International Destination

भारत की ही तरह पाकिस्तान भी है बेहद खूबसूरत, घूमने के लिए हैं ये सबसे अच्छी जगहें

3.2/5 - (4 votes)

Best Tourist Places In Pakistan Tourism In Hindi :  पाकिस्तान राष्ट्र भारत का पडोसी और कट्टर प्रतिद्वंदी हैं। हम आए दिन भारत और पाकिस्तान से जुडी खबरे अखबारो में पढ़ते रहते हैं। खासकर कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान बीच गहमा-गहमी देखने को मिलती है और बॉर्डर पर लगातार बढती करवाई दोनों देश की आम जनता के दिल की धडकनों को तेज करने के लिए काफी रहती हैं। इसके साथ ही जब भी पाकिस्तान का नाम दिमाग में आता है, तो सबसे पहले आतंकबाद, नक्शलबाद, भ्रष्टाचार, उग्रवाद और संप्रदायवाद जैसी चीजे दिमाग में दौड़ने लगती हैं। लेकिन इन सभी बातो से हटकर पाकिस्तान का एक खूबसूरत और दर्शनीय चहरा भी हैं जोकि इन तनावों के बीच भी अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान में पर्यटन स्थलों के रूप में कई खूबसूरत स्थान है जिनकी प्रशंसा करते हुए दिल नही भरता हैं। पाकिस्तान की प्राकृतिक सौंदर्यता संयुक्त राष्ट्र से की तरह ही आकर्षित हैं और दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह में पाकिस्तान का नाम शामिल हैं। खासकर पाकिस्तान और कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में आपको कई घूमने वाली जगह मिलेगी। तो आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको पाकिस्तान के तमाम दर्शनीय और आकर्षित पर्यटन स्थलों से रूबरू कराते हैं –

1. पाकिस्तान का इतिहास – Pakistan History In Hindi

पाकिस्तान का इतिहास ज्यादा पुराना नही हैं। वर्ष 1947 में भारत से अलग करके पाकिस्तान को एक अलग राष्ट्र का दर्जा मिला। शुरुआत में बांग्लादेश भी पाकिस्तान साथ शामिल था लेकिन बाद में बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग होकर एक अलग राष्ट्र बन गया। इसलिए कह सकते हैं कि पाकिस्तान पुराने भारत का ही एक अभिन्न अंग हैं।

और पढ़े: चीन के बारे में जानकारी 

2. पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य – Pakistan Interesting Facts In Hindi

  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद हैं।
  • पाकिस्तान की मुद्रा पाकिस्तानी रूपी हैं।
  • पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। लेकिन पाकिस्तान में और भी कई भाषाओ का प्रयोग होता है।

3. पाकिस्तान के प्रमुख दर्शनीय स्थल – Best Tourist Attraction Of Pakistan Tourism In Hindi

पाकिस्तान में घूमने वाली जगहों की कोई कमी नहीं हैं यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षित दृश्य देखने को मिलते हैं। नीलम वैली और मिनी स्वीजरलैंड वैली जैसे यहाँ के प्रमुख आकर्षण है। लेकिन आतंकबाद जैसी घटनाओं के चलते इन खूबसूरत स्थानों पर विदेशी पर्यटकों का आना-जाना बहुत कम हो गया हैं। आइए हम आपको पाकिस्तान के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हैं।

3.1 पाकिस्तान की सबसे खुबसूरत जगह नाल्तार वैली – Pakistan Tourism Me Sabse Khubsurat Jagah Naltar Valley In Hindi

पाकिस्तान के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल नाल्तार वैली पाकिस्तान का एक प्रमुख आकर्षण हैं। नाल्तार घाटी अपनी रंगीन झीलों के लिए प्रसिद्ध है और गिलगिट से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। नाल्तार घाटी में विश्व के सबसे स्वादिष्ट आलू की खेती की जाती हैं। देवदार के वृक्षों की मौजूदगी नाल्तार घाटी को किसी अन्य दुनिया का होने का एहसास कराते हैं।

3.2 पाकिस्तान में देखने लायक जगह नीलम वैली कश्मीर – Pakistan Me Dekhne Layak Jagah Neelum Valley Kashmir In Hindi

नीलम वैली पाकिस्तान में घूमने वाली जगह में शामिल एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि आजाद कश्मीर में स्थित हैं। नीलम वैली आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ्फराबाद के उत्तर में लगभग 240 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई हैं। नीलम घाटी आजाद कश्मीर की सबसे खूबसूरत घाटियों में से एक है और इसमें आकर्षित ब्रोक्स, हरे-भरे पहाड़, मीठे पानी की धाराएँ, जंगल और एक खूबसूरत नदी भी हैं। नीलम वैली की यात्रा करना पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद हैं।

3.3 पाकिस्तान के मशहूर पर्यटन स्थल शंगरीला रिसोर्ट – Pakistan Ke Famous Paryatan Sthal Shangrila Resort Skardu In Hindi

शंगरीला घाटी पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में गिलगिट-बाल्टिस्तान की केंद्रीय घाटी स्कर्दू की सुंदरता और शांति का प्रतीक हैं। काराकोरम राज्यमार्ग से कुछ ही दूरी पर स्थित यह आकर्षित पर्यटन स्थल सात घंटे की शानदार यात्रा के दौरान आपके लिए कई धाराओं, झरनों और स्थानीय लोगों द्वारा किये जाने वाले स्वागत सत्कार के लिए जाना जाता हैं।

3.4 पाकिस्तान में घूमने वाली अच्छी जगह गोजल घाटी – Pakistan Mein Ghumne Wali Achi Jagah Gojal Valley In Hindi

पाकिस्तान के एक अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गोजल घाटी भी शामिल हैं जोकि चीन और अफगानिस्तान देश की सीमा को टच करती हैं। पर्यटकों की पसंदीदा यह घाटी समुद्र तल से लगभग 15,397 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं और पूरे वर्ष भर बर्फ से ढंकी रहती हैं। गोजल घाटी की यात्रा में पर्यटक अपने साथ कैमरा ले जाना न भूले क्योंकि इसकी खूबसूरती बाकिए कैमरे में कैद करने लायक हैं।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

3.5 पाकिस्तान में हिन्दू पर्यटन स्थल राम घास का मैदान – Pakistan Ke Paryatan Sthal Rama Meadows In Hindi

पाकिस्तान में घूमने वाली जगह में शामिल राम घास का मैदान राम गांव से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। पर्यटकों के घूमने और पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। जोकि सुंदरता और शांत प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता हैं। इस मैदान को राम मीडो भी कहा जाता है। यदि आप दूध की तरह सफ़ेद और ठन्डे पानी का आनंद लेना चाहते हैं तो राम मीडो की यात्रा जरूर करे। यहाँ आप्नको भेड़, गाय, चीड के पेड़ और चोंगरा की बर्फ से ढंकी हुई पर्वतमालाएँ स्थित हैं।

3.6 पाकिस्तान के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल आयून और बम्बुरत घाटी – Pakistan Ke Prasidh Darshaniya Sthal Ayun And Bamburet Valley In Hindi

पाकिस्तान में देखने वाली जगहों में आयून गांव चित्राल जिले में स्थिति एक आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जोकि शहर के दक्षिण लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पाकिस्तान में बहने वाली बम्बूटर नदी का संगम स्थल इस गांव के पास ही हैं। आयून गांव की सुंदरता में कई प्राकृतिक मोती जड़े हुए हैं। गांव के निकट प्राकृतिक धरोहर के रूप में खूबसूरत पर्वत, झरने और मैदान हैं।

3.7 पाकिस्तान में देखने लायक जगह व्हाइट पैलेस स्वात – Pakistan Me Dekhne Layak Jagah White Palace Swat In Hindi

Image Credit: Arslan Zulfiqar

पाकिस्तान के आकर्षण में शामिल व्हाइट पैलेस स्वात जिले का एकमात्र लुभावना  स्थान हैं जोकि पाकिस्तान के मिंगोरा शहर से लगभग 12 किलोमीटर के अन्तराल पर हैं। मर्घाजार की यात्रा के दौरान पर्यटक यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ-साथ वर्ष 1941 में निर्मित किए गए ऐतिहासिक व्हाइट पैलेस को देखने के लिए भी जाते हैं। व्हाइट पैलेस पाकिस्तान की यात्रा के दौरान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

3.8 पाकिस्तान टूरिज्म के आकर्षण स्थल करतार क्षेत्र – Pakistan Tourism Ke Aakarshan Sthal Kirthar In Hindi

पाकिस्तान के प्रमुख पर्यटन स्थल में किरतार पर्वत रेंज सिंध से बलूचिस्तान तक फैली हुई है। जोकि पाकिस्तान के दो प्रान्तों के बीच प्राकृतिक सीमा का निर्धारण करती हैं। पर्यटकों के लिए इस पर्वत श्रृंखला में स्थित आकर्षित गोरख हिल, कुट्टे जी क़बर और बंधु जी क़बर आदि शामिल हैं। करतार क्षेत्र अपने इतिहास के साथ-साथ अपनी सुंदरता के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध हैं। किरतार श्रंखला में 150 मील की दूरी तक कई झरने, धाराएं और ऐतिहासिक स्थल भरे पड़े हुए हैं।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

3.9 पाकिस्तान में घूमने लायक जगह मुबारक गांव कराची – Pakistan Me Ghumne Layak Jagah Mubarak Village Karachi In Hindi

मुबारक गांव पाकिस्तान के कराची शहर में ऐसा दूसरा सबसे बड़ा गांव हैं। जोकि मछुआरों के लिए जाना जाता हैं। यह गडानी (बलूचिस्तान) की सीमा के विपरीत आकर्षित सुनहरी पहाड़ियों और फ़िरोज़ा के दृश्य को स्पस्ट करता है। शहर की भीडभाड से दूर स्थित मुबारक गांव एक शांति प्रिय स्थान हैं और यह पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता हैं। तट के किनारे पर खड़ी नौकाए खूबसूरत लगती हैं।

3.10 पाकिस्तान का खुबसूरत दर्शनीय स्थल गिलगित शहर घांचे जिला बलूचिस्तान – Pakistan Ka Khubsurat Darshaniya Sthal Gilgit Baltistan In Hindi

पाकिस्तान के खूबसूरत स्थलों में घनचे जिला गिलगित-बाल्टिस्तान के घने जंगलो में स्थित हैं। यह पर्यटन स्थल अपनी आकर्षित घाटियों और सुंदर बस्तियों के लिए जाना जाता हैं। इस जिले के सबसे केंद्र में खाप्लू है जोकि उच्च शिखर के साथ-साथ एक सुंदर परिदृश्य का निर्माण करता हैं। इसके नजदीक नीले पानी के खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

3.11 पाकिस्तान में घूमने की ऐतिहासिक जगह रानीकोट किला – Pakistan Me Ghumne Ki Atihasik Jagah Ranikot Fort In Hindi

रानीकोट का किला पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं जोकि दुनिया का सबसे बड़ा किला माना जाता हैं। इस किले की परिधि लगभग 26 किलोमीटर है। रानीकोट फोर्ट पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक प्रमुख आकर्षण के रूप में जाना जाता हैं। रानीकोट किला कराची से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से आसानी से की जा सकती हैं।

3.12 पाकिस्तान पर्यटन में देखने लायक जगह बहावलपुर पाकिस्तान – Pakistan Tourism Me Dekhne Layak Jagah Bahawalpur In Hindi

पाकिस्तान का पर्यटन स्थल बहावलपुर पंजाब की रियासत, ऐतिहासिक इमारतों, स्मारकों और पार्कों का खजाना समेटे हुए है। बहावलपुर पाकिस्तान में प्रवाहित होने वाली खूबसूरत सतलज नदी के बाएं किनारे पर स्थित एक आकर्षित शहर हैं। बहावलपुर पर्यटन स्थल रेगिस्तानी क्षेत्र के अलावा यहाँ हरे-भरे प्राकृतिक नज़ारे भी देखने को मिलते हैं। यहाँ के ऐतिहासक भव्य महल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

3.13 पाकिस्तान में घूमने के आकर्षक स्थान गोरख हिल – Pakistan Me Ghumne Ke Aakarshan Sthan Gorakh Hills In Hindi

गोरख हिल स्टेशन पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में स्थित हैं जोकि अपने आकर्षित नजारों के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सिंध में बर्फबारी का नजारा बकिए दिलचस्प हैं। बर्ष 2008 में भीषण बर्फबरी के चलते पहाड़ी पूरी तरह से बर्फ से ढंक गई थी। गोरख एक खूबसूरत पठार है जोकि समुद्र तल से 5,688 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह किर्थर पर्वत श्रृंखला का एक अहम हिस्सा है। गोरख पर्वत चोटी पश्चिम क्षेत्र में बलूचिस्तान के साथ पूरे सिंध प्रान्त में फैला हुआ हैं।

और पढ़े: सिंगापुर के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

4. पाकिस्तान टूरिज्म घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pakistan Tourism In Hindi

पाकिस्तान पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का माना जाता है। इसके अलावा सही समय का चुनाव इस बात पर निर्भर हैं कि आप पाकिस्तान में किस जगहें की यात्रा करना चाहते हैं। हालाकि आप वर्ष में किसी भी समय पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।

5. पाकिस्तानी के प्रसिद्ध स्थानीय भोजन और व्यंजन – Local Food Of Pakistan In Hindi

पाकिस्तान के मुख्य भोजन में आपको कई तरह के पाकिस्तानी व्यंजन मिल जाएंगे जोकि एक शानदार पर्यटन स्थल पर होने चाहिए। पाकिस्तान के मुख्य भोजन में चिकन बिरयानी, ग्रील्ड सीक कबाब, चन्ना चाट, चिकन साजजी, चिकन टिक्का, चावल के साथ कीमा, समोसा और ग्रील्ड सीक कबाब आदि शामिल हैं।

6. पाकिस्तान में कहाँ रुके – Where To Stay In Pakistan In Hindi

पाकिस्तान और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद आप पाकिस्तान में किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में कई होटल मिल जाएंगे। जिसका चुनाव आप अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

  • अवारी होटल लाहौर
  • अवारी टावर्स कराची
  • इस्लामाबाद सेरेना होटल
  • गिलगिट सेरेना होटल
  • फैसलाबाद सेरेना होटल

और पढ़े: मलेशिया के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

7. पाकिस्तान कैसे जाये – How To Reach Pakistan In Hindi

पाकिस्तान जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

7.1 पाकिस्तान फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Pakistan By Flight In Hindi

पाकिस्तान की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान जाने के लिए फ्लाइट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी बनी हुई हैं। पाकिस्तान की यात्रा के लिए आप दिल्ली से लाहोर फ्लाइट का चुनाव कर सकते हैं।

7.2 ट्रेन से पाकिस्तान कैसे पहुंचे – How To Reach Pakistan By Train In Hindi

पाकिस्तान की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान की यात्रा के लिए थार एक्सप्रेस के माध्यम से पाकिस्तान के कराची शहर को खोखरापार स्टेशन के माध्यम से जोड़ा गया हैं और भारतीय शहर जोधपुर को मुनाबाओ स्टेशन के माध्यम से जोड़ा गया है। पाकिस्तान के सियालकोट शहर को भारतीय शहर जम्मू से जोड़ने के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा की योजना को कार्यान्वित करने की योजना पर बात चल रही हैं। समझौता एक्सप्रेस जिसे मैत्री एक्सप्रेस भी कहा जाता हैं। भारत के दिल्ली और अटारी से जुड़ते हुए पाकिस्तान के लाहौर शहर के बीच चलती हैं। समझौता एक्सप्रेस गुरुवार और सोमवार को दो दिन चलती हैं।

7.3 कैसे पहुंचे पाकिस्तान बस से – How To Reach Pakistan By Bus In Hindi

भारत से पकिस्तान की यात्रा के लिए आप बस का चुनाव भी कर सकते हैं क्योंकि भारत-पाकिस्तान सड़क मार्ग के माध्यम से भी जुड़े हुए हैं। दिल्ली-लाहौर बस सेवा के माध्यम से पाकिस्तान के लाहौर और भारत के दिल्ली शहर को जोड़ा गया हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

इस आर्टिकल में आपने पकिस्तान के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. पाकिस्तान का नक्शा – Pakistan Map

9. पाकिस्तान की फोटो गैलरी – Pakistan Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago