Indian Destination

कोटा गढ़ पैलेस म्यूजियम घूमने की जानकारी – Kotah Garh (City Palace) And Museum In Hindi

Rate this post

Garh Palace Kota In Hindi, कोटा गढ़ पैलेस और म्यूजियम मुगल शासन काल के दौरान की राजस्थानी वास्तुकला, संस्कृति और कला का एक बेहतरीन संगम हैं। कोटा शहर का सिटी पैलेस एक शाही अतीत का स्मारक है। पैलेस की दीवारों को चित्रों से, फूलों की सजावट और रोशन की रोशनी के साथ सजाया गया है,जो भारी तादाद में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। आपको बता दे यहां की फर्श संगमरमर की बनी है और दीवारों पर स्टाइलिश ढंग से प्रवेश द्वार बनाए गए, जिससे सिटी पैलेस की सुन्दरता को ओर बढावा मिलता हैं। महल के चारों तरफ बना उद्यान पैलेस की सुंदरता में वृद्धि करता है।

कोटा का सिटी पैलेस मध्ययुगीन वेशभूषा, हथियारों के अलावा प्राचीन काल के दौरान राजा और रानियों की कलाकृतियों और हस्तशिल्पों के विशाल संग्रह को प्रदर्शित करता हुआ एक संग्रहालय है जो आज से कई साल पहले की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। आज आप इतिहास प्रेमी है तो एक बार इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम कोटा गढ़ पैलेस और म्यूजियम के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

कोटा गढ़ सिटी पैलेस का इतिहास – Kotah Garh (City Palace) History In Hindi

Image Credit : Amit Yadav

कोटा गढ़ सिटी पैलेस का इतिहास लगभग 700 साल पुराना माना जाता है, सिटी पैलेस की नीव 1264 ई पूर्व में रखी गई थी। जबकि पैलेस की स्थापना बूंदी के राजकुमार जैत सिंह ने की थी, क्योंकि माना जाता है राजकुमार जैत सिंह ने इस स्थान पर शासक कोटिया को हराया और मार दिया था।

और पढ़े : राजस्थान के इतिहास और संस्कृति के बारे में पूरी जानकारी

कोटा गढ़ पैलेस म्यूजियम खुलने और बंद होने का समय – Kota Garh City Palace And Museum Timing In Hindi

Image Credit : Lalit Tyagi

कोटा का प्रमुख पर्यटक स्थल सिटी पैलेस और म्यूजियम पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहता है। आपको बता दे कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम की पूर्ण और विस्तृत यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अपनी यात्रा को अवश्य दें।

कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम की एंट्री फीस – Kotah Garh City Palace And Museum Entry Fees In Hindi

बता दे सिटी पैलेस और म्यूजियम में घूमने के लिए भारतीय और विदेशी सभी पर्यटकों के लिए : 10 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस निर्धारित है।

कोटा गढ़ पैलेस म्यूजियम घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Garh Palace Kota In Hindi

Image Credit : Manish Tewari

अगर आप कोटा में सिटी पैलेस और म्यूजियम की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। सर्दियों का मौसम कोटा शहर की यात्रा करना एक अनुकूल समय होता है। आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान कोटा की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय कोटा राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, जो आपकी कोटा की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : जैसलमेर वार म्यूजियम घूमने की जानकारी

कोटा गढ़ पैलेस म्यूजियम के आसपास में घूमने लायक जगह – Best Places To Visit Near Garh Palace Kota In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में सिटी पैलेस और म्यूजियम की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए अवगत करा दें की कोटा में सिटी पैलेस और म्यूजियम के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी सिटी पैलेस और म्यूजियम कोटा की यात्रा के दोरान अवश्य घूम सकते हैं-

और पढ़े : राजस्थान के बारां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी

कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम कोटा कैसे पहुंचें – How To Reach City Palace And Museum Kota Rajasthan In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम घूमने जाने का प्लान बना रहे तो आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके कोटा कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम कैसे जाये – How To Reach Kotah Garh By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोटा शहर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि कोटा से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य बड़े प्रमुख शहरों के साथ हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से यात्रा करके सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से बस या टैक्सी बुक करके कोटा गढ़ सिटी पैलेस पहुँच सकते हैं।

ट्रेन से कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम कैसे पहुँचे – How To Reach Kota City Palace By Train In Hindi

यदि आपने कोटा जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो आपको बता दे कोटा शहर का अपना रेलवे जंक्सन,कोटा रेल्वे जंक्शन है जो सिटी पैलेस से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दे कोटा रेल्वे जंक्शन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित हैं, और दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे और चेन्नई आने-जाने वाली ट्रेन कोटा स्टेशन पर रुकती हैं। आप किसी भी प्रमुख शहर के ट्रेन से यात्रा करके कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है और रेलवे स्टेशन से टैक्सी, केब या ऑटो बुक करके सिटी पैलेस और म्यूजियम पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम कैसे जाए – How To Reach Kotah City Palace And Museum By Bus In Hindi

कोटा गढ़ सिटी पैलेस म्यूजियम कोटा की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से सिटी पैलेस कोटा की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े: कोटा में घूमने लायक दर्शनीय स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी

इस लेख में आपने कोटा गढ़ सिटी पैलेस म्यूजियम के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

कोटा गढ़ सिटी पैलेस और म्यूजियम का नक्शा – Kotah Garh (City Palace) Map

कोटा गढ़ पैलेस म्यूजियम की फोटो गैलरी – Kotah Garh Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Hitendra Singh Rathore

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago