International Destination

होनोलुलु टूरिज्म में घूमने लायक आकर्षित जगह की जानकारी – Honolulu Tourism Information In Hindi

Rate this post

Honolulu In Hindi, होनोलुलु संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत महासागर में स्थित ओअहू द्वीप पर स्थित हवाई राज्य की राजधानी हैं। होनोलूलू सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है जोकि शोपिंग के लिए प्रसिद्ध है। होनोलुलु में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध समुद्र तट है जोकि आधे चाँद की तरह दिखाई देते है। होनोलुलु को ऑकसाइन काउंटी डिवीजन (सीसीडी) के रूप में जाना जाता है। होनोलुलु में ज्वालामुखी डायमंड हेड क्रेटर है और पर्ल हर्बर में यूएसएस एरिज़ोना मेमोरियल स्थित है।

होनोलुलु की खूबसूरती, समुद्री बीच, प्राकृतिक सौन्दर्यता और पानी से सम्बंधित गतिविधियों के लिए यह स्थान पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। होनोलुलु में पर्यटकों को लुभाने के लिए कई आकर्षित स्थान और दिलचस्प नज़ारे हैं। होनोलूलू अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में वर्षों से जाना जाता है जोकि हवाई का मुख्य प्रवेश द्वार है। यदि आप होनोलुलु के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. होनोलुलु का इतिहास – Honolulu History In Hindi

होनोलुलु पहले एक बस्ती थी जोकि अब बहुत बड़ा शहर है और हवाई प्रान्त की राजधानी बन गया है। होनोलुलु के इतिहास की शुरुआत सन 1737 के आस-पास मानी जाती है। जब कामेमेहा ने नुआनु पाली की लड़ाई में ओअहू पर विजय प्राप्त की थी। सन 1809 में कामेमेहा ने होनोलुलु को हनोई द्वीप से अलग कर दिया था। इंग्लैंड के कैप्टन विलियम ब्राउन सन 1794 के दौरान होनोलुलु हार्बर में नौकायन करने वाले पहले विदेशी थे। इसके बाद होनोलुलु अमेरिका और एशिया के बीच व्यापार का बहुत बड़ा बंदरगाह बन गया था जहाँ से व्यापारियों का जहाज निकलता था। सन 1941 में होनोलुलु पर जापानी हमला हुआ जोकि बहुत ही भयानक था। इसके बाद भी आज होनोलुलु बहुत प्रसिद्ध शहर के रूप में विकास की ऊँचाइयों को छू रहा है।

2. होनोलूलू के बारे में रोचक तथ्य – Honolulu Interesting Facts In Hindi

  • होनोलूलू में एक ही स्थान पर 15 से अधिक बिल्लियों या कुत्तों को रखना कानून जुर्म है।
  • अभिनेत्री निकोल किडमैन होनोलूलू में पैदा हुई थीं।
  • होनोलुलु मछली की नीलामी पूरे संयुक्त राज्य में अपनी तरह की एकमात्र रोचक नीलामी है।
  • फोर्ब्स पत्रिका द्वारा काम करने के लिए होनोलूलू को नंबर 3 सबसे खुशहाल शहर का नाम दिया गया है।
  • अमेरिका के प्रसिद्ध और महान राष्ट्रपति बराक ओबामा होनोलूलू में ही पैदा हुए थे।
  • होनोलूलू में 30 से अधिक बौद्ध मंदिर है।

3. होनोलुलु की भाषा – Honolulu Language In Hindi

होनोलुलु की मुख्य भाषा अंग्रेजी है। शहर में बहुत ज्यादा संख्या में पर्यटक आते है तो यहाँ के लोग भी बहुत प्रकार की भाषा बोलना जानते है। हवाई की प्रमुख भाषा “हवाई पिजन” है।

और पढ़े: क्यों न इस बार की गर्मियों की छुटी में सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने जाया जाये?

3. होनोलूलू में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit In Honolulu In Hindi

होनोलूलू बहुत बड़ा शहर है और इस शहर के आस-पास आपको कई आकर्षित स्थान देखने को मिलेंगे। जिनकी यात्रा करना पर्यटकों के लिए बाकई दिलचस्प साबित होती हैं। आप भी इन स्थानों पर घूमना न भूले। आइये हम आपको इस लेख के माध्यम से इन रोमांचित कर देने वाले स्थानों की जानकारी देते हैं।

3.1 होनोलुलु का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल यूएसएस एरिजोना मेमोरियल – Honolulu Ka Prasidh Darshaniya Sthal Uss Arizona Memorial In Hindi

होनोलुलु में आपको प्राचीन स्मारक के रूप में यूएसएस एरिज़ोना मेमोरियल के दर्शन होंगे, जिसे 7 दिसंबर सन 1941 के दौरान सिलोर और मरीन की याद में बनबाया है। सिलोर और मरीन की मृत्यु पर्ल हार्बर नामक स्थान पर जापानी हमले के दौरान हो गई थी। इस प्रसिद्ध स्मारक में नाविकों और नौसैनिकों की यादो को भी शामिल किया गया है। यह पर्यटकों को भावनात्मक रूप से बहुत पसंद आने वाला स्थान है। इस स्थान पर आप नाव के माध्यम से ही पहुँच सकते है।

3.2 होनोलुलु पर्यटन में देखने वाली जगह डायमंड हेड स्टेट मोन्यूमेंट – Honolulu Paryatan Me Dekhne Wali Jagah Diamond Head State Monument In Hindi

होनोलुलु में यदि आप अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे है तो हम आपको बता दें कि आपको और आपके परिवार, खासकर आपके बच्चों को सबसे अधिक पसंद आने वाली जगह डायमंड हेड स्टेट मोन्यूमेंट है। इस स्थान पर कई सालों पहले एक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। यह ज्वालामुखीय टफ शंकु हवाई द्वीप का बहुत ही अनौखा टफ शंकु है। इसके स्थान बारे में भू-वैज्ञानिकों ने विस्फोट होने के कई दिनों के बाद पता लगाया था।

3.3 होनोलुलु में एडवेंचर के लिए स्कूबा और स्नॉर्कलिंग – Honolulu Me Adventure Ke Liye Scuba And Snorkeling In Hindi

होनोलुलु में पर्यटकों के लिए घूमने के साथ-साथ यहाँ की विभिन्न एक्टिविटीज में भाग लेने का भी मौका मिलता है। स्कूबा डाइविंग करके स्नोर्केलिंग करना पर्यटकों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। मनोरंजन के लिए होनोलुलु का यह स्थान बहुत ही प्रसिद्ध है जोकि होनोलुलु शहर के केंद्र से 5 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ आपको जरूर जाना चाहिए और यहाँ की गतिविधियों में भाग लेकर आनंद की अनुभूति करना चाहिए।

3.4 होनोलूलू का आकर्षण स्थल हनुमा बे नेचर प्रिसर्व – Honolulu Ka Aakarshan Sthal Hanauma Bay Nature Preserve In Hindi

होनोलूलू शहर के केंद्र से 18 किलोमीटर दूर हनुमा बे नेचर प्रिसर्व एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। हनुमा को एक समुद्री संरक्षण जिले के रूप में जाना जाता है जोकि एक समुद्री तट बंध भी है। इस स्थान पर आने के बाद पर्यटक समुद्री जीवों के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। यहाँ समुद्री जीवों के साथ कोई भी किसी भी प्रकार की छेड़खानी नही कर सकता है। इसके लिए यहाँ पर विशेष कानून बनाए गए है।

3.5 होनोलूलू के दर्शनीय स्थल वाइकीकी बीच – Honolulu Ke Darshaniya Sthal Waikiki Beach In Hindi

होनोलुलु के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक वाइकीकी बीच होनोलुलु का सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट है। वाइकीकी का मतलब होता है ‘ताजे पानी का छिड़काव करना’। वाइकीकी बीच के किनारे पर बैठना पर्यटकों के मन को मोह लेता है। वाइकीकी बीच होनोलुलु शहर के बीच में स्थित बहुत ही आकर्षक स्थान है। होनोलुलु की यात्रा के दौरान पर्यटक इस स्थान पर जाना बहुत अधिक पसंद करते हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

3.6 होनोलुलु में देखने लायक जगह शांगरी ला म्यूजियम – Honolulu Me Dekhne Layak Jagah Shangri La Museum In Hindi

होनोलुलु में घूमने लायक जगहों में से एक शांगरी-ला संग्रहालय है। होनोलुलु कला के क्षेत्र में भी बहुत आगे है जोकि सन 1930 से ही अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा है। शांगरी-ला संग्रहालय में इस्लामी कलाकृति का संग्रह है जिसमे चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत ही आकर्षक है। इस संग्रहालय में बहुत सारी ऐसी कलाओं का संग्रह है जो आपको आश्चर्य में डुबो देंगी। होनोलुलु के इस प्रसिद्ध स्थान पर हर पर्यटक आना पसंद करते हैं।

3.7 होनोलुलु में घूमने की ऐतिहासिक जगह इओलानी पैलेस – Honolulu Mein Ghumne Ki Aitihasik Jagah Iolani Palace In Hindi

होनोलुलु का ऐतिहासिक पर्यटन स्थल इओलानी पैलेस सन 1882 में राजा कालाकौआ द्वारा बनबाई गई बहुत ही प्रभावशाली ईमारत है। इओलानी पैलेस होनोलुलु के ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है और सन 1893 में यह पैलेस हवाई के राजा का निवास बन गया था। इसके बाद इस महल को बंद कर दिया गया और सन 1978 में फिरसे इसे संग्रहालय के रूप में अस्तित्व में लाया गया। इस शानदार महल में लकड़ियों से बनी हुई सुन्दर कला-कृतियाँ पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।

3.8 होनोलुलु टूरिज्म में घूमने लायक जगह कोको क्रेटर रेलवे ट्रेल – Honolulu Tourism Me Ghumne Layak Jagah Koko Crater Railway Trail In Hindi

होनोलुलु घूमने आने वाले पर्यटकों को एक स्थानीय गाइड की मदद लेकर कोको क्रेटर रेलवे ट्रेल का दौरा जरूर करना चाहिए। यह ट्रेल 1050 चरणों में पूरा होता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस ट्रेल का उपयोग सैन्य ट्राम द्वारा किया गया था। कोको क्रेटर रेलवे ट्रेल की चढ़ाई बहुत ही जोखिम भरी लगती है परन्तु यह चुनौती हर पर्यटक को पसंद आती है। यदि आप इस चढ़ाई का आनंद नही लेना चाहते है तो आपके लिए यहाँ पास में कोको क्रेटर बॉटनिकल गार्डन है। जिसमे घूमकर आप आनंद की अनुभूति कर सकते है।

3.9 होनोलुलु के टूरिस्ट प्लेस पर्ल हार्बर – Honolulu Ke Tourist Place Pearl Harbor In Hindi

पर्ल हार्बर हवाई का एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल है जोकि हवाई का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है। पर्ल हार्बर में कई स्मारक है जो द्वितीय विश्व युद्ध की यादों को समेटे हुए है। पर्ल हार्बर सन 1941 में हुए जापानी हमले का गवाह है। यह स्थान पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र और खुला हुआ है। इस आकर्षक स्थान पर आने के बाद पर्यटक होनोलुलु और हवाई के प्राचीन इतिहास के बारे में जान सकेंगे।

3.10 होनोलूलू के फेमस पर्यटन स्थल होनोलुलु म्यूजियम ऑफ़ आर्ट – Honolulu Ka Famous Tourist Spot Museum Of Art In Hindi

होनोलूलू का एक मात्र ऐसा संग्रहालय जिसमे एशिया, यूरोप और अमेरिका के कलाकारों का संग्रह है। इस प्रसिद्ध संग्रहालय का नाम होनोलुमु म्यूजियम और आर्ट है। 19 वी शताब्दी के प्रसिद्ध कलाकार जैसे कि वान गाग, सेज़ने, रोडिन और मोनेट की कलाओं की छवि भी इस संग्रहालय में उपस्थित है। लगभग 5000 साल से भी अधिक पुरानी कलाओं के बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस शानदार म्यूजियम का दौरा जरूर करे। यहाँ आपको हर देश की कला की झलक नजर आयेगी।

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

4. होनोलूलू देश की नाईटलाइफ – Honolulu Nightlife In Hindi

होनोलूलू शहर में दिन में घूमने के बाद आप यहाँ की नाईट लाइफ को भी एन्जॉय कर सकते है। इस शहर में कई बार और क्लब है, जैसे- कराओके, डीजे नाइट्स, प्राइवेट पार्ट आदि। यहाँ की नाईट लाइफ बहुत ही शानदार होती है।

5. होनोलुलु घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Honolulu In Hindi

अगर आपने होनोलुलु की यात्रा की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि आप सितम्बर से नवम्बर माह के बीच कभी भी होनोलुलु घूमने जा सकते है। सितम्बर से नवम्बर के बीच होनोलूलू का मौसम बहुत ही ठंडा होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय के दौरान होनोलूलू में होटल और आवागमन के साधन भी कुछ कम मूल्य पर उपलब्ध हो जाते हैं।

6. होनोलुलु में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Honolulu In Hindi

होनोलुलु के प्रसिद्ध भोजन पोई, लाहौल, कलुआ और सूअर है जोकि सभी मांस के बने होते है। होनोलुलु के लोगों को मांस से बने हुए कच्चे तथा पके हुए पकवान बहुत पसंद होते है। होनोलुलु में भारतीयों के लिए कई शाकाहारी रेस्टोरेंट भी है जहां भारतीय शाकाहारी पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छे व्यंजन उपलब्ध है।

7. होनोलुलु की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Honolulu In Hindi

होनोलुलु बहुत ही खूबसूरत शहर है और यहाँ हर साल दुनिया भर से भारी संख्या में पर्यटक घूमने आते है। पर्यटकों के लिए होनोलुलु शहर में बहुत ही शानदार होटले उपलब्ध है जिनमे टूरिस्ट के ठहरने की अच्छी व्यवस्था की गई है। आप होनोलुलु घूमने तथा यहाँ के शानदार पर्यटन स्थल की यात्रा के बाद होनोलुलु में रुकना चाहते है तो हम आपको बता दे कि आपको होनुलूलू तथा यहाँ आसपास के शहरो में आसानी से लो-बजट से लेकर लक्जरी होटल मिल जायंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल का चुनाव कर सकते है।

  • अल मोआना होटल (Ala Moana Hotel)
  • डायमंड ऑन डायमंड हेड होटल (Diamond On Diamond Head Hotel)
  • क्वीन कपिओलानी होटल (Queen Kapiolani Hotel)
  • हॉलिडे सर्फ़ होटल (Holiday Surf Hotel)
  • हिल्टन ग्रांड वेकेशन होटल(Hilton Grand Vacation Hotel)
  • होनोलुलु ओहाना कॉटेज (Honolulu Ohana Cottage)

8. भारतीयों के लिए होनोलुलु की वीज़ा नीति – Honolulu Visa Policy For Indians In Hindi

होनोलुलु जाने के लिए भारतीय को अमेरिका का वीजा लगवाना अतिआवश्यक हैं। वीजा बनबाने के लिए भारतियों को अपने पहचान पत्र, वीजा का आवेदन पत्र और शुल्क जमा करना पड़ता है। इस वीजा फॉर्म को आप ऑनलाइन भी भर सकते है और ऑफ़ लाइन भरकर अपने नजदीकी दूतावास में जमा भी कर सकते है। इस वीजा के माध्यम से कोई भी भारतीय होनोलुलु में अधिकतम 60 दिन तक रुक सकता है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

9. भारत से होनोलुलु कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Honolulu From India In Hindi

होनोलुलु की यात्रा के लिए सबसे अच्छा विकल्प हवाई मार्ग हैं। यदि आप भारत से होनोलुलु की यात्रा पर जाना चाहते है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे से होनोलुलु अंतर्राष्ट्रीय हवाई (Honolulu International Airport) अड्डे के लिए उडान भर सकते हैं जोकि राज्य का प्रमुख हवाई अड्डा हैं।

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने होनोलुलु घूमने की पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. होनोलुलु का नक्शा – Honolulu Map

11. होनोलूलू की फोटो गैलरी – Honolulu Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago