मक्का मस्जिद हैदराबाद – Makkah Masjid Hyderabad in Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Makkah Masjid in Hindi : “मक्का मस्जिद” हैदराबाद में मूसी नदी के दक्षिण में स्थित भारत की सबसे पुरानी और बड़ी मस्जिदों में से एक है। यह मस्जिद मुस्लिम समुदाय के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक भी है जहाँ प्र्तिबर्ष लाखो मुस्लिम श्रद्धालु इबादत के लिए आते है। आपको बता दे इस मस्जिद में एक विशाल प्रार्थना कक्ष है जहाँ एक साथ 10000 से अधिक लोग इबादत कर सकते है। चारमीनार के पास स्थित यह मस्जिद भारत की प्रमुख हेरिटेज साइट्स में से एक है, जो हैदराबाद शहर का एक प्रतिष्ठित प्रतीक है। मक्का मस्जिद का निर्माण 1614 में मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा करबाया गया था। मुस्लिमो के लिए इबादत स्थल होने के अलावा इस मस्जिद का अपना एक ऐतिहासिक महत्व भी है साथ ही इसकी वास्तुकला भी काफी आकर्षक है जो दुनिया भर से इतिहास और कला प्रेमियों को इसके और खिचे आने पर मजबूर कर देती है।

इस आर्टिकल में हम मक्का मस्जिद हैदराबाद का इतिहास और इसकी यात्रा जुड़ी जानकारी के बारे में बताने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

मक्का मस्जिद का इतिहास – History of Mecca Masjid in Hindi

मक्का मस्जिद का इतिहास – History of Mecca Masjid in Hindi
Image Credit : Naveen Vadgu

मक्का मस्जिद का इतिहास हमे आज से लगभग 400 साल पीछे ले जाता है। जी हाँ मक्का मस्जिद की इस भव्य वास्तुकला की नीव वर्ष 1614 में मुहम्मद कुली कुतुब शाह के शासनकाल के दौरान रखी गयी थी जो हैदराबाद के पांचवें कुतुब शाही सुल्तान थे। 1614 में इसकी नीव रखने के बाद 8,000 श्रमिकों ने इस शानदार वास्तुकला को पूरा करने के लिए 77 वर्षों तक काम किया था और आखिरकार 1691 में औरंगज़ेब के शासनकाल में इसका निर्माण पूर्ण किया गया था।

इस राजसी मस्जिद का नाम मक्का में ग्रैंड मस्जिद के नाम पर रखा गया है, क्योंकि इसके निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईंटों का निर्माण जिस मिट्टी से किया गया था, उसे पवित्र मक्का शहर से लाया गया था।

मक्का मस्जिद की वास्तुकला – Architecture of Mecca Masjid in Hindi

मक्का मस्जिद की वास्तुकला - Architecture of Mecca Masjid in Hindi
Image Credit : Amith ES

मक्का मस्जिद की वास्तुकला बेहद आकर्षक और अद्भुद है जो गोलकुंडा किले और चारमीनार की वास्तुकला से मिलती जुलती है। मक्का मस्जिद की सबसे खास जगह प्रार्थना हॉल है जो 75 फीट ऊंचाई, 180 फीट लंबाई और 220 फीट चौड़ाई के साथ एक ही समय में 10,000 से अधिक उपासकों को समायोजित करता है। मक्का मस्जिद के स्तंभ आकार में अष्टकोणीय हैं जो एकल ग्रेनाइट पत्थर से बने हैं।

जबकि दरवाजे और मेहराब पवित्र कुरान के शिलालेखों को प्रदर्शित करते हैं। दरवाजे और मेहराब पवित्र कुरान के शिलालेखों को प्रदर्शित करते हैं। इन मेहराबों पर फूलों के रूपांकनों की नक्काशी भी की गई है, जो वास्तुकला की कुतुब शाही शैली की खासियत थी।

और पढ़े : मोती मस्जिद आगरा के घूमने की और पर्यटन स्थल की जानकारी

मक्का मस्जिद जाने का महत्व – Importance of visiting Makkah Masjid in Hindi

मक्का मस्जिद भारत की सबसे प्रसिद्ध मस्जिद में से एक है। इसकी प्रभावशाली भव्य संरचना और विस्तृत डिजाइन के अलावा यह मस्जिद मुस्लिम समुदाय के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। बता दे इस मस्जिद के निर्माण में जिस मिटटी की ईटों को लगाया गया था उसे पवित्र मक्का से यहाँ लाया गया था जिस वजह से इस मस्जिद का नाम मक्का मस्जिद पड़ा था। यही एक मुख्य वजह है की मक्का मस्जिद का महत्व भारत की अन्य मस्जिदों की तुलना में अधिक बढ़ गया है जिस वजह से हर साल देश – विदेश से बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालु यहाँ नमाज पढने के लिए आते है।

एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल होने के अलावा, मस्जिद में आसफ जाही के शासकों और निज़ामों की कब्रें भी हैं जो इस स्थान को अद्वतीय बनाती है।

मक्का मस्जिद की टाइमिंग – Timing of Mecca Masjid in Hindi

मक्का मस्जिद की यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम श्र्धालुयों और पर्यटकों को हम बता दे मक्का मस्जिद प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे से रात 9.30 बजे तक खुली रहती है इस दौरान आप कभी भी यहाँ घूमने आ सकते है सिर्फ एक बात का विशेष ध्यान रखने मस्जिद की शांतिप्रिय यात्रा के लिए कम से कम 2 घंटे का समय जरूर निकालें।

मक्का मस्जिद का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Makkah Masjid in Hindi

यदि आप मक्का मस्जिद की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है लेकिन अपनी यात्रा पर जाने से पहले मक्का मस्जिद के प्रवेश शुल्क के बारे में जानना चाहते है तो हम आपको बता दे मक्का मस्जिद में पर्यटकों के प्रवेश और घूमने के लिए कोई भी शुल्क नही है।

मक्का मस्जिद की यात्रा के लिए टिप्स – Tips for visiting Mecca Masjid in Hindi

  • आप जब भी मक्का मस्जिद की यात्रा पर जाएँ तो उचित कपडे पहन कर जायें जाड्या छोटे कपडे या शॉर्ट्स ना पहने।
  • चूंकि यह एक धार्मिक स्थान है, इसलिए पर्यटकों से अनुरोध किया जाता है कि वे जोर-शोर से बात न करें और न ही वहां के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ें।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनुयायियों की भावनाओं को आहत न करें।
  • ध्यान दे महिला पर्यटकों को मस्जिद के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
  • मोबाइल फोन को मस्जिद के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।

मक्का मस्जिद के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Mecca Masjid in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ मक्का मस्जिद घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे हैदराबाद में मक्का मस्जिद के अलावा भी कई प्रसिद्ध पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है जिन्हें आपको अपनी मक्का मस्जिद की यात्रा में जरूर घूमने जाना चाहिए –

मक्का मस्जिद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Makkah Masjid in Hindi

मक्का मस्जिद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Makkah Masjid in Hindi
Image Credit : Soorya Kiran

वेसे तो आप बर्ष के किसी भी समय मक्का मस्जिद घूमने जा सकते है। लेकिन यदि आप अपनी यात्रा में मक्का मस्जिद के साथ साथ हैदराबाद के अन्य पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करने वाले है तो फिर आपको सर्दियों के महीने में हैदराबाद की यात्रा करनी चाहिए। हैदराबाद की जलवायु काफी गर्म होती है जिस वजह से ठंडे महीने, यानी अक्टूबर से मार्च को  स शहर की यात्रा के लिए आदर्श समय माना जाता है

और पढ़े : दिल्ली की जामा मस्जिद की पूरी जानकारी

मक्का मस्जिद की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Mecca Masjid Hotels in Hindi

मक्का मस्जिद की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Mecca Masjid Hotels in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फेंड्स के साथ मक्का मस्जिद घूमने जाने वाले है और अपनी ट्रिप में रुकने के लिए ऑप्शन को सर्च कर रहे है। तो हम आपको बता दे मक्का मस्जिद के आसपास हैदराबाद के रुकने के लिए लो बजट होटल्स से लेकर लग्जरी होटल्स तक अभी फेसिलिटिज अवेलेवल है, जिनको आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

  • हयात प्लेस हैदराबाद बंजारा हिल्स (Hyatt Place Hyderabad Banjara Hills)
  • रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल हैदराबाद बंजारा हिल्स (Radisson Blu Plaza Hotel Hyderabad Banjara Hills)
  • ताज डेक्कन (Taj Deccan)
  • नोवोटेल हैदराबाद एयरपोर्ट (Novotel Hyderabad Airport)

मक्का मस्जिद हैदराबाद केसे पहुचें – How To Reach Mecca Masjid Hyderabad in Hindi

मक्का मस्जिद की यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम तीर्थ यात्री और पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके मक्का मस्जिद जा सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से मक्का मस्जिद  केसे जायें।

मक्का मस्जिद फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Mecca Masjid by Flight in Hindi

मक्का मस्जिद फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Mecca Masjid by Flight in Hindi

यदि आपने मक्का मस्जिद घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो बता दे मक्का मस्जिद का निकटतम हवाई अड्डा राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हैदराबाद है, जो मक्का मस्जिद से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह एयरपोर्ट भारत के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा है और यहाँ दैनिक रूप से भी बिभिन्न उड़ाने संचालित की जाती है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, मक्का मस्जिद पहुंचने के लिए आप बस, केब या एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

मक्का मस्जिद ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Mecca Masjid by Train in Hindi

मक्का मस्जिद ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Mecca Masjid by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके मक्का मस्जिद की ट्रिप पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे, मक्का मस्जिद का निकटतम रेलवे स्टेशन सिकंदराबाद जंक्शन है जो मक्का मस्जिद से 13 किमी दूर है।

सिकंदराबाद जंक्शन हैदराबाद का प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जो भारत के प्रमुख शहरों से नियमित ट्रेनों से जुड़ा हुआ है। ट्रेन से ट्रेवल करके सिकंदराबाद जंक्शन पहुचने के बाद, आप बस, टेक्सी या एक केब बुक करके मक्का मस्जिद जा सकते है ।

मक्का मस्जिद सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Makkah Masjid by Raod in Hindi

मक्का मस्जिद सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Makkah Masjid by Raod in Hindi

हैदराबाद सड़क मार्ग के माध्यम से राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से मक्का मस्जिद की यात्रा करना आसान है। मक्का मस्जिद तक पहुंचने के लिए आप या टैक्सी या तो अपने निजी वाहन से सेल्फ-ड्राइव कर सकते हैं।

और पढ़े : हैदराबाद के पर्यटन स्थल और घूमने के बारे में जानकारी

इस आर्टिकल में आपने मक्का मस्जिद की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

मक्का मस्जिद का मेप – Map of Mecca Masjid

और पढ़े :

Leave a Comment