Indian Destination

भारतीय संसद भवन की पूरी जानकारी – Parliament House Information In Hindi

4/5 - (2 votes)

Parliament House In Hindi, संसद भवन (Parliament House) दिल्ली की सबसे आकर्षक संरचनाओं में से एक है जो संसद मार्ग के अंत में स्थित है। आपको बता दें कि संसद भवन में एक केंद्रीय हॉल शामिल है जो गोलाकार है और इसे संसद भवन का का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि इसी जगह पर भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया था। संसद में लोकसभा, राज्यसभा और एक पुस्तकालय कक्ष है और तीन कक्षों के बीच में एक बगीचा स्थित है। संसद भवन एक बहुत ही महत्वपूर्ण इमारत है जिसमें मंत्रियों, राज्यसभा, लोकसभा के महत्वपूर्ण अधिकारियों, अध्यक्ष और संसदीय समितियों के लिए आवास की भी सुविधा है।

आपको बता दें कि भारत की लोकतांत्रिक विरासत की शिक्षा देने के उद्देश्य से संसद भवन में एक संग्रहालय भी बनाया गया है जिसमें लाइट विडियो और साउंड बड़े इंटरैक्टिव कंप्यूटर स्क्रीन भी शामिल है। संसद भवन का निर्माण इंपीरियल शैली की वास्तुकला में किया गया है जिसमें लगभग 144 स्तंभों के साथ एक खुला बरामदा है। अगर आप भारत के पार्लियामेंट हाउस के बारे में और जानना चाहते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको संसद भवन यानि पार्लियामेंट हाउस के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

भारतीय संसद भवन का इतिहास – Indian Parliament House History In Hindi

Image Credit : Ritesh Malhan

भारतीय संसद भवन का डिज़ाइन ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा किया गया था। इस भवन की आधारशिला वर्ष 1921 में ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई थी और इस भवन का उद्घाटन 1927 में लॉर्ड और लेडी इरविन द्वारा किया गया था।

और पढ़े : दिल्ली का तीन मूर्ति भवन के बारे में जानकारी

भारतीय संसद भवन के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About The Architecture Of  Parliament House India In Hindi

Image Credit : Divyanshu Narang
  • पार्लियामेंट हाउस की इमारत का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकारों- सर एडविन लुटियन और सर हर्बर्ट बेकर द्वारा किया गया था।
  • संसद भवन का नींव का पत्थर 12 फरवरी 1921 को रखी गई थी।
  • आपको बता दें कि इस भवन के निर्माण में छह साल लगे।
  • उस समय पार्लियामेंट हाउस के निर्माण की लागत 83 लाख थी।
  • पार्लियामेंट हाउस 560 फीट (170.69 मीटर) व्यास में का विशाल गोलाकार घेरा है।
  • यह भवन लगभग छह एकड़ (24281.16 वर्ग मीटर) के क्षेत्र को कवर करता है।
  • इस आकर्षक इमारत में बलुआ पत्थर से निर्मित 27 फीट ऊंचे 144 क्रीमी खंभे हैं।
  • भवन का सेंट्रल हॉल आकार में गोलाकार है और इसका गुंबद जो 98 फीट (29।87 मीटर) व्यास का है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे दुनिया के सबसे शानदार गुंबदों में से एक कहा जाता है।
  • इस भवन के चैंबर में 550 सदस्यों के लिए बैठने की जगह है।
  • चैंबर की सीटों को छह ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में ग्यारह पंक्तियाँ हैं।
  • संसद भवन में 212 कारों के लिए पार्किंग की जगह है।

भारतीय संसद भवन के खुलने और बंद होने का समय – Parliament House Timing In Hindi

Image Credit : Prudhvi Krishna

अगर आप भारत के संसद भवन को देखने के लिए जाना चाहते हैं तो बता दें कि रविवार और सोमवार को छोड़कर संसद भवन दौरा करने के लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच जा सकते हैं।

और पढ़े : दिल्ली की मशहूर जगह कनॉट प्लेस घूमने की पूरी जानकारी

संसद भवन का एंट्री फीस – Parliament House Entry Fees In Hindi

अगर आप संसद भवन में प्रवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रवेश शुल्क के रूप में आपको 10-15 रूपये का भुगतान करना होगा।

भारतीय संसद भवन घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Parliament House In Hindi

Image Credit : Abhijit Bhondve

वैसे तो संसद भवन का दौरा वर्ष के किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन अगर आप दिल्ली के अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए भी जाना चाहते हैं तो आपको फरवरी से मार्च और सितंबर से नवंबर तक यहां की यात्रा करना चाहिए। इन महीनों में दिल्ली का मौसम बेहद सुहावना होता है। ग्रीष्मकाल में आपको यहां की यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि इस मौसम में दिल्ली का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जो पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए सही नहीं है।

संसद भवन के आसपास में क्या क्या कर सकते है – Places To See Near Parliament House In Hindi

  • जो भी पर्यटक भारत के संसद भवन का दौरा करने के लिए जाना चाहते हैं वे लोग इसके अलावा यहां आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं।
  • आपको बता दें कि संसद भवन से 2 मिनट की दूरी पर स्थित, गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब स्थित है है जहां का दौरा करने और आशीर्वाद लेने के लिए आप जा सकते हैं।
  • अखिल भारतीय ललित कला और समाज (All India Fine Arts & Society) संसद भवन से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां आप अपनी यात्रा के दौरान जा सकते हैं।
  • राष्ट्रीय टिकट-संग्रहण संग्रहालय (National Philatelic Museum) संसद भवन से 2 किमी की दूरी पर स्थित है जहां पर आप विभिन्न टिकटों के दुर्लभ संग्रह देख सकते हैं। इस संग्रहालय में वर्ष 1854 में जारी किया गया पहला पत्र भी शामिल था।
  • संसद भवन से 2 किमी की दूरी पर स्थित मुगल गार्डन एक शानदार जगह है जो आपको ब्रिटिश वास्तुकला के साथ मुगल शैली में बना हुआ है। इस गार्डन का डिज़ाइन सर एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया था। अगर आप एक वास्तुकला प्रेमी हैं तो आपको यहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए।

भारतीय संसद भवन दिल्ली कैसे पहुंचे – How To Reach Parliament House In Hindi

अगर आप दिल्ली की यात्रा पर हैं और संसद भवन जाना चाहते हैं तो बता दें कि यहां आप दिल्ली के मेट्रो द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) है जो येलो लाइन पर पड़ता है। बता दें कि बसों को संसद के करीब जाने की अनुमति नहीं है, इसलिए अगर आप संसद भवन की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको टैक्सी या ऑटो किराये पर लेना होगा, जो यात्रा का सबसे अच्छा विकल्प है। संसद भवन का निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है और निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी या कैब किराये पर लेकर संसद भवन पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : दिल्ली के बिरला मंदिर दर्शन की पूरी जानकारी

इस आर्टिकल में आपने संसद भवन के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

भारतीय संसद भवन दिल्ली का नक्शा – Indian Parliament House Delhi Map

भारतीय संसद भवन की फोटो गैलरी – Parliament House Images

और पढ़े :

 

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago