Indian Destination

कोटा के अभेद महल घूमने की जानकारी – Abheda Mahal Kota In Hindi

5/5 - (1 vote)

Abheda Mahal In Hindi, कोटा शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर चंबल नदी के पास स्थित अभेद महल कोटा के प्राचीन पर्यटक स्थलों में से एक है। अभेद महल की निर्माण उम्मेद महाराज द्वारा किया गया था। जहाँ महल के अंदर स्थित  संग्रहालय में राजपूतो के लघु चित्रों, अद्भुत मूर्तियों, भित्तिचित्रों और शस्त्रागार का शानदार संग्रह देखा जा सकता है, और साथ ही  संग्रहालय में कोटा के शासकों द्वारा उपयोग किए गए कलात्मक उपकरणों का एक समृद्ध भंडार भी है। आपको बता अभेद महल में एक प्राचीन तालाब भी है, जिसमें तेजस्वी कमल और कछुए पाए जाते हैं। और कहा जाता है कि पहले से ही तालाब में कई मगरमच्छ रहते थे, इसके अलावा दिलचस्प बात यह है की इन मगरमच्छों का नामकरण भी किया गया था।

अभेद महल अपने इन आकर्षणों के कारण प्रत्येक बर्ष हजारो भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है जो पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए कोटा की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। तो चलिए आइये जानते है अभेद महल की यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में –

अभेद महल कोटा के खुलने और बंद होने का समय – Abheda Mahal Kota Timing In Hindi

Image Credit : kuldeep singh

अभेद महल पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहता है। आपको बता दे अभेद महल की विस्तृत और रोमांचक यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य निकाले।

और पढ़े : बादल महल डूंगरपुर घूमने की जानकारी

कोटा के अभेद महल की एंट्री फीस – Abheda Mahal Ticket Price In Hindi

  • अभेद महल में भारतीय पर्यटकों के घूमने के लिए : 20 रूपये प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटकों के घूमने के लिए : 40 रूपये प्रति व्यक्ति एंट्री फीस है।
  • और जबकि आपको केमरा और वीडियो केमरा के लिए : 50 रूपये की टिकट अलग से लेनी होगी।

अभेद महल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Abheda Mahal In Hindi

Image Credit : Amit saah

अगर आप कोटा में अभेद महल की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। सर्दियों का मौसम कोटा शहर की यात्रा करना एक अनुकूल समय होता है। मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान कोटा की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय कोटा राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, जो आपकी कोटा की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : दौसा जिले के मशहूर पर्यटन स्थल घुमने की पूरी जानकारी

अभेद महल के आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Tourist Places Around Abheda Mahal In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में अभेद महल की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए अवगत करा दें की कोटा में अभेद महल के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी अभेद महल कोटा की यात्रा के दोरान अवश्य घूम सकते हैं –

और पढ़े : कुचामन किला नागौर घूमने की पूरी जानकारी

अभेद महल कोटा कैसे पहुंचें – How To Reach Abheda Mahal Kota In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर कोटा में अभेद महल घूमने जाने का प्लान बना रहे, तो आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके अभेद महल कोटा पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से अभेद महल कैसे जाये – How To Reach Abhed Mahal By Flight In Hindi

अगर आप फ्लाइट से अभेद महल घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कोटा शहर का सबस निकटतम हवाई अड्डा जयपुर का सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो कि कोटा से लगभग 245 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हवाई अड्डा भारत के अन्य बड़े प्रमुख शहरों के साथ भी से जुड़ा हुआ है। तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से यात्रा करके सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डे से बस या टैक्सी बुक करके अभेद महल कोटा पहुँच सकते हैं।

ट्रेन से अभेद महल कैसे पहुँचे – How To Reach Abheda Mahal Kota By Train In Hindi

यदि आपने कोटा जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है तो आपको बता दे कोटा शहर का अपना रेलवे जंक्सन,कोटा रेल्वे जंक्शन है जो अभेद महल से लगभग 14   किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । बता कोटा रेल्वे जंक्शन दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित हैं, और दिल्ली, कोलकाता,  मुंबई,  पुणे और चेन्नई आने-जाने वाली ट्रेन कोटा स्टेशन पर रुकती हैं। तो आप किसी भी प्रमुख शहर के ट्रेन से यात्रा करके कोटा रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है और रेलवे स्टेशन से टैक्सी, केब या ऑटो बुक करके अभेद महल कोटा पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से अभेद महल कैसे जाये – How To Reach Abhed Mahal By Bus In Hindi

अभेद महल कोटा की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर, कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से अभेद महल कोटा की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े : कोटा में घूमने लायक दर्शनीय स्थलों की सम्पूर्ण जानकारी

इस लेख में आपने अभेद महल कोटा की यात्रा के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

अभेद महल कोटा का नक्शा – Abheda Mahal Kota Map

अभेद महल की फोटो गैलरी – Abheda Mahal Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Manish Suman

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago