International Destination

पेट्रा का इतिहास और इसके ऐतिहासिक तथ्य- Petra History And Historical Facts In Hindi

3/5 - (14 votes)

Historical Facts Of Petra In Hindi : पेट्रा पुराने समय में निर्मित जॉर्डन में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है जो अपने आधे निर्मित और आधी चट्टान में तराशे जाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां के पत्थरों के लाल रंग की वजह से पेट्रा को “रोज सिटी” (Rose City) के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि पेट्रा विश्व के नए 7 अजूबों में से एक के रूप में भी जाना जाता है और इसके साथ ही यह जॉर्डन का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पेट्रा एक बहुत ही खास ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है, जिसको यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थलों की सूचि में शामिल किया गया है। पेट्रा को दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। इस शहर जैसा कोई नहीं है और इसकी प्रशंसा पूरे इतिहास में की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पेट्रा को 312 ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था, इसके बाद यह रोमन शासन के अधीन आ गया था।

अगर आप दुनिया के इस अजूबे के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें, इसमें हम आपको पेट्रा का इतिहास, ऐतिहासिक तथ्य और जाने के बारे में बताने वाले हैं।

1. पेट्रा का इतिहास- History Of Petra In Hindi

बताया जाता है कि पेट्रा का निर्माण 312 ईसा पूर्व में हुआ था। यह मुख्य रूप से नाबतीयन नामक प्राचीन लोगों द्वारा बसाई गई बस्ती थी। पेट्रा 6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से पहले नाबातियन शासन की राजधानी था जिसके बाद 106 ईस्वी में यह रोमन साम्राज्य द्वारा अवशोषित कर लिया गया था। पेट्रा को 7 वीं शताब्दी के अंत में छोड़ दिया गया था और 11 वीं शताब्दी के अंत तक इसके कई महल नष्ट हो गए थे। यह तब एक “लॉस्ट सिटी” बना हुआ था जब तक कि से 1812 में एक स्विस खोजकर्ता ने खोज नहीं लिया था। बता दें कि 6वीं शताब्दी में मुसलमानों ने पेट्रा पर जीत हासिल कर ली थी लेकिन यह अधिक समय तक मुसलमानों का अधीन नहीं रह पाया। बाद में 1189 ईस्वी के दौरान मुस्लिम शासक सुलतान सलादिन के जीतने के बाद इसाइयो ने पेट्रा को छोड़ दिया था। पेट्रा की पहली वास्तविक खुदाई 1929 ईस्वी में की गई थी और जुलाई 2007 में पेट्रा को पेट्रा विश्व के नए 7 अजूबों की लिस्ट में शामिल किया गया।

2. पेट्रा में नाइटलाइफ- Nightlife In Petra In Hindi

पेट्रा में रात के समय पर्यटन करने के विकल्प है। लेकिन इसमें केवल ट्रेजरी से टहलकर आना शामिल है। यहां पर 500 से अधिक मोमबत्तियों के साथ जलाया जाने वाला दृश्य काफी आकर्षक होता है।

और पढ़े: क्राइस्ट द रिडीमर की जानकारी और इतिहास

3. पेट्रा जॉर्डन के बारे में ऐतिहासिक तथ्य- Historical Facts About Petra Jordan In Hindi

पेट्रा मृत सागर और लाल सागर के बीच स्थित एक प्राचीन शहर है। पेट्रा जॉर्डन के प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है और यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक पुरातत्व स्थलों में से एक है। यहाँ हम आपको पेट्रा जॉर्डन के कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • पेट्रा का नाम एक स्त्री यूनानी शब्द पेट्रोस से लिया गया है जिसका मतलब होता है चट्टानें।
  • पेट्रा जॉर्डन के राज्य में स्थित है, जो नाबाटियंस की राजधानी थी।
  • पेट्रा आधा निर्मित और चट्टान में खुदी हुई है।
  • रिसर्च से पता चला है कि नाबाटियंस ने पेट्रा शहर निर्माण सूर्य की खगोलीय गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए किया था।
  • पेट्रा को रोज-रेड रंग की बलुआ पत्थर की पहाड़ियों की वजह से ‘रोज सिटी’ भी कहा जाता है।
  • पेट्रा लाल- चोटियों से घिरा हुआ है जिससे वजह से इसका रंग लाल है।
  • 1812 में पेट्रा की खोज एक स्विस खोजकर्ता जोहान लुडविग बर्कहार्ट ने की थी।
  • पेट्रा के अंदर जाने के लिए 1 किमी की संकीर्ण घाटी से होकर जाना होता है।
  • पेट्रा कब्रों, स्मारकों और पवित्र संरचनाओं का एक विशाल शहर है।
  • प्राचीन शहर पेट्रा वाडी मूसा में स्थित है।
  • पेट्रा की प्राचीन संरचना के महत्त्व की वजह से इसको साल 1985 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया था।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि पेट्रा में लगभग 800 नक्काशीदार कब्रें हैं।
  • पेट्रा को यूनेस्को द्वारा ‘मनुष्य की पारंपरिक विरासत की सबसे महंगी पारंपरिक संपत्ति’ के रूप में परिभाषित किया।
  • पेट्रा रेशम और मसाला व्यापार के रास्तों के लिए एक प्रमुख जंक्शन है।
  • बाइबिल में पेट्रा को चट्टान में दरार (The Cleft In The Rock) के रूप में संदर्भित किया गया है।
  • पेट्रा जॉर्डन का 360-डिग्री सड़क दृश्य गूगल माप पर उपलब्ध है।
  • पेट्रा दुनिया की सबसे पुराने महानगरों में से एक है जो कभी पलेस्टिना III के बीजान्टिन प्रांत की राजधानी थी।
  • पेट्रा के आसपास की जगह में 265 वर्ग मीटर में एक पुरातत्व पार्क भी है।
  • पेट्रा थिएटर पूर्व में 106 ईस्वी में हेलेनिस्टिक शैली में बनाया गया था।।
  • पेट्रा थिएटर में 5,000 से 8,000 लोगों के बैठने की जगह थी।
  • पेट्रा के खंडहर दुनिया के सबसे फेमस पुरातात्विक स्थलों में से एक है। हर साल लगभग 8 मिलियन पर्यटक जॉर्डन के इस पर्यटन स्थल की सैर करने के लिए आते है।
  • इस शहर में वाहनों को ले जाना प्रतिबंधित है लेकिन गधे, घोड़ा गाड़ी और ऊंट को यहां लाया जा सकता है।
  • 20,000 निवासियों के साथ नाबेटियन सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर था।
  • जॉर्डन में मृत सागर एक बेहद खास प्राकृतिक आश्चर्य है जो पृथ्वी पर निम्नतम बिंदु है।
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अब तक पेट्रा के 15% भाग की खोज की गई है और 85% अभी भी भूमिगत है। 363 ईस्वी में आये एक भूकंप से लगभग आधा शहर नष्ट हो गया था।

4. पेट्रा में मुद्रा- Currency In Petra In Hindi

जॉर्डन की मुद्रा जॉर्डन दिनार है। यहां पर आप अमेरिकी डॉलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि अपने पास दिनार भी रखें। यहां पर वादी मूसा में भी एटीएम मौजूद हैं और ज्यादातर होटलों रेस्टोरेंटो में क्रेडिट कार्ड भी एक्सेप्ट किये जाते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर आपको केवल नगद ही देने होंगे। इसलिए आपको यहां नगदी ले जाने की सलाह दी जाती है।

और पढ़े: ताजमहल का इतिहास और रोचाक जानकारी 

5. पेट्रा की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय क्या है?- What Is The Best Time To Visit Petra In Hindi

अगर आप पेट्रा जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बताना चाहेंगे कि पेट्रा गर्मियों में बेहद गर्म और शुष्क स्थान है, इस दौरान यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय बसंत ऋतू (मार्च से मई) या फिर शहर ऋतू (सितंबर से नवंबर) का होता है। अगर आप भीड़ और गर्मी से बचना चाहते हैं तो आपको सुबह 6 बजे पेट्रा के जाना अच्छा होगा। अगर आपको सुबह नहीं जा सकते तो आप आप देर दोपहर या शाम को जा सकते हैं।

6. पेट्रा तक कैसे पहुंचे- How To Reach Petra In Hindi

पेट्रा में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले आपको इसके करीबी शहर वाडी मूसा (मूसा घाटी) जाना होगा, और यहां विजिटर्स सेंटर से प्रवेश के लिए टिकट खरीदना होगा। यहां से पेट्रा करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप पथरील पैकज से ऊँची दीवारों के साथ पेट्रा में प्रवेश करते हैं जिसको Siq कहते हैं। आप पेट्रा के लिए या तो पैदल यात्रा कर सकते हैं या फिर विजिटर्स सेंटर किराए के घोड़ों की मदद से पहुँच सकते हैं।

7. भारत से पेट्रा कैसे पहुंचे- How To Reach Petra From India In Hindi

अगर आप भारत से पेट्रा के लिए यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारत के किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अम्मान के लिए फ्लाइट लेनी होगी। फिर अम्मान से कैब या बस की मदद से सीधे पेट्रा पहुंचा जा सकता है। अम्मान जॉर्डन से पेट्रा की दूरी करीब 186 किलोमीटर है।

8. भारतीयों के लिए पेट्रा वीजा नीति- Petra Visa Policy For Indians In Hindi

भारतीय पर्यटक जॉर्डन वीजा के लिए दिल्ली में जॉर्डन के दूतावास, विदेश की किसी भी वाणिज्य दूतावास या ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जॉर्डन भरतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल के लिए की सुविधा भी देता है जिसको आप क्वीन आलिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अम्मान से प्राप्त कर सकते हैं। भारत के पर्यटकों के लिए जॉर्डन दिनों का वीजा देता है।

और पढ़े: माचू पिच्चू की जानकरी रहस्य और इतिहास 

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के सात अजूबो की लिस्ट में लिस्टेड पेट्रा से जुड़े रोचक तथ्य और इसकी यात्रा से जुडी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

9. पेट्रा की लोकेशन का मैप – Petra Location

और पढ़े: दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी

10. पेट्रा की फोटो गैलरी – Petra Images

 

और पढ़े:

holidayrider

View Comments

  • I think this is very superior travelilng place. world amongest any is place but i saw this place , i am very shocked . i want here doing to traveling place but , I have a not sufficent money .

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago