Indian Destination

यह हैं दिल्ली की सबसे डरावनी जगह जिनके बारे में जानकार आपकी रूह कांप जाएगी

3/5 - (3 votes)

Haunted Places In Delhi In Hindi, दिल्ली भारत की राजधानी है और इसके साथ ही यह कई तरह के आकर्षक ऐतिहासिक स्थलों पुराने महलों, स्मारकों, कब्रों, राजाओं, रानियों, सम्राटों और राजकुमारों की कहानियों से भरा हुआ है। आपको बता दें कि दिल्ली सिर्फ पर्यटन स्थलों के लिए ही नहीं बल्कि कई अलौकिक गतिविधियों के साथ भी संबंध रखता है। दिल्ली में कई ऐसे स्थल है जो हलचल से भरा हुआ है और जहां पर्यटकों से भरा हुआ रहता है। लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली में कई ऐसे भी स्थान है जिन्हें छोड़ दिया गया है और उनको लेकर कई अलौकिक कहानियां बताई जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती है।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इन स्थानों पर कोई भी पर्यटक नहीं आता है। बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं जो इन जगहों पर जाने में नहीं डरते, लेकिन बहुत से लोग रात में वहां जाना नहीं चाहते। अगर आप भी दिल्ली के डरावने स्थलों के बारे में जानने की रूचि रखते हैं या फिर दिल्ली भूतिया स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें जिसमे यहां हम आपको दिल्ली की 10 हॉन्टेड प्लेस के बारे में बताने जा रहें हैं –

Table of Contents

दिल्ली में घूमने के लिए डरावनी जगह संजय वन – Delhi Me Ghumne Ke Liye Darwani Jagah Sanjay Van In Hindi

दिल्ली दक्षिण पश्चिम में कुताबी संस्थागत क्षेत्र के पास स्थित संजय वन 784 एकड़ में फैला एक विशाल वन क्षेत्र है। वैसे तो यह क्षेत्र हरे पेड़ों और वनस्पतियों के जाना जाता है। लेकिन इसके बाद यह स्थान बहुत डरावना स्थान माना जाता है। संजय वन को लेकर कई असाधारण गतिविधियों के बारे में कई कहानियां बताई जाती है। कई लोग इस जंगल में स्थित सूफी संतों के मकबरे केवल रहस्य को जोड़ते हैं। इस जगह को कुछ लोग भूतिया मानते हैं और सूर्यास्त के बाद कोई भी यहां घूमने की हिम्मत नहीं करता। बताया जाता है कि जो भी लोग यहां कभी अनजाने में फंस गए उन्होंने भी यहां पर अजीब आवाजें सुनाई देने का दावा किया है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में एक श्मशान घाट भी हैं जो इस क्षेत्र में भय का कारण भी है। बहुत से लोग इस जगह फेद कपड़े पहने एक महिला के बारे में कहानियाँ बताते हैं। इन्ही तरह की डरावनी कहानियों के साथ संजय वान निर्लिप्त और निर्जन बना रहता है। इसे दिल्ली में सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक बताया जाता है।

अग्रसेन की बावली मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन दिल्ली – Agrasen Ki Baoli Haunted Place In Delhi In Hindi

Image Credit : Vishal Pandey

अग्रसेन की बावली की एक अनूठे डिजाइन के साथ एक प्राचीन स्टेप वेल है। आपको बता दें कि इस स्टेप वेल में 103 सीढ़ियाँ हैं जो जल भंडार के जाकर खत्म होती है। अग्रसेन की बावली का निर्माण लाल पत्थर से किया गया है जो देखने में बेहद सुंदर दिखता है। इस बावली का निर्माण 14 वीं शताब्दी के आसपास महाराजा अग्रसेन द्वारा बनाया किया गया था। वर्तमान में अग्रसेन की बावली का नाम दिल्ली में सबसे प्रेतवाधित स्थानों की सूची में भी पाया जाता है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब आप इन सीढ़ियों पर चलते हैं तो आप कुछ अजीब गतिविधियों को महसूस कर सकते हैं। बावली ऑफ़ अनसीन के नाम से भी जाना जाता है इसे कई डरावनी कहानियों से जोड़ता है। यहां आने वाले कई पर्यटकों ने यह दावा किया था कि जब वे कुएं के चारों ओर घूम रहे उन्हें ऐसा लगा कि जैसे कि कोई व्यक्ति उनका पीछा कर रहा है। लेकिन जब वे पीछे मुड़ते हैं, तो वे कोई भी नहीं दिखाई देता।

और पढ़े : मध्य प्रदेश की 10 सबसे डरावनी जगह

दिल्ली की सबसे हॉरर प्लेस मलचा महल – Dilli Ki Sabse Horror Place Malcha Mahal In Hindi

Image Credit : Tony Benoy

मलचा महल दिल्ली में स्थित एक ऐसा महल है जिसका इस्तेमाल 1600 ई में ग्रामीणों के लिए सामुदायिक भवन के रूप में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद इस जगह को छोड़ दिया गया था और फिर यह भी प्रेतवाधित कहानियों का हिस्सा बन गया, क्योंकि कोई भी वहां नहीं रहता था। बता दें कि 1985 में यह महल बेगम अवध और उनके दो बच्चों, एक बेटे और एक बेटी को दिया गया था। बेगम ने 1993 में कुचले हीरों को निगल कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस महल के भूतिया होने की बात सब जगह फ़ैल गई। बताया जाता है कि कुछ पत्रकार कहानी की तलाश में इस महल के अंदर गए थे जो आज तक वापस नहीं लौटे। इन सभी कारणों मचला महल के पास जाने की कोई हिम्मत भी नहीं करता और जो लोग इस क्षेत्र में भटक चुकें हैं उन्होंने यहां पर अदृश्य ऊर्जा का अनुभव किया है।

दिल्ली की भूत वाली जगह दिल्ली रिज – Delhi Ki Horror Place The Delhi Ridge In Hindi

दिल्ली एनसीआर या भारत की राजधानी क्षेत्र में स्थित दिल्ली रिज एक विशाल जंगल का एक हिस्सा है जिसे कई हजार साल पुराना बताया जाता है। आपको बता दें कि यह स्थान भी दिल्ली के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक के रूप में जाना जाता है। वैसे तो यह स्थान अपने विशाल वनस्पति, ताजी हवा और हरे भरे पेड़ पौधों के लिए प्रसिद्ध है। इसके पास कई स्मारक भी स्थित हैं जो इसे बेहद खास बनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सूर्यास्त के बाद क्षेत्र में घूमने वाले भूतों की कई कहानियां सुनाई जाती हैं। यहां पर एक बोर्ड भी लगा हुआ है कि जो किसी को भी एक बिंदु से आगे जाने की अनुमति नहीं देता। बता दें कि दिल्ली रिज के पास जाने से हर कोई डरता है, जिसकी वजह से इसका नाम दिल्ली की सबसे भूतिया जगहों में शामिल है।

दिल्ली की डरावनी जगह लोथियन कब्रिस्तान – Delhi Ki Darawani Jagah Lothian Cemetery In Hindi

लोथियन सेमेट्री एक कब्रिस्तान है जिसका नाम दिल्ली की 10 सबसे हॉरर प्लेस की लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि इस कब्रिस्तान को ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था जो दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास स्थित है। इस कब्रिस्तान को लेकर कहानी बताई जाती है कि एक सैनिक को एक लड़की ने छोड़ दिया था जिसक इवाझा से उसने आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों ने दावा किया है कि उस सैनिक का सिर कटा भूत इस जगह के पास भटकता है और अमावस्या की रात को उसका भूत सबसे ज्यादा दिखाई देता है। यह जगह नई दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक है और लोग यहां पर दिन में भी आने में डरते हैं।

और पढ़े : राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह

दिल्ली की भूत वाली जगह हाउस नंबर डब्ल्यू 3 – Delhi Ki Bhut Wali Jagah House Number W 3 In Hindi

इस जगह का नाम आपको किसी बॉलीवुड फिल्म के भूतिया बंगले की तरह लगा होगा। बता दें कि आपका सोचना बिलकुल सही है क्योंकि दिल्ली में स्थित हाउस नंबर डब्ल्यू -3 को भूतिया बताया जाता है। जो भी इंसान इस जगह को देखता है तो उसे इस हाउस को देखकर ही लग जाता है कि यह जगह भूतिया है। बताया जाता है कि इस घर में कुछ साल पहले एक बूढ़े दंपति रहते थे जिनकी कुछ अपराधियों ने हत्या कर दी थी। बूढ़े दंपति की हत्या के बाद इस मकान को निर्वासित छोड़ दिया गया और किसी ने संपत्ति खरीदने या किराए पर लेने की हिम्मत भी नहीं की। यहां मकान के पास के कुछ स्थानीय लोगों और राहगीरों ने यह बताया कि उन्होंने खाली घर से किसी को फुसफुसाते हुए सुना है। कई लोगों ने तो इस घर से हँसी की आवाज भी सुनी है। माना जाता है कि बूढ़े दंपति की आत्मा आज भी यहां भटकती है।

दिल्ली में घूमने के लिए हॉन्टेड स्थान भूली भटियारी का महल – Dilli Me Ghumne Ke Liye Haunted Sthan Bhuli Bhatiyari Ka Mahal In Hindi

Image Credit : Achal Agrawal

भूली भटियारी का महल दिल्ली में सेंट्रल रिज रिज़र्व फॉरेस्ट में स्थित है जिसका नाम उस व्यक्ति के नाम पर रखा गया था, जो इस स्थान के कार्यवाहक के रूप में काम करता था और उसका नाम बू-अली भट्टी (Bu-Ali Bhatti) था। इस महल का निर्माण 14 वीं शताब्दी में तुगलक शासकों द्वारा शिकार लॉज के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में इस जगह को छोड़ दिया गया था। जिसके बाद से यह महल आज तक एक खंडर के रूप में खड़ा है और दिखने में बेहद डरावना है। इस महल को दिल्ली के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक माना जाता है। कई लोगों यह बताया कि उन्होंने इस महल से अजीब शोर सुना है। दिन में भी यह जगह बेहद डरावनी लगती है जिसकी वजह से कोई भी यहां आने की हिम्मत नहीं करता।

दिल्ली की डरावनी जगह फ़िरोज़ शाह कोटला किला – Delhi Ki Darawani Jagah Feroz Shah Kotla Fort In Hindi

Image Credit : Ajay Satyanami

फ़िरोज़ शाह कोटला किला एक ऐसा स्थान है जिसका नाम दिल्ली की 10 सबसे भूतिया जगहों में शामिल है। आपको बता दें कि इस किले का निर्माण 14 वीं शताब्दी में दिल्ली में तुगलक शासन के करवाया गया था। ऐसा माना जाता है कि किला कई जिनो का घर है। इसलिए रात के समय या सूर्यास्त के बाद इस किले के पास कोई भी नहीं जाता। विलियम डेलरिम्पल की पुस्तक, द सिटी ऑफ जिंन्स ’में इस किले का जिक्र भी किया गया है। इस किले में स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक प्रत्येक गुरुवार के दिन मोमबत्तियां, अगरबत्ती, और प्रसाद चढाने के लिए आते हैं जिससे कि जिन को खुश किया जा सके। अगर आप दिल्ली की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको फ़िरोज़ शाह कोटला का दौरा करने के लिए जरुर जाना चाहिए।

दिल्ली में भूत वाली जगह खूनी नदी – Delhi Me Bhoot Wali Jagah Khooni Nadi In Hindi

Image Credit : Sunil Handa

रोहिणी नदी जिसे “खूनी नदी” के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी के बारे में यह कहा जाता है कि यह नदी खून की प्यासी है। रोहिणी का नाम भी दिल्ली की सबसे डरावनी और भूतिया जगहों में शामिल है। आपको बता दें कि इस नदी के किनारे पर लाशों का मिलना आम बात है, इसलिए इस नहीं के पास जाने से हर कोई डरता है। इस नदी के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह नदी इंसान के लिए चुंबक का काम करती है। यहां पर कुछ ऐसी अदृश्य शक्ति है जो लोगों को नदी में ले जाती है और उन्हें खींच लेती है। इस नदी के पास कई लोगों के मरने की खबर भी आ चुकी है और यही कारण है कि इस नदी के करीब जाने की कोई हिम्मत भी नहीं करता।

और पढ़े : भारत की 30 सबसे डरावनी और भूतिया जगह

छावनी क्षेत्र मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन दिल्ली – Delhi Haunted Place Cantonment Area In Hindi

Image Credit : Shubham Pal

दिल्ली छावनी क्षेत्र (Delhi Cantonment Area) जिसे दिल्ली कैंट के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह को भी दिल्ली की सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक बताया जाता है। बता दें कि यह जगह दिन में तो बेहद सुंदर और आकर्षक लगती है लेकिन यह रात में एक भूतिया जगह की तरह दिखाई देती है। बहुत से लोगों ने इस जगह पर अजीब घटनाओं का अनुभव किया है। इस जगह को लेकर लोगों द्वारा कही जाने वाली कहानियों की माने ऐसा कहा जाता है कि इस क्षेत्र में एक महिला को मार दिया गया था और अब उसी का भूत इस जगह पर भटकता है। इस जगह से निकलने वाले कुछ लोगों ने बताया कि यहां पर एक सफेद साड़ी में महिला लिफ्ट मांगती है और फिर अचानक से गायब हो जाती है। कई लोगों का कहना यह भी है कि सफ़ेद साड़ी वाली महिला तेजी से वाहनों के पीछे दौड़ती है।

और पढ़े : कपल्स के लिए दिल्ली के सबसे अच्छे और रोमांटिक पार्क

इस आर्टिकल में आपने दिल्ली की सबसे डरावनी जगहें को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago