Indian Destination

नग्गर कैसल घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल – Naggar Castle Manali Information In Hindi

1.5/5 - (2 votes)

Naggar Castle In Hindi : नग्गर कैसल हिमाचल प्रदेश के नग्गर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। वास्तव में यह महल लकड़ी और पत्थर की मध्ययुगीन हवेली है जिसको अब एक हेरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। नग्गर यूरोपीय और हिमालयी वास्तुकला का एक संयोजन है। मध्ययुगीन नग्गर कैसल का निर्माण कुल्लू के राजा सिद्ध सिंह द्वारा 1460 के आसपास किया था। नग्गर कैसल अब हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित है जो ब्यास घाटी के जंगलों की शानदार दृश्यों की वजह से अब भी पर्यटकों का पसंदीदा है। यह प्राचीन संरचना होटल और पर्यटक आकर्षण दोनों के रूप में कार्य करती है।बता दें कि बॉलीवुड फिल्म ‘जब वी मेट’ का गाना ‘ये इश्क हाय’ के नग्गर कैसल के आसपास के क्षेत्रों में फिल्माया गया था।

इसमें एक आर्ट गैलरी है, जिसमें एक रूसी कलाकार निकोलस रोरिक की बनाई गई पेंटिंग शामिल हैं। यह महल कुल्लू से महज 23 किमी दूर है और सड़क द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप टैक्सी किराए पर लेकर आसानी से इस ऐतिहासिक गेस्ट हाउस पहुंच सकते हैं।

नग्गर कैसल का इतिहास और वास्तुकला – History And Architecture Of Naggar Castle In Hindi

नग्गर कैसल में आने के लिए टिप्स – Tips For Visiting Naggar Castle In Hindi

नग्गर में रेस्तरां और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Naggar In Hindi

नग्गर कैसल की यात्रा जाने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है? – What Is The Best Time To Visit Naggar Castle In Hindi

नग्गर कैसल के पास के आकर्षण और पर्यटन स्थल – Tourist Attraction Near Naggar Castle In Hindi

नग्गर कैसल के पास रिवर राफ़्टिंग – Naggar Castle Ke Pass River Rafting In Hindi

नग्गर कैसल के पास स्कीइंग – Naggar Castle Ke Pass Skiing In Hindi

नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle In Hindi

  1. फ्लाइट से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Flight In Hindi
  2. सड़क मार्ग से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Road In Hindi
  3. ट्रेन से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Train In Hindi

नग्गर कैसल का नक्शा – Naggar Castle Map

नग्गर कैसल की फोटो गैलरी – Naggar Castle Images

1. नग्गर कैसल का इतिहास और वास्तुकला – History And Architecture Of Naggar Castle In Hindi

1460 ई में राजा सिद्ध सिंह द्वारा निर्मित नग्गर कैसल, पहले शाही परिवार का एक निवास स्थान, जिस पर बाद में  ब्रिटिश सेना का कब्जा हो गया था।अंग्रेजों के नियंत्रण में लेने के बाद इस महल में संशोधन लिए गए थे, जिसमें एक अतिरिक्त सीढ़ी, फायरप्लेस और चिमनी को जोड़ा गया था। पूरा विला आज अंग्रेजी और भारतीय वास्तुकला के एक मेल के रूप में खड़ा है। इस अद्वितीय हवेली में एक मंदिर भी है, जिसे आंगन में देख सकते हैं। यह जगती पट मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। हालांकि समय के साथ-साथ नग्गर कैसल में कई नवीनीकरण हुए, लेकिन यह महल आज भी अपनी ऐतिहासिक वृत्ति को जीवित रखने में कामयाब रहा है।

2. नग्गर कैसल में आने के लिए टिप्स – Tips For Visiting Naggar Castle In Hindi

Image Credit: Sangita Das

नग्गर कैसल परिसर में स्थित छोटे रेस्तरां में मिलने वाले गढ़वाली भोजन को जरुर आजमाएँ।

और पढ़े:  माल रोड घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

3. नग्गर में रेस्तरां और स्थानीय भोजन – Restaurants And Local Food In Naggar In Hindi

नग्गर में भोजन के ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं है लेकिन आपको यहां पर हिमाचली और उत्तर भारतीय व्यंजन उपलब्ध हो जायेगा। अगर आप इसके अलावा अन्य तरह के भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए इसके पास के किसी लोकप्रिय शहर की यात्रा करनी होगी। हिमाचली भोजन काफी सरल और साधारण है लेकिन इसमें कुछ विशिष्ट व्यंजन हैं, जो लगभग राज्य में हर जगह उपलब्ध हैं। हिमाचल के मुख्य भोजन में चपाती, दाल, सब्जी की ग्रेवी और दही शामिल है। यहां के पारंपरिक व्यंजनों में भटूरे, पटरोडु, वड़ा, सत्तू, जट्टू (लाल चावल) आदि भोजन शामिल है।

4. नग्गर कैसल की यात्रा जाने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है? – What Is The Best Time To Visit Naggar Castle In Hindi

नग्गर की प्राचीन दिखने वाली बस्ती काफी लंबे समय से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। नग्गर का खूबसूरत गाँव पर्यटकों को हर मौसम में पसंद होता है। नग्गर की यात्रा करने के लिए ग्रीष्मकाल उज्ज्वल और सुखद है। यहां रुकने के लिए आवास आसानी से उपलब्ध हैं। जब सर्दियों में नग्गर का तापमान गिरता है तो यह बर्फबारी के कारण पूरा क्षेत्र सफेद हो जाता है। सदियों के समय ठंडे मौसम को सहना किसी भी पर्यटक के लिए आसन नहीं होता। लेकिन अगर आप एक खोजकर्ता हैं तो नग्गर की सर्दियां आपको हिमाचल प्रदेश के एक अलग रूप से परिचित कराएंगी।

5. नग्गर कैसल के पास के आकर्षण और पर्यटन स्थल – Tourist Attraction Near Naggar Castle In Hindi

5.1 नग्गर में ट्रेकिंग और फिशिंग – Trekking And Fishing In Naggar In Hindi

नग्गर की प्राकृतिक सुंदरता और इलाके इसको कई साहसिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। नग्गर कई ट्रेक ट्रेल्स के साथ-साथ बहुत सारे ट्रेक बेस है। इसके साथ ही नग्गर में ट्राउट फिशिंग के लिए कुछ लोकेशन मिल सकती हैं।

और पढ़े: नग्गर घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

5.2 उरुस्वाती हिमालयन लोक कला संग्रहालय – Uruswati Himalayan Folk Art Museum In Hindi

Image Credit: Yadavendra Yadav

उरुस्वाती हिमालयन लोक कला संग्रहालय को 1928 में रूसी प्रोफेसर निकोलस रोरिक द्वारा मूल रूप से एक शोध संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य एक बौद्धिक वातावरण बनाना था जहां तिब्बती और भारतीय चिकित्सा पर शोध किया जा सके। संग्रहालय निकोलस के से 100 मीटर की उंचाई पर स्थित है।

5.3 Roerich आर्ट गैलरी और एस्टेट नग्गर – Roerich Art Gallery And Estate, Naggar In Hindi

Image Credit: Vivesh Kumar

निकोलस रोरिक एक प्रसिद्ध रूसी कलाकार और दार्शनिक थे। रूस के कुछ लोग उन्हें एक आध्यात्मिक नेता के रूप में मानते हैं। निकोलस रोरिक दुनिया भर में रहे थे और 1900 के शुरुआती दिनों में नग्गर के छोटे से शहर में रहने का फैसला किया। एस्टेट में उनकी कला के एक शानदार संग्रह है, जहां उनकी कार और घर भी है जहाँ रहे थे।

5.4 जगतीपट्ट मंदिर – Jagatipatt Temple In Hindi

Image Credit: Vijay Krishna Kudva

जगतीपट्ट मंदिर नग्गर का एक प्रमुख मंदिर है जो नग्‍गर कैसल परिसर में स्थित है और बेहद आकर्षक मंदिर है। यह मंदिर देवदार लकड़ी से इस तरह बना हुआ है कि इस पर भूकंप का कोई असर नहीं होता।

5.5 चामुंडा भगती मंदिर – Chamunda Bhagwati Temple In Hindi

Image Credit: Birendra Prasad Sah

चामुंडा भगती मंदिर निशाला गाँव का एक प्रमुख मंदिर है जो आध्यात्मिकता की हवाओं से घिरा हुआ है। यह फिल्मों की शूटिंग के लिए के लोकप्रिय स्थान है।

5.6 ओल्ड मनाली – Old Manali In Hindi

ओल्ड मनाली नग्गर कैसल से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अपने कई विचित्र कैफे और रेस्तरांओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा शॉपिंग विशेष रूप से कपड़े और चेरी के लिए लोकप्रिय है। ओल्ड मनाली अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी 

5.7 मनु टेम्पल – Manu Temple In Hindi

मनु मंदिर मनाली में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो मनु ऋषि को समर्पित है। मनु टेम्पल की नग्गर कैसल से दूरी करीब 22 किलोमीटर है। यह मंदिर अपने स्थान से शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है और पैगोडा शैली में बनाया गया है। यह मंदिर ब्यास नहीं के पास स्थित है और शहर के बाजार से काफी निकट है।

और पढ़े: मनाली के मनु मंदिर घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

5.8 हिडिम्बा देवी मंदिर – Hidimba Devi Temple In Hindi

हिडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के मनाली शहर में स्थित है। यह एक प्राचीन गुफा मंदिर है, जो महाकाव्य महाभारत के भीम की पत्नी हिडिम्बी देवी को समर्पित है। यह मनाली में सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक है। इसे ढुंगरी मंदिर (Dhungiri Temple) भी कहा जाता है। मनाली आने वाले पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जरुर आते हैं। इस मंदिर की इमारत चार मंजिला संरचना है जो जंगल के बीच में स्थित है। इस मंदिर में देवी की कोई मूर्ति स्थापित नहीं है बल्कि इसमें हिडिम्बा देवी के पदचिह्नों को पूजा जाता है। नग्गर कैसल से हिडिम्बा देवी मंदिर की दूरी 22 किलोमीटर है।

और पढ़े: हिडिम्बा देवी मंदिर का इतिहास, कहानी और रोचक तथ्य 

5.9 भृगु झील – Bhrigu Lake In Hindi

भृगु झील मनाली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसका नाम ऋषि भृगु के नाम पर पड़ा है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे इस झील के पास ध्यान करते थे। इस झील को एक प्राचीन लोककथा के कारण पूल ऑफ गॉड्स ’के रूप में भी जाना जाता है, जो बताती है कि देवताओं ने इसके पवित्र जल में डुबकी लगाई थी। यहां के स्थनीय लोगों का मानना है कि इसी वजह से यह झील कभी पूरी तरह से जम नहीं पाती। भृगु झील रोहतांग दर्रे के पूर्व में स्थित है और गुलाबा गांव से 6 किमी की दूरी पर स्थित है। नग्गर कैसल से भृगु झील की दूरी 31 किलोमीटर है।

और पढ़े: भृगु झील मनाली की जानकारी और घूमने की जगह 

5.10 कसोल – Kasol In Hindi

नग्गर कैसल से करीब 58 किलोमीटर की दूरी पर कसोल पार्वती घाटी के तट पर स्थित एक छोटा सा गाँव है जो एडवेंचर, बाइकिंग और खीरगंगा, चायल, तोश घाटी, मलाणा, मैजिक वैली जैसी ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है।

5.11 मनाली अभयारण्य – Manali Wildlife Sanctuary In Hindi

मनाली अभयारण्य एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो नग्गर कैसल से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और हिमाचल प्रदेश में एक आश्चर्यजनक और प्रभावशाली वन्यजीव अभ्यारण्य है। यह अभयारण्य मनाली शहर के केंद्र से पैदल दूरी पर स्थित हैऔर यह कई तरह के समृद्ध वनस्पतियों और जीवों का पता लगाने के लिए एक आदर्श स्थान है। मनाली वन्यजीव अभयारण्य सभी जानवरों और प्रकृति प्रेमियों के लिए पृथ्वी पर एक स्वर्ग है। इस अभयारण्य को घूमने के लिए भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

और पढ़े: मनाली अभयारण्य घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

5.12 रोहतांग दर्रा – Rohtang Pass In Hindi

मनाली बर्फबारी 2019: रोहतांग दर्रा नग्गर कैसल से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रोहतांग दर्रा मनाली घूमने के लिए आने वालों लोगों के लिए यहां की बर्फबारी आकर्षण का केंद्र है। यहाँ की बर्फबारी आने वाले पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह पर्यटन स्थल मनाली बस स्टैंड से 51 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: रोहतांग दर्रा की यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी 

5.13 मणिकरण साहिब – Manikaran Sahib In Hindi

मणिकरण साहिब मनाली में स्थित सिखों का प्रसिद्ध गुरुद्वारा और तीर्थ स्थान है। यह नग्गर कैसल से करीब 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गुरुद्वारे का संबंध सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक से संबंधित है। इस गुरुद्वारे अलावा यहां गर्म पानी के झरने हैं। मणिकरण साहिब, मनाली बस स्टैंड से 24 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: मणिकरण साहिब की पूरी जानकारी और इसके पास के पर्यटन स्थल 

5.14 गायत्री मंदिर – Gayatri Temple In Hindi

गायत्री मंदिर में संगमरमर से बनी देवी गायत्री की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर की वास्तुकला शैली काफी शानदार है। गायत्री मंदिर की यात्रा करने के साथ आप इसके आस-पास के मंदिर जैसे शिकारा शैली शिव मंदिर की यात्रा भी कर सकते हैं।

5.15 जोगिनी झरना – Jogini Waterfall In Hindi

जोगिनी वॉटरफॉल नग्गर कैसल से 24 किमी दूर स्थित है और मनाली की खूबसूरत घाटी में स्थित है। जोगिनी वॉटरफॉल हलचल भरे शहर से लगभग 3 किलोमीटर और वशिष्ठ मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जोगिनी झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर पानी 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है। जोगिनी जलप्रपात जाने के लिए वशिष्ठ मंदिर से देवदार के पेड़ों और बागों के माध्यम से ट्रेक है। यह वॉटरफॉल प्रकृति प्रमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है।

5.16 भंटर – Bhuntar In Hindi

भंटर नग्गर कैसल से 47 किमी दूर स्थित है और एक हरियाली भरी जगह है जहां पर कई मंदिर स्थित है। भंटर एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। यहां आप बहने वाली ब्यास नहीं में वाइट वाटर राफ्टिंग के लिए भी जा सकते हैं। भंटर हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन और भीड़ भाड़ वाले पर्यटन स्थलों से अलग एक सरल और शांत जगह है।

5.17 सुल्तानपुर पैलेस – Sultanpur Palace In Hindi

सुल्तानपुर पैलेस नग्गर कैसल से 22 किमी दूर स्थित है जिसको पहले रूपी पैलेस कहा जाता था। इसको नए रूप में पुराने अवशेषों पर बनाया गया था जो भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस महल में विभिन्न वाल पेंटिंग और पहाड़ी शैली की वास्तुकला और औपनिवेशिक शैली का अद्भुत मिश्रण है। बता दें कि इस पैलेस में महल कुल्लू घाटी के पूर्ववर्ती शासकों का निवास स्थान है।

5.18 कोठी – Kothi In Hindi

कोठी की नग्गर कैसल दूरी करीब 32 किलोमीटर है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो कम यात्रा वाले रास्तों को पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश के हलचल वाले पर्यटन स्थलों से दूर यह गांव एक बहुत ही शांत जगह है।यहां से आप आस-पास की पहाड़ियों और घाटियों के शानदार दृश्यों को देख सकते हैं। यह रोहतांग और इसके आस-पास की चोटियों पर ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए आधार शिविर का कम करता था।

और पढ़े: शिमला में घूमने की 15 जगह

5.19 गुलाबा – Gulaba In Hindi

गुलाबा, नग्गर कैसल से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक सुंदर सा गांव है जो अपने खूबसूरत दृश्यों से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। पर्यटक इस क्षेत्र में ट्रेकिंग कर सकते हैं।अधिकांश पर्यटक गुलाबा एक्स्प्लोर करने के लिए भृगु झील की ओर जाते हैं। बता दें कि बॉलीवुड की हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी के कुछ दृश्यों की शूटिंग गुलाबा में हुई है। गुलाबा प्रकृति प्रेमियों और उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो शांति पसंद करते हैं।

5.20 सियाली महादेव मंदिर – Siyali Mahadev Temple In Hindi

सियाली महादेव मंदिर मनाली में सबसे पुराने मंदिरों में से एक है जो भगवान शिव को समर्पित है। सियाली महादेव मंदिर, नग्गर कैसल से करीब 21 किलोमीटर दूर स्थित है। यह मंदिर काफी सुंदर है और अक्सर इस मंदिर में भगवान शिव के भक्तों द्वारा पूजा की जाती है। दूर से मंदिर को देखने का नजारा हर किसी को आश्चर्यचकित कर देता है।

5.21 अर्जुन गुफा – Arjun Gufa In Hindi

अर्जुन गुफा को एक पौराणिक प्राकृतिक निर्माण माना जाता है। यह गुफा पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है और अंदर से सृष्टि की खोज के रोमांच के लिए भी प्रसिद्ध है। अर्जुन गुफा ब्यास नदी के बाईं ओर स्थित है और सुंदर प्रिंसी गांव के बहुत करीब है। गुफा तक की चढ़ाई के दौरान आप यहां के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। अर्जुन गुफा एक पहाड़ी में एक संकीर्ण रास्ता है। इस पूरी गुफा को एक्स्प्लोर करने में आपको करीब 45 मिनट लगते हैं।

5.22 रहला फॉल्स – Rahala Falls In Hindi

रहला फॉल्स मनाली बस स्टैंड से करीब 23 किलोमीटर और नग्गर कैसल से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो रोहतांग दर्रे के रास्ते में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। यहां का पानी काफी ठंडा होता है क्योंकि यह हिमालय में स्थित पिघलने वाले ग्लेशियर से निकलता है। रहला फॉल्स के आसपास देवदार और सिल्वर बर्च के पेड़ों के साथ वनस्पति है। आप हिमालय की बर्फ की चोटियों को रहला झरने आस-पास के विभिन्न स्थानों से देखे सकते हैं।

5.23 जगत्सुख – Jagatsukh In Hindi

जगत्सुख एक बहुत ही खूबसूरत गांव है जो नग्गर कैसल से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित है। जगत्सुख अपने प्राकृतिक दृश्यों और प्राचीन जगत्सुख मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जो धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिर हैं । यह मंदिर भगवान शिव और देवी संध्या देवी को समर्पित हैं। आमतौर पर आप जगात्सुख को एक दिन में घूम सकते हैं।

और पढ़े: जगतसुख घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

5.24 गौरी शंकर मंदिर – Gauri Shankar Temple In Hindi

गौरी शंकर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जो मनाली के नग्गर गाँव में स्थित है। यह मंदिर पत्थरों से उकेरी गई एक छोटी और आकर्षक संरचना है, लेकिन इस क्षेत्र में इसका ऐतिहासिक महत्व है। देवी गौरी और भगवान शिव के दिव्य स्वर को अभी भी मंदिर में देखा जा सकता है। इसम इस मंदिर की नक्काशीदार संरचना शोधकर्ताओं, वास्तुकला प्रेमियों और इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करती है। गौरी शंकर मंदिर, नग्गर कैसल से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर स्थित है।

और पढ़े: हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे खास पर्यटन स्थल

5.25 रोजी वाटरफॉल्स – Rozy Waterfalls In Hindi

रोजी वाटरफॉल्स मनाली से रोहतांग मार्ग पर स्थित है और एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। लम्बे देवदार के पेड़ों, घने जंगल और प्रकृति की हरियाली में लिप्त रोजी वाटरफॉल्स एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है।

5.26 वन विहार – Van Vihar In Hindi

बड़े- बड़े देवदार के पेड़ों से सजी और हरे रंग के कालीन से सुसज्जित, मनाली में वन विहार प्रकृति प्रेमियों और एविफ़ुना उत्साही लोगों के लिए लिए एक आश्रय स्थल है। वन विहार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है। वन विहार शहर के नगर निगम द्वारा संचालित और रखरखाव किया जाता है। वन विहार से नग्गर कैसल 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

5.27 चंद्रताल बारलाचा ट्रेक – Chandratal Baralacha Trek In Hindi

चंद्रताल बारालाचा एक आदर्श ट्रेक डेस्टिनेशन है जो प्रकृति की सुंदरता और रोमांच और शांति से भरपूर है। चंद्रताल 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमालय क्षेत्र में ऊंचाई वाली झीलों में से एक है।

5.28 सोलांग घाटी – Solang Valley In Hindi

सोलांग घाटी मनाली में घूमने वालों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स, पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और जोरबिंग(Zorbing), रोपवे और ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध है। सोलांग घाटी, नग्गर कैसल से 32 किलोमीटर और मनाली बस स्टैंड से 14 किमी की दूरी पर स्थित है।

और पढ़े: सोलंग वैली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी

6. नग्गर कैसल के पास रिवर राफ़्टिंग – Naggar Castle Ke Pass River Rafting In Hindi

मनाली में नदी के शानदार झरनों के शानदार दृश्यों को देखना और रिवर राफ्टिंग के का लुहावना अनुभव लेना आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है। यदि आप स्पोर्टी हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स से प्यार करते हैं, तो आपको इस गतिविधि का मजा जरुर लेना चाहिए। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राफ्टिंग स्ट्रेच में से एक में मनाली में रिवर राफ्टिंग अपने लिए यादगार साबित हो सकती है।

और पढ़े: भारत में रिवर राफ्टिंग करने की 10 खास जगह 

7. नग्गर कैसल के पास स्कीइंग – Naggar Castle Ke Pass Skiing In Hindi

अगर आप मनाली की यात्रा कर रहे हैं तो आपको रोहतांग दर्रे पर स्कीइंग के शानदार अनुभव का आनंद लें। पहाड़ की ढलानों पर चलने वाले बर्फ के कंबल को देखने के आप स्कीइंग जैसे साहसिक गतिविधि में भाग लें सकते हैं। रोहतांग दर्रा स्कीइंग के साहसिक खेलों की पेशकश करता है। पेशेवरों के मार्गदर्शन में बर्फ पर फिसल कर आप स्कीइंग की तकनीकें सीख सकते हैं। यदि आप पहली बार स्की कर रहे हैं यदि आप पहली बार स्की कर रहे हैं तो इस खेल में शामिल होते समय आपको निर्देशों का सावधानी से पालन करना चाहिए।

और पढ़े: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

8. नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle In Hindi

नग्गर में कोई भी हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है। नग्गर का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर में कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा है और निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर में है। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनों मनाली से अच्छी तरह से कनेक्टेड हैं और आप जल्दी और आसानी से नग्गर पहुंच सकते हैं। एचआरटीसी HRTC की बसें मनाली तक जाती हैं। आप वॉल्वो या सेमी- डीलक्स बसों की मदद भी ले सकते हैं।

8.1 फ्लाइट से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Flight In Hindi

नग्गर में अपना कोई हवाई सेवा नहीं है। अगर आप नग्गर के लिए हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए निकटतम हवाई अड्डा कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट लेनी होगी जो भुंतर में स्थित है। यह एयरपोर्ट नग्गर से लगभग 31.6 Km की दूरी पर है। हवाई अड्डे से नग्गर पहुंचने के लिए आप टैक्सी या कैब ले सकते हैं।

8.2 सड़क मार्ग से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से नग्गर की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि आप मनाली तक जाने के लिए Hrtc या निजी बस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। मनाली और नग्गर के बीच की दूरी 21 किमी है, इसलिए आप मनाली से नग्गर तक की दूरी तय करने के लिए कैब या टैक्सी किराये पर ले सकते हैं।

8.3 ट्रेन से नग्गर कैसल तक कैसे पहुंचे – How To Reach Naggar Castle By Train In Hindi

मनाली या नग्गर में अपना कोई भी में रेलवे स्टेशन उपलब्ध नहीं है। जोगिंदर नगर में नग्गर का निकटतम रेलवे स्टेशन है। नग्गर से जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन की दूरी 145 किमी है।

और पढ़े: नेहरू कुंड मनाली की जानकारी और पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने नग्गर कैसल घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल को जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. नग्गर कैसल का नक्शा – Naggar Castle Map

10. नग्गर कैसल की फोटो गैलरी – Naggar Castle Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago