Indian Destination

हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन के दर्शन और यात्रा से जुड़ी पूरी इन्फोर्मेशन – Harsiddhi Mata temple Ujjain in Hindi

3.3/5 - (3 votes)

माँ हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से लगभग 350 मीटर की दूरी पर स्थित है। हरसिद्धि माता मंदिर भारत के 51 प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जो उज्जैन आने वाले श्रद्धालुयों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। हरसिद्धि मंदिर का निर्माण मराठा काल के दौरान किया गया था जिसमे मंदिर की मुख्य देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति महासरस्वती और महालक्ष्मी की मूर्तियों के बीच गहरे लाल रंग में स्थापित है।

हरसिद्धि माता मंदिर की और अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिसमे आप हरसिद्धि माता मंदिर से जुड़ी कथायें, हरसिद्धि माता दर्शन, मदिर की टाइमिंग और यात्रा से जुड़ी पूरी इन्फोर्मेशन को डिटेल में जान सकेगें-

Table of Contents

हरसिद्धि माता मंदिर से जुड़ी पोराणिक कथायें – Stories Harsiddhi Mata Temple in Hindi

माँ हरी हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन मध्यप्रदेश भारत में स्थापित 51  प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। माना जाता है यह प्रसिद्ध मंदिर उस स्थान पर स्थित है जहाँ देवी सति की कोहनी गिरी थी।

बात दे हरसिद्धि माता मंदिर से एक प्रमुख पोराणिक कथा का संबंध भी है, जिसके अनुसार कहा जाता है, उस समय चंड और मुंड नामक दो दैत्य थे जिन्होंने बहुत आतंक मचा रखा था। इसी कारण भगवान शिव के कहने पर देवी पार्वती ने दोनों राक्षसों को मारने के लिए हरसिद्धि का रूप धारण किया था, जिसके बाद देवी सति को उनके एक और नाम माँ हरसिद्धि के नाम से जाना जाने लगा।

माँ हरसिद्धि माता के दर्शन का समय – Harsiddhi Mata Temple Ujjain Timings in Hindi

Image Credit : Mahesh_Gaur_

यदि आप उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थल में से माँ हरसिद्धि माता मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे है, और हरसिद्धि माता दर्शन का समय के बारे में सर्च कर रहे है। तो हम श्रद्धालुयों की इन्फोर्मेशन के लिए बता दे माँ हरसिद्धि माता मंदिर प्रातः सुबह 5.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक खुला रहता है आप इस समय के बीच में कभी भी हरसिद्धि माता दर्शन के लिए जा सकते है।

हरसिद्धि माता मंदिर का प्रवेश शुल्क – Entrance fee of Harsiddhi Mata Temple in Hindi

Image Credit : ARK Travelogue

माँ हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन मध्यप्रदेश की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुयों को बता दे मंदिर में हरसिद्धि माता के दर्शन और प्रवेश के लिए श्रद्धालुयों के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नही है। यहाँ आप बिना किसी शुल्क का भुगतान किये माता के दर्शन कर सकते है।

हरसिद्धि माता की आरती की टाइमिंग – Aarti Timing of Harsiddhi Mata in Hindi

  • सुबह की आरती : 7.00 बजे से 8.00 बजे तक
  • शाम की आरती : 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

और पढ़े : सलकनपुर मंदिर के दर्शन और इतिहास की पूरी जानकारी

हरसिद्धि माता मंदिर के आसपास उजैन के प्रमुख पर्यटक स्थल – Famous tourist places of Ujjain in Hindi

उजैन मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटक और तीर्थ स्थलों में से एक है, जो हरसिद्धि माता मंदिर के साथ साथ अन्य प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटक स्थलों से सजा हुआ है।

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ हरसिद्धि माता मंदिर की यात्रा पर जा रहे है, तो आपको अपनी यात्रा में नीचे दिए गये प्रमुख मंदिरों और पर्यटक स्थलों की यात्रा भी अवश्य करनी चाहिये-

हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Harsiddhi Mata Temple Ujjain in Hindi

Image Credit : Sadashiv Meena

वैसे तो श्रद्धालु बर्ष के किसी भी समय माँ हरसिद्धि माता मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते है, लेकिन यदि आप हरसिद्धि माता मंदिर के साथ – साथ उज्जैन के प्रमुख पर्यटक स्थल और मंदिरों की यात्रा भी करने वाले है। तो उसके लिए उज्जैन की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेस्ट टाइम होता हैं क्योंकि इस समय उज्जैन का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। गर्मियों में उज्जैन का तापमान तुलनात्मक रूप से मध्य प्रदेश के अन्य भागों की तरह 45 डिग्री सेल्सियस के साथ उच्च तापमान तक पहुंच जाता है इसलिए, उज्जैन में सर्दियों के दौरान घूमना सबसे अच्छा माना जाता है।

और पढ़े : उज्जैन के आध्यात्मिक शहर की यात्रा 

उज्जैन में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Ujjain in Hindi

अगर आप हरसिद्धि माता मंदिर और उज्जैन के अन्य मंदिरों की यात्रा पर जाने वाले है, और उज्जैन में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे उज्जैन में सभी बजट की होटल्स और धर्मशाळायें उपलब्ध है, जिनका पर्यटक अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्शन कर सकते है।

  • होटल शिप्रा वेन्यू (Hotel Shipra Avenue)
  • होटल रामेश्वरम (Hotel Rameshwaram)
  • शांति गेस्ट हाउस (Shanti Guest House)
  • होटल एम् जे (Hotel Mj)
  • मानसरोवर गेस्ट हाउस (Mansarovar Guesthouse)

हरसिद्धि माता मंदिर उज्जैन केसे जायें – How To Reach Harsiddhi Mata Temple Ujjain In Hindi

अगर आप हर सिद्धि माता मंदिर उज्जैन घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और सर्च कर रहे है की हम उज्जैन केसे पहुचें ? तो आपको इसके बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप नीचे उज्जैन पहुचने के लिए प्रमुख साधनों के बारे में डिटेल से जान सकेगें –

फ्लाइट से उज्जैन कैसे पहुंचे – How To Reach Ujjain By Flight In Hindi

अगर आप उज्जैन के टूर के लिए फ्लाइट से ट्रेवल करना चाहते है, तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे उज्जैन का सबसे निकटतम एयरपोर्ट इंदौर का महारानी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट है जो उज्जैन से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इंदौर एयरपोर्ट के लिए आपको देश के सभी बड़े शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, भोपाल और अहमदाबाद से फ्लाइट मिल जाएगी। फ्लाइट से ट्रेवल करके इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, उज्जैन जाने के लिए आप टैक्सी, बस या कैब को सिलेक्ट कर सकते है।

ट्रेन से उज्जैन केसे पहुचें – How To Reach Ujjain By Train In Hindi

जिन पर्यटकों ने हर सिद्धि माता मदिर उज्जैन मध्यप्रदेश जाने के लिए ट्रेन का सिलेक्शन किया है, उन्हें हम बता दे कि उज्जैन शहर में उज्जैन सिटी जंक्शन, विक्रम नगर और चिंतामन (मीटर गेज) सहित मुख्य रूप से तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन अपने आप में एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी प्रमुख स्टेशनों से ट्रेन रूट से जुड़ा हुआ है। इसीलिए यहां कई ट्रेन नियमित रूप से संचालित होती हैं जो भारत के महत्वपूर्ण शहरों से उज्जैन को जोड़ती हैं।

सड़क मार्ग से उज्जैन केसे जायें – How To Reach Ujjain By Road In Hindi

अगर आप उज्जैन बस या सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो जान लें कि उज्जैन में प्रमुख बस स्टेशन देवास गेट और नानाखेड़ा हैं। मप्र के प्रमुख शहरों से उज्जैन के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं, सुपर फास्ट और डीलक्स ए / सी बसें भी इन मार्गों में उपलब्ध हैं। इसके अलावा अगर आप अपने निजी वाहन से यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि उज्जैन से भारत को मुख्य शहरों से जोड़ने वाली सड़कें आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड, मक्सी रोड और बड़नगर रोड हैं।

और पढ़े : पचमढ़ी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश की यात्रा और अन्य जानकारी

इस लेख में आपने हरसिद्धि माता मंदिर दर्शन और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमने कमेंट्स में जरूर बताये।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

हरसिद्धि माता मंदिर का मेप – Map of Harsiddhi Mata Temple In Hindi

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago