लोकटक झील (फ्लोटिंग द्वीप) घूमने की पूरी जानकारी – Complete information about Loktak lake in Hindi

5/5 - (3 votes)

Loktak lake in Hindi : मणिपुर राज्य में इंफाल से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित, लोकटक झील दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील है, और पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है। लोकटक झील के सबसे प्रमुख आकर्षण, झील के छोटे-बड़े कई द्वीप है जो तैरते हुए दिखाई देते हैं। मणिपुर के फ्लोटिंग द्वीप पर आपको एक रहस्यमयी नजारा देखने को मिलता है, इस झील की सतह पर तैरते हुए फ्लोटिंग द्वीप, आपको आश्चर्यजकित करने के लिए प्रयाप्त होगे। ये द्वीप फुमदी के रूप में जाने जाते है जो वनस्पतियों, मिट्टी और कई अन्य कार्बनिक पदार्थों के समूह हैं और आपको बता दे कुछ तैरते हुए ‘द्वीप’ समूह इतने बड़े हैं कि उन पर कई रिसॉर्ट भी बनाए गए हैं।

यदि आप भी इस अनोखी झील घूमने जाने वाले है या फिर इसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम लोकटक झील की यात्रा और इससे जुडी अन्य जानकारी के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

लोकटक झील क्यों खास है ? – what is special in Loktak lake in Hindi

लोकटक झील क्यों खास है ? – what is special in Loktak lake in Hindi
Image Credit : Salam S Singh

लोकटक झील मणिपुर राज्य में स्थित एक बेहद सुरम्य झील है जो बेजोड़ सौंदर्य को समेटे हुए है। इस झील की पहली सबसे खास बात यह है की यह भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है जबकि दूसरी खासियत झील पर जैविक कचरे से बना एक अस्थायी द्वीप है, जो क्षेत्र में एकमात्र पर्यटक घर है। इसके अलावा झील में अन्य कई तैरते हुए द्वीप भी हैं जो इस झील के प्रमुख आकर्षण बने हुए है। इस झील में नौका विहार करना भी पर्यटकों के लिए बेहद खास गतिविधि बनी हुई है जहाँ आप कई छोटे छोटे द्वीपों से होते हुए इस झील की भूलभुलैया घूम सकते है।

लोकटक झील का आकर्षण केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान Keibul Lamjao National Park in Hindi

लोकटक झील का आकर्षण केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान – Keibul Lamjao National Park in Hindi
Image Credit : Dr Kalyan Kumar Das

केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान लोकटक झील का सबसे प्रमुख आकर्षण है जिसे दुनिया के एकमात्र तैरते हुए राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। लोकटक झील 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जिसे 1977 में राष्ट्रीय रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था। यह खूबसूरत पार्क 450 से अधिक किस्मों के ऑर्किड की मेजबानी करता है जबकि इसमें जलीय वनस्पतियों की 100 से अधिक प्रजातियों सहित हिमालयी चितकबरे किंगफिशर, ब्लैक बत्तख, आदि पक्षियों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं। तथ्य यह है कि यह एक तैरता हुआ द्वीप है, एक अनूठी विशेषता है जो दुनिया भर से प्रकृति के प्रति उत्साही और शोधकर्ताओं को आकर्षित करती है।

लोकटक झील में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Loktak lake in Hindi

लोकटक झील में करने के लिए एक्टिविटीज - Activities to do in Loktak lake in Hindi
Image Credit : Swarnajit Sanpui Vlog

अक्सर हम कही भी घूमने जाने से पहले उसके बारे में जरूर सर्च करते हैं की हम वहां घूमने के साथ साथ यहाँ क्या कर सकते है यदि लोकटक झील की यात्रा को लेकर आप भी ऐसा सोच रहे है तो हम आपको बता दे इम्फाल से लगभग 50 किलोमीटर की दुरी पर स्थित लोकटक झील एक सुरम्य झील है जहाँ आप कुछ ऐसी एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है जो आपकी ट्रिप काफी रोमांचक और स्पेशल बना देगी –

नौका विहार

नौका विहार लोकटक झील की सबसे खास और पसंदीदा गतिविधि है जिसे यहाँ आने वाले लगभग सभी पर्यटक पसंद करते है। नौका विहार में माध्यम से आप लोकटक झील की हरी भरी प्राकृतिक सुन्दरता के बीच भूलभुलैया भरे रास्तो में घूम सकते है। यदि आप अपनी फैमली या फिर अपने कपल के साथ यहाँ घूमने आने वाले है तो नौका विहार करना आपके लिए बेहद खास साबित होगा।

वर्ड वाचिंग

लोकटक झील वर्ड वाचिंग के लिए भी बेहद खास लोकेशन है क्योंकि यह झील लीयर स्काईलार्क, नॉर्दर्न हिल मैना, बर्मीस पाइद मैना, नॉर्थ इंडियन ब्लैक ड्रोंगोस, जंगल क्रो, येलो हेडेड वैगेटल, विभिन्न प्रकार के डक, क्रेन और वुड पेकर्स जैसे पक्षियों की कई प्रजातियों का घर है। यकीन माने झील के शांत मौसम में विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पक्षीयों को आसपास के पेड़ो पर और झील में डुबकी लगाते हुए देखना, उनके चहचाहने की आवाज सुनना आपकी इन्द्रियों को तारो ताजा और मंत्रमुग्ध कर देगी।

फिशिंग

यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ लोकटक झील की ट्रिप पर आ रहे हैं तो अपनी ट्रिप को मजेदार बनाने के लिए फिशिंग को एन्जॉय कर सकते है। यहाँ पाई जाने वाली मछलियाँ स्थानीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं इसीलिए यहाँ आपको स्थानीय लोग मछलियाँ पकड़ते हुए नजर आ सकते है।

और पढ़े : भारत के प्राकृतिक चमत्कार और अजूबे

लोकटक झील की टाइमिंग : Timings of Loktak lake in Hindi

लेक की टाइमिंग : सुबह 8.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान की टाइमिंग : सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक

लोकटक झील की एंट्री फीस – Entry fees of Loktak jheel in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ लोकटक झील की ट्रिप पर जाने वाले है तो हम आपको बता दे लोकटक झील में प्रवेश या घूमने के लिए कोई भी फीस नही है लेकिन यदि आप अपनी इस यात्रा में केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान घूमने भी जाना चाहते है उसके लिए

  • भारतीय पर्यटकों के लिए : 30 रूपये
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 200 रूपये

इस प्रकार एंट्री फीस है।

लोकटक झील के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Loktak lake in Hindi

यदि आप मणिपुर राज्य के इम्फाल में स्थित लोकटक झील घूमने जाने वाले है तो हम आपको बता दे लोकटक झील के आसपास इम्फाल घूमने के लिए भी कई ऐसी जगहें मौजूद है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई जिन्हें आप भी अपनी यात्रा के दौरान घूमने जा सकते है।

  • कंगला फोर्ट
  • तारों केव
  • शहीद मीनार
  • सिंगड़ा डेम
  • मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन
  • श्री गोविंदजी मंदिर
  • मणिपुर स्टेट म्यूजियम
  • लंगथबल

लोकटक झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Loktak jheel in Hindi

लोकटक झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Loktak Lake in Hindi
Image Credit : Subhradip Roy

मणिपुर में जलवायु काफी हद तक उष्णकटिबंधीय है और तापमान हमेशा 25-35 डिग्री के सुखद सीमा के आसपास होता है, जिसका अर्थ है कि कोई भी वर्ष में किसी भी समय इस लुभावनी झील की यात्रा कर सकता है। चूंकि मणिपुर एक पहाड़ी क्षेत्र है, इसलिए सुबह शाम आपको यहाँ ठण्ड महसूस हो सकती है।

और पढ़े : केरल की सबसे प्रसिद्ध और खुबसूरत झीलें

लोकटक झील की यात्रा में रुकने के लिए जगहें –Places to stay for a visit to Loktak jheel in Hindi

लोकटक झील की यात्रा में रुकने के लिए जगहें -Places to stay for a visit to Loktak lake in Hindi

यदि आप लोकटक झील की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपको बता दे लोकटक झील के आसपास और इम्फाल में लगभग सभी बजट की होटल्स मिल जायेगी जिनको आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

लोकटक झील केसे पहुचें – How to Reach Loktak Lake in Hindi

लोकटक झील की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवल करके लोकटक झील इम्फाल पहुंच सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, की हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से लोकटक झील केसे पहुचें

फ्लाइट में लोकटक झील केसे पहुचें – How To Reach Loktak Lake By Flight in Hindi

फ्लाइट में लोकटक झील केसे पहुचें – How To Reach Loktak Lake By Flight in Hindi

यदि आपने अपनी लोकटक झील की ट्रिप के लिए फ्लाइट से ट्रेवल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट किया है, तो हम आपको बता दे लोकटक झील का निकटतम एयरपोर्ट इम्फाल एयरपोर्ट में है, जो पार्क से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट दिल्ली, आगरा सहित भारत के कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा है। फ्लाइट से ट्रेवल करके इम्फाल एयरपोर्ट पहुचने के बाद, लोकटक झील जाने के लिए आप एक टेक्सी बुक कर सकते है।

ट्रेन से लोकटक झील केसे जायें – How To Reach Loktak Lake By Train in Hindi

ट्रेन से लोकटक झील केसे जायें – How To Reach Loktak Lake By Train in Hindi

लोकटक झील से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दीमापुर रेलवे स्टेशन पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। इसीलिए बेहतर होगा पहले आप फ्लाइट या ट्रेन से यात्रा करके इम्फाल पहुचें और वहा से लोकटक झील के लिए बस या एक टेक्सी बुक कर लें।

सड़क मार्ग से लोकटक झील केसे पहुंचे – How To Reach Loktak jheel By Road in Hindi

सड़क मार्ग से लोकटक झील केसे पहुंचे – How To Reach Loktak Lake By Road in Hindi

बस या सड़क मार्ग से लोकटक झील इम्फाल की यात्रा करना भी एक बेस्ट ऑप्शन है, जो टूरिस्ट्स को काफी पसंद भी आता है। क्योंकि इंफाल उत्तर पूर्व के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। नियमित रूप से चलने वाली निजी बसें, साथ ही इम्फाल को दीमापुर, सिलचर, कोहिमा, आइजोल, ईटानगर, नागालैंड, अगरतला और शिलांग से जोड़ती हैं। इस मार्ग पर निजी टैक्सी भी उपलब्ध हैं।

और पढ़े : लोनार झील का रहस्य और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने लोकटक झील की ट्रिप से रिलेटेड पूरी इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

लोकटक झील का मेप – Map of Loktak Lake

और पढ़े :

Leave a Comment