पेंच राष्ट्रीय उद्यान घूमने की पूरी जानकारी- Pench National Park Tourism In Hindi

पेंच राष्ट्रीय उद्यान घूमने की पूरी जानकारी- Pench National Park Tourism In Hindi

Pench National Park In Hindi : पेंच राष्ट्रीय उद्यान भारत का एक बहुत खास राष्ट्रीय उद्यान है जो मध्यप्रदेश राज्य के सिवनी …

Read moreपेंच राष्ट्रीय उद्यान घूमने की पूरी जानकारी- Pench National Park Tourism In Hindi

शौर्य स्मारक घूमने की जानकारी - Shaurya Smarak Information In Hindi

शौर्य स्मारक घूमने की जानकारी – Shaurya Smarak Information In Hindi

Shaurya Smarak In Hindi : शौर्य स्मारक भारत के मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में स्थित एक युद्ध स्मारक है। शौर्य स्मारक का उद्घाटन भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अक्टूबर 2016 को किया था। शौर्य स्मारक का निर्माण मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा भोपाल के अरेरा हिल्स क्षेत्र में एमपी नगर के पास किया गया है। शौर्य स्मारक लगभग 12.67 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ एक भव्य सैन स्मारक (The War Memorial) है। इस स्मारक को देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया गया हैं। सिपाही और स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान की कहानी और उनके योगदान को कल्पनाशील और दिलचस्प वास्तुशिल्प प्रतिष्ठानों को संजोते हुए चित्रित किया गया हैं।

यदि आप देश के वीर शहीदों से जुड़े हुए तथ्य और उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो शौर्य स्मारक जरूर जाए।

Read moreशौर्य स्मारक घूमने की जानकारी – Shaurya Smarak Information In Hindi

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी – Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी – Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi

Mahakal Temple Ujjain In Hindi : महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो मध्य प्रदेश राज्य में रुद्र …

Read moreमहाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी – Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain In Hindi

भीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग - Bhimbetka Information In Hindi

भीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग – Bhimbetka Information In Hindi

Bhimbetka Information In Hindi: भीमबेटका गुफ़ाएँ (भीमबेटका रॉक शेल्टर या भीमबैठका) भारत के मध्य-प्रदेश राज्य के रायसेन जिले में एक पुरापाषाणिक पुरातात्विक स्थल है। जो मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के दक्षिण-पूर्व में लगभग 46  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भीमबेटका यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है और इस स्थल को सन 2003 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया जा चुका है। इस प्रकार की सात पहाड़ियाँ में से एक भीमबेटका की पहाड़ी पर 750  से अधिक रॉक शेल्टर (चट्टानों की गुफ़ाएँ) पाए गए है जोकि लगभग 10  किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए है। भीमबेटका भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन की उत्पति की शुरुआत के निशानों का वर्णन करती है। इस स्थान पर मौजूद सबसे पुराने चित्रों को आज से लगभग 30,000 साल पुराना माना जाता है। माना जाता है कि इन चित्रों में उपयोग किया गया रंग वनस्पतियों का था। जोकि समय के साथ-साथ धुंधला होता चला गया। इन चित्रों को आंतरिक दीवारो पर गहरा बनाया गया था।

यदि आप भीम बेटका से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में जानना चाहते है तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़े और जब भी आपको भीमबेटका घूमने का सौभाग्य मिले तो इसके जरूर भुनाए।

Read moreभीमबेटका की जानकारी इतिहास, पेंटिंग – Bhimbetka Information In Hindi

बड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी - Information To Visit Upper Lake Of Bhopal In Hindi

बड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी – Information To Visit Upper Lake Of Bhopal In Hindi

Upper Lake Bhopal In Hindi : भोजताल जिसे बड़ा तालाब या बड़ी झील के नाम से भी जाना जाता है मध्य-प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल के बिल्कुल मध्य में है। इस झील का निर्माण परमार राजा भोज द्वारा 11वी सदी में करवाया गया था। इस तालाब के मध्य में राजा भोज की एक प्रतिमा स्थापित है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है इस प्रतिमा में उनके हाथ में एक तलवार सुशोभित हो रही है। बड़ी झील भोपाल की सबसे महत्वपूर्ण झील है जिसे आमतौर पर भोजताल के नाम से जाना जाता है इसी तालाब से भोपाल के निवासियों के लिए 40% पीने के पानी की पूर्ती की जाती है।

Read moreबड़ा तालाब भोपाल घूमने की जानकारी – Information To Visit Upper Lake Of Bhopal In Hindi

कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी - Kanha National Park "The Land Of Jungle Book" In Hindi

कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

Kanha National Park In Hindi, कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्टीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों का आवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले में स्थित ऐसा कस्बा है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी प्राक्रतिक सुंदरता से आनंदित कर देता है। कान्हा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी और तब से यहां पर कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। 1974 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के तहत लिया गया था। वर्तमान में नेशनल पार्क का क्षेत्र 940 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसको दो अभयारण्यों हॉलन और बंजार में विभाजित किया गया है।

Read moreकान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

साँची स्तूप घूमने की जानकारी - Sanchi Stupa Information In Hindi

साँची स्तूप घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Sanchi Stupa Information In Hindi

Sanchi Stupa In Hindi : साँची स्तूप भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल से 46 कि.मी. की दूरी पर उत्तर-पूर्व में स्थित है। जो रायसेन जिले के साँची शहर में बेतबा नदी के किनारे पर स्थित है। यह स्थल अपनी आकर्षित कला कृतियों के लिए विश्व विख्यात है। यूनेस्को द्वारा साँची स्तूप को 15 अक्टूबर 1982 को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया था। साँची स्तूप को मौर्य राजवंश के सम्राट अशोक की आज्ञानुसार तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में स्थापित किया गया था। इस स्थान पर भगवान बुद्ध के अवशेषों को रखा गया है।

Read moreसाँची स्तूप घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Sanchi Stupa Information In Hindi

कन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें - Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

कन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें – Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

Kandariya Mahadeva Temple In Hindi : कन्दारिया महादेव मंदिर 1025-1050 ईस्वी में निर्मित एक ऐसा मंदिर है जो अपनी वास्तुकला की भव्यता और सुंदरता के लिए जाना-जाता है। कन्दारिया महादेव मन्दिर मध्य प्रदेश में राज्य के खजुराहो गांव में स्थित है। कंदारिया अर्थ होता है “गुफा” और महादेव भगवान शिव का एक नाम है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस मंदिर को कन्दारिया महादेव मन्दिर कहते हैं। इस मंदिर के गर्भ गृह में एक शिवलिंगम है। कन्दारिया मंदिर की दीवारों पर विशिष्ट बलुआ पत्थर से बनी संरचना की कामुकता का कलात्मक प्रतिनिधित्व हमारी सांस्कृतिक को एक नया दृष्टिकोण देता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की दीवारों पर महिलाओं की सुशोभित करने वाली विभिन्न मुद्राओं के सुंदर चित्र बने हुए हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद आनंदित करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कन्दारिया महादेव मंदिर में 800 से अधिक महिलाओं के चित्र बने हुए है जिनमे से कई चित्र तीन फीट से भी ज्यादा बड़े हैं।

Read moreकन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें – Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

वन विहार नेशनल पार्क भोपाल की खास बातें और घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

Van Vihar Bhopal In Hindi : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य भारत का एक ऐसा नेशनल पार्क है जो पर्यटकों के लिए बहुत खास जगह है। वन विहार नेशनल पार्क मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। यह नेशनल पार्क लगभग 4.45 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसे 1979 में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। भले ही इस पार्क को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त है, लेकिन इस पार्क को आधुनिक उद्यान के रूप में विकसित किया गया है। इस पार्क में जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास के रूप में रखा गया है। यदि आप वन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने का प्लान बना रहें हैं तो हम आपको भोपाल वन विहार की संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध करा रहें हैं।

Read moreवन विहार नेशनल पार्क भोपाल घूमने की जानकारी – Van Vihar National Park Bhopal In Hindi

भेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी - Bhedaghat Tourist Places In Hindi

भेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी – Bhedaghat Tourist Places In Hindi

Bhedaghat Jabalpur In Hindi : अगर आप मध्यप्रदेश में झरनों और संगमरमर की चट्टानों का आनंद लेना चाहते हैं, तो जबलपुर के पास स्थित भेड़ाघाट जाना अच्छा विकल्प है। भेड़ाघाट मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक शहर और नगर पंचायत है। जबलपुर शहर से लगभग 20 किमी दूर भेड़ाघाट नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। भेड़ाघाट को संगमरमरीय सौंदर्य और शानदार झरनों के लिए ही जाना जाता है, साथ ही धुआंधार जलप्रपात चमकती हुई मार्बल की 100 फीट ऊंची चट्टनों के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।

Read moreभेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी – Bhedaghat Tourist Places In Hindi