देवरिया ताल घूमने की पूरी जानकारी – Complete information about Deoria Taal in hindi

3.3/5 - (3 votes)

देवरिया ताल देवप्रयाग जिले में उखीमठ-गोपेश्वर मार्ग पर स्थित है जो चोपता ट्रेक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समुद्र तल से 2387 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देवरिया ताल चारों तरफ से बर्फ से ढंके पहाड़ और हरे-भरे मैदान से घिरी हुई है इनके अलावा इस झील का अन्य आकर्षण चौखम्बा पीक का प्रतिबिम्ब है जो वास्तव देखने योग्य है। देवरिया ताल का दौरा करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है जिसमे आप सारी गाँव के सुंदरा नजारों को समेटते हुए देवरिया ताल की तरफ बढ़ते है। चोपता में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच सुबह-सुबह झील का अनुभव करना जीवन के सबसे यादगार अनुभवों में से एक हो सकता है। यदि आप ट्रेकिंग और कैंपिंग के शौकीन हैं, तो देवरिया ताल रात भर कैंपिंग और जंगल ट्रेकिंग के लिए एक आदर्श स्थान है।

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ किसी शांति प्रिय जगह की तलाश में है तो आपको देवरिया ताल घूमने जरूर आना चाहिए। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको देवरिया ताल की यात्रा पर इसीलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़े –

Table of Contents

देवरिया ताल से जुड़ी पौराणिक कथाएं – Mythological stories related to Deoria Tal in Hindi

बर्फ से ढके पहाड़ो और चारो तरफ से घिरी देवरिया ताल झील एक शांति प्रिय और रोमांचकारी डेस्टिनेशन होने के साथ साथ एक धार्मिक स्थल के रूप में भी कार्य करती है। जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना यह खूबसूरत झील पर्यटकों के साथ साथ श्र्धालुयों के लिए भी काफी लोकप्रिय मानी जाती है। दरअसल मान्यताओं के अनुसार माना जाता है की इस झील में देवता स्नान किया करते थे जिस वजह से इसे ‘इंद्र सरोवर’ माना जाता है जिसका पुराणों में उल्लेख भी है। यही मुख्य कारण है यह ऑफबीट झील गंतव्य हिंदू भक्तों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। किवदंतीयों के अनुसार यह भी माना जाता है की यह वही झील है जहाँ जहां पांडवों से यक्ष द्वारा प्रश्न पूछे गए थे।

देवरिया ताल ट्रेकिंग – Deoria Tal Trekking in Hindi

देवरिया ताल ट्रेकिंग – Deoria Tal Trekking in Hindi

अपने आसपास की पहाड़ियों और रस्ते में पड़ने वाले अद्भुद नजारों को समेटे हुए देवरिया ताल ट्रेकिंग और कैम्पिंग के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है। देवरिया ताल साड़ी गांव से 3 किमी की ट्रेकिंग की दूरी पर स्थित है। देवरीताल के ट्रैकिंग मार्ग में पड़ने वाला अचरज भरा हरा जंगल प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा बर्ड वाचिंग भी इस ट्रेक को और अधिक ख़ास बना देती है जिसमें कई रंग बिरंगे पक्षियों को देखा जा सकता है। जिस वजह से हर साल हजारों पर्यटक और ट्रेकर्स यहाँ घूमने आते है।

देवरिया ताल कैम्पिंग – Deoria Tal Camping in Hindi

देवरिया ताल कैम्पिंग – Deoria Tal Camping in Hindi
Image Credit : Milan Aggarwal

देवरिया ताल कैम्पिंग के लिए भी बेहद खास और सुरम्य जगह है। इस शांति प्रिय झील के किनारे अपने फ्रेंड्स के साथ कैम्पिंग करना यकीनन लाइफ के सबसे बेस्ट मुमेंट्स में से एक हो सकता है। इस झील के किनारे कैम्पिंग करते हुए दिन में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते है जबकी रात में झील के किनारे से टिमटिमाते तारों को देखा जा सकता है जो बेहद आकर्षक और मनमोहनीय होते है।

और पढ़े : चोपता घाटी की यात्रा और इसके पर्यटक स्थल

देवरिया ताल की टाइमिंग – Timing of Deoria Tal in Hindi

जो भी पर्यटक देवरिया ताल ट्रेकिंग और यहाँ घूमने के लिए आने वाले है हम उन्हें बता दे देवरिया ताल झील 24 घंटे खुली रहती है आप कभी यहाँ घूमने आ सकते है। लेकिन ध्यान दे जब भी देवरिया ताल की ट्रिप पर आयें तो कम से कम 2 – 3 घंटे का समय यहाँ जरूर बितायें।

देवरिया ताल की एंट्री फीस – Entry Fee of Deoria Tal in Hindi

बता दे देवरिया ताल में घूमने के लिए कोई भी एंट्री फीस नही है यहाँ पर्यटक बिना किसी शुल्क के आराम से घूम सकते है।

देवरिया ताल के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Deoria Tal in Hindi

यदि आप उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित देवरिया ताल की ट्रिप पर जाने वाले है तो क्या आप जानते है ? देवरिया ताल के आसपास भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आप अपनी देवरिया ताल की यात्रा में घूमने जा सकते है तो आइये जानते है देवरिया ताल के आसपास घूमने की जगहें –

 देवरिया ताल झील घूमने जाने का बेस्ट टाइम – Best time to visit Deoria Tal Lake in Hindi

 देवरिया ताल झील घूमने जाने का बेस्ट टाइम – Best time to visit Deoria Tal Lake in Hindi
Image Credit : Jerrin Mathew Philip

जुलाई – अगस्त में यहाँ भारी बारिश के कारण भूस्खलन देखा जाता है जबकि सर्दियों में काफी हद तक बर्फ़बारी भी होती है। इसीलिए मार्च से जून और सितंबर से अक्टूबर देवरिया ताल की यात्रा पर जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। यह मौसम शांत झील का सौंदर्य और रात में शिविर का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा होता है।

और पढ़े : उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और उनकी यात्रा

देवरिया ताल की यात्रा में रुकने के लिए जगहें – Places to stop in the journey of Deoria Tal in Hindi

देवरिया ताल की यात्रा में रुकने के लिए जगहें – Places to stop in the journey of Deoria Tal in Hindi

एक सुंदर झील होने के नाते, देवरिया ताल बेदाग प्रकृति का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। यहाँ पर्यटक वन अधिकारियों की देखरेख में कैम्पिंग करके रात गुजार सकते है। इसके साथ ही, एक वन विश्राम गृह भी देवरीताल में ठहरने के स्थान के रूप में उपलब्ध है। किसी भी अन्य आवास विकल्प के रूप में आप साड़ी ग्राम या इसके आसपास के शहरों में रुक सकते है।

देवरिया ताल रुद्रप्रयाग केसे पहुचें – How to reach Deoria Tal in Hindi

देवरिया ताल उत्तराखंड राज्य के देवप्रयाग जिले में साड़ी गाँव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ पहुचने का सबसे आसान तरीका साड़ी गाँव तक सड़क मार्ग से यात्रा करना है जिसके बाद आप ट्रेकिंग करके देवरिया ताल पहुच सकते है। लेकिन यदि आप फ्लाइट या ट्रेन से यात्रा करना चाहते है तो आइये विस्तार से जानते है की हम फ्लाइट,ट्रेन और सड़क मार्ग से देवरिया ताल केसे पहुंचे।

फ्लाइट से देवरिया ताल केसे पहुचें – How to Reach Deoria Tal by Flight in Hindi

देवरिया ताल फ्लाइट से केसे पहुचें - How to Reach Deoria Tal by Flight in Hindi

देवरिया ताल का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो देवरिया ताल से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फ्लाइट से देवरिया ताल पहुचने के लिए देहरादून के लिए उड़ान भरना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। एयरपोर्ट पहुचने के बाद आप पहले टैक्सी या बस की मदद से साड़ी गाँव पहुच सकते है और वहां से देवरिया ताल के लिए ट्रेकिंग कर सकते है।

ट्रेन से देवरिया ताल केसे पहुचें – How to Reach Deoria Tal by Train in Hindi

ट्रेन से देवरिया ताल केसे पहुचें – How to Reach Deoria Tal by Train in Hindi

यदि आपने यदि आपने देवरिया ताल झील की यात्रा के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे देवरिया ताल का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है जो देवरिया ताल से लगभग 192 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ट्रेन से यात्रा करके ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप बस या एक टेक्सी किराये पर लेकर देवरिया ताल जा सकते है।

सड़क मार्ग से देवरिया ताल केसे पहुचें – How to Reach Deoria Tal by Road in Hindi

सड़क मार्ग से देवरिया ताल केसे पहुचें – How to Reach Deoria Tal by Road in Hindi

सड़क मार्ग से देवरिया ताल की यात्रा करना सबसे अच्छा तरीका है। देवरिया ताल पहुचने के लिए आप साड़ी गाँव तक रुद्रप्रयाग से बस ले सकते है या एक टेक्सी बुक कर सकते है। एक बार जब आप साड़ी गांव पहुंच जाते हैं, तो यहाँ से  3 किमी की ट्रेकिंग करके देवरिया ताल जा सकते है।

और पढ़े : उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने देवरिया ताल रुद्रप्रयाग की ट्रिप से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

देवरिया ताल झील का मेप – Map of Deoria Tal

और पढ़े :

Leave a Comment