Indian Destination

जाने वेम्बनाड झील घूमने की पूरी जानकारी – Complete Information About Vembanad Lake In Hindi

Rate this post

Bebnad jheel in Hindi : वेम्बनाड झील केरल की शान और केरल राज्य की सबसे बड़ी झील है, जो हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब होती है। यह खूबसूरत झील रोमांटिक ट्रिप के लिए सबसे बेस्ट जगह है, जहाँ आप अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ जिन्दगी का सबसे हसीन और रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है। इस झील को केरल राज्य में अलग अलग नाम से जाना जाता हैं। जैसे – कोच्चि में कोच्चि झील, कोट्टायम में वेम्बनाड और कुट्टनद में पुन्नमदा झील आदि। जबकि स्थानीय लोगो द्वारा इस झील को वेम्बनाड कोल या वेम्बनाड कयाल के नाम से भी जाना जाता है।

वेम्बानाड झील कुमारकोम के साथ साथ साउथ इंडिया के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है, जिससे इस लेक की खूबसूरती और प्रसिद्धी का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दे इस झील में हर साल बोट रेस भी आयोजित होती है जिस दौरान देश विदेश से पर्यटक यहाँ आते है। इस लेख में हम वेम्बनाड झील के बारे में बात करने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

वेम्बनाड झील से जुड़े रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी – Interesting facts related to Vembanad Lake in Hindi

  • वेम्बनाड झील की लम्बाई 96 किमी है जबकि इसकी चौड़ाई 14 किमी है।
  • यह झील केरल के लगभग चार जिलों होती हुई बहती है।
  • वेम्बनाड झील केरल की सबसे बड़ी और भारत की सबसे लम्बी झील है।
  • भारत की प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी बोट रेस इस झील के पानी पर आयोजित की जाती है, जो पूरे देश के उत्साही लोगों को आकर्षित करती है
  • यह झीलअरब सागर द्वारा दाईं ओर स्थित है, जिसमें एक संकीर्ण चट्टान है जो इसे समुद्र से अलग करती है।

वेम्बनाड झील का भूगोल – Geography of Vembanad Lake in Hindi

Image Credit : Antony cc

वेम्बनाड वेटलैंड की पूरी प्रणाली 2000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है जो एर्नाकुलम, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिले से होती हुए बहती हैं।यह झील उत्तर और दक्षिण की ओर नहरों द्वारा अन्य झीलों से जुड़ी हुई है। पेरुंबलम, पल्लीपुरम और पाथिरमनल के द्वीप, वेम्बनाड झील से घिरे हैं जो मीनाचिल, पम्बा, मणिमाला, मुवात्तुपुझा, अचनकोविल और नदी अय्यर द्वारा खिलाया जाता है जो केरल की छह प्रमुख नदियाँ हैं। झील के आसपास का क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का घर है जो इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास जगह बनाते है।

वेम्बनाड झील में करने के लिए एक्टिविटीज – Things To Do at Vembanad Lake in Hindi

यदि आप आपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ साथ वेम्बनाड झील घूमने जाने वाले है और जानना चाहते है की हम वेम्बनाड झील में क्या क्या कर सकते है ? तो हम आपको बता दे वेम्बनाड झील में करने के लिए कई एक्टिविटीज है जिनसे आप अपनी ट्रिप को एन्जॉय कर सकते है।

बर्ड वाचिंग

वेम्बनाड का वेटलैंड क्षेत्र में पाए जाने वाले वनस्पतियों और जीवों के लिए उपयुक्त वातावरण बनाता है। यही एक वजह है की यह झील बर्ड वाचिंग के लिए बेहद खास जगह हैं जहाँ आप अपनी फैमली के साथ विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते है। इनके अलावा अक्सर पर्यटक पक्षी के रोमांचक अनुभव के लिए झील के तट पर स्थित कुमारकोम पक्षी अभयारण्य में भीजाते है जहाँ अन्य पक्षियों के साथ-साथ कोयल, उल्लू, द एग्रेट, बगुला, ब्राह्मणी पतंग, तोता, फ्लाईकैचर, लार्क, चैती, साइबेरियन क्रेन आदि जैसे विभिन्न पक्षियों को देखा जा सकता है।

