Indian Destination

महेश्वर के प्रमुख तीर्थ स्थल और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी – Famous tourist places of Maheshwar in Hindi

4/5 - (4 votes)

Famous tourist places of Maheshwar in Hindi : महेश्वर मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के तट पर स्थित है, जिसे अक्सर ‘मध्य भारत के वाराणसी’ के रूप में जाना जाता है। महेश्वर प्राचीन में मालवा साम्राज्य की रानी अहिल्याबाई के होल्कर राज्य की राजधानी थी, इसीलिए यहाँ की कई इमारतों और सार्वजनिक कार्यों में मराठा वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। महेश्वर भगवान शिव जी को समर्पित एक छोटा शहर है कहा जाता है यह पवित्र नगर कभी हिंदू भक्तों के लिए प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में से एक था। आज भी महेश्वर, आध्यात्मिक अनुभव चाहने वालों के लिये प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। आध्यात्मिकता के अलावा, माहेश्वरी साड़ियों के उत्पादन के लिए एक प्रसिद्ध केंद्र है, जो इस जगह को शोपिंग के लिए स्वर्ग बनाता है।

यदि आप आध्यात्मिक यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल को सर्च कर रहे है तो आपको अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ महेश्वर की यात्रा जरूर करना चाहिये तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम महेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल और महेश्वर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जानेगें –

Table of Contents

महेश्वर का इतिहास – History of maheshwar in Hindi

Image Credit : Hemanth Reddy

महेश्वर का इतिहास कई सौ साल नही बल्कि युगों पुराना माना जाता है, जिसका उल्लेख रामायण में भी मिलता है। महेश्वर शहर की स्थापना सबसे पहले हैहयवंशी राजा सहस्त्रार्जुन ने की थी, जिनके पास 500 रानियाँ थी। रामायण में मिले उल्लेख के अनुसार माना जाता है, की सम्राट सहस्त्रार्जुन इतने शक्तिशाली थे वह अपनी हजार भुजाओं द्वारा नंदा नदी की धारा को रोक सकता था। उन्होंने एक बार रावण को युद्ध में भी हरा दिया था और उसे गिरफ्तार कर लिया। और महेश्वर में स्थित रावणेश्वर मंदिर उस जीत का प्रतीक है।

लेकिन अहिल्याबाई के धार्मिक स्वभाव और बुद्धिमत्ता के कारण इस शहर को  अपना वर्तमान महत्व और पहचान मिली है, जिन्होंने अपने गौरवशाली अतीत के कारण इस पवित्र शहर को होल्कर राज्य की राजधानी घोषित किया था।

महेश्वर में घूमने की जगहें – Best Places to visit in Maheshwar in Hindi

होल्कर फोर्ट महेश्वर– Holkar Fort, Maheshwar in Hindi

Image Credit : Madhuri Samineni

होल्कर फोर्ट महेश्वर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Maheshwar in Hindi) में से एक है। यह शानदार किला कभी रानी अहिल्याबाई होल्कर का एक मनमोहक और बेहद खूबसूरत महल हुआ करता था, इसलिए इसे होल्कर किला या रानी के किले के नाम से जाना जाता है। यह किला रानी अहिल्याबाई होल्कर के निवास स्थान के साथ साथ उनका प्रशासनिक मुख्यालय था। वर्तमान में इस किले को गेस्टहाउस में बदल दिया गया है, जिसका मेनेजमेंट इंदौर के अंतिम महाराजा, राजकुमार शिवाजी राव होलकर के पुत्र करते हैं।

यह महल मराठा वास्तुकला का अद्भुद नमूना है जो महेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो पर्यटक यहां आना चाहते हैं, उन्हें प्राचीन समय की झलक देखने का आश्वासन दिया जा सकता है क्योंकि यह महल प्रतिष्ठित है और इतिहास को अपने आश्चर्यजनक और आकर्षक तरीके से वापस लाने के लिए प्रसिद्ध है।

मंडलेश्वर महेश्वर- Mandleshwar Maheshwar in Hindi

Image Credit : Amitesh Purwar

नर्मदा नदी के तट पर स्थित मंडलेश्वर प्राचीन मंदिरों का एक शहर है। मंडलेश्वर का उल्लेख रामायण और महाभारत के हिंदू महाकाव्यों में किया गया है, जिसे माहिष्मती भी कहा जाता है। शांत सुंदरता में बसा यह शहर अपने मंदिरों, किला और स्नान घाटों के लिए प्रसिद्ध है, जो निश्चित ही महेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है।

यह प्राचीन शहर अपने मंदिरों और पर्यटक स्थलों के साथ साथ साड़ियाँ में अपनी फूलों के डिजाइन के लिए भी पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। मंडलेश्वर के मंदिरों और किलों की अद्भुत वास्तुकला की भव्यता के कारण मंडलेश्वर पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और कला प्रेमियों सहित सभी के लिए मंडलेश्वर में घूमने की सबसे जगहें में से एक बना हुआ है। यदि आप महेश्वर की यात्रा पर जाने वाले है तो मंडलेश्वर को अपनी यात्रा में शामिल अवश्य करें।

और पढ़े : अमरकंटक धाम की यात्रा और इसके पर्यटक स्थल 

राजवाड़ा महेश्वर – Rajwada, Maheshwar in Hindi

भारत की सबसे शक्तिशाली महिला शासको में से एक रानी अहिल्याबाई होल्कर के शासन काल में निर्मित “राजवाड़ा” फैमली या दोस्तों के साथ महेश्वर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Maheshwar in Hindi) में से एक है। राजवाड़ा न केवल मराठा वास्तुकला शैलियों को प्रदर्शित करता है बल्कि आश्चर्यजनक रूप से यह उन डिजाइनों को भी समेटे हुए है जो फ्रांसीसी और मुगल प्रवृत्तियों से प्रेरित मानी जाती हैं।

राजवाड़ा के प्रमुख आकर्षणों में से एक रानी अहिल्याबाई की मूर्ति है जो प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर स्थित है। जब भी आप महेश्वर की यात्रा पर जायें तो अपनी यात्रा में इस खूबसूरत जगह घूमने अवश्य जायें जिसे महेश्वर आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है।

जलेश्वर मंदिर महेश्वर – Jaleshwar Temple Maheshwar in Hindi

Image Credit : Himanshu Paliwal

भगवान शिव की तीसरे रूप जलेश्वर को समर्पित, जलेश्वर मंदिर महेश्वर के प्रमुख तीर्थ स्थल में से एक है। जलेश्वर मंदिर को पूरे क्षेत्र में सबसे सुंदर मंदिरों में से एक माना जाता है, जो स्थानीय श्रद्धालुयों के साथ साथ पर्यटकों के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। कई बार मंदिर के बाहर तीर्थयात्रियों की लंबी लम्बी कतारें होती हैं, जो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिर में दर्शन करने आते थे। इस बात इस मंदिर की महिमा और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जलेश्वर मंदिर उन तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के घूमने के लिए एक दम सही है, जो महेश्वर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें सर्च कर रहे है।

नर्मदा घाट महेश्वर– Narmada Ghat Maheshwar in Hindi

Image Credit : Bharat Patidar

हरे-भरे वातावरण से घिरा नर्मदा घाट, महेश्वर शहर के निकट स्थित एक पसंदीदा ऑफ-बीट स्पॉट है। नर्मदा घाट एक पिकनिक स्पॉट होने के साथ साथ हिन्दू तीर्थ यात्रियों के लिए धार्मिक स्थल है, जहाँ हिन्दू धर्म के लोग आमवस्या, पूर्णिमा जैसे अन्य हिन्दू त्यौहारों में नर्मदा में स्नान करने के लिए आते है।

यदि आप महेश्वर की यात्रा पर जा रहे है, तो आपको नर्मदा घाट अवश्य जाना चाहिये, जहाँ आप भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक नर्मदा नदी में स्नान कर सकते है और घाट के किनारे अपनी फैमली के साथ एकांत में समय व्यतीत कर सकते है।

पंडरीनाथ मंदिर, महेश्वर – Pandrinath Temple, Maheshwar in Hindi

Image Credit : Nitin Purohit

पंडरीनाथ मंदिर महेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है, जो ब्रह्मांड के रक्षक भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग के अंत के दौरान, भगवान कृष्ण ने श्रावण के पवित्र महीने में अंधेरे पखवाड़े के आठवें दिन अवतार लिया था और इसलिए भगवान कृष्ण को पंडरीनाथ कहा जाता है। पंडरीनाथ मंदिर महेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है, जो हर साल हजारों श्र्धालुयों और पर्यटक भगवान विष्णु के दर्शन और उनका आश्रीबाद लेने के लिए आते है। इसके अलावा मंदिर के दरवाजों पर की गयी जटिल कलात्मकता का चित्रण में देखने लायक है।

और पढ़े : मंगलनाथ मंदिर उज्जैन की यात्रा और मंदिर की मान्यतायें

खरगोन महेश्वर – Khargone Maheshwar in Hindi

Image Credit : Bablu Sharma

खरगोन कुंडा नदी के तट पर स्थित है, जो अपने पर्यटक स्थलों और अपनी विविधता की संस्कृति के लिए जाना जाता है। खरगोन महेश्वर में घूमने के लिए एक और आकर्षक शहर है, जो नवग्रह मंदिर, अहिल्या किला, रिनमुक्तेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यह शहर मुख्य रूप से नवग्रह मंदिर के लिए फेमस है, यह मंदिर एक पवित्र हिन्दू मंदिर है जिसे नवग्रहों के सम्मान के लिए बनाया गया है।

इस शहर का अपना ऐतिहासिक महत्व भी है क्योंकि यह मराठा होल्कर शासनकाल के दौरान मालवा के लिए राजधानी के रूप में जाना जाता था।

यदि आप विशेष रूप से खरगोन की यात्रा करने चाहते है तो आपको त्यौहारों के दौरान खरगोन की यात्रा करना चाहिये, यकीन माने खरगोन में मनाये जाने वाले उत्सव, स्थानीय लोगों की संस्कृतियों और उनके रहने के तरीका आपको बहुत अट्रैक्टिव लगेगा।

अहिल्येश्वर मंदिर महेश्वर – Ahilyeshwar Temple Maheshwar in Hindi

Image Credit : Parthdenrgy

नर्मदा नदी के तट पर स्थित “अहिल्येश्वर मंदिर” भगवान शिव को समर्पित महेश्वर का एक और प्राचीन मंदिर है। महेश्वर के प्रमुख तीर्थ स्थल सर्च करने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को अहिल्येश्वर मंदिर की यात्रा जरूर करनी चाहिये। अहिल्येश्वर मंदिर में भगवान शिव जी के साथ साथ भगवान राम जी का एक मंदिर भी स्थित है, जो महेश्वर की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है।

अहिल्येश्वर मंदिर की यात्रा में पर्यटक भगवान शिव और राम जी के दर्शन के साथ साथ मंदिर में अद्भुद नक्काशी देखें मिलेगी इनके अलावा सैनिकों और हाथियों के विभिन्न चित्रों से सजी मंदिर की दीवारें भी देखने योग्य है।

कसरावद महेश्वर – Kasrawad Maheshwar in Hindi

कसरावद महेश्वर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Famous tourist places of Maheshwar in Hindi) में एक और लोकप्रिय जगह है। कसरावद विशेष रूप से महिला पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग है, क्योंकि यह जगह अपनी रंगीन सूती साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है, जो सीमाओं, पट्टियों और चेकों जैसी डिजाइनों से निर्मित हैं।

यह शहर अपनी बाजारों के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व के कारण भी समृद्ध है क्योंकि यह भगवान राम के पुत्र कुश के राज्य की राजधानी थी। वैसे तो पूरे साल भर पर्यटकों की यहाँ भीड़ देखी जाती है, लेकिन यदि आप महेश्वर में विशेष रूप कसरावद की यात्रा करना चाहते है तो आपको सर्दियों के दौरान लगने वाले गंगलेश्वर मेला के दौरान इस जगह की यात्रा करनी चाहिये। यह मेला अपने रोमांच और अन्य आकर्षणों के लिए काफी फेमस है, जिसमे स्थानीय लोगो के साथ साथ बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होते है।

अहिल्या किला महेश्वर- Ahilya fort Maheshwar in Hindi

Image Credit : Mihir Patil

महेश्वर में एक चट्टान के किनारे स्थित अहिल्या फोर्ट, महेश्वर के आकर्षक स्थल में से एक है। यह किला 250 साल पुराना है जिसे होल्कर किले के रूप में भी जाना जाता है। यह किला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है,क्योंकि यह फोर्ट 1766 और 1795 के दौरान मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर की राजधानी था।

अहिल्या किला के उपर से पूरे महेश्वर शहर और घाटो के अद्भुद नजारों को देखा जा सकता है, जो पर्यटकों लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अक्सर पर्यटक महेश्वर की यात्रा में प्राकृतिक सोंद्रयता से भरपूर शहर के मनमोहनीय दृश्यों को देखने के लिए यहाँ आना पसंद करते है।

और पढ़े: ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल की जानकरी 

महेश्वर में शोपिंग –  Shopping in Maheshwar in Hindi

बता दे महेश्वर में शोपिंग करना भी महेश्वर टुरिसम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। महेश्वर अपनी माहेश्वरी साड़ियों के उत्पादन के लिए पूरी इंडिया में प्रसिद्ध है। अगर आप अपनी वाइफ या फैमली के साथ महेश्वर घूमने आते है और यहाँ आकर माहेश्वरी साड़ियों शोपिंग नही की तो किया है। ऐसा नही है यह सिर्फ अपनी साड़ियों के लिए फेमस है, साड़ियों के अलावा महेश्वर के मार्केटो में आप हस्तलिप आईटम व अन्य स्थानीय चीजो की भी शोपिंग कर सकते है जो निश्चित ही आपकी ट्रिप को मेमोरिबल बना देगी।

महेश्वर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Maheshwar in Hindi

Image Credit : Saurav Chakraborty

 

महेश्वर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस (Famous tourist places of Maheshwar in Hindi) की ट्रिप के लिए अक्टूबर-मार्च का टाइम बेस्ट टाइम होता है। महेश्वर में गर्मियों का मौसम काफी गर्म होता है इस दौरान महेश्वर का तापमान 45 डिग्रीसेल्सियस तक पहुच जाता है। इसीलिए सर्दियों का मौसम महेश्वर की यात्रा के लिए बेस्ट समय होता है, इस दौरान आप सुखद मौसम में बिना किसी परेशानी के महेश्वर के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा कर सकते है।

सुखद मौसम के साथ साथ आप फरवरी या मार्च के महीनों में मनाई जानी वाली महाशिवरात्रि में भी शामिल हो सकते है जिसे महेश्वर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

और पढ़े : इंदौर में घूमने लायक पर्यटन स्थलों की जानकारी 

महेश्वर में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Maheshwar in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ महेश्वर की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे है और महेश्वर में रुकने के लिए होटल्स को सर्च कर रहे है, तो हम आपकी इन्फोर्मेशन के लिए बता दे महेश्वर में लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप के रूमस अवेलेवल है जिनका आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्शन कर सकते है।

  •  होटल श्री शरणम (Hotel Shri Sharanam)होटल राज पैलेस (Hotel Raj Palace)
  • एमपीटी नर्मदा रिसोर्ट MPT Narmada Resort, Maheshwar
  • होटल सुंदरम गेस्टहाउस (Hotel Sundaram Guest House)

महेश्वर केसे पहुंचें – How to Reach Maheshwar in Hindi

महेश्वर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके महेश्वर जा सकते है। तो आइये हम नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से महेश्वर केसे जायें।

 फ्लाइट से महेश्वर केसे जायें – How to Reach Maheshwar by Flight in Hindi

यदि आपने महेश्वर घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है तो जान लें महेश्वर के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। महेश्वर का निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई  इंदौर में है, जो महेश्वर से लगभग 92 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा है और यहाँ दैनिक रूप से भी बिभिन्न उड़ाने संचालित की जाती है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, महेश्वर पहुंचने के लिए आप बस, केब या एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

महेश्वर ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Maheshwar by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके महेश्वर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे, महेश्वर में कोई सीधा ट्रेन रूट भी नही है। महेश्वर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मारवाहा है जो महेश्वर शहर से 39 किमी दूर है। लेकिन यहाँ भी सभी ट्रेने नही रूकती है, इसीलिए महेश्वर का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन स्टेशन इंदौर है। इंदौर जंक्शन भारत के सबसे बड़े रेल जंक्शनो में से एक है इसीलिए देश के किसी भी हिस्से से आप ट्रेन से ट्रेवल करके इंदौर पहुच सकते है। इंदौर जंक्शन पर उतरने के बाद आप बस, टेक्सी या कब बुक करके महेश्वर जा सकते है।

महेश्वर सड़क मार्ग से केसे पहुचें – How to Reach Maheshwar by Road in Hindi

महेश्वर राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से महेश्वर की यात्रा करना आसान है। महेश्वर के लिए इंदौर, खंडवा जैसे प्रमुख शहरों से बसे भी संचालित की जाती है जिनसे कोई भी आसानी से महेश्वर पहुच सकता है। इस प्रकार आप बस या अपने निजी वाहन से यात्रा करके आसानी से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

और पढ़े : मध्य प्रदेश पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट 35 जगह

इस आर्टिकल में आपने महेश्वर की यात्रा और महेश्वर के आकर्षक स्थल (Famous tourist places of Maheshwar in Hindi) के बारे में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

महेश्वर का मेप – Map of Maheshwar in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : Ravishankar Agrawal

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago