कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी - Kanha National Park "The Land Of Jungle Book" In Hindi

कान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

Kanha National Park In Hindi, कान्हा नेशनल पार्क मध्यप्रदेश में स्थित यह मध्य भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्टीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों का आवास स्थान के लिए प्रसिद्ध है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले में स्थित ऐसा कस्बा है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी प्राक्रतिक सुंदरता से आनंदित कर देता है। कान्हा नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी और तब से यहां पर कई लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। 1974 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के तहत लिया गया था। वर्तमान में नेशनल पार्क का क्षेत्र 940 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसको दो अभयारण्यों हॉलन और बंजार में विभाजित किया गया है।

Read moreकान्हा नेशनल पार्क जाने की पूरी जानकारी – Kanha National Park “The Land Of Jungle Book” In Hindi

कन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें - Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

कन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें – Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

Kandariya Mahadeva Temple In Hindi : कन्दारिया महादेव मंदिर 1025-1050 ईस्वी में निर्मित एक ऐसा मंदिर है जो अपनी वास्तुकला की भव्यता और सुंदरता के लिए जाना-जाता है। कन्दारिया महादेव मन्दिर मध्य प्रदेश में राज्य के खजुराहो गांव में स्थित है। कंदारिया अर्थ होता है “गुफा” और महादेव भगवान शिव का एक नाम है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस मंदिर को कन्दारिया महादेव मन्दिर कहते हैं। इस मंदिर के गर्भ गृह में एक शिवलिंगम है। कन्दारिया मंदिर की दीवारों पर विशिष्ट बलुआ पत्थर से बनी संरचना की कामुकता का कलात्मक प्रतिनिधित्व हमारी सांस्कृतिक को एक नया दृष्टिकोण देता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की दीवारों पर महिलाओं की सुशोभित करने वाली विभिन्न मुद्राओं के सुंदर चित्र बने हुए हैं जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद आनंदित करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कन्दारिया महादेव मंदिर में 800 से अधिक महिलाओं के चित्र बने हुए है जिनमे से कई चित्र तीन फीट से भी ज्यादा बड़े हैं।

Read moreकन्दारिया महादेव मंदिर का इतिहास और खास बातें – Kandariya Mahadeva Temple in Hindi

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर की जानकारी - Lingaraj Temple Bhubaneswar In Hindi

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर की जानकारी – Lingaraj Temple Bhubaneswar In Hindi

Lingaraj Mandir In Hindi : भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर यहां के सभी मंदिरों में सबसे ज्यादा बड़ा और प्राचीन है। इन मंदिरों की बनावट और भीतर का नजारा और भी ज्यादा आकर्षित कर देने वाला है। हिंदू धर्म के अनुयायिओं की इस मंदिर के प्रति बहुत श्रद्धा है, यही वजह है कि हर साल लाखों लोग लिंगराज मंदिर की यात्रा और दर्शन करने जरूर आते हैं।

Read moreलिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर की जानकारी – Lingaraj Temple Bhubaneswar In Hindi

इंडिया गेट दिल्ली घूमने की जानकारी और इतिहास - India Gate New Delhi Information In Hindi

इंडिया गेट दिल्ली घूमने की जानकारी – India Gate New Delhi Information In Hindi

India Gate Information In Hindi : दिल्ली के सभी प्रमुख आकर्षणों में से इंडिया गेट सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है। इंडिया गेट के नाम से प्रसिद्ध अखिल भारतीय युद्ध स्मारक की भव्य संरचना विस्मयकारी है और इसकी तुलना अक्सर फ्रांस में आर्क डी ट्रायम्फ, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और रोम में कॉन्सटेंटाइन के आर्क (मेहराब) से की जाती है। दिल्ली शहर के केंद्र में स्थित, इंडिया गेट देश के राष्ट्रीय स्मारकों में सबसे लंबा यानि 42 मीटर लंबा ऐतिहासिक स्टेकचर सर एडविन लुटियन द्वारा डिजाइन किया गया था और यह देश के सबसे बड़े युद्ध स्मारक में से एक है। इंडिया गेट हर साल गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए भी प्रसिद्ध है। आज का हमारा आर्टिकल देश की सबसे ऊंची युद्ध स्मारक इंडिया गेट के बारे में है। इस आर्टिकल में आपको इंडिया गेट का इतिहास, डिजाइन और इंडिया गेट से जुड़े रोचक तथ्य जानने को मिलेंगे। साथ ही इस पर्यटन स्थल से जुड़े तमाम सवालों के जवाब भी आपको हमारे आर्टिकल के जरिए मिल जाएंगे।

Read moreइंडिया गेट दिल्ली घूमने की जानकारी – India Gate New Delhi Information In Hindi

चारमीनार की यात्रा की जानकरी - Charminar Yatra In Hindi

चारमीनार की यात्रा की जानकरी – Charminar Yatra In Hindi

Charminar In Hindi : चारमीनार भारत की सबसे खूबसूरत इमारत में से एक है। हैदराबाद के केंद्र में स्थित चारमीनार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ऐतिहासिक आइकन है। पर्यटन स्थल के रूप में यह स्मारक लोगों को बेहद आकर्षित करती है। जब कुतुब शाह ने अपनी राजधानी को गोलकोंडा से हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया था तब यह स्मारक बनाई गई थी।

Read moreचारमीनार की यात्रा की जानकरी – Charminar Yatra In Hindi

कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी – Konark Sun Temple Information In Hindi

कोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी –  Konark Sun Temple Information In Hindi

Konark Ka Surya Mandir In Hindi : कोणार्क सूर्य मंदिर भारत के ओडिशा के तट पर पुरी से लगभग 35 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इस प्राचीन मंदिर को देखने के लिए भारी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं। कोणार्क दो शब्दों कोण (Kona) और अर्क (Arka) से मिलकर बना है। जहां कोण का अर्थ कोना ( Corner) और अर्क का अर्थ सूर्य (Sun) है। दोनों को संयुक्त रूप से मिलाने पर यह सूर्य का कोना (Sun Of The Corner) यानि कोणार्क कहा जाता है। इस मंदिर को ब्लैक पैगोडा नाम से भी जाना जाता है क्योंकि मंदिर का ऊंचा टॉवर काला दिखायी देता है। कोणार्क के सूर्य मंदिर को यूनेस्को ने 1984 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।

Read moreकोणार्क के सूर्य मंदिर के बारे में संपूर्ण जानकारी –  Konark Sun Temple Information In Hindi

अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

अजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

Ajanta Caves In Hindi : अजंता की गुफा महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर से लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अजंता की प्राचीन गुफा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटक स्थलों में से एक हैं जो भारतीय गुफा कला का सबसे महान जीवित उदाहरण हैं। यह गुफा, एलोरा गुफाओं की तुलना में भी काफी पुरानी है। अजंता की गुफाएं वाघुर नदी के किनारे एक घोड़े की नाल के आकार के चट्टानी क्षेत्र को काटकर बनाई गई है। इस घोड़े के नाल के आकार के पहाड़ पर 26 गुफाओं का एक संग्रह है।

Read moreअजंता की गुफा विशेषताएं और घूमने की जानकारी – Ajanta Caves Information Paintings Timings How To Reach In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

केवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

Keoladeo National Park In Hindi : केवलादेव नेशनल पार्क या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी के नाम से जाना जाता था भारत का एक प्रसिद्ध पक्षी अभयारण्य है, जो हजारो प्रवासी पक्षियों की मेजबानी करता है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान या केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान जिसे पहले भरतपुर, राजस्थान में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के रूप में जाना जाता था, यह उद्यान भरतपुर, राजस्थान में स्थित है। इस पार्क में पक्षियों की 230 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है। केवलादेव राष्ट्रीय पार्क, भारत का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र भी है, इस जगह को 1971 में एक संरक्षित अभयारण्य बनाया गया था। केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान एक विश्व धरोहर स्थल भी है। यह पार्क यहाँ आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है।

Read moreकेवलादेव नेशनल पार्क घूमने की जानकारी और खास बातें – Keoladeo National Park Information In Hindi

क़ुतुब मीनार की जानकारी - Qutub Minar Information In Hindi

क़ुतुब मीनार की जानकारी – Qutub Minar Information In Hindi

Qutub Minar In Hindi, : कुतुब मीनार भारत में दिल्ली शहर के महरौली में ईंट से बनी, विश्व की सबसे ऊँची मीनार है। दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है, यहाँ पर कई प्राचीन इमारते और धरोहर स्थित है। इन पुरानी और खास इमारतों में से एक इमारत दिल्ली में स्थित है जिसका नाम है क़ुतुब मीनार, जो भारत और विश्व की सबसे ऊँची मीनार है।

Read moreक़ुतुब मीनार की जानकारी – Qutub Minar Information In Hindi

चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी - Chilika Salt Water Lake In Hindi

चिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी – Chilika Salt Water Lake In Hindi

Chilika Lake In Hindi चिल्का झील उड़ीसा के सबसे खास पर्यटक स्थलों में से एक है। यह झील उड़ीसा की आकर्षक जगह है, यहाँ पर दूर-दूर से लोग छुट्टियाँ बिताने के लिए आते हैं। चिल्का एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है जिसकी लम्बाई 70 किलोमीटर और चौड़ाई 15 किलोमीटर है। जो भी पर्यटक ओड़िसा आता है वो चिल्का झील घूमे बिना नहीं रह सकता।

Read moreचिल्का झील घूमने की पूरी जानकारी – Chilika Salt Water Lake In Hindi