नौका विहार

हर भरा तट, साफ़ पानी और तन को छु जाने वाली ठंडी ठंडी हवायों के बीच अपने कपल, फ्रेंडस या फैमली के साथ नौका विहार करना यक़ीनन वेम्बनाड झील में करने के लिए आकर्षक गतिविधि है। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार नाइट बोट टूर्स या डे बोट टूर्स चुन सकते हैं। वेम्बनाड झील में नौका विहार करते हुए आप आस-पास के बाजारों की खोज कर सकते है साथ ही अपने परिवार के साथ प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य सुखद टाइम स्पेंड कर सकते है।

वेम्बनाड झील में रात की बोट राइड भी आकर्षक होती है जब आप टिमटिमाते तारों के बीच ठंडी ठंडी हवा को महसूस करते है नौका विहार को एन्जॉय कर सकते है।

नावों के प्रकार – Types of Boats in Hindi 

पारंपरिक हाउसबोट

झील की यात्रा में हाउसबोट यहाँ के सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है, माना जाता है की हाउसबोट की बिना वेम्बनाड झील की यात्रा अधूरी रहती है। इसीलिए कई फार्म व्यक्ति के बजट और आवश्यकता के आधार पर विभिन्न हाउसबोट प्रदान करते हैं। यदि आप हाउसबोट किराए पर नहीं लेना चाहते हैं, तो आप थोड़े समय के लिए झील के पार नाव की सवारी कर सकते हैं। ये बहुत ही उचित हैं, और आप सरकारी मोटरबोट के साथ-साथ निजीकृत मोटर बोट की सुविधाओं को पा सकते हैं।

झील की यात्रा का पूरी तरह से आनंद लेने के लिए, आपको कम से कम एक रात के लिए हाउसबोट किराए पर लेनी चाहिए। जहाँ नाव में एक कप्तान के साथ एक शेफ होता है, जो आपकी पसंद के अनुसार भोजन बनाता है। जो आपकी यात्रा के लिए एक यादगार अनुभव हो सकता है।

कैनो बोट्स

आप कैनो बोट्स या केट्टुवलम (एक नाव जो चावल के बजरे की तरह दिखती है) का विकल्प चुन सकते हैं और विलेज टूर्स के लिए जा सकते हैं। यह धीमी गति से स्थानीय जीवन का अनुभव करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। इसमें आमतौर पर 5-6 लोगों की क्षमता होती है और लगभग 3 से 6 घंटे लगते हैं और इसकी लागत लगभग 400 – 1000 प्रति व्यक्ति होती है।

नाव जेट्टी

आप वेम्बनाड झील में हल्की नौका विहार के लिए नाव जेट्टी को भी चुन सकते है जिन्हें राज्य जल परिवहन विभाग द्वारा एक घाट से दूसरे घाट तक जाने के लिए चलाया जाता है।  इनकी किराया भी हाउसबोट या अन्य बोट्स से कम होता है।

और पढ़े : लोकप्रिय अष्टमुडी झील घूमने की पूरी जानकारी

मत्स्य पालन जाल और बैकवाटर – Chinese Fishing Nets and Backwaters In Hindi

बता दे वेम्बनाड झील स्थानीय लोगो की जीवन यापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जो झील में मछलीयां पकड़ कर अपने गुजरा करते है।  जब भी आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ आएंगे तो मछुआरों को मछलीयां पकड़ते हुए देख सकेगें जो मछलीयां पकड़ने के लिए जाल और अन्य चीजो का इस्तेमाल करते है।  झील के किनारे, हरियाली और झाड़ियों से लदे हुए हैं, जो आंखों के लिए एक सुंदर दृश्य बनाता है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ शहर से बाहर निकलने के लिए यह सही जगह है। झील के बैकवाटर्स पर किसी का भी आना-जाना हो सकता है, बस आप एक नाव किराए पर ले कर झील की सुंदर यात्रा कर सकते हैं।

 वेम्बनाड झील की टाइमिंग – Timings of Vembanad Lake in Hindi

यदि आप वेम्बनाड झील की टाइमिंग के बारे में जानना चाहते है तो हम आपको वेम्बनाड झील 24 घंटे खुली रहती है आप कभी यहाँ घूमने आ सकते है।  लेकिन यदि आप अपनी फैमली के साथ घूमने आ रहे है तो दिन में ही यात्रा करें।

वेम्बनाड झील की एंट्री फीस – Entry Fee of Vembanad Lake in Hindi

बता दे वेम्बनाड झील में एंट्री या घूमने के लिए कोई भी फीस नही है लेकिन यदि आप यहाँ बोट राइड या हाउसबोट लेना चाहते है तो उसके लिए आपको एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा।

और पढ़े : केरल का प्रसिद्ध खाना और व्यंजन जिनके बारे में जानकर आपके मुह में पानी आ जायेगा

वेम्बनाड झील के आसपास घूमने की जगहें –Places to visit around Lake Vembanad in Hindi 

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के कुमारकोम में वेम्बनाड झील घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपको बता दे कुमारकोम में वेम्बनाड झील के अलावा भी अन्य आकर्षक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आप अपनी वेम्बनाड झील की यात्रा के दौरान घूमने जा सकते हैं-

  • कुमारकोम पक्षी अभयारण्य
  • अरुविक्कुझी झरना
  • टोडी शॉप्स
  • बे आइलैंड ड्रिफ्टवुड म्यूजियम
  • कुमारकोम बीच
  • सेंट मैरी चर्च
  • एट्टुमानूर महादेव मंदिर
  • पथिरमनल
  • कुमारकोम क्राफ्ट म्यूजियम
  • जुमा मस्जिद

वेम्बनाड झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time To Visit Ashtamudi Lake In Hindi

Image Credit : Prasanth V.S

केरल की लोकप्रिय झीलों में से एक वेम्बनाड झील बर्ष के किसी भी समय घूमने जाने के लिए एक सुखद स्थल है। यहाँ आप बर्ष के किसी भी समय अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन यदि हम दिन के समय की बात करें तो, सूर्यास्त का समय वेम्बनाड झील की यात्रा पर जाने का सबसे अच्छा समय है। इस समय जगह पूरी तरह से एक अलग नज़र आती है जो वास्तव में अनुभव करने लायक है।

और पढ़े : कुमारकोम पर्यटन में घूमने की बेस्ट जगहें

वेम्बनाड झील की यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Ashtamudi lake In Hindi

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ वेम्बनाड झील कोल्लम घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और कोल्लम में किसी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें केरल की मशहूर वेम्बनाड झील के आसपास कोल्लम में आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेगे, जिनकी आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

  • कुडाकासेरिल हैबिटेट (Kudakasseril Habitat)
  • फोकस रेजीडेंसी (Focus Residency)
  • कुमारकोम गेस्ट हाउस (Kumarakom Guest House)
  • कुट्टिकट्टिल गार्डन होमस्टे (Kuttickattil Gardens Homestay)

वेम्बनाड झील कुमारकोम केसे पहुंचें – How to Reach Kumarakom in Hindi

वेम्बनाड झील कुमारकोम की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके कुमारकोम  जा सकते है। तो आइये हम नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से कुमारकोम  केसे जायें।

फ्लाइट से वेम्बनाड झील कुमारकोम केसे जायें – How to Reach Kumarakom by Flight in Hindi

यदि आपने वेम्बनाड झील कुमारकोम घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें कुमारकोम के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। कुमारकोम का निकटतम इंटरनेशनल एयरपोर्ट कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो कुमारकोम से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, जयपुर (राष्ट्रीय) सहित कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, इसीलिए आप किसी भी प्रमुख शहर से कोच्चि के लिए फ्लाइट ले सकते है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, वेम्बनाड झील कुमारकोम पहुंचने के लिए आप बस, केब या एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

ट्रेन से वेम्बनाड झील कुमारकोम केसे जायें – How to Reach Kumarakom by Train in Hindi

रेल नेटवर्क वेम्बनाड झील कुमारकोम की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के बीच परिवहन के सबसे पसंदीदा साधनों में से एक है। कुमारकोम शहर का निकटतम रेलवे स्टेशन कोट्टायम है, जो शहर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन कई नियमित ट्रनो के माध्यम से राज्य और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है, मंगलोर, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, हुबली, कन्याकुमारी, हज़रत निज़ामुद्दीन और नई दिल्ली से कई ट्रेनें कोट्टायम तक जाती हैं, जो कुमारकोम की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को उपयुक्त यात्रा विकल्प सुनिश्चित करती हैं।

सड़क मार्ग से वेम्बनाड झील कुमारकोम केसे पहुचें – How to Reach Kumarakom by Raod in Hindi

कुमारकोम अपने आसपास के शहरों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और केरल के प्रमुख शहरों से कुमारकोम के लिए नियमित बसे भी संचालित की जाती है। बस के अलावा आसपास के शहरों से आप अपनी कार या टेक्सी किराये पर लेकर भी आसानी से वेम्बनाड झील कुमारकोम जा सकते है।

और पढ़े : केरल में घूमने की जगह की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने वेम्बनाड झील घूमने की जानकारी को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

कुमारकोम का मेप – Map of Kumarakom in Hindi

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago