Others

अपनी ग्लैमरस नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर भारत के ये प्रमुख शहर – Famous Indian City For Glamorous Nightlife In Hindi

2.2/5 - (4 votes)

Famous Indian City For Glamorous Nightlife In Hindi,भारत मुख्य रूप से अपनी संस्कृति, विरासत और परंपराओं के लिए जाना जाता है। लेकिन बढ़ती शहरी आबादी ने भारत की नाइटलाइफ़ में भी तेज वृद्धि की है, और हर पर्यटक खासकर नई जनरेशन के लोग अपनी शाम को रंगीन बनाने और एन्जॉय करने के लिए नई नई जगहों की तलाश में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते है, भारत में गोवा, मुंबई, दिल्ली, कोलकत्ता और अन्य कई ऐसे शहर मौजूद है जो अपने पब और नाइटलाइफ़ के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है।जहाँ आप भी अपनी कुछ रातों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं।

तो हम आपको यहाँ अपने लेख में भारत के कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे है, जो अपनी रंगीन शामों और नाइटलाइफ़ से बड़ी संख्या में लोगो को आकर्षित करते है-

गोवा की नाईटलाइफ – Nightlife In Goa In Hindi

गोवा भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं, जो अपने समुद्र तट, रोमांचित कर देने वाली नाईटलाइफ, औपनिवेशिक वास्तुकला और सस्ती शराब के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। फिल्म दिल चाहता है कि रिलीज के बाद से यह स्थान युवानों के मध्य अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने के लिए अधिक जाना गया हैं। गोवा यहां कि खूबसूरत और रात भर मदमस्त कर देने वाली नाईटलाइफ या नाईट क्लब के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं। डांस पार्टी और गोवा के ट्रान्स संगीत का अनुभव करने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहाँ देखे जाते हैं।

और पढ़े : गोवा की नाइटलाइफ़ और टॉप 10 नाईट क्लब

मुंबई की नाईटलाइफ – Nightlife In Mumbai In Hindi

द सिटी ऑफ़ ड्रीम्स ’या‘ द मैक्स सिटी’, के नाम से जाने जानी वाली मुंबई, बॉलीवुड और ग्लैमर के अलावा अपनी नाइटलाइफ़ के लिए भी प्रसिद्ध है। मुंबई अपनी रंगीन रातों और नाइटलाइफ़ के लिए भारत की सबसे मशहूर जगहों में से एक माना जाता है। मुंबई शहर भीड़-भाड़ और हलचल भरा शहर है जो कभी सोता नही है। जहाँ आपको मुंबई की हर कोने में एक से बढ़कर एक पब, बार और रेस्टोरेंट देखने को मिलते है। जहाँ आप मुंबई के पबो में अपने आपको मदहोश करके पूरी रात डीजे की धुन पर नाच सकते हैं। मुंबई में ताजमहल होटल अपनी नाइटलाइफ़ और मुंबई में पार्टी करने के लिए बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा आप एनिग्मा, फायर एन आइस और टोटो में भी अपनी रंगीन रातों को फुल एन्जॉय कर सकते हैं।

दिल्ली की नाईटलाइफ –  Nightlife In delhi In Hindi

अगर आप अपनी दैनिक जिन्दगी से दूर कुछ दिन एक रंगीन जिन्दगी की तलाश में है जहाँ आप अपनी रातों को रंगीन और फुल टल्ली होकर एन्जॉय करना चाहते है। तो भारत की राजधानी दिल्ली आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। दिल्ली की नाइटलाइफ़ शराब,डांस और डीजे हमारी कल्पना से अधिक है। दिल्ली रोमंचक पब से लेकर चिकना बार तक आपके लिए बहुत कुछ है। दिल्ली में कनॉट प्लेस अपनी नाइटलाइफ़ के लिए काफी लोकप्रिय है। जहां पर आप एक स्वप्निल नाइट क्लब में अपने पसंदीदा पेय की चुस्की लेते हुए लाइव संगीत का मजा ले सकते हैं। यहां पर बहुत सारे बार, नाइट क्लब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार और पब स्थित हैं जो अपनी अपनी शानदार नाइट पार्टी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अगर आप स्टाइल में पार्टी करना चाहते हैं, तो वसंत कुंज में काइलिन स्काई बार सबसे अच्छा स्थान है।

और पढ़े : दिल्ली की मशहूर जगह कनॉट प्लेस घूमने की पूरी जानकारी

बंगलौर की नाईटलाइफ – Nightlife In Bangalore In Hindi

भारत की “गार्डन सिटी” के नाम से मशहूर बंगलौर अपने पर्यटक स्थलों के साथ अपनी नाइटलाइफ़ के लिए भी पूरे भारत में जाना जाता है। आईटी, पेशेवरों और कॉलेज से जाने वाली भीड़ का एक केंद्र होने के नाते इस शहर को भारत की पब राजधानी भी कहा जाता है। जो कहना बिलकुल गलत भी नही है। यदि आप बीयर से प्यार करते हैं, तो बैंगलोर पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगह होगी क्योंकि इसमें दोस्तों के साथ जाने के लिए एम जी रोड में 40 से अधिक पब और नाइट क्लब स्थित है। जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ अपनी नाइटलाइफ़ को फुल एन्जॉय कर सकते हैं।

पुणे की नाईटलाइफ – Nightlife In Pune In Hindi

अपनी नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध पुणे भारत के चुनिन्दा जगहों में से एक है। आपको पुणे शहर के कोने कोने में 100 से अधिक पब और नाइट क्लब देखने को मिलेगे। इनके अलावा यहां, जंगली पार्टियां पूरे साल चलती हैं, और हर रात रॉक शो और संगीत समारोह आयोजित किए जाते हैं। और इनके साथ साथ यहां कई थीम्ड बार भी हैं, जो यहां के युवाओं के लिए काफी आकर्षण हैं। पुणे की आबादी का एक बड़ा हिस्सा छात्र हैं,जिन्होंने इस शहर की नाइटलाइफ़ को काफी बढ़ाया है। और आपको बता दे पुणे भारत के उन बहुत कम शहरों में से हैं, जहाँ तक देर तक पब खुले रहते हैं।

हैदराबाद की नाईटलाइफ – Nightlife In Hyderabad In Hindi

भारत के नवाबी शहर हैदराबाद में नाइटलाइफ़ के लिए नाइट क्लब, पॉश लाउंज, और कई डांस बार हैं जो अद्वितीय कॉकटेल और डांस फ्लोरे की पेशकश करती है। और यह शहर हैदराबाद में पार्टी करने के लिए सबसे शानदार रात की गारंटी देता है। रेन एस्केप, हार्ड रॉक कैफे, टच, एफ बार, 99 मेगाहर्ट्ज और अंडर डेक शहर में नाइटलाइफ़ को एन्जॉय करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से कुछ हैं। और हैदराबाद अपनी नाइटलाइफ़ के साथ साथ स्वदेशी भोजन विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे नवाबी कबाब, हैदराबादी बिरयानी और तेलंगाना व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है।

और पढ़े : हैदराबाद के पर्यटन स्थल और घूमने के बारे में जानकारी 

चंडीगढ़ की नाईटलाइफ – Nightlife In Chandigarh In Hindi

शानदार वास्तुकला और सितारों की भीड़ के साथ चंड़ीगढ़ नाइटलाइफ़ एन्जॉय करने के लिए भारत के सबसे शीर्ष स्थानों में से एक है। पंजाब के जीवंत लोगों की तरह, चंडीगढ़ की नाइटलाइफ़ भी ऊर्जा से भरपूर है। ओरिएंटल लाउंज, जिंक लाउंज, एरिजोना, लावा बार, विंटेज टेरेस लाउंज बार और एंटीडोट एक मस्ती से भरे नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से कुछ हैं। चंड़ीगढ़ आपको सस्ते स्ट्रीट फ़ूड से लेकर 5-स्टार रेस्टोरेंट तक, मखमली बीयर से लेकर स्मोकी व्हिस्की तक सभी प्रकार की पेशकश करता है। देखा जाये तो चंडीगढ़ ऐसा शहर है जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ पूरी रात पार्टी कर सकते हैं।

कोलकत्ता की नाईटलाइफNightlife In Kolkata In Hindi

परंपराओं और आधुनिकता के बेहतरीन मिश्रण के साथ कोलकत्ता अपनी नाइटलाइफ़ और रंगीन रातों के लिए किसी से कम नही है। शहर की नाइटलाइफ़ अपने आप में एक आकर्षण है, जो बड़ी संख्यां में युवायों और  पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। शहर का संपन्न पार्टी दृश्य जैज़, हिप-हॉप, ब्लूज़ या डिस्को जैसे विभिन्न शैलियों को शामिल करता है। जहाँ आप अपने फ्रेंड्स के साथ पूरी रात पार्टी करके अपनी नाईट का और अधिक मदहोश बना सकते हैं।

और पढ़े : कोलकाता के पर्यटन स्थलों की सैर

चेन्नई की नाईटलाइफ – Nightlife In Chennai In Hindi

चेन्नई भारत के चार प्रमुख महानगरीय में से एक है। चेन्नई अपने औधोगिक केन्द्रों के साथ साथ अपनी नाइटलाइफ़ के लिए भी प्रसिद्ध है। जहाँ आपको चेन्नई शहर में एक से बढ़कर एक नाइट क्लब, डांस बार, और पब देखने को मिलेगे। जो दिन में मेहनत करने वाले सभी निवासियों के लिए रोमांच और अपनी रात एन्जॉय करने की आवश्यकता को पूरा करते हैं। अगर आपको भी नाइटलाइफ़ बेहद पसंद है, तो आपको भी अपनी रातों को रंगीन बनाने और एन्जॉय करने के लिए कुछ दिन चेन्नई में अवश्य व्यतीत करने चाहियें।

जयपुर की नाईटलाइफ – Nightlife In Jaipur In Hindi

अपने शानदार किलों और महलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध, जयपुर भी एक अद्भुत नाइटलाइफ़ का अनुभव करने के लिए एक शानदार जगह है। और नाइटलाइफ़ की लोकप्रियता को देखते हुए जयपुर में नाइट क्लबों, पबो और बार की संख्या निरंतर बढ़ रही है। जो भारतीय युवायों के साथ साथ विदेशी पर्यटकों को भी जयपुर की नाइटलाइफ़ एन्जॉय करने के लिए आकर्षित करती है। इसके अलावा यहाँ संगीत, नृत्य शो और जयपुर फेस्टिवल भी आयोजित होता है, जो शहर की एक विशाल पार्टी की तरह है। इनके अलावा जयपुर कई परिष्कृत रेस्तरां और होटल भी प्रदान करता है जहाँ आप अपने परिवार के साथ शानदार डिनर कर सकते हैं। जयपुर में रात का एक और शानदार नजारा ऐतिहासिक स्मारकों का है जो सैकड़ों दीपकों से जगमगाते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago