ़ के कारण यह मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया हैं। नवरात्री के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन मंदिर में किया जाता हैं।

पीलीभीत का प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच – Pilibhit Ka Pramukh Paryatan Sthal Chuka Beach In Hindi

पीलीभीत का मशहूर चूका बीच पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं जोकि पीलीभीत से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि चूका बीच सरदार सरोवर बांध और शारदा नहर के बीच हलचल और मस्ती करने के लिए शानदार रेतीली जगह है। भारत सरकार की देख रेख में चूका बीच शानदार ढंग से फल फूल रहा है और सैलानियों को एक अच्छा माहौल प्रदान करता हैं।

और पढ़े: घूमें पीलीभीत के ‘चूका बीच’ पर

पीलीभीत का दर्शनीय स्थल चटवी पदशाही गुरुद्वारा – Pilibhit Ka Darshaniya Sthal Chattvi Padshahi Gurudwara In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के प्रमुख आकर्षण में शामिल चटवी पदशाही गुरुद्वारा एक दर्शनीय स्थान है। यह गुरुद्वारा 4 शताब्दी पुरानी मानी जाती हैं जोकि सिखों के छठे गुरु श्री हर गोविंद सिंह जी को समर्पित है। इस गुरूद्वारे के निर्माण गुरु गोविंद सिंह जी की देखरेख में किया गया था। शानदार वास्तुकला के साथ गुरूद्वारे को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया था।

पीलीभीत में घूमने लायक जगह राजा वेणु का टीला – Pilibhit Me Ghumne Layak Jagah Raja Venu Ka Tila In Hindi

पीलीभीत के एतिहासिक स्थलों में शामिल राजा वेणु का टीला शहर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खंडहर में स्थित है। हिन्दू धर्म के महाकाव्य महाभारत में राजा वेणु को भगवान श्री कृष्ण का मित्र बताया हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक महत्व से भी राजा वेणु के टीले की यात्रा की जाती हैं।

पीलीभीत पर्यटन में देखने लायक जगह दरगाह-ए-शाहजी मियाँ – Pilibhit Paryatan Me Dekhne Layak Jagah Dargah-E-Shahji Miyan In Hindi

Image Credit: Dilshad Ahmed

पीलीभीत में स्थित दरगाह-ए-शाहजी मियाँ पवित्र स्थान को दो फकीरों आला हजरत और शाहजी मियाको समर्पित किया गया हैं। दरगाह में चादर चढाने के लिए वर्ष भर सैंकड़ों की संख्या में याचक आते हैं और फरियाद मांगते हैं।

पीलीभीत की प्रसिद्ध प्राचीन जगह जामा मस्जिद – Pilibhit Ki Prasidh Prachin Jagah Jama Masjid In Hindi

Image Credit: Muhammad Hashim

पीलीभीत की प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण सन 1769 में हफीज रहमत खान ने दिल्ली की जामा मस्जिद की संरचना को दोहराने के प्रयास में किया था। बता दें कि बंगाली शैली की छत के साथ मुगल वास्तुकला शैली कि छवि देखने को मिलती हैं। जमा मस्जिद में प्रार्थना करने के लिए शुक्रबार को बड़ी संख्या में याचक आते हैं और मंगलवार को एक छोटे मेले का आयोजन किया जाता हैं।

पीलीभीत में घूमने के लिए प्रसिद्ध मंदिर गौरी शंकर मंदिर – Pilibhit Me Ghumne Ke Liye Prasidh Mandir Gauri Shankar Temple In Hindi

Image Credit: Pankaj Kumar Gupta

पीलीभीत का दर्शनीय गौरी शंकर मंदिर देवहा और खकरा नदी तट पर स्थित है। माना जाता हैं कि गौरी शंकर मंदिर आज से लगभग 250 साल पुराना जोकि हर साल बड़ी संख्या में भक्तो और पर्यटकों को आकर्षित करता हैं। मंदिर के प्रमुख देवता भगवान शिव और माता पार्वती हैं।

और पढ़े: माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी घूमने जाने की जानकारी 

पीलीभीत के बाज़ार से क्या खरीदारी करे  – Pilibhit Market Se Shopping In Hindi

पीलीभीत में खरीदारी करने के लिए कई विकल्प मौजूद है आप यहाँ स्थित बाजारों में सुन्दर कपड़े, गहने, लकड़ी के फर्नीचर के अलावा घर सजाने के लिए अन्य सजावटी घरेलू कलाकृतियों को देखकर आप इन्हें खरीदे बिना रह नही पाएंगे। यदि बांसुरी की भूमि से आपने बांसुरी खरीदना हरेक पर्यटक को अच्छा लगता हैं।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pilibhit Tiger Reserve In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सितम्बर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। यदि आप दिसंबर और जनवरी के दौरान पीलीभीत का दौरा करते हैं तेज ढंडी से बचने के लिए तैयार रहे। हमने आप को पीलीभीत जाने के लिए सबसे अच्छे समय के बारे में बताया है लेकिन आप वर्ष में किसी भी समय यहाँ जा सकते हैं। पीलीभीत टाइगर रिज़र्व घूमने के लिए आदर्श समय 1-2 दिन का माना जाता हैं।

पीलीभीत की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Pilibhit Tourism In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि पीलीभीत में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैं।

  • होटल ग्रैंड शारदा (Hotel Grand Sharda)
  • होटल सिल्वर लीफ (Hotel Silver Leaf)
  • कान्हा जी (Hote Kanha Ji)
  • कृष्णा रेजीडेंसी (Krishna Residency)
  • सोबती कॉन्टिनेंटल बरेली (Sobti Continental Bareilly)

पीलीभीत में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Pilibhit Famous Food In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और आकर्षित वातावरण के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। पीलीभीत के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। पीलीभीत के स्थानीय व्यंजनों में आपको मुगल स्पर्श के साथ उत्तर भारत के भोजन को चखने का मौका भी मिल जाएगा। पीलीभीत के प्रसिद्ध व्यजनो में कोफ्ता, गाजर का हलवा, बाटी चोखा, जलेबी, खीर, लस्सी आदि बहुत अधिक फेमस हैं।

और पढ़े: अलवर में प्रसिद्ध सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान घूमने की जानकारी

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत उत्तर प्रदेश कैसे जाए – How To Reach Pilibhit Tiger Reserve Uttar Pradesh In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व घूमने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

फ्लाइट से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व कैसे पहुचे – How To Reach Pilibhit Tiger Reserve By Flight In Hindi

पीलीभीत बाघ अभ्यारण की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पीलीभीत का सबसे निकटतम अमौसी हवाई अड्डा (लखनऊ) जोकि शहर से लगभग 258 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हवाई अड्डे से आप यहाँ चंलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व आसानी से पहुँच जायंगे।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व ट्रेन से कैसे जाए – How To Reach Pilibhit Tiger Reserve By Train In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन (Pilibhit Junction Railway Station) पीलीभीत में स्थित है। इसके अलावा पीलीभीत से लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर बरेली रेलवे स्टेशन हैं। इन रेलवे स्टेशनो का चुनाव आप अपनी यात्रा के लिए कर सकते हैं।

बस से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व कैसे जाए – How To Reach Pilibhit Tiger Reserve By Bus In Hindi

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि पीलीभीत सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के सभी शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन द्वारा चलाई जा रही बसों और अपने निजी साधनों के माध्यम से आप पीलीभीत टाइगर रिज़र्व की यात्रा पर निकल सकते हैं।

और पढ़े: सुंदरवन नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

इस लेख में आपने पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व पीलीभीत उत्तर प्रदेश का नक्शा – Pilibhit Tiger Reserve Uttar Pradesh Map

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की फोटो गैलरी – Pilibhit Tiger Reserve Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago