Indian Destination

वुलर झील श्रीनगर घूमने की पूरी जानकारी – Wular Lake in Hindi

5/5 - (3 votes)

Wular Lake in Hindi : वुलर झील श्रीनगर में हरमुक पर्वत की तलहटी में स्थित में एक सुरम्य और आकर्षक झील है। पहाड़ो की सुरम्य वादियों, सुखद वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरी हुई वुलर झील श्रीनगर के पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों में से एक है जो हर साल कई हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होती है। वुलर झील एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है, जो लगभग 200 वर्ग किमी के कुल क्षेत्र में फैली हुई है, जिसकी लंबाई लगभग 24 किमी है। यह झील अपने सुखद और शांतिमय वातावरण के साथ साथ नौका विहार, वाटर स्कीइंग, जैसे वाटर स्पोर्ट्स और सनसेट पॉइंट और पिकनिक स्पॉट के रूप में भी लोकप्रिय है।

यदि आप वुलर झील की ट्रिप को प्लान कर रहे है या फिर इस खूबसूरत झील के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिसमे आप वुलर झील के इम्पोर्टेंट फेक्ट्स, एक्टिविटीज और ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जान सकेगें –

Table of Contents

वुलर झील का इतिहास – History of Wullar Lake in Hindi

वुलर झील की निर्माण को लेकर हमारे पास कोई प्रमाणिक पुष्टि नही है लेकिन तथ्यों के अनुसार वुलर झील 600 साल से भी अधिक पुरानी है। वुलर झील को सतीसर झील का अवशेष भी कहा जाता है जो प्राचीन काल में मौजूद थी।

इस झील में इसके केंद्र में एक छोटा द्वीप भी है जिसे ‘ज़ेना लैंक’ कहा जाता है। इस द्वीप का निर्माण 1444 में राजा ज़ैनुल-अबी-दीन द्वारा किया गया था।

वुलर लेक से जुड़ी रोचक जानकारी – Interesting Facts Related To Wullar Lake In Hindi

  • क्या आप जानते है ? वुलर लेक भारत की सबसे बड़ी और एशिया की दूसरी सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है।
  • वुलर लेक समुद्र तल से 1580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो लगभग 200 वर्ग किमी के कुल क्षेत्र में फैली हुई है।
  • इसकी लम्बाई लगभग 24 किमी है, जबकि इसकी चौड़ाई 10 किमी है।
  • वुलर झील के पानी का मुख्य स्रोत झेलम नदी है।
  • इस झील के बेसिन को टेक्टोनिक गतिविधि के परिणामस्वरूप बनाया गया था, जिसके कारण झील द्वारा कवर किया गया क्षेत्र पूरे वर्ष बदलता रहता है
  • यह झील भारत की उन 26 झीलों में से एक है जो अपने शांत स्वरूप और भयंकर हवाओं के लिए जानी जाती है
  • वुलर झील के केंद्र में स्थित एक छोटा सा द्वीप भी है, जिसे ‘ज़ैना लैंक’ के नाम से जाना जाता है।

वुलर झील के अट्रेक्शन और एक्टिविटीज – Wullar Lake Attractions and Activities in Hindi

Image Credit : Tanzeel Khan

बारामुला रोड के पास संग्रामा में सोपुर और बांदीपोर शहरों के बीच स्थित वुलर झील बेहद मनमोहक और सुरम्य झील है जो अपनी एक्टिविटीज, प्राकृतिक सुन्दरता, और अन्य आकर्षणों के कारण श्रीनगर की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तो आइये जानते है वुलर झील के प्रमुख आकर्षण और करने के लिए गतिविधियां –

वुलर लेक में वाटर स्पोर्ट्स – Water sports at Wullar Lake in Hindi

लगभग 200 वर्ग किमी के कुल क्षेत्र में फैली हुई वुलर झील अपने शांत और सुखद वातावरण के साथ साथ अपने वाटर स्पोर्ट्स और रोमांचक एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। वुलर झील यहाँ आने वाले पर्यटकों को स्पीड बोट राइड , वाटर स्कीइंग, जैसे अन्य कई वाटर स्पोर्ट्स की विविधता प्रदान करता है जिन्हें कोई भी वुलर झील की ट्रिप में एन्जॉय कर सकता है।

वर्ड वाचिंग – Wird watching at Wullar Lake in Hindi

श्रीनगर की खूबसूरत वादियों के बीचो बीच स्थित वुलर झील वर्ड वाचेर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। यकीन माने झील के शांत मौसम में विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पक्षीयों को आसपास के पेड़ो पर और झील में डुबकी लगाते हुए देखना, उनके चहचाहने की आवाज सुनना आपकी इन्द्रियों को तारो ताजा और मंत्रमुग्ध कर देगी। जब भी आप यहाँ आयेगें तो काले कान वाली पतंग, यूरेशियन स्पैरोवॉक, शॉर्ट-टो ईगल, हिमालयन गोल्डन ईगल, हिमालयन मोनाल, चोकर पार्ट्रिज, कोक्लास तीतर, रॉक डूव, कॉमन कोयल, अल्पाइन स्विफ्ट, इंडियन रोलर, हिमालयन कठफोड़वा, हूप्पो जैसे विभिन्न पक्षीय प्रजातियों को आसानी से देख सकते है।

फिशिंग – Fishing at Wullar Lake in Hindi

श्रीनगर में हरमुक पर्वत की तलहटी में स्थित वुलर झील कई जल जीवों का घर है जिन्हें इस झील के निर्मल पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ वुलर लेक की ट्रिप पर आ रहे हैं तो अपनी ट्रिप को मजेदार बनाने के लिए फिशिंग को एन्जॉय कर सकते है। यहाँ पाई जाने वाली मछलियाँ स्थानीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं इसीलिए यहाँ आपको स्थानीय लोग मछलियाँ पकड़ते हुए नजर आ सकते है।

कैम्पिंग – Camping at Wullar Lake in Hindi

कैम्पिंग वुलर झील की एक और अट्रेक्टिव एक्टिविटीज है जो पर्यटकों को बेहद अट्रेक्ट करती है। जी हाँ सोचिये झील के किनारे प्राकृतिक सुन्दरता, बर्फीली पहाड़ियों के सुंदर नजारें, सुरम्य वातावरण और गर्मा गर्म चाय के साथ कैम्पिंग करना कितना अट्रेक्टिव होता होगा। इसीलिए यदि आप अपने फ्रेंड्स के साथ वुलर झील की ट्रिप को प्लान कर रहे हैं तो आप अपनी ट्रिप को एन्जॉय करने और मेमोरिबल बनाने के लिए कैम्पिंग के ऑप्शन को भी सिलेक्ट कर सकते है।

सनसेट पॉइंट – Sunset point at Wullar Lake in Hindi

समुद्र तल से 1580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित वुलर झील श्रीनगर का फेमस सनसेट पॉइंट भी है जहाँ से पर्यटक सनसेट के अद्भुद दृश्यों को देख सकते है।

और पढ़े : रोड ट्रिप्स के लिए इंडिया की सबसे रोमांचक और खूबसूरत सड़के 

 वुलर लेक की टाइमिंग – Timings of Wullar Lake in Hindi

वुलर लेक की टाइमिंग सर्च करने वाले टूरिस्ट्स को बता दे वैसे तो यह झील 24 घंटे खुली रहती है लेकिन पर्यटक को यहाँ सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच घूमने जाने की सलाह दी जाती है।

इसीलिए आप जब भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ वुलर झील घूमने आये तो सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच ही आयें।

वुलर लेक की एंट्री फीस – Entry fee Wullar Lake in Hindi

बता दे वुलर लेक में घूमने के लिए कोई एंट्री फीस नही है लेकिन यदि आप यहाँ बोट राइड, वाटर स्कीइंग, जैसे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एन्जॉय करना चाहते है तो इसके लिए आपको एक फिक्स्ड अमाउंट पे करना पड़ सकता है।

वुलर झील के आसपास श्रीनगर में घूमने की जगहें – Places to visit in Srinagar around the Wular lake in Hindi

श्रीनगर जम्मू कश्मीर राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जो वुलर झील के साथ साथ नीचे दिए गये कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों से सजा हुआ है जिन्हें पर्यटक वुलर झील की यात्रा के दौरान घूमने जा सकते है तो आइये जानते है आप वुलर झील की यात्रा के दौरान कहाँ कहाँ घूमने जा सकते है।

  • डल झील
  • निशात बाग
  • शालीमार बाग
  • युसमर्ग
  • जामिया मस्जिद
  • चिनार पार्क
  • दाचीगम नेशनल पार्क
  • खीर भवानी मंदिर
  • बादामवारी गार्डन
  • चट्टी पदशाही गुरुद्वारा
  • काठी दरवाजा
  • सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान

वुलर झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit the Wullar Lake in Hindi

Image Credit : Tasleem Sofi bst

श्रीनगर की गोद में स्थित वुलर झील का मौसम सालभर सुखद रहता है। यहां आप किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं, कुल मिलाकर आपको श्रीनगर घूमने के लिए किसी खास मौसम का इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि यह जगह सालभर पर्यटकों को आकर्षित करती है। लेकिन फिर भी अगर आप यहां ज्यादा एन्जॉय करना चाहते हैं तो अप्रैल से अक्टूबर का समय यहां घूमने के लिए बहुत अच्छा है।

और पढ़े : श्रीनगर शहर के दर्शनीय स्थल की जानकारी

वुलर झील की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Shrinagar in Hindi

यदि आप वुलर झील की यात्रा मे रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपको वुलर झील के आसपास और खासकर श्रीनगर में पर्यटकों के रुकने के लिए सभी बजट की होटल्स अवेलेवल है जिनको आप अपने बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

वुलर झील श्रीनगर केसे पहुचें – How To Reach Wular Lake Srinagar

वुलर झील श्रीनगर के बांदीपोर जिले में स्थित है जहाँ पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग किसी से भी ट्रेवल करके जा सकते है तो आइये नीचे डिटेल में जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग से वुलर झील केसे आ सकते हैं –

 फ्लाइट से वुलर झील केसे पहुचें – How To Reach Wular Lake By Flight In Hindi

श्रीनगर का शेख-उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वुलर झील का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है जो झील से लगभग 62 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यदि आप वुलर झील फ्लाइट से ट्रेवल करके आने वाले है तो आपको श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट लेनी होगी, एयरपोर्ट् पर उतरने के बाद आप एक टेक्सी या केब बुक करके आसानी से वुलर लेक पहुच सकते है।

 ट्रेन से वुलर झील केसे जाएँ –  How To Reach Wullar Lake By Train In Hindi

यदि आपने वुलर लेक की ट्रिप के लिए ट्रेन से ट्रेवल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट किया है तो हम आपको वुलर झील का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन सोपोर रेलवे स्टेशन है। जो झील से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वुलर झील सड़क मार्ग से केसे जायें – How to Reach Wullar Lake By Road in Hindi

बता दे वुलर झील श्रीनगर के माध्यम से जम्मू कश्मीर के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है श्रीनगर से वुलर लेक के बीच की दुरी 60 किलोमीटर है जिसे 1 घंटे में कवर किया जा सकता है। श्रीनगर से वुलर झील के लिए आप बस से ट्रेवल कर सकते है या एक टेक्सी किराये पर लेकर वुलर झील जा सकते है।

और पढ़े : भारत की खुबसूरत झीलें

इस आर्टिकल में आपने वुलर झील श्रीनगर की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

वुलर लेक श्रीनगर का मेप – Map of Wullar Lake Shrinagar in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : Divakaran Pk

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago