Others

यह हैं भारत के 10 ऐसे खूबसूरत किले जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए – List Of Top 10 Forts In India In Hindi

5/5 - (2 votes)

Top 10 Forts In India In Hindi, भारत दुनिया का एक ऐसा देश है जो कई प्राचीन किलों और स्मारकों से भरा हुआ है। ये प्राचीन किले भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास के बारे में बताते हैं। यह किले कई सालों पहले तैयार किये गए थे और यह आज भी अपनी सुंदरता से इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

भारत में कई सुंदर महल और किले है जो भारत के शाही राज्यों की विशालता को प्रस्तुत करते हैं। अगर आप भारत के प्रमुख किलों के बारे मे जानना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको भारत के प्रमुख किलों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1. भारत के प्रसिद्ध किला मेहरानगढ़ किला – Bharat Ke Prasidh Kila Mehrangarh Fort In Hindi

मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है। आपको बता दें कि यह किला लगभग 500 साला पुराना है जिसे राव जोधा द्वारा स्थापित किया गया है। 1459 में निर्मित मेहरानगढ़ किले में 7 द्वार हैं जिनमें से प्रत्येक को राजा ने अपनी जीत के लिए बनवाया था। यह किला बड़ी- बड़ी द्वारों से घिरा हुआ है जो इसे संरक्षित करती हैं। आपको बता दें कि इस खूबसूरत किले में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई हैं जिनमें द लायन किंग, द डार्क नाइट राइज और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के नाम शामिल हैं। मेहरानगढ़ किला अपने इतिहास और वास्तुकला के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस किले में शीश महल (ग्लास पैलेस) और फूल महल (रोज पैलेस) जैसी खूबसूरत संरचनाएं स्थित हैं।

और पढ़े: मेहरानगढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

2. भारत में देखने लायक किला लाल किला – Bharat Me Dekhne Layak Kila Lal Quila In Hindi

लाल किला भारत का सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक किला है जो दिल्ली में स्थित है। दिल्ली में लाल किले का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा किया गया था, जो उनके द्वारा निर्मित सबसे प्रसिद्ध स्मारक हैं। लाल किले कि दीवारों का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है जिसकी वजह से इस स्मारक को लाल किला कहा जाता है। किलों के अंदर कई महत्वपूर्ण इमारतें और अन्य संरचनाएं स्थित है जिसमें मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम आदि के नाम शामिल हैं। यह किला भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक यमुना नदी के किनारे स्थित है। किला परिसर के अंदर एक पुरातात्विक संग्रहालय और एक भारतीय युद्ध स्मारक संग्रहालय है। यह किला भारत की संप्रभुता का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है, भारत के प्रधान मंत्री स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के दौरान इस किले पर भारत का झंडा भी लहराते हैं।

और पढ़े: लाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी 

3. भारत का सबसे खुबसूरत किला ग्वालियर का किला – Bharat Ka Sabse Khubsurat Kila Gwalior Fort In Hindi

ग्वालियर का किला भारत के राज्य मध्य प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत और ऐतिहासिक किला है जिसका निर्माण राणा मान सिंह तोमर ने करवाया था। यह शानदार किला प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। ग्वालियर किले के प्रमुख आकर्षणों में सास-बहू मंदिर, गुजरी महल है जो अब एक संग्रहालय और द मान मंदिर के नाम शामिल हैं। ग्वालियर का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है और इस किले के महत्व को याद रखने के लिए एक डाक टिकट भी जारी किया गया था। यह ऐतिहासिक किला भारत के मध्यप्रदेश राज्य के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।

और पढ़े: ग्वालियर का किला घूमने की जानकारी और इतिहास

4. भारत का ऐतिहासिक किला गोलकोंडा किला – Bharat Ka Aitihasik Kila Golconda Fort In Hindi

गोलकोंडा किला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित एक ऐतिहासिक किला है जिसका निर्माण काकतीय राजाओं ने करवाया था। गोलकोंडा किला अपने इतिहास और अपनी भव्य संरचना के लिए जाना जाता है। गोलकोंडा कभी कोल्लूर झील के पास दक्षिण-पूर्व में कोल्लूर खदान में पाए गए शानदार हीरे के लिए प्रसिद्ध था। शानदार गोलकोंडा किला अपनी सैन्य वास्तुकला और भारत में सबसे अद्भुत स्मारकों में से एक के लिए प्रसिद्ध है। गोलकोंडा किले का नाम हैदराबाद के सात अजूबों में शामिल है। जिसमें से अन्य चारमीनार, बिड़ला मंदिर, रामोजी फिल्म सिटी, हुसैन सागर, सालारजंग संग्रहालय और मक्का मस्जिद हैदराबाद की सबसे बड़ी मस्जिद हैं।

और पढ़े: हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे मशहूर किला गोलकोंडा फोर्ट

5. भारत पर्यटन में घूमने लायक किला कांगड़ा किला – India Tourism Me Ghumne Layak Kila Kangra Fort In Hindi

कांगड़ा किले का निर्माण कांगड़ा के शाही परिवार द्वारा करवाया गया, जो हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में बाणगंगा और मांझी नदियों के संगम पर स्थित है। कांगड़ा किले को दुनिया के सबसे पुराने किलों में गिना जाता है। कांगड़ा किला भारत का सबसे पुराना किला है और हिमालय के सबसे बड़े किलों में से एक है ।कांगड़ा किले में भारत का एक प्रमुख वज्रेश्वरी मंदिर स्थित है।

और पढ़े: कांगड़ा किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

6. भारत का प्रमुख किला चित्तौड़गढ़ किला – Bharat Ka Pramukh Kila Chittaurgarh Fort In Hindi

चित्तौड़गढ़ किला राजस्थान में स्थित भारत का सबसे बड़ा और राज्य का सबसे भव्य किला है। चित्तौड़गढ़ का किला बेरच नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। आपको बता दें कि इस किले को जल किले के नाम से भी जाना जाता है। इस किले के अंदर 84 जल निकाय भी स्थित थे लेकिन आज उनमें से सिर्फ 22 ही मौजूद हैं। यह ऐतिहासिक किला महाराणा प्रताप सिंह और राजस्थान के महान राजपूत शासकों की वीरता का प्रतिनिधित्व करती है।

और पढ़े: चित्तौड़गढ़ दुर्ग घूमने की जानकारी 

7. भारत का सबसे बड़ा किला पन्हाला का किला – Bharat Ka Sabse Bada Kila Panhala Fort In Hindi

Image Credit: Pranav Salunkhe

पन्हाला किला भारत के महाराष्ट्र का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण किला, है जो कोल्हापुर के पास सह्याद्री पर्वत श्रृंखला में एक मार्ग पर स्थित है। पन्हाला किला संरचनाएँ महान मराठा साम्राज्य द्वारा निर्मित है। बता दें कि महाराष्ट्र के ज्यादातर किले महान मराठा योद्धा शिवाजी से जुड़े हैं।

8. भारत का मशहूर किला श्रीरंगपट्टनम किला – Bharat Ka Mashur Kila Srirangapatnam Fort In Hindi

श्रीरंगपट्टनम किला कर्नाटक राज्य का एक प्रमुख किला है जो भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक कावेरी नदी के पास स्थित है। श्रीरंगपट्टनम किले को टीपू सुल्तान का महल के रूप में भी जाना जाता है और यह कर्नाटक के प्रमुख स्मारकों में से एक है। इस किले के अन्य आकर्षणों में एक मस्जिद “जुम्मा मस्जिद”, दारिया दौलत गार्डन, रंगानतित्तू पक्षी अभयारण्य और टीपू सुल्तान का मकबरा भी शामिल हैं। श्रीरंगपट्टनम किला कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, इस किले के बिना कर्नाटक की यात्रा बिलकुल अधूरी मानी जाती है।

9. भारत का प्रसिद्ध किला प्रतापगढ़ किला – Pratapgad Fort Famous Forts In India In Hindi

प्रतापगढ़ किला भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है और भारत के प्रमुख किलों में से एक है। यह किला महाबलेश्वर से 23 किमी की दूरी पर स्थित है और इसे वेलोर किले के नाम से भी जाना जाता है। तापगढ़ या वेलोर किला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यहां पर कई ट्रेकिंग मार्ग भी उपस्थित है। प्रतापगढ़ किला महाराष्ट्र का एक प्रमुख किला है और सतारा जिले के बड़े किले में से एक है।

10. भारत में घूमने लायक किला कुम्भलगढ़ किला – Bharat Me Ghumne Layak Kila Kumbhalgarh Fort In Hindi

कुम्भलगढ़ किला राजस्थान का एक प्रसिद्ध किला है जो विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। यह किला राजस्थान में पहाड़ी पर स्थित है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार परिसर के लिए प्रसिद्ध है। कुम्भलगढ़ किला उदयपुर शहर से करीब 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। साल 2013 में इस किले को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूचि में शामिल किया गया था।

इस आर्टिकल में आपने भारत के प्रसिद्ध किले को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago