Indian Destination

जम्मू कश्मीर के प्रमुख मंदिरों की जानकारी – Famous Temples Of Jammu In Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Famous Temples In Jammu In Hindi, धरती पर स्वर्ग” के रूप में लोकप्रिय जम्मू बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ भारत का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल है। भारत का यह राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख जैसे तीन क्षेत्रों में बंटा हुआ है, जो महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी की शक्तिशाली श्रेणियों से घिरा है। कश्मीर में घूमने के लिए विभिन्न सुरम्य स्थानों के कारण, इसे अक्सर भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है। लेकिन जम्मू भारत के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के साथ-साथ भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो अपने प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे: अमरनाथ और वैष्णो माता मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों  के कारण प्रत्येक बर्ष कई हजारों तीर्थयात्रियों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

तो यदि आप जम्मू के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानने के लिए आप हमारे इस लेख को अवश्य पढ़े जहाँ हम आपको जम्मू  के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है –

जम्मू का सबसे प्रसिद्ध वैष्णो माता मंदिर – Jammu Ka Sabse Prasidh Vaishno Mata Mandir In Hindi

त्रिकुटा पहाड़ियों में, कटरा से 15 किमी की दूरी पर समुद्रतल से 1560 मीटर की ऊँचाई पर स्थित माता वैष्णो देवी का पवित्र गुफा मंदिर है, जहाँ आध्यात्मिकता और वातावरण में जीवंतता है। माता वैष्णो देवी मंदिर जम्मू -कश्मीर के साथ-साथ पुरे भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहाँ हर साल हजारों तीर्थयात्री मां वैष्णों का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं। वैष्णो देवी एक धार्मिक ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है जहाँ तीर्थयात्री लगभग 13 किमी तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक पहुँचते हैं जो 108 शक्तिपीठों में से एक है। वैष्णो देवी, जिसे माता रानी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी दुर्गा की एक अभिव्यक्ति हैं। तीर्थयात्री सड़क के किनारे मां वैष्णवी की प्रशंसा में नारे और गीत गाते हुए अपना समर्पण और उत्साह दिखाते हैं। कुल मिलाकर यह एक महान स्थान है जहाँ तीर्थ यात्री और प्रकृति प्रेमी दोनों झुकाव रखते हैं।

और पढ़े: माता वैष्णो देवी की यात्रा की जानकारी

जम्मू का फेमस टेम्पल रणबीरेश्वर मंदिर – Jammu Ka Famous Temple Ranbireshwar Temple In Hindi

रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू और कश्मीर सिविल सचिवालय के सामने स्थित शलमार रोड पर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू के सबसे लोकप्रिय व महत्वपूर्ण धर्मिक स्थलों में से एक है। जो श्रद्धालुयों के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बना हुआ है। माना जाता है रणबीरेश्वर मंदिर की स्थापना यहाँ के तत्कालीन राजा रणबीर सिंह द्वारा की गई थी जो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। रणबीरेश्वर मंदिर में मंदिर के मुख्य देवता शंकर जी की साढ़े सात फीट ऊंचे लिंगम की स्थापना की गई थी। मंदिर की एक और प्रमुख विशेषता यह है कि इसकी तीन दीवारें गणेश और कार्तिकेय के चित्रों के साथ सोने की बनी हुई हैं। इसके अलावा यहाँ की एक और प्रसिद्ध मान्यता यह है की मंदिर में स्थापित नन्दी बैल के कान में बोलकर मन्नत मागने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

जम्मू का प्रमुख तीर्थ स्थल अमरनाथ – Jammu Ka Pramukh Tirth Sthal Amarnath In Hindi

अमरनाथ गुफा भगवान शिव के उपासकों के लिए भारत में सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है। जो जम्मू कश्मीर का सबसे पुराना तीर्थ स्थल माना जाता है। अमरनाथ गुफा प्राकृतिक रूप से बर्फ से निर्मित शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है जो हर साल लाखों तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता हैं, जिसे अमरनाथ यात्रा के नाम से जाना जाता है। अमरनाथ गुफा अब तक की सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। किंवदंतियों के अनुसार, अमरनाथ की गुफा से जुड़ी एक पौराणिक कहानी भी है माना जाता है ये वही गुफा है, जहां भगवान शिव अपनी पत्नी, देवी पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था। इसके अलावा यहाँ गुफा में भगवान गणेश और देवी पार्वती, जी की बर्फ की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं।

और पढ़े: अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी

जम्मू के धार्मिक स्थल रघुनाथ मंदिर – Jammu Ke Dharmik Sthal Raghunath Temple In Hindi

जम्मू के दिल या इस शहर के केंद्र में स्थित रघुनाथ मंदिर जम्मू के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है जो भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार ‘राम’ जी को समर्पित है। जिन्हें डोगरा समुदाय का संरक्षक देवता माना जाता है। रघुनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर में राम भक्तो के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बना हुआ है जो हर साल कई हजारों श्रद्धालुयों को भगवान राम के दर्शन पाने के लिए आकर्षित करता है। रघुनाथ मंदिर से जुडी एक दिलचस्प बात यह भी है की इस विशाल मंदिर को पूरा होने में 25 साल लग गया थे जिसका निर्माण 1835 ईस्वी से शुरू होकर 1860 में पूर्ण हुआ था। रघुनाथ मंदिर परिसर में भगवान राम के मंदिर सहित सात मंदिर है जिनमे अलग-अलग देवताओं की मूर्तियाँ विराजमान है। और इनके अलावा मंदिर के प्रवेश द्वार पर राजा रणबीर सिंह की एक मूर्ति भी स्थापित की गई है।

जम्मू के लोकप्रिय मंदिर पीर खो गुफा मंदिर – Jammu Ke Lokpriya Sthal Peer Kho Cave Temple In Hindi

तवी नदी के तट पर स्थित, पीर खो गुफा मंदिर जम्मू के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय  धार्मिक स्थलों में शुमार है। पीर खो गुफा मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है जिसे जामवंत गुफा भी कहा जाता है। महाकाव्य रामायण के भालू, भगवान जामवंत ने इस मंदिर में ध्यान लगाया था। यही कारण है कि इसे जामवंत गुफा के नाम से भी जाना जाता है। पीर खो गुफा मंदिर चट्टानें और बबूल के पेड़ो से घिरा हुआ है। पीर खो गुफा मंदिर जम्मू के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है जहाँ शिवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और शिव जी के अभिषेक का आयोजन किया जाता है और जिस दौरान इस पवित्र स्थल का बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को द्वारा दौरा किया जाता है।

और पढ़े: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मंदिर

जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध मंदिर अवंतिपुर मंदिर – Jammu Ke Prasidh Mandir Avantipur Temple In Hindi

उत्कृष्ट कलाकृतियों के चमत्कार को दर्शाता हुआ अवंतिपुर मंदिर श्रीनगर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सूर्य देव को समर्पित इस मंदिर का निर्माण राजा अवंतिवर्मन द्वारा 855 ईस्वी से  883 ईस्वी के बीच किया गया था। माना जाता है राजा अवंतिवर्मन सूर्यदेव के बहुत बड़े भक्त थे, और इसलिए उन्हें मंदिर का निर्माण करबाया था। लेकिन अवंतिपुर मंदिर में सूर्यदेव के अलावा देवी रागनी देवी सहित कुछ अन्य देवताओं के मंदिर भी स्थापित है। और मंदिर अपनी असाधारण स्तर की नक्काशी के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसीलिए अवंतिपुर मंदिर श्रद्धालुयों के साथ-साथ  इतिहास और कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है और बड़ी मात्रा में इस प्राचीन मंदिर का दौरा किया जाता है।

जम्मू के हिन्दू मंदिर पंचबक्तर मंदिर – Jammu Ke Hindu Temple Panchbakhtar Temple In Hindi

पंचबक्तर मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। जो इस शहर का सबसे प्राचीन शिवालय भी है। जहाँ पुरानी कथाओं और प्राचीन इतिहास का संग्रह है। पंचबक्तर मंदिर जम्मू और कश्मीर के स्थानीय निवासियों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र  माना जाता है। जहाँ भगवान शिव के उत्साही अनुयायी अक्सर पंचबक्त्र मंदिर के धार्मिक तीर्थस्थल पर जाते हैं और सर्वोच्च देवता और अनंत सुख प्राप्त करने के लिए उनसे प्राथना करते हैं। और यह मंदिर अतीत में श्री अमरनाथ यात्रा से भी जुड़ा था जो अमरनाथजी की पवित्र गुफा तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहे साधुओं के लिए एक धर्मशाला या शिविर के रूप में कार्य करता था।

जम्मू का प्रमुख धार्मिक स्थान महामाया मंदिर –  Jammu Ka Pramukh Dharmik Sthan Mahamaya Temple In Hindi

Image Credit: Nav Agg

राजसी बाहु किले के पीछे स्थित महामाया मंदिर जम्मू के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थलों में से एक है। महामाया मंदिर शानदार तवी नदी के दृश्य के साथ शानदार सरंचना है। महामाया मंदिर का निर्माण अन्य मंदिरों की तरह किसी देवी-देवता को समर्पित नही है बल्कि इस मंदिर का निर्माण डोगरा समुदाय की एक स्थानीय स्वतंत्रता सेनानी महामाया के सम्मान के लिए किया गया था, जिन्होंने अपने क्षेत्र को विदेशी आक्रमणकारियों से बचाने के लिए लगभग 14 शताब्दी पहले अपना बलिदान दिया था। और इसी बजह से यह मंदिर हर साल कई हजारों श्रद्धालु और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है जो महान नायिका महामाया के बलिदान के सम्मान में उन्हें श्रधांजलि देने के लिए आते है।

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago