Others

दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुल – 10 Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

3.5/5 - (2 votes)

Dangerous Bridge In The World In Hindi : दुनिया में कई ऐसे देश हैं जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से ब्रिज को बनाया है जिसमें से कुछ ब्रिज देखने में बहुत खूबसूरत हैं और कुछ बेहद खतरनाक हैं। वैसे तो ब्रिज का काम किसी भी नदी या खाई को पार करने के लिए किया जाता है लेकिन जब यह ब्रिज बहुत ज्यादा उंचाई या कुछ अलग तरह से बनाये जाते है तो यह दिखने में बहुत खतरनाक लगते हैं। एडवेंचर प्रेमियों ऐसे ब्रिज बेहद पसंद आते हैं जो दिखने में खतरनाक होते हैं।

अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं और दुनिया के ऐसी खतरनाक पुलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजों (Top 10 Most Dangerous Bridges In The World) के बारे में बताने रहें हैं –

1. दुनिया का पहेला सबसे खतरनाक पुल ट्रिफ्ट ब्रिज स्विट्जरलैंड – Trift Bridge Switzerland 1st Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

ट्रिफ्ट ब्रिज का नाम दुनिया सबसे खतरनाक पुलों में शामिल है। आपको बता दें कि यह ब्रिज लगभग 100 मीटर ऊंचा और 170 मीटर लंबा है। यह ब्रिज ट्रिफ्ट ग्लेशियर के क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इस पुल तक पहुँचने के लिए मीरिंगन में एक केबल कार लेनी पड़ती है।

और पढ़े: दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी 

2. दुनिया में दूसरा सबसे खतरनाक पुल कैरिक-ए-रेड रोप ब्रिज यूके – Carrick A Rede Rope Bridge UK 2nd Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

Image Credit: Ryan Buford

कैरिक-ए-रेडे रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड में बना हुआ एक एक प्रसिद्ध रोप ब्रिज है। बता दें कि यह ब्रिज 20 मीटर लंबा है और नीचे चट्टानों से  30 मीटर ऊपर है। यह ब्रिज दुनिया भर से लाखों संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह ब्रिज नेशनल ट्रस्ट द्वारा मेन्टेन किया जाता है। साल 2009 इस ब्रिज को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या 2 लाख 47 हजार थी लेकिन 2016 यह बढ़कर 4 लाख 44 हजार हो गई थी। यह पुल पर्यटकों के लिए साल भर खुला रहता है और कोई भी इस ब्रिज को बिना किसी शुल्क के पार कर सकता है।

3. दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक पुल हुसैनी हैंगिंग ब्रिज पाकिस्तान – Hussaini Hanging Bridge Pakistan 3rd Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

हुसैनी हैंगिंग ब्रिज पाकिस्तान के सबसे पुराने पुलों में से एक है। यह ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों की लिस्ट में इसलिए शामिल है क्योंकि यह पुल आज भी अधुरा बना हुआ है और दिखने में बेहद खतरनाक लगता है।

4. दुनिया में चौथा सबसे खतरनाक पुल झांगजियाजी ग्लास ब्रिज चीन – Zhangjiajie Glass Bridge China 4th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

चीन में बने ब्रेव मैन पुल को दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज कहा जाता है। यह ब्रिज कांच का बना हुआ है और दो पहाड़ियों को बीच 300 मीटर की उंचाई पर बनाया गया है। चीन के झांगजियाजी में स्थित इस ब्रिज को पार करने के लिए पर्यटकों को लगभग 1400 रूपए चार्ज किये जाते हैं।

और पढ़े: चीन की महान दीवार के बारे में जानकारी 

5. दुनिया का पांचवा सबसे खतरनाक पुल Marienbrucke जर्मनी – Marienbrucke Germany 5th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

Marienbrucke पुल का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में शामिल है। यह खतरनाक ब्रिज जर्मनी में स्थित है जिसे दो पहाड़ी चट्टानों को जोड़ने के लिए बनाया गया है। बता दें कि यह खतरनाक ब्रिज बवेरियन आल्प्स के पास बनाया गया है।

6. दुनिया में छठा सबसे खतरनाक पुल लंगकावी स्काई ब्रिज मलेशिया – Langkawi Sky Bridge Malaysia 6th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

लैंगकॉवी स्काई ब्रिज मलेशिया में 125 मीटर का घुमावदार केबल स्टे ब्रिज है  जिसका निर्माण 2005 में पूरा हुआ। यह ब्रिज 660 मीटर की उंचाई पर स्थित है। लैंगकॉवी ब्रजी केबल कार से जाना पड़ता है। जहां स्काईग्लाइड नामक एक लिफ्ट पर्यटकों को शीर्ष स्टेशन से पुल तक ले जाती है। जुलाई 2012 में रखरखाव और अपग्रेडिंग के लिए पुल को बंद कर दिया गया था।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

7. दुनिया का सातवां सबसे खतरनाक पुल रॉयल गॉर्ज ब्रिज-यूएसए – Royal Gorge Bridge USA 7th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

रॉयल गॉर्ज ब्रिज अर्कांसस नदी के 955 फीट ऊपर बना हुआ है, आपको बता दें कि यह ब्रिज साल 1929 से 2001 तक दुनिया में सबसे ऊँचा पुल था। यह ब्रिज आज भी संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे बड़ा पुल है और साल 2012 तक है दुनिया के दस सबसे बड़े पुलों में से एक था।

और पढ़े: अमेरिका के 20 प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल

8. दुनिया में आठवां सबसे खतरनाक पुल कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज कनाडा – Capilano Suspension Bridge Canada 8th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज कनाडा में स्थित है जिसका निर्माण 1889 में किया गया था। आपको बता दें कि यह ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिजों की लिस्ट में शामिल है और इसका निर्माण नदी को पार करने के लिए किया गया था। कैपिलानो सस्पेंशन ब्रिज 460 फुट लंबा है और इसकी उंचाई 230 फुट है।

और पढ़े: नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी 

9. दुनिया में नवा सबसे खतरनाक पुल ग्लास बोटोमेड ब्रिज हनुं – Glass Bottomed Bridge Hunan 9th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

यह ब्रिज चीन में स्थित है जो दुनिया में सबसे ज्यादा लंबा और ऊँचा है। आपको बता दें कि इस ब्रिज की लंबाई 984 फुट है और 1230 फुट है। चीन का यह ब्रिज कांच से बनाया गया है और जब कोई इस ब्रिज से गुजरता है तो यह बहुत खतरनाक दिखाई देता है।

10. दुनिया का दसवां सबसे खतरनाक पुल घासा नेपाल – Ghasa Nepal 10th Most Dangerous Bridge In The World In Hindi

घासा दुनिया के 10 सबसे खतरनाक पुलों में से एक है, जो नेपाल के गुस गांव में स्थित है। बताया जाता है कि इस ब्रिज को अच्छी तरह से नहीं बनाया गया है। इस ब्रिज से रोजाना कई लोगों के अलावा मवेशी भी गुजरते हैं।

और पढ़े : दुनिया की 20 सबसे खतरनाक सड़कें 

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के सबसे खतरनाक पुल के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago