Others

दुनिया के 10 सबसे सुंदर और साफ़ रहने लायक शहर

Rate this post

World’s Most Livable Cities In Hindi 2019, इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(Economist Intelligence Unit) 2019 की सूची हाल ही में जारी की गई है जिसमें दुनिया के सबसे सुन्दर और रहने लायक शहरों की सूची के साथ सामने आई है। इसमें दुनिया के 140 शहरों का आंकलन स्टेबिलिटी, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा के आधार पर किया गया था। आइये जानते हैं दुनिया के सबसे सुंदर, साफ़ और रहने लायक देशों के बारे में।

1. दुनिया का सबसे सुन्दर रहने लायक शहर वियना ऑस्ट्रिया – Vienna Austria Duniya Ka Sabse Sundar Rehne Layak Sher In Hindi

वियना ने इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सूची में 100 में से 99.1 की कुल रेटिंग पिछले साल की तरह एक बार फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया है। वियना ऑस्ट्रिया की राजधानी और यूरोप में पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा घूमें जाने वाले शहरों में से एक है। यह शहर जीवन की गुणवत्ता के साथ ही अपने कई पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यह शहर वास्तुशिल्प चमत्कारों से भरा हुआ है और यहां सड़कों पर सबसे आश्चर्यजनक रेस्तरां और कैफे हैं।

यह हैं दुनिया के 10 सबसे छोटे देश जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे आप

2. विश्व में सबसे साफ़ रहने योग्य शहर मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया – Vishv Ka Sabse Daaf Rehne Yogy Sher Melbourne Australia In Hindi

मेलबर्न को पिछले साल की तरह ही दूसरे स्थान पर रखा गया है जिसमें इसे 100 में से 98.4 का कुल स्कोर प्राप्त हुआ है। यह शहर टॉप में आने से कुछ ही स्कोर पीछे हैं। मेलबोर्न ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर में अच्छा स्कोर हासिल किया है। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे आबादी वाला शहर है जिसे देश का सबसे ज्यादा जीवंत शहर माना जाता है। मेलबर्न को इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा लगातार 5 वर्षों में दुनिया में सबसे अधिक रहने योग्य शहर के रूप में स्थान दिया गया है।

3. सिडनी ऑस्ट्रेलिया दुनिया में रहने लायक जगह – Sydney Australia Most Livable Cities In Hindi

सिडनी शानदार ऑस्ट्रेलियाई शहर है। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की लिस्ट में सिडनी पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसने सभी जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए नए प्रयासों के साथ अपनी संस्कृति और पर्यावरण स्कोर में सुधार किये हैं। मेलबोर्न और सिडनी ने हमेशा ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छा शहर बनने के लिए प्रतिस्पर्धा जारी है। लेकिन इस बार भी सिडनी, मेलबोर्न से पीछे है।

और पढ़े : सिडनी के पर्यटन स्थल घूमने की जानकरी

4. ओसाका जापान में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर – Best City To Live In The World Osaka, Japan In Hindi

पिछले साल जापान का शहर ओसाका अपराध की दर में गिरावट और परिवहन की गुणवत्ता की वजह से तीसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार इसे चौथा स्थान मिला। बता दें कि ओसाका जापान का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है जो अल्ट्रा-आधुनिक टोक्यो और पारंपरिक क्योटो से बिलकुल अलग एक रहने लायक शहर है जिसका अपना चरित्र है। ओसाका पर्यटन की दृष्टि से भी एक बहुत ही अच्छा शहर है यहां पर लोग रात में ओसाका में आनंद ले सकते हैं। यह शहर अपनी सड़क जीवन, अपने आर्केड, गेमिंग केंद्रों और छोटी रोशनी वाली गलियों और गली-मोहल्लों के लिए भी जाना जाता है।

5. दुनिया में कनाडा का सबसे सुन्दर और रहने लायक शहर कैलगरी – Calgary Canada World’s Most Livable Cities In Hindi

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सर्वेक्षण लिस्ट में कैलगरी पहले चौथे नंबर पर था लेकिन यह चौथे स्थान से गिरकर पांचवें स्थान पर आ गया है। लेकिन इसके बाद भी यह आज अमेरिका के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से एक है। कैलगरी दुनिया में अपने उच्च गुणवत्ता वाले जीवन के लिए जाना जाता है।

कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

6. वैन्कूवर कैनडा वर्ल्ड की सबसे अच्छी लिवब्ले प्लेस – Vancouver Canada Best City To Live In The World In Hindi

वैन्कूवर पिछले साल इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सर्वेक्षण की सूची में शामिल नहीं किया गया था लेकिन इससे पहले 2002 से 2010 तक और 2015 यह दुनिया के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों में से एक था। अपने 97.3 के कुल स्कोर के साथ, यह शहर जीवन की उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में इसे शानदार स्कोर मिला है।

7. दुनिया में रहने लायक शहर टोरंटो कनाडा – Duniya Me Rehne Layak Sher Toronto Canada In Hindi

टोरंटो ने इस साल 97.2 स्कोर हासिल किया है। आपको बता दें कि यह शहर पिछले 10 सालों से इस सूची में अपनी जगह बनाए हुए हैं और इस साल भी यह सातवें स्थान पर था। टोरंटो कनाडा का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है जिसका नाम दुनिया के सबसे बहुसांस्कृतिक समकालीन शहर में भी शामिल किया गया है

टोरंटो के टॉप पर्यटन स्थल की जानकरी

8. विश्व में रहने और जीने योग्य सबसे अच्छा शहर टोक्यो जापान – Vishv Me Rehne Aur Jeene Ke Liye Sabse Acha Sher Tokyo Japan In Hindi

टोक्यो जापान की राजधानी है जिसने इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट सर्वेक्षण की सूची में सातवां स्थान साझा किया था, लेकिन इस बार इसने 8 वां स्थान हासिल किया। इस शहर ने सर्वेक्षण में 97.2 स्कोर किया और इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता है।

9. भारत के बहार रहने लायक जगह कोपेनहेगन डेनमार्क – Bharat Ke Bahar Rehne Layak Sabse Achi Jagah Copenhagen Denmark In Hindi

कोपेनहेगन एक यूरोपीय शहर है जिसमें रहने की लागत उच्च है लेकिन, यह उत्कृष्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है। यह पिछले साल भी इसी स्थान पर था।

10. एडिलेड ऑस्ट्रेलिया विश्व का मोस्ट लिवब्ले प्लेस – Adelaide Australia World’s Most Livable Cities In Hindi

एडिलेड एक ऐसा शहर है जिसने पिछले साल भी 10 वां स्थान हासिल किया था। सिटी ऑफ़ चर्च के नाम से जाना जाने वाला ये शहर अपने उच्च रैंक वाले समकक्षों की तुलना में छोटा है।

आपको बता दें कि भारत की राजधानी दिल्ली छह स्थान की गिरावट के साथ 118 वें स्थान पर आ गई है, जो छोटे अपराधों और वायु की खराब गुणवत्ता के कारण 118 पर आ गई है। इसके साथ ही जिम्बाब्वे के हरारे, कैमरून में डौआला, अल्जीरिया में अल्जीयर्स और वेनेजुएला में कराकस को 2019 में दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों के रूप में शमिल किया गया है।

इस लेख में आपने दुनिया के सबसे साफ़ शहरों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago