बक्सा टाइगर रिजर्व टूरिज्म पश्चिम बंगाल – Buxa Tiger Reserve Tourism west Bangal In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Buxa Tiger Reserve West Bengal Information in Hindi : “बक्सा टाइगर रिजर्व” पश्चिम बंगाल के पूर्वोत्तर कोने पर भूटान और असम की सीमा पर स्थित है, जिसे 16 फरवरी 1983 देश के 15 वे बाघ अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था। 759 वर्ग किलोमीटर में फैले इस बाघ अभयारण्य को कई नदियों और उनकी सहायक नदियों द्वारा पार किया जाता है, जो एक विविध और लुभावने  परिदृश्य का दावा करती है।

बक्सा टाइगर रिजर्व का ’नाम बक्सा फोर्ट’ से लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण किला था। इस बाघ अभयारण्य के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है, कि यह भारत और भूटान के बीच हाथियों के प्रवास के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गलियारे के रूप में काम करता था।

यदि आप बक्सा टाइगर रिजर्व के बारे में और अधिक जानना चाहते है तो इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े, जिसमे आप “बक्सा टाइगर रिजर्व” का इतिहास, वन्य जीव प्रजातियाँ, और बक्सा टाइगर रिजर्व की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जान सकेगें-

Table of Contents

बक्सा टाइगर रिजर्व का इतिहास – History of Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व को 1983 में भारत के 15 वें बाघ रिजर्व के रूप में बनाया गया था। 1986 में, रिजर्व फॉरेस्ट के 314.52 किमी पर बक्सा वन्यजीव अभयारण्य का गठन किया गया था। 1991 में, बक्सा वन्यजीव अभयारण्य में 54.47 किमी एरिया को और जोड़ा गया था और ठीक एक साल बाद, 1992 में, पश्चिम बंगाल सरकार ने बक्सा वन्यजीव अभयारण्य के 117.10 किमी से अधिक राष्ट्रीय उद्यान का गठन करने के अपने इरादे घोषित किए।

राज्य सरकार ने अंत में एक अधिसूचना के साथ बुक्सा टाइगर रिजर्व को बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया।

बक्सा टाइगर रिजर्व के वन्य जीव और वनस्पतियां – Flora and Fauna in Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व के वन्य जीव और वनस्पतियां - Flora and Fauna in Buxa Tiger Reserve in Hindi

फ्लोरा :

पेड़ों की 300 से अधिक प्रजातियों, झाड़ियों की 250 प्रजातियों, जलीय वनस्पतियों की 130 प्रजातियों, घास की 100 प्रजातियों और जड़ी-बूटियों की 400 प्रजातियों के साथ  बक्सा टाइगर रिजर्व उन सभी स्तनधारियों और पक्षियों के लिए एक आदर्श स्थान है जो इसके आराम की तलाश करते हैं। इसमें विभिन्न औषधीय जड़ी बूटियों और ऑर्किड की विभिन्न प्रजातियों का एक समृद्ध भी संग्रह है।

वन्य जीव

बक्सा टाइगर रिजर्व लुप्तप्राय प्रजाति टाइगर सहित बिल्लियाँ की कई प्रजातियों का घर है। रिजर्व अन्य स्तनधारियों जैसे भारतीय सिवेट, पाम सिवेट, वाइल्ड डॉग्स, मलायन जाइंट गिलहरी, एशियन एलिफेंट, मोंगोज़, स्मॉल क्लॉलेस ओटर, वाइल्ड बफ़ेलो, चीतल, सांभर, और छिपकली, अजगर जैसे कई आदि की भी मेजबानी करता है।

पक्षी :

इस राष्ट्रीय उद्यान में स्थानिक और प्रवासी दोनों प्रकार के पक्षीयों की प्रजातियाँ देखी जा सकती है। रिजर्व के माध्यम से बहने वाली रिदक और जैंती नदियाँ हिमालयन माइग्रेटरी गूजैंडर्स, इबिस बिल, फोर्क-टेल्स, व्हिस्लिंग टील, व्हाइट-आईड पोएकेरेड कई पक्षियों का स्वागत करती हैं जिन्हें इन नदियों के किनारे आसानी से देखा जा सकता है। इनके साथ साथ काले गर्दन वाले क्रेन, ब्लैक स्टॉर्क, पाइड हॉर्नबिल, मिनिवेट्स जैसी कई दुर्लभ प्रजातियाँ भी यहाँ आते है।

बक्सा टाइगर रिजर्व के आदिवासी – Tribals of Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व में कुल 38 वन ग्राम, 49 फ्रिंज गाँव और चार नियत माँग होल्डिंग्स हैं। जंगलों के अंदरूनी हिस्सों में अधिकांश आबादी गारो, मेचिया, मादेशिया, रवा, राजबंशी और भूटिया जैसी जाती के लोग हैं।

उनके पेशे में ज्यादातर खेत या चाय बागानों में खेती करने वाले या मजदूर शामिल हैं। यहाँ की जनजातियाँ आपस में एक अच्छा रिश्ता साझा करती हैं।

और पढ़े : मुर्शिदाबाद के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल और घूमने की बेस्ट जगहें

बक्सा टाइगर रिजर्व में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व में करने के लिए एक्टिविटीज – Activities to do in Buxa Tiger Reserve in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ बक्सा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने वाले है तो आप यहाँ कुछ ऐसी एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है, जो बक्सा टाइगर रिजर्व आने वाले टूरिस्ट काफी अट्रेक्ट करती है।

जंगल सफारी – Jungle safari at Buxa Tiger Reserve in Hindi

इस घने जंगल में जीप सफारी के माध्यम से घूमना निश्चित ही बक्सा टाइगर रिजर्व में करने के लिए बेस्ट एक्टिविटी है, इसी वजह से जीप सफारी के बिना इस टाइगर रिजर्व की यात्रा को भी अधूरा माना जाता है। इसीलिए आप जब भी बुक्सा टाइगर रिजर्व घूमने आये तो जंगल सफारी को अवश्य एन्जॉय करें। यह सफारी आपको बिभिन्न वन्य जीवो को नजदीकी से देखने और इस पार्क की प्राकृतिक सुन्दरता को महसूस करने के अवसर प्रदान करती है जिसे आप निश्चित ही मिस नही करना चाहेंगे।

जंगल सफारी की टाइमिंग

  • सुबह 6.00 बजे से
  • शाम 3.00 बजे से

(प्रत्येक सफारी लगभग 3-4 घंटे तक चलती है)

जीप सफारी की फीस

  • 800 रूपये

ट्रेकिंग – Trekking at Buxa Tiger Reserve in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ बुक्सा नेशनल पार्क की ट्रिप पर जा रहे है तो आप यहाँ ट्रेकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी को एन्जॉय कर सकते है। बुक्सा टाइगर रिजर्व में ट्रेकिंग के लिए कई ट्रेकिंग ट्रेक्स अवेलेवल है जो ट्रेकर्स को काफी अट्रेक्ट भी करती है। बुक्सा टाइगर रिजर्व में ट्रेकिंग उत्साह और रोमांच से भरी है, जो जयंती नदी घाटी, सदाबहार वन चंदवा और कुछ दुर्लभ जानवरों और पक्षियों के साथ कुछ शानदार झलक भी देती है। बता दे यहाँ ट्रेकर्स के लिए आवास सुविधा भी उपलब्ध है।

और पढ़े : भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान की जानकरी 

बक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा के लिए टिप्स – Tips for visiting Buxa Tiger Reserve in Hindi

यदि आप बुक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा पर जाने वाले है, तो किसी भी दुर्घटना और परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए इन टिप्स को अपनी यात्रा के दौरान अवश्य फोलो करें –

  • बक्सा नेशनल पार्क की यात्रा पर जाने से पहले रूम और सफारी की बुकिंग अवश्य कर ले, क्योंकि पीक सीजन में कभी कभी सफारी और होटल्स की तुरंत बुकिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, जो आपकी यात्रा को प्रभावित कर सकते है।
  • अपनी ट्रिप में चमकीले रंगों के कपड़े न पहनें क्योंकि यह खतरनाक जानवरों को आकर्षित कर सकता है।
  • पार्क के किसी प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने की कोशिश ना करें
  • सफारी राइड में अपने गाइड की परमिशन के बिना जीप से बाहर ना निकलें।
  • बुक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा में कैमरा, दूरबीन,सनग्लासेस और अन्य आवश्यक चीजें जरूर साथ रखें।
  • पार्क में किसी भी जानवर को खिलाने या उनके पास जाने की कोशिश ना करें।
  • बुक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा में स्मोकिंग बिलकुल ना करें, क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बना रहता है।

बक्सा टाइगर रिजर्व की टाइमिंग – Buxa Tiger Reserve Timing in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व की टाइमिंग – Buxa Tiger Reserve Timing in Hindi
Image Credit : Raju Pal
  • सुबह से लेकर शाम तक

बक्सा टाइगर रिजर्व की एंट्री फीस – Entry fee of Buxa Tiger Reserve in Hindi

बुक्सा टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए कोई एंट्री फीस नही है, लेकिन यदि आप बक्सा नेशनल पार्क की यात्रा में जीप सफारी करना चाहते है, तो उसके लिए आपको निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा।

बक्सा टाइगर रिजर्व में घूमने की जगहें – Places to visit in Buxa Tiger Reserve West Bengal in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व में घूमने की जगहें – Places to visit in Buxa Tiger Reserve in Hindi
Image Credit : Sarkar Bofloc

बुक्सा टाइगर रिजर्व अपने वन्य जीवो के साथ साथ कई पर्यटक स्थलों के लिए भी फेमस है, इसीलिए यदि आप बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा पर जा रहे है, तो आपको नीचे दिये इन पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करना चाहिये।

बक्सा किला – Buxa Fort Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा किला इस रिजर्व की एक पहाड़ी पर स्थित है, जिसे जिसे संतालबाड़ी से लगभग 4 किमी के ट्रेक के बाद पहुचा जा सकता है। कहा जाता है इस किले का उपयोग ग्रेजों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं को एकांतवास में रखने के लिए किया था। अब यह ज्यादातर खंडहरों में है लेकीन इसका ऐतिहासिक महत्व महत्वपूर्ण है जिस कारण बक्सा टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटक यहाँ आने पसंद करते है।

इसी किले से इस रिजर्व का नाम बक्सा टाइगर रिजर्व रखा गया है जिससे इस किले की प्रसिद्धी का अनुमान लगया जा सकता है। इस किले की एक और खास बात यह है की यह पर्यटकों के रुकने के लिए आवास प्रदान करता है, जहाँ आप अपनी यात्रा में एक रात रुकने का प्लान बना सकते है।

 जयंती ग्राम – Jayanti Village Buxa Tiger Reserve in Hindi

यह जंगलों के अंदर वसा एक छोटा सा गाँव है। इस गाँव का मुख्य आकर्षण जयंती नदी का विस्तृत विस्तार और नदी के दूसरी ओर भूटान पहाड़ियाँ हैं। इनके अलावा आप यहाँ रहने वाले लोगो से मिल सकते है और उनका अनुभव साझा कर सकते है। जयंती ग्राम में होमस्टे या छोटे रिसॉर्ट भी हैं, जहाँ आप अपनी यात्रा में रुक सकते है।

लेप्च्खा – Lepchakha Buxa Tiger Reserve in Hindi

लेप्च्खा बक्सा टाइगर रिजर्व में वसा एक और सुंदर गाँव है। यह गाँव एक पहाड़ी के उपर स्थित है जहाँ से बक्सर किले से दो किमी आगे डोरास के मैदानी इलाके और जंगल के शानदार नज़ारे दिखाई देते हैं।

सिकियाझोरा – Sikiajhora Buxa Tiger Reserve in Hindi

सिकियाझोरा बक्सा के पूर्वी तरफ स्थित एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, वास्तव में यह बक्सा के जंगलों से निकलने वाला एक छोटा सा नाला है। सिकियाझोरा धारा वह जगह है जहाँ आप छोटे छोटे पानी के रास्ते से नाव द्वारा जाते है, यह एक रोमांचकारी अनुभव है जिसमे पक्षियों, सरीसृपों और कभी-कभी बड़े वन्यजीवों को भी देखा जाता है।

और पढ़े : कलिम्पोंग पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

बक्सा टाइगर रिजर्व घूमने जाने का बेस्ट समय – Best time to visit Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व घूमने जाने का बेस्ट समय – Best time to visit Buxa Tiger Reserve in Hindi
Image Credit : Raju Pal

बक्सा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के घूमने के लिए 15 जून से 15 सितंबर तक बंद रहता है। इसीलिए आप 15 सितंबर से 15 जून कभी भी बुक्सा टाइगर रिजर्व घूमने जा सकते है।

लेकिन यदि हम बक्सा नेशनल पार्क घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय की बात करे, तो अक्टूबर से अप्रैल बक्सा राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने के लिए बेस्ट टाइम होता है।

क्योंकि सर्दियों का समय ऐसा समय होता है, जब बक्सा टाइगर रिजर्व में आप बंगाल टाइगर, हिरण सहित बिभिन्न वन्य जीवो को धूप सेकते हुए देख सकते है।

बक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Buxa Tiger Reserve West Bengal in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Buxa Tiger Reserve in Hindi

यदि आप अपनी बक्सा टाइगर रिजर्व की ट्रिप में रुकने के लिए अच्छी होटल्स को सर्च कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें की बक्सा टाइगर रिजर्व के अन्दर बसे गांवों में कई होमस्टे और छोटे छोटे रिजोर्ट्स के ऑप्शन अवेलेवल है, इनके साथ साथ बक्सा टाइगर रिजर्व से कुछ दूरी पर स्थित राजभाटा में भी कई होटल्स अवेलेवल है। इसीलिए यहाँ आप अपनी चॉइस के अनुसार होमस्टे या होटल्स को सिलेक्ट कर सकते हैं।

बक्सा टाइगर रिजर्व केसे पहुंचे – How to reach Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा उत्तर बंगाल की सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है और यह अलीपुरद्वार से केवल 14 किमी दूर है, और लोकप्रिय पर्यटन स्थल, सिलीगुड़ी से 180 किलोमीटर की दूरी पर है जहाँ आप फ्लाइट, ट्रेन, टेक्सी या बस किसी भी ट्रेवल करके बुक्सा टाइगर रिजर्व आ सकते है।

तो आइये डिटेल में जाने की हम फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे पहुंचे

फ्लाइट से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे जायें – How To Reach Buxa Tiger Reserve by Flight in Hindi

फ्लाइट से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे जायें – How To Reach Buxa Tiger Reserve in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा में है ,जो रिजर्व से लगभग 195 किमी की दूरी पर है। इसीलिए यदि आप फ्लाइट से ट्रेवल करके बुक्सा  टाइगर रिजर्व आना चाहते है तो आपको बागडोगरा के लिए फ्लाइट लेनी होगी। एयरपोर्ट पर आने के बाद आप बस या एक टेक्सी बुक करके बुक्सा नेशनल पार्क आ सकते है।

ट्रेन से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे जायें – How To Reach Buxa Tiger Reserve By Train in Hindi

ट्रेन से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे जायें – How To Reach Buxa Tiger Reserve By Train in Hindi

जिन पर्यटकों ने बक्सा टाइगर रिजर्व जाने के लिए ट्रेन से ट्रेवल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट किया है हम उन्हें बता दे अलीपुरद्वार जंक्शन बुक्सा टाइगर रिजर्व का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो सिर्फ 17 किमी की दूरी पर है।

सड़क मार्ग से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे पहुचें – How To Reach Buxa Tiger Reserve By Road in Hindi

सड़क मार्ग से बक्सा टाइगर रिजर्व केसे पहुचें – How To Reach Buxa Tiger Reserve By Road in Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व का निकटतम शहर अलीपुरद्वार है जो सड़क के माध्यम से पश्चिम बंगाल अन्य स्थानों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। पर्यटक अलीपुरद्वार बस या ट्रेन के माध्यम से पहुच सकते है और यहाँ से रिजर्व जाने के लिए टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

और पढ़े : पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने बक्सा टाइगर रिजर्व की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

बक्सा टाइगर रिजर्व का मेप – Map Of Buxa Tiger Reserve West Bengal in Hindi

और पढ़े :

Leave a Comment