India Ke Popular Water Park In Hindi : चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हर कोई हिल स्टेशन जाने की प्लानिंग करता है, लेकिन इस बार अगर आप हीट को बीट करना चाहते हैं तो वाटर पार्क आदर्श स्थल हैं। जी हां, कुछ देर के लिए ही सही लेकिन गर्मी से छुटकारा पाने और छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए सबसे अच्छी जगह वाटर पार्क है। यहां आप पानी के बीच कई राइड्स का मजा ले सकते हैं। भारत में कुछ वाटर पार्क तो ऐसे हैं, जहां वाटर राइड्स ही नहीं बल्कि ड्राई राइड्स, गेमिंग, स्पोट्र्स, पिकनिक की सुविधा भी दी जाती है। भारत में जितने भी वाटर पार्क हैं, सबकी एक खासियत है कि यहां सभी उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है।
इनमें से एक है मुंबई का एडलैब इमेजिका, यह वाटर पार्क भारत का सबसे मशहूर वाटर पार्क है, इसी तरह नोएडा के वंडर ऑफ वल्र्ड में आप वाटर राइड्स के मजे लेने के साथ कई पार्टीज और सेरेमनीज भी आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होती है। वहीं मैसूर का जीआरएस फैंटेसी वाटर पार्क 5 डी वचुर्अल राइड्स के लिए काफी मशूहर है। कई वॉटर पार्क में पर्यटकों के लिए रिजॉट्र्स की सुविधा भी है। यानि की भारत के फेमस वॉटर पार्क में आप केवल वॉटर राइड्स का ही लुत्फ नहीं उठा सकते बल्कि कई एक्टिविटीज को भी एन्जॉय कर सकते हैं।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के सबसे मशहूर वाटर पार्क के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपनी छुट्टियों में यहां जाकर गर्मी को मात दे सकें।
यूं तो भारत में कई वॉटर पार्क हैं, जहां गर्मी के दिनों में काफी भीड़ देखी जाती है। लेकिन अगर वॉटर राइड्स के अलावा भी आप कई एक्टीविटीज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो देश के फेमस वॉटर पार्क आपको ये सुनहरा मौका देते हैं। नीचे हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही अच्छे और शानदार वॉटर पार्कों की जानकारी दे रहे हैं।
एशिया के सबसे बड़े वाटर थीम पार्क के रूप में जाना जाने वाला वाटर किंगडम भारत का सबसे पुराना वाटर पार्क है। यह वॉटर पार्क एस्सेल वल्र्ड का ही एक हिस्सा है। अगर आप फैमिली आउटिंग के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो वॉटर किंगडम एक अच्छी जगह है। यहां आप पूरा एक दिन अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वॉटर राइड्स पर बिता सकते हैं। वॉटर पार्क के अंदर बना बीच स्थानीय ही नहीं बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी बेहद लुभाता है। स्कूल पिकनिक से लेकर शादियों और न्यू ईयर पार्टीज के लिए यह जगह बेस्ट है। फ्री एंटरटेनमेंट के लिए यहां पर लॉकर सिस्टम का उपयोग करना सबसे अच्छा है। यहां आपका सामान सुरक्षित रहेगा और आप भी टेंशन फ्री रहकर राइड्स के मजे ले सकेंगे।
ग्लोबल पैगोडा रोड, गोराई, बोरिवली वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र
मुंबई से कार द्वारा आकर, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (WEH) लें, काशीमीरा के लिए बाएं मुड़ें और मीरा-भायंदर सड़क पर जाएं। काशीमीरा से लगभग 30-45 मिनट लगेंगे या फिर, आप MBBT बस नं 4 भायंदर बस डिपो से लें, जो आपको सीधे वाटर पार्क पर छोड़ देती है।
वेबसाइट: www.waterkingdom.in
संपर्क नंबर: +91 22 2845 2711
और पढ़े: मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल
अगर आप वाटर पार्क में ट्विस्टिंग, टर्निंग, स्प्लेशिंग का मजा लेना चाहते हैं तो मुंबई का एडलेब्स एक्वा इमेजिका वाटर पार्क जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है। खासतौर से आपको सस्ता खाना खाना हो तो इससे अच्छी जगह कोई और नहीं है। एडलैब्स इमैजिका भारत का सबसे ज्यादा पॉपुलर वॉटर पार्क है। यहां आकर हर पयर्टक खुद को विदेशी वाटर पार्क में होने जैसा महसूस करता है, हालांकि भारत के सबसे पॉपुलर वाटर पार्क की टिकट बहुत महंगी है पर यहां फैमिली या फ्रेंड्स ग्रुप में जाने में बहुत मजा आता है।
वीकेंड पर तो मुंबई और पुणे के लोगों की भीड़ ज्यादातर यहां देखी जाती है। अच्छी बात है कि यहां समय-समय पर स्टूडेंट्स और कपल के लिए सीजनल डिस्काउंट भी दिया जाता है, जो यहां आने वाले लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां पर आप मंगलवार को हैप्पी ट्यूज डे और बुधवार को वॉट अ वेडनस डे का लुत्फ ले सकते हैं। इस दौरान यहां इस दिन कई आकर्षक डिस्काउंट्स और ऑफर उपलब्ध होते हैं।
वीक डेज – 950 रूपए , वयस्क – 1599 रूपए, बच्चे -1299 रूपए और वरिष्ठ नागरिक – 899 रूपए
30/31, संगदेवाड़ी खोपोली रोड, स्टेट हाईवे 92, ऑफ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, खलापुर, खेजोली
अगर आप मुंबई के ही रहने वाले हैं तो खोपोली की ट्रेन पकड़ें और यदि आप मुंबई से नहीं हैं तो भीड़ से बचने के लिए कोशिश करें कि सीएसटी या दादर में बोर्ड करें। यह ट्रेन सुबह 9.47 बजे खोपोली पहुंचती है। वहां से आपको इमेजिका के लिए 50 रूपए में एक ऑटो मिलता है। तो एक तरह से लागत 70-90 रुपये तक जा सकती है। इसी तरह रात के समय भी ऐसी ट्रेनें होती हैं, जो सीधे जाती हैं या आप करजत में बदल सकते हैं।
सुबह 10:30 बजे से शाम 07:00 बजे तक
वेबसाइट: www.adlabsimagica.com
संपर्क नंबर: +91 2242130405
और पढ़े: गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में संपूर्ण जानकारी
हाई वोल्टेज राइड्स और भरपूर एंटरटेनमेंट के साथ बैंगलोर का वंडर ला भारत के सबसे अच्छे वाटर पार्क में से एक है। यहां पर बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग एंटरटेनिंग जोन हैं। मजेदार वाटर पार्क, वंडर ला छोटे बच्चों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी पसंदीदा जगह है जो राइड्स लेना पसंद करते हैं। पार्क में वाटर पार्क और थीम पार्क दोनों हैं। यहां पर इतनी राइड्स हैं कि कई लोग तो एक दिन में सभी राइड्स का मजा नहीं ले पाते।
टिकट की कीमत :
सामान्य दिन : वयस्क – 920 रूपए; बच्चे / वरिष्ठ नागरिक – 740 रूपए
पीक डेज़ : वयस्क – 1150 रूपए; वरिष्ठ नागरिक 920 रूपए
28 वां किमी, मैसूर रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक
पार्क बैंगलोर- मैसूर हाइवे पर स्थित है। यहां बीएमटीसी वोल्वो बसों के माध्यम से भी पहुँचा जा सकता है जो पार्क टिकट के लिए 15% की छूट पर उपलब्ध हैं।
सुबह 11:00 बजे – शाम 7:00 बजे
वेबसाइट: www.wonderla.com
संपर्क नंबर: 91 80 22010333
और पढ़े: बैंगलोर में घूमने वाली जगहें
कोच्चि में वंडर ला भारत में लोकप्रिय वाटर पार्कों में से एक है। कोच्चि के वंडर ला वॉटर पार्क को वीगा लैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर बच्चों और युवाओं के लिए अलग-अलग एंटरटेनिंग जोन हैं। यह वाटर पार्क उन परिवारों के लिए अच्छी जगह है जो हाई एंटरटेनमेंट चाहते हैं। हाई थ्रिलर राइड्स के साथ एडवेंचर को पसंद करने वाले युवाओं के लिए यहां कई रमणीय और सुरक्षित राइड्स हैं।
सामान्य दिन: वयस्क – 890 रूपए; बच्चे / वरिष्ठ नागरिक – 720 रूपए
पीक डेज़: वयस्क – 1120 रूपए; वरिष्ठ नागरिक – 890 रूपए
कुमारपुरम पी ओ, पल्लिक्कारा, केरल
सुबह 11:00 बजे – शाम 6:00 बजे
वेबसाइट: www.wonderla.com
संपर्क नंबर: +91 80 22010333
WOW नोएडा के केंद्र में स्थित एक बेहद लोकप्रिय पार्क है जो सभी उम्र के लोगों के बीच एक फेमस प्लेस है। केंद्र में स्थित वंडर ऑफ वल्र्ड में आप केवल वॉटर राइड्स का ही मजा नहीं ले सकते , बल्कि आप चाहें तो यहां पर पर्सनल पार्टीज, एग्जीबिशन, अवॉर्ड सेरेमनीज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। आप एंटरटेनमेंट के लिए थीम पार्क और गो-कार्टिंग क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते हैं। अगर आप वंडर ऑफ वल्र्ड वाटर पार्क जा रहे हैं तो यहां पर फ्री फॉल और टर्बो सुरंग के मजे जरूर लेना चाहिए। यहां पर सभी एज ग्रुप वाले लोगों के मनोरंजन के लिए राइड्स के अलावा पार्क और एडवेंचर फ्रीक्स के लिए वाटर पार्क है। ला फेस्टा बच्चों के लिए एक मिनी वाटर पार्क है। आप यहां पर पेंट्स बॉल, गो-कार्टिंग, एयर हॉकी के साथ कई अन्य एक्टीविटीज के मजे लेना ना भूलें।
वीक डेज : वयस्क- 999 रूपए; बच्चे – 849; वरिष्ठ नागरिक – 450 रूपए
पीक डेज़: वयस्क – 1200 रूपए; बच्चे – 900 रूपए; वरिष्ठ नागरिक – INR 450 रूपए
सेक्टर -38 ए, गेट नंबर 11 से प्रवेश, द ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल, नोएडा, उत्तर प्रदेश
नोएडा के सेक्टर -18 में निकटतम मेट्रो स्टेशन।
दोपहर 12:30 बजे – 9:00 बजे
वेबसाइट: www.worldsofwonder.in
संपर्क नंबर: 1800 1031415
और पढ़े: हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर
गुडग़ांव में लोकप्रिय तौर पर अप्पू घर के नाम से जाना जाने वाला ओएस्टर, लेसर वैली, सेक्टर 29 में स्थित है। यह वाटर पार्क भारत के सबसे शानदार वाटर पार्क में से एक है। मौज-मस्ती और रोमांच भरी राइड्स के साथ भव्य और विशाल एंटरटेनमेंट जोन, चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा पाने के लिए एक आदर्श स्थान है। 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला, यह बहुचर्चित वाटर पार्क गुड़गांव में हुडा मेट्रो स्टेशन के बाहर एक प्रमुख स्थान पर स्थित है। ओएस्टर वॉटर पार्क एक फुल एंटरटेनमेंट डेस्टीनेशन है, जहां पर एडवेंचर थ्रिल राइड्स, लेजी राइड्स और बच्चे छोटी राइड्स का आनंद ले सकते हैं। यहां ओह माय गुडग़ाव भारत की सबसे ऊंची वॉटर राइड्स में से एक है। इसके अलावा यहां वेव पूल और एम्यूजेंट पार्क भी है।
वयस्क: 1299 रूपए; वरिष्ठ नागरिक: 799 रूपए; बच्चे: 799 रूपए
अप्पू घर मार्ग, सेक्टर 29, गुरुग्राम, हरियाणा
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बगल में स्थित, ओएस्टर मेट्रो या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।
सुबह 11:00 बजे – शाम 6:00 बजे
संपर्क: +919015531531
और पढ़े: गुड़गांव के 10 पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी
एक जगह पर सभी तरह का मनोरंजन करना हो तो मैसूर का जीआरएस फैंटेसी पार्क जरूर घूम आइए। जीआरएस मैसूर का ही नहीं बल्कि पूरे भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वाटर पार्क में से एक है। यहां पर पर्यटकों के लिए हर तरह के मनोरंजन की सुविधा है। रेसर यहां पहली ऐसी ट्यूब की सवारी है जिसके अंदर लाइट्स और विभिन्न थीमों का लुत्फ भी लिया जा सकता है।
5 डी वर्चुअल राइड, टेलीकॉमबैट, पेंडुलम स्लाइड, लेजी रिवर, एक्वा टॉर्नेडो राइड और रेड इंडियन फॉल्स।
वयस्क: 699 रूपए; बच्चे: 599 रूपए; वरिष्ठ नागरिक: 449 रूपए
केआरएस रोड, मेटागल्ली, मैसूरु, कर्नाटक
वाटर पार्क मैसूर रिंग रोड पर केआरएस मुख्य सड़क के मैसूर शहर के केंद्र से 6 किमी दूर स्थित है। यहां आसानी से ऑटो, बसों, या टैक्सियों जैसे सार्वजनिक परिवहन द्वारा पहुँचा जा सकता है।
सुबह 10:30 बजे – शाम 6:00 बजे, रविवार – 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
वेबसाइट: www.grsfantasypark.com
संपर्क: 95900 80808/94485 57029
और पढ़े: ऊटी के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी
चेन्नई से आधे घंटे की दूरी पर, आप इस खूबसूरत मनोरंजन पार्क को देख सकते हैं, जो 2003 में स्थापित किया गया था। यहां पर पानी के दीवानों के लिए अलग-अलग वाटर राइड्स हैं, जिसमें राइड करके आप एक अलग ही अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
हिमालयन वाटर स्लाइड, वेंचुरा नदी, अमेरिकन वेव पूल
वयस्क: 550 रूपए; बच्चे: 450 रूपए
चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे, पलंजुर, पलंजुर, सेम्बारंबक्कम, चेन्नई, तमिलनाडु
एम्यूजमेंट पार्क चेन्नई-बैंगलोर ट्रंक रोड पर चेन्नई शहर के बहुत पास स्थित है। टी-नगर बस डिपो से बसें उपलब्ध हैं।
सोमवार को बंद, मंगलवार- रविवार: सुबह 10:00 बजे – शाम 6:00 बजे
वेबसाइट: www.queenslandamusementpark.com
संपर्क: 044 2681 1124
और पढ़े: तमिलनाडु के पर्यटन स्थल की जानकारी
एक जगह पर सभी तरह का मनोरंजन करना हो तो मैसूर का जीआरएस फैंटेसी पार्क जरूर घूम आइए। हैदराबाद सिटी से 15 किमी दूर स्थित, ओशन पार्क सभी आयु वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के वाटर गेम्स और राइड्स की सुविधा देता है। यहां आप जाएंगे तो आप एक ही जगह एंटरटेनिंग राइड्स, वल्र्ड क्लास फूड का अनुभव ले पाएंगे। गर्मियों के मौसम में यह स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। वैसे हीट को बीट करने के लिए इससे अच्छी जगह आपको नहीं मिलेगी।
एक्वा स्नेक, क्रेजी क्रूज, जिप जैप ज़ूम, एक्वा ट्रेल, वेव पूल और एक्वा ग्लाइड
वयस्क: 350 रूपए; बच्चे: 230 रूपए; छात्र: 250 रूपए
सीबीआईटी कॉलेज के पास, शंकरपल्ली रोड, गांधीपेट, हैदराबाद, तेलंगाना
हैदराबाद एक महानगरीय शहर होने के नाते, आप सार्वजनिक परिवहन या सरकारी बस सेवाओं के माध्यम से वाटर पार्क तक पहुँच सकते हैं। हैदराबाद शहर से मेहदीपट्टनम के लिए एक स्थानीय टैक्सी किराए पर लेकर ओशन पार्क के लिए सीधे एक सार्वजनिक बस से जा सकते हैं।
सुबह 11:00 बजे – शाम 7:30 बजे
वेबसाइट: www.oceanparkhyabad.com
संपर्क: 9866699476, 9866699475
और पढ़े: हैदराबाद के पर्यटन स्थल और घूमने के बारे में जानकारी
भारत में सबसे अच्छे मनोरंजन जल पार्कों में से एक, फन एन फ़ूड विलेज, दिल्ली में कपसेरा बॉर्डर के पास स्थित है। कई वाटर स्लाइड और मजेदार राइड्स के साथ यह निश्चित रूप से राजधानी में एक रोमांचकारी मनोरंजन स्थल है। पोलो ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा प्रबंधित वाटर पार्क, दिल्ली एनसीआर में काफी लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। फन एन फूड विलेज निश्चित रूप से दिल्ली में चिलचिलाती धूप के मौसम में सबसे अधिक देखा जाने वाला हॉलीडे डेस्टीनेशन है। यह जगह रोमांचकारी पानी की सवारी, एडवेंचर राइड्स, किडीज़ पूल, वाटर प्ले एरिया, सांस्कृतिक प्रदर्शन का आनंद लेने के लिहाज से बेहद अच्छी है।
स्नो ब्लैशर Snow blasher, वॉटर मैरी (Water marry) , मैजिक कार्पेट magic carpet, लेजी नदी lazy river और ईगल राइड eagle ride
सोमवार- शुक्रवार: कपल: 1800 रूपए; बच्चा: 600 रूपए; सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश: कपल: 2000 रूपए; बच्चा: 600 रूपए
पुरानी दिल्ली गुड़गांव रोड, कपसेरा, नई दिल्ली
आप निजी टैक्सी या टैक्सी का उपयोग करके द्वारका सेक्टर 21 तक पहुँच सकते हैं या निकटतम मेट्रो के लिए विकल्प चुन सकते हैं।
सुबह 9:30 बजे शाम 6 बजे
वेबसाइट: www.funnfood.com
संपर्क: 099900 06518
और पढ़े: दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहें
ड्रीमवल्र्ड में जाकर वाकई आप अपनी सारी चिंताएं भूल जाएंगे। क्योंकि यह एक बहुत मजेदार जगह है। त्रिशुर में चलकुंडी में स्थित यह वॉटर पार्क इस क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। देर से ही सही लेकिन राज्य में यह एक फेमस शूटिंग डेस्टीनेशन भी बन गया है। 8 फुट गहरे वेव पुल के साथ 30 फीट लंबी राइड का भी आप यहां लुत्फ उठा सकते हैं। पार्क में कुल 42 राइड्स हैं, जिनमें आधे से ज्यादा वाटर राइड्स है। पार्क के मध्य में बनाया गया झरना इस पार्क की खूबसूरती को और बढ़ाता है। यहां पर रेन डांस, मरमेड पूल, बच्चों के लिए मल्टी-गेम कॉम्प्लेक्स, वीडियो गेम और आइसक्रीम पार्लर और बुफे सुविधाओं के साथ कई रेस्तरां मुख्य आकर्षण हैं।
स्पेस बाउल, लेजी रिवर, अमेजन रिवर
वयस्क: 700 रूपए; वरिष्ठ नागरिक: 600 रूपए; बच्चे: 600 रूपए
अथिराप्पिल्ली रोड, कांजीरापिली पी.ओ, चालकुडी, त्रिशूर
यह चलकुडी स्टेशन से 11 किमी दूर स्थित है। सार्वजनिक परिवहन आसानी से उपलब्ध है या आप टैक्सी या ऑटो का उपयोग कर सकते हैं।
सुबह 10:30 बजे – शाम 6 बजे
संपर्क: +91 480 274 6935
अगर आप वाटर राइड्स के साथ वल्र्ड क्लास फूड, पार्टीज, एन्टरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं तो एक्वाटिका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 17 एकड़ में फैले इस वॉटर पार्क में ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था है। आप यहां वेव पुल और नदी में मजे कर सकते हैं। बता दें कि एक्वाटिक कोलकाता के स्थानीय लोगों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है।
रफ स्लाइड, ब्लैक होल, नियाग्रा फॉल्स, साइक्लोन, वेव पूल, पेंडुलम
सोमवार – शुक्रवार: वयस्क: 450 रूपए, बच्चे: 300 रूपए
सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश: वयस्क: 550 रूपए; बच्चे: 300 रूपए
कूचपुकुर, पी.ओ. हठगाचिया, पी। एस केएलसी, राजरहाट टाउनशिप के पास, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
यह सेक्टर V से 5 किमी दूर स्थित है और निजी परिवहन द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। आप शहर के चारों ओर कहीं से भी टैक्सी बुक कर सकते हैं।
सुबह 10:00 – शाम 6:00 बजे
वेबसाइट: www.aquaticaindia.in
संपर्क: + 91-8232017947, +91 9331555220
और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी
आमतौर पर बिग ऑन फन के रूप में जाना जाने वाला, एमजीएम डिज़ी वर्ल्ड चेन्नई का एक मनोरंजन पार्क है जो हर साल 1 मिलियन पर्यटकों का मनोरंजन कराता है। मनोरंजन के क्षेत्र में, यह अपने पहले स्थान पर है। MGM Dizzee World ने सिंगापुर के जुरांग्स बर्ड शो को भारत में लाने के लिए सबसे पहले, हॉट एयर बैलून की सवारी की और वर्ष 2000 में यह भारत का पहला मनोरंजन पार्क था, जिसने अपने पर्यटकों को हेलिकॉप्टर में पिक और ड्रॉप दिया। वास्तव में यह एक सुरक्षित, शानदार और मज़ेदार वाटर पार्क है
अलाई ओसई (Alai Osai), वॉटर कोस्टर, रोलिंग थंडर, Revolution and Kamikaze Ranger
वयस्क: 699 रूपए, बच्चे: 549 रूपए
नंबर 1/74, ईस्ट कोस्ट रोड, मुत्तुकडू, चेन्नई, तमिलनाडु
यह चेन्नई से लगभग 35 किमी दूर पूर्व-तट सड़क के साथ स्थित है। सार्वजनिक परिवहन जो महाबलिपुरम और कोवलम के रास्ते में हैं, इस वाटर पार्क में रुकते हैं या आप बस कैब बुक कर सकते हैं।
सुबह 10:30 बजे – शाम 6:30 बजे
वेबसाइट: www.mgmdizzeeworld.com
संपर्क: 044 2747 2129
अगर आप गुजरात घूमने गए हैं और वाटर राइड्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो अहमदाबाद के मनिअर वॉटर लैंड चले जाइए। फुल टाइम एंटरटेनमेंट के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है और भारत के मशहूर वाटर पार्क में से भी एक है। मनिअर में विभिन्न स्लाइड्स हैं जो हीट को बीट करने के लिए काफी हैं। इसमें एक इनडोर वाटर पार्क भी है। इसके अलावा वंडर चेयर, क्रेजी कार, डेजर्ट बाइक, बग्गी राइड, ज़ोरब, स्लिंगशॉट, जॉय ट्रेन, जंपिंग जैक और बहुत कुछ है। अगर आपको वॉटर राइड्स में जाना पसदं नहीं है तो आपके लिए ड्राई राइड्स के कई ऑप्शन भी हैं।
एक्वा रोलर, एक्वा बॉल, ज़िपलाइन, एक्वा स्प्लैश
वयस्क: 220 रूपए, बच्चा: 180 रूपए
कर्णावती क्लब से 3 किमी, और किरण मोटर्स अहमदाबाद के पीछे सरखेज चौराहे से 1 किमी
सुबह 10:00 बजे – शाम 8:30 बजे
वेबसाइट: www.maniarwonderland.com
संपर्क: 079-6541 0896/1800 233 0035
और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी
फंटासिया द्वीप बिहार की राजधानी पटना में पहला वाटर पार्क है। यह एक बहुत अच्छा वॉटर पैराडाइज है जो हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है। 5 एकड़ में फैले इस स्थान पर बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए लंबी और रोमांचकारी राइड्स हैं। इसमें पर्यटकों के लिए वेव पूल, स्विमिंग पूल, कॉफी शॉप, रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, और भी बहुत कुछ है।
सोमवार – शुक्रवार : प्रति व्यक्ति 350 रूपए; सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश: 450 रूपए प्रति व्यक्ति, 3 फीट से कम उम्र के बच्चों के लिए नि: शुल्क प्रवेश।
संपतचक-परसा रोड, संपतचक, पटना, बिहार
यह पटना-गया रोड से सिर्फ 2 किमी दूर स्थित है और सार्वजनिक परिवहन या ऑटो / टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।
सुबह 10:00 – शाम 6:00 बजे
वेबसाइट: www.funtasiaisland.com
संपर्क: +91 9430222875
फनसिटी, चंडीगढ़ 43 एकड़ भूमि में फैला भारत का लोकप्रिय वाटर पार्क है। गर्मियों में अक्सर यहां स्थानीय लोगों के साथ देशभर से आए पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है। पूरे उत्तरी क्षेत्र में फनसिटी सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क है। हाउसिंग 20 हाइड्रोलिक राइड्स पर्यटकों को बहुत फन देती हैं। छह लैंडिंग पूल के साथ, वंडर वाटर एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है जिसमें एक एक्टिविटी पूल और एक वेव पूल और विभिन्न आकारों के साथ 17 वॉटर स्लाइड्स हैं। इनके अलावा, रेड ड्रैगन स्लाइड, क्रेजी क्रूज़, एक्वा डांस और भी बहुत कुछ है।
रेजल-डेजल, बिग एप्पल, ठुमक-ठुमक, ऑक्टोपस, क्रेजी कार्स, फन स्लाइड, स्पिन ओ स्पिन
970 रूपए; 65 वर्ष से ज्यादा के बुर्जुग और 3 फीट से कम के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है।
चंडीगढ़-नाडा साहिब गुरुद्वारा बरवाला रोड, रामगढ़ के पास, एनएच – 72, चंडीगढ़, पंजाब
फनसिटी चंडीगढ़-नाडा साहिब गुरुद्वारा बरवाला रोड पर स्थित है, इसलिए आसानी से पहुँचा जा सकता है। यह शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और निजी टैक्सी या कैब बुक करके यहां जाया जा सकता है।
सुबह 10:00 बजे – शाम 7:00 बजे
वेबसाइट: www.funcitysurya.com
संपर्क: (+91) 172 2709539, (+91) 172 4653442
और पढ़े: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह
दिल्ली के बाहरी इलाके में बना स्पैल्श वाटर पार्क हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है। स्थानीय लोग तो यहां हर गर्मी में जाते ही हैं साथ ही पर्यटकों के बीच भी इस वॉटरपार्क को लेकर बड़ा क्रेज है। यहां पर आपको उम्र को भूलकर पानी और वाटर राइड्स का मजा लेने का बढिय़ा मौका मिलेगा।
साइक्लोन फैमिली स्लाइड, हरकीरी स्लाइड, पेंडुलम राइड, मल्टीलेन स्लाइड
वयस्कों के लिए 500 रूपए , बच्चों के लिए – 400 रूपए
पल्ला मोद, अलीपुर के पास करनाल रोड
निकटतम मेट्रो स्टेशन पीली लाइन पर समीपुर बदली है।
सुबह 10:00 बजे – शाम 7:00 बजे
वेबसाइट: splashwaterpark.co.in
इस आर्टिकल में आपने भारत के सबसे पॉपुलर वाटर पार्को की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
और पढ़े:
Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…
Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…
Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…
Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…
Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…
Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…