International Destination

तुर्की देश घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Turkey In Hindi

1/5 - (1 vote)

Turkey In Hindi, तुर्की एशिया और यूरोप की सीमा पर बसा एक इस्लामिक मध्य पूर्व प्रभाव और ईसाई यूरोपीय पश्चिम के प्रभाव वाला देश है। आपको बता दें कि वर्तमान में तुर्की आधुनिक और पश्चिमी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। तुर्की एक ऐसा देश है जो अपने मनोरम दृश्यों, ऐतिहासिक स्थलों और उपजाऊ घाटियों के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इसका प्रमुख शहर इस्तांबुल अपने, हलचल भरे बाज़ारों, मसालों की खुशबू, बेली डांसर्स, और नाइटक्लब के लिए जाना जाता है। यह शहर पर्यटकों को भी काफी आकर्षित करता है। तुर्की ऐसा देश है जिसे अपनी जीवन शैली और नाईटलाइफ के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप तुर्की के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं या यहां के पर्यटन स्थलों को घूमने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, जिसमे हम आपको तुर्की देश के बारे में पूरी जानकारी दे रहें हैं।

1. तुर्की का इतिहास – Turkey History In Hindi

तुर्की में 7500 वर्ष इसा पूर्व पहले मानव के रहने के प्रमाण यही मिले थे। यहां पर 900-1300 ईसा पूर्व में हिट्टी साम्राज्य की स्थापना हुई थी। 1250 ईस्वी पूर्व ट्रॉय की लड़ाई में ग्रीक ने ट्रॉय शहर के इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया था। 1200 ईसा पूर्व यहाँ के तटीय क्षेत्रों में ग्रीक का आना शरू हो चुका था। 6 वीं सदी ईसापूर्व में फारस के शाह साईरस ने अनातोलिया पर अपना कब्जा कर लिया था और इसके 200 सालों के बाद 334 इस्वीपूर्व में सिकन्दर ने फारसियों को हराकर यहां अपना अधिकार जमा लिया था। इसे बाद सिकंदर अफगानिस्तान होते हुए भारत तक पहुँच गया था।

और पढ़े: बुर्ज खलीफा घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. तुर्की देश में घूमने लायक पर्यटन स्थल – Best Tourist Attractions In Turkey In Hindi

तुर्की एक ऐसा देश है जो अपने मजबूत इतिहास के साथ अपने कई पर्यटन आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप तुर्की देश की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो यहां आप नीचे दिए गए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

2.1 तुर्की की प्रमुख पर्यटन स्थल इस्तांबुल – Turkey Ka Pramukh Paryatan Sthal Istanbul In Hindi

भले ही इस्तांबुल तुर्की की आधिकारिक राजधानी नहीं है, लेकिन फिर भी यह शहर इस देश की सभी गतिविधियों का केंद्र है। बता दें कि इस्तांबुल तुर्की का सबसे बड़ा और सबसे ज्याद आबादी वाला शहर है। इसके साथ ही यह में पर्यटन का प्रमुख केंद्र भी है। इस्तांबुल शहर ने रोमन और ओटोमन साम्राज्य के इतिहास में एक बड़ी भूमिका निभाई है और इस शहर की समृद्ध विरासत आज भी यहां की कई शाही संरचनाओं में देखी जा सकती है। अगर आप तुर्की की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो आपको इस्तांबुल को अपनी यात्रा में जरुर शामिल करना चाहिए। इस्तांबुल में तुर्क साम्राज्यों, और शासकों द्वारा निर्मित कई खूबसूरत संरचनाएं, कैथेड्रल, मस्जिद और महल आज भी स्थित हैं, जो पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है। यहां की प्रमुख संरचनाओं में हागिया सोफिया, सुल्तान अहमद मस्जिद, टोपकापी पैलेस और डोलमाबेहे पैलेस के नाम शामिल हैं।

2.2 तुर्की का दर्शनीय स्थल अंताल्या – Turkey Ka Darshaniya Sthal Antalya In Hindi

अंताल्या तुर्की के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। अंताल्या देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और इसकी आबादी लगभग एक मिलियन है। इस शहर का प्रमुख आकर्षण यहां स्थित समुद्र हैं जो कि सूर्यास्त के सुंदर दृश्य को प्रस्तुत करते हैं। अंताल्या तुर्की सबसे सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जिसको 150 ईसा पूर्व में पाया गया था और इसका नाम इसके संस्थापक एटालोस द्वितीय के सम्मान में रखा गया था। अगर आप सुंदर तटों पर मस्ती करना चाहते हैं और आकर्षक दृश्यों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको अंताल्या को अपनी सूची में अवश्य शामिल करना चाहिए।

2.3 तुर्की में घूमने लायक जगह अंकारा – Turkey Tourism Me Ghumne Layak Jagah Ankara In Hindi

अंकारा तुर्की के देश में स्थित एक बड़ी आबादी वाला शहर है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहाँ की आबादी 4.5 मिलियन की आबादी है। अंकारा तुर्की देश की राजधानी है और इसके साथ ही यह कई खूबसूरत आकर्षणों से भरा हुआ है। अंकारा तुर्की में यात्रा करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। अगर तुर्की की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको अंकारा की यात्रा करने के लिए अवश्य जाना चाहिए। यह शहर देश के सबसे आधुनिक स्थानों में से एक है और इसे देश के सबसे ग्रीन सिटी के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप एक पर्यटक हैं तो आपको इस शहर को अपनी लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए।

2.4 तुर्की में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल कप्पडोसिया – Turkey Mein Ghumne Ki Aetihasik Jagah Cappadocia In Hindi

कप्पडोसिया मध्य तुर्की में यह ऐतिहासिक क्षेत्र एक बार बीजान्टिन और रोमन साम्राज्य का एक प्रांत था। आपको बता दें कि यह स्थान कई पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है। जहाँ पर पर्यटक कई ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

2.5 तुर्की का आकर्षण स्थल कास – Turkey Ka Famous Aakarshan Sthal Kas In Hindi

कास भले ही तुर्की का सबसे अच्छा समुद्र तट नहीं लेकिन यह शहर पर्यटकों द्वारा घूमी जाने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां का सुखद वातावरण और कई आकर्षक स्थान पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करते हैं। कास तुर्की की ऐसी जगहों में से एक है जहाँ आप स्थलों की सैर कर सकते हैं और इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट से लेकर अंडर वॉटर डाइविंग तक कई पानी की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। कास स्कूबा डाइविंग के साथ-साथ कई पानी का मजा लेने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। जो भी पर्यटक तुर्की जाने की योजना बना रहें हैं उन्हें कास घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

2.6 तुर्की पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत जगह पामुकल – Turkey Paryatan Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Jagah Pamukalle In Hindi

पामुकल तुर्की के पश्चिमी भाग में स्थित आकर्षक शहर है, जो पर्यटकों के लिए एक बहुत आदर्श जगह है। अगर आप तुर्की के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो पामुकल को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। नेचुरल सपा इस जगह की सबसे प्रसिद्ध चीज़ है और यहां के प्रमुख उद्योगों में से एक है। पामुकल कई प्राकृतिक झरनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है जिसकी वजह से पर्यटक यहां बार बार आना पसंद करते हैं। अगर आप एक प्राकृतिक प्रेमी हैं या फिर किसी सुंदर प्राकृतिक जगह की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको एक बार पामुकल की यात्रा अवश्य करना चाहिए।

2.7 तुर्की में देखने लायक प्राचीन जगह इज़मिर – Turkey Me Dekhne Layak Prachin Jagah Izmir In Hindi

इज़मिर तुर्की के देश में स्थित मुख्य शहरों में से एक है। यह इस्तांबुल और अंकारा के बाद तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है, जिसका इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है। इज़मिर देश के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है, जो कई खूबसूरत घाटियों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। इज़मिर तुर्की में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है, यहां पर पर्यटक कई सुंदर स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। अपने कई आकर्षक स्थलों के अलावा यह शहर विशाल शॉपिंग सेंटर, कांच की इमारतों और कई अन्य बस्तियों से भरा हुआ है। अगर आप तुर्की की यात्रा करने जा रहें हैं तो इस शहर की यात्रा अवश्य करें।

और पढ़े: दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

3. तुर्की घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Turkey In Hindi

तुर्की की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय उन जगहों पर निर्भर करता है जहाँ की आप यात्रा करने के लिए जा रहें हैं। अगर आप यहां विभिन्न गतिविधियों में लिप्त होना चाहते हैं तो यहां की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय वसंत और शरद ऋतु के समय का होता है। यहां आप इस मौसम में पुरातात्विक स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए साइकिल चलाना या ट्रेकिंग जैसी गतिविधिओं में भाग ले सकते हैं। अप्रैल, मई, सितंबर और अक्टूबर ऐसे महीने होते हैं जब सुखद तापमान के साथ तुर्की के कई प्राचीन स्थलों को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। नवंबर से मार्च तक यहां मौसम काफी ठंडा होता है।

और पढ़े: पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी 

4. भारत से तुर्की कैसे पहुँचें – How To Reach Turkey Form India In Hindi

अगर आप भारत से तुर्की जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि आप विभिन्न विकल्पों से इस देश की यात्रा कर सकते हैं। भारत से तुर्की जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका उड़ानों के माध्यम से है। तुर्की, हाउसिंग इस्तांबुल अतातुर्क एयरपोर्ट (IST), तुर्की उड़ानों के माध्यम से भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कोई भी पर्यटक हवाई यात्रा के माध्यम से आसानी से तुर्की पहुँच सकता है। भारत के तुर्की पहुंचने में लगभग 9 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने तुर्की के प्रमुख पर्यटक और उनकी यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. तुर्की का नक्शा – Turkey Map

6. तुर्की की फोटो गैलरी – Turkey Images

और पढ़े:

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago