Travel Tips

भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल- Cambodia Visa On Arrival For Indian Passport Holders In Hindi

1/5 - (1 vote)

Cambodia Visa On Arrival In Hindi : ऐसे बहुत से देश हैं जिनको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा से कंबोडिया वीजा मिल सकता है लेकिन यहाँ हम भारतीयों के बारे में बात करने वाले हैं कि उन्हें कंबोडिया वीजा कैसे मिलेगा और कितने दिन के लिए मिल सकता है। बता दें कि  भारत के पासपोर्ट धारकों को कंबोडिया वीजा अधिकतम 30 दिनों के लिए मिल सकता है। इसके लिए उस धारक के पास वापसी की वैध हवाई टिकट और एक वैध पासपोर्ट के साथ अन्य दस्तावेज भी होना चाहिए। भारतीयों के लिए कंबोडिया जाने के लिए वीजा ऑन अराइवल की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल के लिए आवश्यक दस्तावेज- Required Documents For Visa On Arrival In Hindi

  • जब भी आप कंबोडिया जाते हैं तो उस तारीख से आपके पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने की होना चाहिए
  • एक नवीन वाइट बैकग्राउंड के साथ 4 × 6 सेमी आकार का पासपोर्ट साइज फोटो
  • कन्फर्म रिटर्न फ्लाइट टिकट की एक प्रति।
  • अगर आवेदक सड़क मार्ग से यात्रा करना चाहता है तो उसके पास अगले देश जैसे वियतनाम या थाईलैंड के वीजा की जानकारी रखने वाला एक कवर लेटर होना चाहिए।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कंबोडिया से सड़क द्वारा यात्रा करते समय थाईलैंड में वीजा ऑन अराइवल का कोई विकल्प नहीं है लेकिन आप थाईलैंड के लिए पहले से एक वीजा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही थाईलैंड का वीजा है तो आप रन्याप्रोफेट चेकपॉइंट के माध्यम से सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।
  • क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट या बैंक स्टेटमेंट की एक प्रति जो कंबोडिया में रहने के खर्चे के एक प्रमाण के रूप में कार्य करती है। या इसके अलावा आवेदक के पास 500 अमेरिकन डॉलर नगद होना चाहिए, ताकि कम से कम 15 दिनों के रहने के खर्चे का एक प्रमाण हो सके।
  • होटल बुकिंग की एक प्रति।

2. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल फीस और शुल्क- Cambodia Visa On Arrival Fees And Charges In Hindi

अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपको कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल के लिए 20 डॉलर का वीजा शुल्क देना होगा।

3. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल अवधि – Cambodia Visa On Arrival Stay Duration In Hindi

कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल पर एक भारतीय नागरिक के लिए रहने की अवधि 30 दिनों से अधिक नहीं हो सकती।

4. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल की वैधता- Cambodia Visa On Arrival Validity In Hindi

जारी होने की तिथि से अगले तीन महीनों के लिए कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल की वैधता है। हालांकि आवेदक एक दौरे में (सिंगल एंट्री ) अधिकतम 30 दिन तक ही ठहर सकता है। इस अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता।

5. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल का विस्तार- Cambodia Visa On Arrival Extension In Hindi

अगर को आवेदक कंबोडिया में 30 दिनों से अधिक रहना चाहता है तो इसके लिए उसको 25 अमेरिकन डॉलर का भुगतान करना होगा और उसे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीधे आप्रवासन विभाग (Immigration Department) में वीजा विस्तार के लिए अनुरोध करना होगा तब उसका नया वीजा अधिकतम 30 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा।

नोट- Note

अगर कोई आवेदक अपने वीजा को एक्सटेंट करवाने में चूक जाता है और भले ही अनजाने में उसके वीजा की अवधि समाप्त हो गई हो तो उसको ओवरस्टे के लिए प्रत्येक दिन के लिए 5 डॉलर के हिसाब से जुर्माना देना होगा। बता दें कि ओवरस्टे से न केवल भारी जुर्माना लगाया जा सकता है बल्कि उस आवेदक को कंबोडिया में पुन: प्रवेश करने से ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

6. कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल प्रोसेसिंग टाइम – Cambodia Visa On Arrival Processing Time In Hindi

कंबोडिया का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट विभाग 2 से 3 कार्य दिवसों में वीजा की प्रक्रिया करता है। अगर वीजा के आवेदन की प्रक्रिया में इससे ज्यादा समय लगता है तो इसकी बहुत संभावना है कि आवेदन में कोई गलत जानकारी या त्रुटी को सुधारने के लिए कहा जा सकता है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

7. कंबोडिया वैकल्पिक ई-वीजा- Cambodia Alternative E-Visa In Hindi

कंबोडिया में प्रवेश करने का एक और अच्छा तरीका है कि इसका ई-वीजा भी प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप वीजा-ऑन अराइवल की प्रक्रिया से नहीं गुजरना चाहते है तो आप ई-वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ई-वीजा प्राप्त करने के लिए आपको 8 अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। लेकिन अगर आप एक अच्छी सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो  ई-वीजा के लिए आवेदन करें।

8. कंबोडिया ई- वीजा की सुविधाएँ- Cambodia Features Of An E-Visa In Hindi

  • यह एक सिंगल एंट्री पर्यटक वीजा है।
  • यह एक आवेदक को अधिकतम 30 दिनों तक कंबोडिया में रहने की अनुमति देता है।
  • वीजा की प्रक्रिया में 3 दिनों (Working Day)का समय लगता है।
  • ई- वीजा के लिए फीस के रूप में आपको 20 $ + 5 $ प्रोसेसिंग फीस+ 3 USD अतिरिक्त बैंक फीस देना होगी।
  • ई-वीजा की वैधता जारी की गई डेट से 3 महीने तक होती है ।
  • फिलीपींस, वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, लाओस और मलेशिया जैसे देशों को ई-वीजा के लिए छूट है।
  • पाकिस्तान, इराक, नाइजीरिया, सूडान, सऊदी अरब, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, ईरान, और श्रीलंका जैसे दशकों के लिए पर ई-वीजा लागू नहीं है।

9. कंबोडिया ई-वीजा के लिए आवश्यक दस्तावेज- Required Documents For An E-Visa In Hindi

  • पासपोर्ट की एक डिजिटल कॉपी जिसमें कंबोडिया में आगमन की तारीख से 6 महीने आगे तक की वैधता होना चाहिए।
  • एक डिजिटल फोटो जिसका साइज 1 एमबी से कम और पीएनजी, बीएमपी, या जेपीईजी फॉर्मेट में होना चाहिए।
  • ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए एक क्रेडिट कार्ड।

10. कंबोडिया ई-वीजा के लिए आवेदन कैसे करें?- How To Apply For An E-Visa In Hindi

चरण 1: सबसे पहले कंबोडियन ई-वीजा ऑनलाइन पोर्टल www.evisa.gov.kh को ओपन करें।

चरण 2:  इस वेबसाइट पर एक अकाउंट बनाए जो आपको भविष्य में बनने वाले सभी ई-वीजा अनुप्रयोगों के लिए एक प्राइमरी अकाउंट के रूप में काम करेगा।

चरण 3: अब आवेदन फॉर्म में अपनी आवश्यक जानकारी जैसे की नाम, पता, देश, जन्मदिनांक, ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर, राष्ट्रीयता, पासपोर्ट की जानकारी, पासपोर्ट जारी होने और खत्म होने की डेट, पासपोर्ट का देश आदि।

चरण 4: अब एक डिजिटल फॉर्मेट में फोटो अपलोड करें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।

चरण 5: आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह चेक कर लें कि सभी जानकारी सही भरी हुई है या नहीं।

चरण 6: क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके वीजा फीस की पेमेंट करें।

चरण 7: आवेदन जमा करें और 3 दिनों तक अधिकारियों द्वारा अधिसूचना भेजे जाने की प्रतीक्षा करें।

चरण 8: जब ई-वीजा को मंजूरी मिल जाए तो इसका एक प्रिंट आउट लें।

इस आर्टिकल में आपने कंबोडिया वीजा ऑन अराइवल की इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

 

holidayrider

View Comments

  • SIR MUJHE YEH BATAYE KI COMBODIA JANE KE LIYE APNE PASS KITNA CASH HONA CHAHIYE OR HUMARE 100 RUPEE VAHAN PAR KITNE ME CHALTE HE

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago