International Destination

कोलोसियम का इतिहास और इसके 25 रोचक तथ्य- Colosseum History and Its Interesting Facts In Hindi

3.7/5 - (14 votes)

Colosseum In Hindi : कोलोसियम(Colosseum) इटली के रोम नगर में स्थित रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा एलिप्टिकल एंफीथियेटर है जिसको रोमन स्थापत्य और अभियांत्रिकी का एक उत्क्रष्ट नमूना माना जाता है। आपको बता दें कि यह दुनिया के 7 अजूबों में से एक है और यहां पर हर साल लगभग 4.2 मिलियन पर्यटक हर साल आते हैं। रोम के इस अजूबे के बारे में बता दें इसका निर्माण 70-72 वीं ईस्वी के मध्य में शुरू हुआ था जिसको 80वीं ईस्वी में इसको सम्राट टाइटस द्वारा पूरा किया गया था। पूरा होने के बाद फिर 81वीं इस्वी में इसमें कुछ बदलवा करवाए गए थे। बता दें कि इसका नाम एम्फीथियेटरम् फ्लेवियम, टाइटस और वेस्पियन के पारिवारिक नाम फ्लेवियस के चलते रखा गया है। अगर आप कोलोसियम के बारे में और भी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें इसमें हमने कोलोसियम के इतिहास और इसके 25 के रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं

  1. कोलोसियम इतिहास- Colosseum History In Hindi
  2. कोलोसियम के रोचक तथ्य- Facts About Colosseum In Hindi
  3. कोलोसियम की लोकेशन का मैप – Colosseum Location
  4. कोलोसियम की फोटो गैलरी – Colosseum Images

1. कोलोसियम इतिहास- History Of Colosseum In Hindi

अंडाकार में बने हुए कोलोसियम में 50000 दर्शक समा सकते थे जो उस समय में किसी भी भवन के लिए बहुत बड़ी बात थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस स्टेडियम में सिर्फ मनोरंजन के लिए योद्धाओं के खुनी लड़ाइयाँ होती थी। यहाँ पर योद्धाओं को जानवरों के साथ भी लड़ाई करनी पड़ती थी। इस जगह को लेकर अनुमान है कि यहाँ करीब 10 लाख से भी ज्यादा मनुष्य और 5 लाख पशु मारे गए थे। इसके अलावा कई पौराणिक कथाओं से संबंधित नाटक भी यहां आयोजित किये जाते थे। यहां पर एक साल में 2 बार भव्य आयोजन किये जाते थे जिसको रोमन के लोग बेहद पसंद करते थे।

मध्यकाल की शुरुआत में इस इमारत में सार्वजानिक कामों के लिए बंद कर दिया गया था और बाद में इसको रहने, धार्मिक कामों, किले, और तीर्थ स्थल के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। वर्तमान में इस संरचना की बात करें तो यह भूकंप और पत्थर चोरी के की वजह से एक खंडहर बन चुकी है। लेकिन आज भी इस खंडहर को यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी तरह से सजा कर रखा गया है। आज भी यह स्थान रोमन साम्राज्य के वैभव को बताता है। यह रोम में पर्यटकों द्वारा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। इस ऐतिहासिक स्थल को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थलों की सूचि में भी शामिल किया गया है। आज भी इस जगह पर हर गुड फ्राइडे को पोप यहाँ मशाल जलाकर जुलूस निकालते हैं।

और पढ़े: माचू पिच्चू की जानकरी रहस्य और इतिहास 

2. कोलोसियम के रोचक तथ्य – Facts About Colosseum In Hindi

  • बता दें कि कोलोसियम को फ्लेवियन एम्फीथिएटर के नाम से भी जाना जाता है, जिसका निर्माण एक अंडाकार आकार में किया गया है।
  • साल 2007 में कोलोसियम को दुनिया के 7 अजूबों में से एक के रूप में चुना गया था।
  • कोलोसियम का निर्माण 72 ईस्वी और ईस्वी के बीच किया गया था, जो इटली शहर के केंद्र में स्थित है।
  • कोलोसियम की दीवार की उंचाई 157 फीट और परिधि 1788 फीट है।
  • इस आकर्षक संरचना को बनाने में पत्थरों और ईंटों के साथ 1.1 मिलियन टन कंक्रीट इस्तेमाल हुआ था।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलोसियम में 80 से भी ज्यादा प्रवेश द्वार हैं और यह दुनिया के सबसे प्रसिद्ध रोमन पर्यटक आकर्षणों में से एक है।
  • रोम के कोलोसियम में लगभग 50000 लोगों के बैठने की जगह है।
  • कोलोसियम के निर्माण के समय लगभग 200 बैलगाड़ियों का उपयोग मार्बल्स के परिवहन में किया गया था।
  • कोलोसियम ने केवल रोमन गणराज्य में लोगों के मनोरंजन के लिए ग्लैडीएटर युगल की मेजबानी की थी।
  • इसके निर्माण के लिए करीब 100,000 क्यूबिक मीटर पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।
  • कोलोसियम का निर्माण फ़्लेवियन राजवंश के सम्राट वेस्पासियन ने किया था।
  • यह इटली में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्मारकों में से एक है। हर साल यहाँ 4 मिलियन से भी ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।
  • सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पर सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलों में 5 लाख लोगों और 1 लाख जानवरों की जान गई है।
  • यहाँ पर आखिरी रिकॉर्ड किये गए खेल 6 वीं शताब्दी में आयोजित किये गए थे।
  • कोलोसियम की इमेज को पाँच-सेंट यूरो के सिक्कों में देख सकते हैं। हर गुड फ्राइडे पर यहाँ मशाल का जुलूस निकाला जाता है। कोलोसियम आज भी रोमन कैथोलिक चर्च के साथ घनिष्ठ संबंध रखता है।
  • 847 में आये एक बड़े भूकंप ने कोलोसियम के दक्षिणी भाग को नष्ट कर किया गया था।
  • 80 ईस्वी में टाइटस ने कोलोसियम की शुरुआत में 100 दिन का खेल आयोजित किया था। यह वनस्पति विज्ञानियों के लिए एक लोकप्रिय जगह है।
  • सेंट पीटर की बासीलीक के निर्माण के लिए कोलोसियम के कुछ टूटे हुए टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।
  • कोलोसियम को बनाने के लिए 60,000 यहूदी दासों ने काम किया था, जो 6 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है।
  • कोलोसियम को रोम के लोगों के लिए एक उपहार के रूप में बनाया गया था।
  • इस विशाल एम्फीथिएटर 10 साल से भी कम समय लगा था।
  • यहां की सबसे बड़ी सीट बॉक्स में बैठने वाले सम्राट की थी, जो अखाड़े का सबसे अच्छा दृश्य प्रदान करता था।
  • 80 ईस्वी में टाइटस के शासनकाल के दौरान कोलोसियम के अंदर समुद्री युद्ध हुआ था।
  • कोलोसियम के टिकट प्राचीन रोमनों के लिए पूरी तरह से मुफ्त थे।
  • अगर आज के हिसाब से कोलोसियम की लागत का हिसाब लगाया जाए तो यह 39 मिलियन यूरो से अधिक होगी।

और पढ़े: दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के सात अजूबो में से कोलोसियम के रोचक तथ्य और अन्य जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

3. कोलोसियम की लोकेशन का मैप – Colosseum Location

4. कोलोसियम की फोटो गैलरी – Colosseum Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago