Others

भारत की सबसे डरावनी सड़के और हाईवे – Most Haunted Roads And Highways In India in Hindi

4/5 - (4 votes)

Most Haunted Roads And Highways In India in Hindi, देखा जाये तो भारत एक से बढ़कर एक लम्बे और शानदार हाईवो से देश के बिभिन्न शहरों को आपस में एकदूसरे से अच्छी तरह जोड़ता है। लेकिन क्या आप जानते है भारत में इन शानदार सड़को के साथ कुछ ऐसी सड़कें भी मौजूद हैं जो बिभिन्न तरह की डरावनी घटनाओं से ग्रस्त हैं। और अक्सर लोग इन रास्तों से गुजरने में हिचकिचाते हैं। भारत के यें सड़के अपनी अपनी बिभिन्न रहस्यमयी घटनाओं के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। और जो अभी तक इन घटनायों की गुत्थियों को सुलझाया नही जा सका हैं। अगर आप भी भारत की ऐसी डरावनी सडको के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े :

कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे – Kasara Ghat, Mumbai Nashik Highway In Hindi

मुम्बई-नाशिक राजमार्ग पर स्थित कसारा घाट मुंबई हाईवे का प्रमुख प्रेताधिविक स्थल माना जाता है। जहाँ बहुत से लोगो ने कई असामान्य घटनायों को महसूस किया है। इसके बारे में हमारे पास कोई पुख्ता सबूत तो नही है। लेकिन लोगो के अनुसार माने तो यहाँ एक पुरानी हेडलेस लेडी को देखने का दावा किया जाता हैं, जिसकी असामान्य हंसी सुनी जाने की खबरे भी सामनी आयी हैं। कसारा घाट में आये दिन बिभिन्न सड़क दुर्घटनायें होती रहती हैं और इसके साथ ही इस जगह को हत्या पीड़ितों के डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए बहुत सारी बेचैन आत्माएं कसारा घाट को परेशान करती हैं।

ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई – Blue Cross Road, Chennai In Hindi

ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई की सबसे भुतहा गलियों में से एक माना जाता है। और इस रोड पर कई आत्महत्यायों की घटनाएं सामने आई है। जिस कारण इस रोड पर कई डरावनी घटनाएं महसूस की जाती है। इसके अलावा ब्लू क्रॉस रोड के किनारे पर घने पेड़ पाये जाते हैं जिस कारण दिन का प्रकाश भी पूरी तरह से सड़क पर नही पड़ता है। जो रात में और अधिक डरावनी हो जाती है। और इसी बजह से लोग रात की तो छोडिये दिन में भी इस रोड से गुजरना उचित नही सझते हैं।

काशेडी घाट, मुंबई गोवा हाईवे – Kashedi Ghat, Mumbai Goa Highway In Hindi

मुम्बई गोवा राजमार्ग पर स्थित काशीदी घाट ही नहीं है जो प्रेतवाधित है, बल्कि संपूर्ण राजमार्ग प्रेताधिविक माना जाता है। आपको बता दे मुंबई गोवा हाईवे मांस से प्यार करने वाली चुड़ैलों का घर है, जो खून,और मांस की भूखी हैं। और यहाँ लोग दावा करते है की मुंबई गोवा हाईवे पर सफ़र करते समय उनकी कार अचानक से रुक जाती है और कार में रखा मांसाहारी भोजन गायब हो जाता है। और उनके चेहरे, पीठ और गर्दन पर खरोंच के निशान आ जाते है। इसीलिए अक्सर लोग इस हाईवे से यात्रा करने से बचते हैं। अगर फिर भी आप इस हाईवे से यात्रा करना चाहते है। तो आपको सलाह दी जाती है कि यदि आप यहाँ गाड़ी चला रहे हैं तो अपनी कार में कोई भी मांसाहारी भोजन न ले जाएँ

दिल्ली छावनी रोड – Delhi Cantonment Road In Hindi

दिल्ली छावनी रोड भारत की सबसे डरावनी सडको में से एक है जो अपनी आश्चर्यजनक घटनायों के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुई है। माना जाता है कि दिल्ली छावनी रोड सफेद साड़ी पहने एक महिला द्वारा प्रेतवाधित है। बहुत सारे ड्राइवरों ने सफेद साड़ी पहने महिला को अपने वाहन की गति से भागते हुए देखा है। माना जाता है वह महिला आम तौर पर सड़क के किनारे इंतजार करती है और लिफ्ट मांगती है। अगर आप इस सड़क से गुजर रहे हैं, तो अपनी कार को बीच रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति को देखकर रोके नही।

और पढ़े : यह हैं दिल्ली की सबसे डरावनी जगह जिनके बारे में जानकार आपकी रूह कांप जाएगी

इगोरचेम रोड, गोवा – Igorchem Road, Goa In Hindi

गोवा में स्थित इगोरचेम रोड को इतना प्रेतवाधित जगह माना जाता है कि स्थानीय लोग दिन के समय भी इस स्थान पर जाने से बचते हैं। इगोरचेम रोड चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ स्नो के पीछे स्थित है। माना जाता है की यह बहुत सारी बुरी आत्माओं के कब्जे में है। और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच इन आत्माओं का सबसे जाड्या असर देखा जाता हैं। और लोगो की माने तो इस रास्ते से पैदल गुजरने पर कई तरह की डरावनी आवाजें सुनी जाती हैं।

ईस्ट कोस्ट रोड चेन्नई – East Coast Road Chennai In Hindi

चेन्नई और पांडिचेरी के बीच स्थित ईस्ट कोस्ट रोड बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण सड़क है। लेकिन यह अपनी सुन्दरता के साथ साथ प्रेताध्विक स्थल के रूप में भी जानी जाती है। जहाँ अक्सर भूतो की झलक दिखने और कुछ असमान्य घटनायों का दावा किया जाता है। और इसी बजह से लोग इस रास्ते से गुजरना उचित नही समझते हैं।

जॉनसन एंड जॉनसन रोड, मुलुंड, महाराष्ट्र – Johnson & Johnson Road, Mulund, Maharashtra In Hindi

मुलुंड, महाराष्ट्र में स्थित जॉनसन एंड जॉनसन रोड भारत की सबसे डरावनी सडको में से एक है। जो असमान्य गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। माना जाता है इस गली में एक महिला सफेद साड़ी में रहती है। और यहां कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। जो कही नही कही इन्ही असामान्य घटनायों के कारण घटित हुई है। जो लोग उन दुर्घटनाओं में बच गये हैं उनके अनुसार माने तो इस जगह पर एक सफ़ेद साड़ी पहने महिला होने का दावा करते हैं और उस महिला को बचाने के प्रयास में बो दुर्घटनाग्रस्त हुए है।

और पढ़े : मध्य प्रदेश की 10 सबसे डरावनी जगह

सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य, तमिलनाडु – Sathyamangalam Wildlife Sanctuary Corridor, NH209, Tamil Nadu In Hindi

 

तमिलनाडु में स्थित सत्यमंगलम वन्यजीव अभयारण्य राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा है, जो लोगों के अनुसार सुनसान और डरावना है। यह जंगल भारतीय दस्यु वीरप्पन का घर हुआ करता था, जिसे पुलिस ने मार डाला था। और माना जाता है की इस जगह पर दस्यु वीरप्पन की आत्मा अभी भटक रही है। और  इस सड़क से गुजरने के दौरान आश्चर्यजनक रोशनी और अजनबियों की चीखें सुनी जाती हैं। आप इन्ही बात से महसूस कर सकते हैं यह जगह कितनी डरावनी और खतरनाक हो सकती है। इसीलिए कमजोर दिल वाले व्यक्तियों को इस रास्ते पर ना जाने की सलाह दी जाती है।

और पढ़े : राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह

रांची-जमशेदपुर एनएच -33 – Ranchi-Jamshedpur NH-33 In Hindi

रांची-जमशेदपुर एनएच -33 यह भारत का एक ऐसा राजमार्ग है, जहाँ होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया नही जा सकता है क्योंकि वे सबसे असामान्य तरीके से होती हैं। और हमारे पास इनका कोई ठोस सबूत नही है, लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि यह एक भूत कर रहा है और सड़क शापित है। जबकि कुछ का मानना ​​है इस सड़क में दोनों तरफ एक मंदिर है, अगर कोई ड्राइवर दोनों मंदिरों में नहीं रुकता और प्रार्थना नही करता है, तो उसकी सड़क पर गंभीर दुर्घटना होती है। और वास्तव में देखा जायें तो यह दुर्घटनाएं अभी एक पहेली बनी हुई है।

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग एन मार्ग भानगढ़ किला – Delhi-Jaipur Highway en route Bhangarh Fort In Hindi

दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रेताध्विक स्थलों में से एक है। और शायद यही दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के शापित होने का कारण है। इस मार्ग पर लोगों को भयावह चीजों का सामना करना पड़ा है, जिन चीजों का कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं है। वे कहते हैं कि जब आप किले को पार करते हैं, तो वे कुछ नकारात्मक ऊर्जा और अजीब चीजें महसूस कर सकते हैं जो किसी की कल्पना से परे हैं।

मारवे और मध द्वीप रोड, मुंबई – Marve and Madh Island Road, Mumbai In Hindi

मारवे और मध द्वीप रोड मुंबई की प्रमुख डरावनी जगहों में एक है। जो एक सत्य घटना पर आधारित मानी जाती है। माना जाता है इस जगह पर एक पति ने  अपनी पत्नी की कार एक्सीडेंट से हत्या कर दी थी। और तभी से उस पत्नी की आत्मा इस जगह पर भटकती है। और इस स्थान पर जोर जोर से चींखने की आवाजें और पायल की धुनें सुनी जाने की घटनायें सामने आयी हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago