Indian Destination

इटारसी के टॉप पर्यटन स्थलों की जानकारी – Itarsi Tourist Places In Hindi

4/5 - (2 votes)

Itarsi In Hindi, इटारसी एक शहर है जो मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है। इटारसी नाम, ईंट और रस्सी शब्दों से मिलकर बना हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में ईंटों और रस्सियों निर्मित किया जाता था जिसकी वजह से इस इस शहर को अपना नाम मिला। वर्तमान में इटारसी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख स्थल है जो समुद्र तल से 1000 फीट ऊंचा है। यह शहर उत्तर पश्चिम में सीहोर, पूर्वोत्तर में रायसेन, दक्षिण पश्चिम में हरदा और दक्षिण पूर्व में छिंदवाड़ा से घिरा हुआ है। सतपुड़ा पहाड़ियों से घिरा इटारसी शहर नर्मदा नदी की सहायक नदियों के पानी से भरा है। इटारसी शहर कई पर्यटन आकर्षणों से भी बार हुआ है जिसकी वजह से लोग यहां की यात्रा करने के लिए आते हैं। अगर आप इटारसी के पर्यटन स्थलों यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको इटारसी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं –

Table of Contents

इटारसी का इतिहास – Itarsi History In Hindi

होशंगाबाद शहर के पास स्थित इटारसी, एक प्रसिद्ध रेलवे जंक्शन के साथ एक व्यापार केंद्र है। इसने कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में मजबूत पहचान बनाई है। मध्य प्रदेश के सबसे पुराने और सबसे बड़े रेलवे जंक्शन होने की वजह से इस शहर का वाणिज्यिक विकास हुआ है। यह शहर अपने हथकरघा कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है और एक समृद्ध कला और शिल्प उद्योग का दावा करता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 90 किमी की दूरी पर स्थित इटारसी में कई अद्भुत आकर्षण हैं, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं।

इटारसी के टॉप १० पर्यटन स्थल – Tourist Places In Itarsi In Hindi

अगर आप इटारसी की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो यहां पर नीचे दिए गए कई पर्यटन और धार्मिक स्थलों का दौरा कर सकते हैं।

इटारसी में घूमने लायक जगह तवा बांध – Itarsi Me Ghumne Layak Jagah Tawa Dam In Hindi

Image Credit: Yash Sahu

तवा बांध या डैम इटारसी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जिसे तवा और देनवा नदियों के संगम पर बनाया गया है। आपको बता दें कि यह एक बहुत बड़ा बाँध है जिसका निर्माण करने में करीब दो दशक 1958 से 1978 तक का समय लगा था। यह बाँध यह होशंगाबाद और हरदा जिले में हजारों वर्ग मील की खेती के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। तवा बांध बारिश के मौसम में अपने प्राकृतिक सौंदर्य से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। पानी से भरे इस बाँध को हरियाली एक सुंदर स्थान में बदल देती है। अगर आप अपनी इटारसी यात्रा के दौरान शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं तो आपको तवा डैम की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

तवा डैम की यात्रा भोपाल से यात्रा करना बेहद आसान है। तवा बांध नर्मदा घाटी परियोजना के तहत निर्मित बांधों में तीसरे नंबर का सबसे बड़ा बांध है। यह बांध एक पिकनिक स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है और इसके पास कई एडवेंचर ट्रेकिंग स्पॉट भी हैं।

और पढ़े : बी फॉल पचमढ़ी घूमने की जानकरी

इटारसी का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोरी वन्यजीव अभयारण्य – Itarsi Ka Prasidh Paryatan Sthal Bori Wildlife Sanctuary In Hindi

बोरी वन्यजीव अभयारण्य (Bori Wildlife Sanctuary) भारत का सबसे पुराना वन अभ्यारण्य है। आपको बता दें कि यह अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में सतपुड़ा रेंज की तलहटी में फैला हुआ है। बोरी वन्यजीव अभयारण्य को 1865 में 518 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल को कवर करते हुए स्थापित किया गया था। यह अभ्यारण्य नदी के विशाल प्राकृतिक वातावरण में स्थित है जहां पर कई तरह से जीव और वनस्पति पाए जाते हैं।

बोरी वन्यजीव अभयारण्य में पाए जाने वाले जानवरों में बाघ, तेंदुआ, चीता, बाइसन, सांभर, चिंकारा, लकड़बग्घा, सियार, नीलगाय, चार सींग वाले मृग, भौंकने वाले हिरण आदि के नाम शामिल हैं। इस अभ्यारण्य में कई तरह की सफारी का संचालन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर पर्यटकों को ठहरने के लिए वन बंगले और गेस्टहाउस हैं।

और पढ़े : वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी

इटारसी का प्रमुख धार्मिक स्थल बूढ़ी माता मंदिर – Itarsi Ka Pramukh Dharmik Sthal Boodhi Mata Mandir In Hindi

Image Credit: Kalpesh Patel

बूढी माता मंदिर इटारसी में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जो पूरे साल बड़ी संख्या में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। बूढ़ी माता मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त यहां पर मनोकमना मांगता है वो अवश्य पूरी होती है। बूढ़ी माता मंदिर के दर्शन करने रोजाना भक्त आते हैं। यह मंदिर हरे भरे पौधों से घिरा हुआ है। यहां आने के बाद पर्यटकों को एक अदभुद शांति का एहसास होता है। अगर आप भी इटारसी के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको बूढ़ी माता मंदिर के दर्शन करने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

इटारसी का दर्शनीय स्थल द्वारकाधीश मंदिर – Itarsi Ka Darshaniya Sthal Dwarkadheesh Mandir In Hindi

द्वारकाधीश मंदिर इटारसी का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है। आपको बता दें कि यह मंदिर शहर के केंद्र में स्थित है जो हिंदुओं के बीच धार्मिक महत्व रखता है। यह मंदिर इतना खास है कि भक्त कई जगहों से भगवान के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। इटारसी के द्वारकाधीश मंदिर में भगवान कृष्ण की एक बड़ी मूर्ति है और अन्य कई छोटी मूर्तियाँ हैं जो मंदिर के भगवान का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इस मंदिर की संरचा बहुत ही अद्भुत दृश्य है। द्वारकाधीश मंदिर न सिर्फ यहां के स्थानीय लोगों के बीच बल्कि इटारसी की यात्रा करने के लिए आने वाले भक्तों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप इटारसी के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो इटारसी रेलवे जंक्शन से टैक्सी या ऑटो रिक्शा की मदद से मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों की सूची

इटारसी पर्यटन में घूमने लायक जगह इवेंजेलिकल लूथरन चर्च – Itarsi Tourism Me Ghumne Layak Jagah Evangelical Lutheran Church In Hindi

Image Credit: Rahul Sarathe

इवेंजेलिकल लूथरन चर्च इटारसी शहर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है। आपको बता दें कि यह चर्च न केवल इसाई धर्म के लोगों के बीच लोकप्रिय है बल्कि यह अन्य धर्म के लोगों के बीच भी काफी प्रसिद्ध है। वेंजेलिकल लूथरन चर्च की वास्तुकला बेहद आकर्षक है, जो लोगों को बेहद आकर्षित करती है।

इटारसी टूरिज्म में देखने लायक जगह सेठानी घाट – Sethani Ghat Best Tourist Places In Itarsi In Hindi

Image Credit: Narendra Lownashi

सेठानी घाट, होशंगाबाद शहर में स्थित है जो बड़ी संख्या में भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आपको बता दें कि यह घाट इटारसी के 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहां पर्यटक सड़क मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं। सेठानी घाट पर अमावस्या और पूर्णिमा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं। अगर आप इटारसी घूमने के लिए जा रहें हैं तो आपको होशंगाबाद के सेठानी घाट भी अवश्य जाना चाहिए।

और पढ़े : ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल की जानकारी

इटारसी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर सलकनपुर मंदिर – Itarsi Ka Sabse Prasidh Mandir Salkanpur Temple In Hindi

सलकनपुर इटारसी से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जहां पर बीजासन देवी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। आपको बता दें कि यह मंदिर बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है। माता का मंदिर यहां पहाड़ी पर ऊपर काफी उंचाई पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए भक्तों को 1000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ कर जाना होता है। नवरात्री के दौरान यहां पर बड़ी संख्या में भक्त दूर दूर से पैदल चलकर आते हैं। अगर आप इटारसी की यात्रा कर रहें हैं तो सलकनपुर को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें।

और पढ़े: सलकनपुर मंदिर के दर्शन और इतिहास की पूरी जानकारी 

इटारसी का आकर्षण स्थल अदमगढ़ हिल्स – Itarsi Ka Aakarshan Sthal Adamgarh Hills In Hindi

आदमगढ़ हिल्स इटारसी से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है जहाँ पूर्व-ऐतिहासिक शैल आश्रयों और शैल चित्रों को देखा जा सकता है। अगर आप एक इतिहास प्रेमी हैं तो आपको अदमगढ़ हिल्स का दौरा करने के लिए अवश्य आना चाहिए।

इटारसी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Itarsi In Hindi

Image Credit: Balraj Patel

अगर आप मध्य प्रदेश के शहर इटारसी की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है क्योंकि इस दौरान यहाँ मौसम काफी सुहावना होता है। गर्मियों के मौसम में आपको इटारसी की यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है। मानसून के मौसम यहां भारी वर्षा होती है जो जून से सितंबर तक होता है।

और पढ़े : मध्य प्रदेश पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट 35 जगह

इटारसी कैसे पहुंचे – How To Reach Itarsi In Hindi

अगर आप इटारसी की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो बता दें कि यह शहर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 96 किमी की दूरी पर स्थित है। इटारसी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख जंक्शन है जहां पर देश के प्रमुख शहरों से चलने वाली लगभग सभी ट्रेन रूकती हैं। परिवहन के विभिन्न मार्गों के इटारसी जाने की पूरी जानकारी हमने नीचे विस्तार से दी है।

फ्लाइट से इटारसी कैसे पहुंचे – How To Reach Itarsi By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से इटारसी की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में स्थित है। जो मुंबई, दिल्ली, इंदौर और भारत के अन्य सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भोपाल हवाई अड्डे से आप इटारसी तक टैक्सी या कैब की मदद से भी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा भोपाल से ट्रेन से भी इटारसी आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सड़क मार्ग से इटारसी कैसे पहुंचे – How To Reach Itarsi By Road In Hindi

इटारसी शहर होशंगाबाद,बैतूल, भोपाल, जबलपुर, इंदौर जैसे राज्य के प्रमुख शहरों और दिल्ली, मुंबई शहरों से भी सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पर्यटक सड़क मार्ग द्वारा आसानी से इटारसी पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से इटारसी कैसे पहुंचे – How To Reach Itarsi By Train In Hindi

इटारसी के लिए भारत के कई प्रमुख शहरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी है। इटारसी मध्य प्रदेश का प्रमुख जंक्शन है, जहां पर भारत के प्रमुख शहरों से चलने वाली सभी सुपरफ़ास्ट ट्रेन के स्टॉप हैं।

और पढ़े : भोपाल के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटक स्थलों की जानकारी

इस लेख में आपने इटारसी के प्रमुख पर्यटन स्थलों (Tourist Places In Itarsi In Hindi)को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

इटारसी का नक्शा – Itarsi Map

इटारसी की फोटो गैलरी – Itarsi Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Gaurav Saini

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago