Others

दुनिया के 10 ऐसे स्थान जहां गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता – Zero Gravity Places In The World In Hindi

3/5 - (4 votes)

Zero Gravity Places In The World In Hindi, क्या अपने कभी यह सोचा है कि गुरुत्वाकर्षण ने अचानक काम करना बंद कर दिया है तो क्या होगा ? क्या आप जानते कि दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है?

अगर नहीं जानते तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको दुनिया के 10 ऐसे स्थानों के बारे में बताने वाले है जहां गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता।

1. रिवर्स वाटरफॉल भारत

Image Credit: Abhishek Satpute

Reverse Waterfall India, कावलेसाद नामक एक रहस्यमयी झरना है जिसे रिवर्स वॉटरफॉल के नाम से जाना जाता है। यह झरना महाराष्ट्र में सिंहगढ़ किले के पास स्थित है। आपको बता दें कि इस झरने की सबसे खास बात यह है कि यह झरना नीचे गिरने की अपेक्षा आकाश की और ऊपर बढ़ता है। इस झरने को लेकर लोग कहते हैं कि यह कुछ एंटी-ग्रैविटेशनल फोर्स के कारण होता है जो पानी के बहाव को गिरने से रोकता है। कुछ वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह हवा के भारी दबाव के कारण ऐसा होता है।

और पढ़े :  दुनिया के बारे में 101 ऐसे खास रोचक तथ्य जिसे के बारे में आप को जरुर पता होना चाहिये

2. माउंट अरगटास तुर्की

Mount Aragats Turkey, माउंट अरगटास तुर्की की सीमा से केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहाँ पर कार अपने इंजन को बंद कर दें या न्यूट्रल कर दें तो वो अपने आप उंचाई की ओर बढ़ने लगती हैं। आपको बता दें कि यहां पर नदियां भी गुरुत्वाकर्षण के खिंचाव के खिलाफ बहती हैं। अरागाटस माउंट एक ऐसा स्थल है जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण बल भी काम करना बंद कर देता है।

3. सांता क्रूज़ मिस्ट्री स्पॉट संयुक्त राज्य अमेरिका

Santa Cruz Mystery Spot, सांता क्रूज़ मिस्ट्री स्पॉट अमेरिका के सबसे रहष्यमयी स्थानों में से एक है। आपको बता दें कि यह जगह सांताक्रूज के बाहरी क्षेत्र में जंगलों में केवल 150 फीट के स्थान में स्थित है। अगर यहां के कमरे में आप पानी को गिराएंगे तो ऊपर की ओर जाता है। इस जगह को बाद ‘मिरेकल स्पॉट’ के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई कि यहां देखते ही देखते काफी मात्रा में पर्यटक आने लगे, जिससे इस जगह के मालिक की अच्छी कमाई भी होने लगी। यहां पर मालिक द्वारा एक कैबिन भी बना दिया गया था जिसमें प्रवेश के लिए दर्शकों को कुछ एंट्री फीस भी देनी होती थी।

4. सेंट इग्नेस मिस्ट्री स्पॉट

Image Credit: Kelly Nasdeo

St. Ignace Mystery Spot, सेंट इग्नेस मिस्ट्री स्पॉट भी एक ऐसी जगह है जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता। एक बार की बात है जब कुछ सर्वेक्षणकर्ता 1950 में इस क्षेत्र में खोज कर रहे थे, जब वे लोग इस जगह पर पहुंचें तो उनके सभी उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया था। लेकिन जब उन्होंने परिक्षण किया तो पता चला कि समस्या केवल 300 फीट व्यास के क्षेत्र में ही थी। यहां पर भी गुरुत्वाकर्षण बल में कमी देखी गई थी। इस जगह पर लोग दीवार पर संतुलन बना सकते थे। भले ही यह प्रभाव एक ऑप्टिकल भ्रम है, लेकिन यह देखने में बेहद मजेदार था।

दुनिया के इन देशों में मिलती है सबसे सस्ती शराब, भारत भी है लिस्ट में शामिल

5. मैग्नेटिक हिल लेह भारत

Magnetic Hill Leh India, मैग्नेटिक हिल लेह छोटा मार्ग है जो कारगिल की ओर लगभग 30 किमी दूर फैला है। मैग्नेटिक हिल एक ऐसी जगह है जहाँ पर गुरुत्वाकर्षण बल काम करना बंद कर देता है। यहां आप देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि रास्ता ऊपर की ओर जा रहा है लेकिन जब आप अपनी कार का इंजन बंद करके या न्यूट्रन गियर में करते हैं तो कार अपने आप धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर देती है। इसके बाद कार की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। बहुत से लोगों का कहना है कि इसके पीछे चुम्बकीय शक्ति है। यहां से निकलने वाले हवाई जहाज भी इस शक्ति से बचने के लिए अपनी उंचाई बढ़ा देते हैं।

6. ओरेगॉन भंवर

Image Credit: James Schmidt

Oregon Vortex, ओरेगॉन भंवर एक ऐसी जगह है जो कि अपनी अजीब घटनाओं की वजह से एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। आपको बता दें कि ओरेगन भंवर में एक जगह एक, जहां लोग अपनी ऊंचाई बदल सकते हैं। इस जगह के गाइड का कहना है कि यह विभन्न शक्तियों की वजह से होता है जो शरीर की आणविक संरचना बदलते हैं।

और पढ़े : भारत के सात अजूबे

7. हूवर बांध संयुक्त राज्य अमेरिका

The Hoover Dam United States, हूवर बांध पूर्वी अमेरिका में मुख्य पर्यटक आकर्षणों में शामिल है। आपको बता दें कि यह बाँध भी एक ऐसी जगह है जहाँ पर काफी हद तक गुरुत्वाकर्षण कुछ चीजों में काम नहीं करता। यहां पर जब खड़े होकर बोतल का ढक्कन खोलकर पानी को बाँध पर गिराया जाता है तो पानी नीचे नहीं गिरता बल्कि ऊपर की ओर उठने लगता है। इस रहस्यमयी घटना को लेकर कई वैज्ञानिकों का मानना है कि इस निर्माण इस तरह से हुआ है कि यहां हवा का प्रवाह बहुत मजबूत होता है जिसकी वजह से पानी ऊपर की तरफ उठता है।

8. स्पूक हिल फ्लोरिडा

Spook Hill Florida, स्पूक हिल को एक ग्रेविटी हिल माना जाता है, जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर कारे खुद पहाड़ की और खिंची चली जाती है। स्पूक फ्लोरिडा के लेक वेल्स रिज पर स्थित है। यहां पर जब सड़क पर गाडी को न्यूट्रल खड़ा कर दिया जाता है तो वह अपने आप पहाड़ी की ओर बढ़ने लगती है।

भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें

9. जीजू मिस्टीरियस रोड

Jeju Mysterious Road, जीजू मिस्टीरियस रोड दक्षिण कोरिया में स्थित है, जो ऊपर की तरफ ढलान जैसी लगती है। लेकिन यह वास्तव में थोड़ा नीचे की ओर झुकी हुई है। इस सड़क पर जब को जाता है तो वो धीरे-धीरे उंचाई की ओर बढ़ता प्रतीत होता है लेकिन यह सड़क, लेकिन सड़क में तीन डिग्री तक की झुकी हुई है और 100 मीटर तक फैली हुई है।

10. कालो डूंगर या ब्लैक हिल

Anti-Gravity Hill Kalo Dungar Kutch Gujarat India, कालो डूंगर या ब्लैक हिल एक ऐसी जगह है जहां पर वाहन तेज रफ़्तार से चलने लगते हैं। यहाँ पर जब गाड़ियों का इंजन बंद कर दिया जाता है तो अन्य पहाड़ियों की तुलना में यहां नीचे उतरने में वाहन की स्पीड काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से चालक वाहन को ब्रेक लगाकर उतारते हैं। यहां एक जगह ऐसी भी आती है जहाँ पर अगर वाहन का इंजन बंद करके खड़ा कर देंगे तो वो विपरीत दिशा में अपने आप उंचाई की ओर बढ़ने लगेगा।

इस आर्टिकल में आपने दुनिया की ऐसी जगहें के बारे में जाना है जहाँ गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago