लोनार झील का रहस्य और घूमने की जानकारी – Complete information about Lonar Lake in Hindi

4.6/5 - (8 votes)

Lonar Lake in Hindi : लोनार झील भारत में महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित बेहद खूबसूरत और रहस्यमयी झील है। माना जाता है लोनार क्रेटर झील की उत्पत्ति लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुआ था। इस झील की एक विशिष्ट विशेषता यह है की इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है, जो भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया अपनी तरह की सिर्फ एक झील है। अपनी इन्ही अजूबो और विशिष्टतायों के कारण लोनार क्रेटर झील प्रतिबर्ष कई हजार पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहती है। जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है।

यदि आप आपने अभी तक इस झील के बारे में नही जाना है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको लोनार झील का रहस्य, इतिहास और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

लोनार झील का इतिहास – History of Lonar Lake in Hindi

लोनार झील का इतिहास अभी तक अस्पष्ट है झील का उल्लेख सबसे पहले स्कंद पुराण और पद्म पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में किया गया था। यदि हम इसकी उत्पत्ति के बारे में बात करें तो माना जाता है की इसका निर्माण लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुआ था।

लेकिन इस रहस्यमयी झील की खोज सबसे पहले यूरोपीय अधिकारी जेई अलेक्जेंडर ने 1823 में की थी।

लोनार झील का रहस्य – Lonar Lake Mystery in Hindi

लोनार झील का रहस्य – Lonar Lake Mystery in Hindi

महाराष्ट्र राज्य के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील अपने रहस्य के वजह से चर्चा में बनी हुई है। इसके रहस्य ने अच्छे अच्छे वैज्ञानिको और पर्यटकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। बता दे इस झील से एक नही बल्कि दो दो रहस्य जुड़े हुए है सबसे पहला इस झील के निर्माण की अवधि और उत्त्पत्ति केसे हुई ये सबसे बड़ा रहस्य बना हुआ है जिसके बारे में माना जाता है की इस झील का निर्माण आज से लगभग 52,000 साल पहले पृथ्वी पर एक उल्कापिंड के टकराने से हुआ था । एक और खास बात यह भी है की इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों है जो बकाई किसी रहस्य से कम नहीं है।

लोनार झील से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Some Interesting Facts Related To Lonar Lake in Hindi

लोनार झील से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Some Interesting Facts Related To Lonar Lake in Hindi
Image Credit : Aslam Sk
  1. लोनार झील बेसाल्टिक चट्टान में स्थित है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एक धूमकेतु या एक क्षुद्रग्रह के 900,000 किमी प्रति घंटे की गति से इस जगह पर गिरा था जिससे इस झील के गड्डे का निर्माण हुआ था।
  2. जिस कार्टर पर झील है, वह आकार में अंडाकार है, जो दर्शाता है कि धूमकेतु या क्षुद्रग्रह 35 से 40 डिग्री के कोण पर गिरा होगा।
  3. लोनार क्रेटर झील बेसाल्ट चट्टान में बनी सबसे अच्छी संरक्षित और सबसे कम उम्र की कार्टर है।
  4. 2010 में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार झील की अनुमानित आयु 47,000 वर्ष है।
  5. लोनार क्रेटर झील का औसत व्यास लगभग 3900 फीट या 1.2 किमी है।
  6. लोनार क्रेटर झील में पाए जाने वाले सबसे प्रमुख सरीसृप मॉनिटर छिपकली हैं।
  7. इस झील में नॉन-सिम्बायोटिक नाइट्रोजन फिक्सिंग रोगाणु भी पाए जाते है,अध्ययनों के अनुसार ये सभी रोगाणु केवल क्षारीय स्थितियों में रहने में सक्षम हैं।
  8. झील का बाहरी क्षेत्र तटस्थ क्षेत्र है जिसका पीएच स्तर 7 है। झील का आंतरिक क्षेत्र क्षारीय भाग है जिसका पीएच स्तर 11 है।

और पढ़े : भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें

लोनार क्रेटर झील की टाइमिंग – Timings of Lonar Crater Lake in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ लोनार झील की ट्रिप को प्लान कर रहे है और अपनी ट्रिप पर जाने से पहले लोनार क्रेटर झील की टाइमिंग के बारे में सर्च कर रहे हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे वेसे तो यह झील 24 घंटे खुली रहती है। आप सुबह से लेकर शाम तक कभी यहाँ घूमने आ सकते है।

लोनार झील की एंट्री फीस – Entry Fee of Lonar Crater Lake in Hindi

बता दे लोनार झील में पर्यटकों के घूमने के लिए कोई भी एंट्री फीस नही है यहाँ बिना किसी प्रवेश शुल्क का भुगतान किये आराम से घूम सकते है।

लोनार झील के आसपास घूमने की जगहें – Places to Visit Around Lonar Lake in Hindi

बता दे लोनार झील के आसपास भी कई घूमने लायक मंदिर और जगहें मौजूद है जिन्हें आपको अपनी लोनार झील की ट्रिप में जरूर घूमने जाना चाहिए।

  • गोमुख मंदिर
  • दतिया सुधन मंदिर
  • श्री कमलजा देवी मंदिर
  • विष्णु मंदिर
  • लोनार

लोनार झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Lonar Lake in Hindi

लोनार झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Lonar Lake in Hindi
Image Credit : Akshay Mirase

वैसे तो पर्यटक साल के किसी भी समय लोनार क्रेटर झील घूमने जा सकते है लेकिन यदि हम यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छे समय की बात करें तो वह अक्टूबर-मार्च के बीच का माना जाता है। इस दौरान मौसम काफी सुखद होता है जिसमें आप लोनार झील की यात्रा को फुल एन्जॉय कर सकते है। आसपास के स्पष्ट दृश्य प्राप्त करने के लिए तेज गर्मी और बरसात के मौसम से बचना चाहिए।

और पढ़े : भारत की प्रमुख नमक की झीलें

लोनार झील की यात्रा में कहाँ रुके – Where did the trip to Lonar Lake stop in Hindi

यदि आप लोनार झील की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपको लोनार झील के आसपास काफी सीमित विकल्प उपलब्ध है। लोनार झील की यात्रा में रुकने के लिए आप लोनार झील के सबसे नजदीकी शहरों में होटल्स को चुन सकते है

लोनार झील केसे पहुचें – How To Reach Lonar Lake in Hindi

लोनार झील महाराष्ट्र में बुलढाणा से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ आप भारत के किसी भी हिस्से से फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से यात्रा करके आ सकते है।

फ्लाइट से लोनार झील केसे पहुचें – How To Reach Lonar Lake by Flight in Hindi

यदि आप फ्लाइट से ट्रेवल करके लोनार झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे लोनार झील का निकटतम हवाई अड्डा औरंगाबाद में है जो लोनार झील से लगभग140 किमी की दूरी पर है। एक बार जब आप एयरपोर्ट पहुच जाते है तो यहाँ से बस, टेक्सी या एक कार किराये पर लेकर लोनार झील जा सकते है।

ट्रेन से लोनार झील केसे पहुचें – How To Reach Lonar Lake by Train in Hindi

ट्रेन से यात्रा करके लोनार झील की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे लोनार झील के लिए कोई सीधी रेल कोनेक्टविटी नही है। लोनार झील का सबसे निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन भी औरंगाबाद में स्थित है। आप औरंगाबाद से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं या औरंगाबाद और लोनार के बीच नियमित रूप से चलने वाली बसों में सीट बुक कर सकते हैं।

 सडक मार्ग से लोनार झील केसे पहुचें – How To Reach Lonar Lake by Train in Hindi

लोनार झील लोनार के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी नजदीकी शहरों से सड़कों के एक अच्छे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। आप अपने निजी वाहन से लोनार झील जा सकते हैं या पास के किसी भी शहर से टैक्सी बुक कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों से लोनार के लिए नियमित रूप से चलने वाली बसों से भी यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : मार्च में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहें

इस लेख में आपने लोनार झील का रहस्य, इतिहास, महत्वपूर्ण तथ्य और यात्रा के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

लोनार झील का मेप – Map of Lonar Lake

और पढ़े :

Featured Image Credit : Sainath Gore

Leave a Comment