चंडी देवी मंदिर का इतिहास – Chandi Devi Temple Haridwar In Hindi

चंडी देवी मंदिर का इतिहास – Chandi Devi Temple Haridwar In Hindi

Chandi Devi Temple In Hindi : चंडी देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में स्थित है। चंडी देवी का मंदिर हिंदुओं का एक प्रसिद्ध मंदिर है। चंडी देवी मंदिर हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला शिवालिक पहाड़ियों के पूर्वी शिखर पर नील पर्वत के ऊपर स्थित है। यह मंदिर हरिद्वार के भीतर स्थित पंच तीर्थ (पांच तीर्थ) में से एक है। चंडी देवी मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में अत्यधिक पूजनीय है। माना जाता है कि यह एक ऐसा स्थल है जहाँ मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। जिसके कारण देश के कोने कोने से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर देवी के दरबार में आते हैं। यह हरिद्वार में स्थित तीन पीठों में से एक है, अन्य दो पीठ मनसा देवी मंदिर और माया देवी मंदिर हैं।

Read moreचंडी देवी मंदिर का इतिहास – Chandi Devi Temple Haridwar In Hindi

पटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी – Information About Patnitop In Hindi

पटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी – Information About Patnitop In Hindi

Patnitop In Hindi : पटनीटॉप या पटनी टॉप जम्मू कश्मीर घाटी का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो जम्मू से 112 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। बर्फ और घाटियों को देखने के शौकीन लोगों के लिए पटनीटॉप लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टीनेशन है। जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप 2024 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है, जिसके पास से चेनाब नदी बहती है। माना जाता है कि आप जम्मू गए और पटनीटॉप नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा। सुंदर पठार और घने जंगलों से घिरा हुआ पटनीटॉप सर्दियों में बर्फ की चादर ओड़ लेता है।

Read moreपटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी – Information About Patnitop In Hindi

सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

City Palace Udaipur In Hindi : पिछोला झील के किनारे,उदयपुर में सिटी पैलेस राजस्थान में सबसे बड़ा शाही परिसर माना जाता है। इस शानदार महल का निर्माण वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह (Maharana Uday Singh) ने करवाया था जहाँ महाराणा रहते थे और राज्य का संचालन करते थे। इसके बाद महल को उसके उत्तराधिकारियों द्वारा और भी शानदार बना दिया गया,जिसने इसमें कई संरचनाएँ जोड़ीं। पैलेस में अब महल, आंगन, मंडप, गलियारे, छतों, कमरे और लटकते उद्यान हैं। यहां एक संग्रहालय भी है जो राजपूत कला और संस्कृति के कुछ बेहतरीन तत्वों को प्रदर्शित करता है – जिसमें रंगीन चित्रों से लेकर राजस्थानी महलों में पाए जाने वाले विशिष्ट स्थापत्य शामिल हैं।

Read moreसिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी – City Palace Udaipur In Hindi

खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

खजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

Khajuraho Temple In Hindi : खजुराहो भारत के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश स्टेट का एक बहुत ही खास शहर और पर्यटक स्थल है जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिए देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में कामसूत्र की रहस्यमई भूमि खजुराहो अनादिकाल से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। छतरपुर जिले का यह छोटा सा गाँव स्मारकों के अनुकरणीय कामुक समूह के कारण विश्व-प्रसिद्ध है, जिसके कारण इसने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अपना स्थान बनाया है।

खजुराहो का प्रसिद्ध मंदिर मूल रूप से मध्य प्रदेश में हिंदू और जैन मंदिरों का एक संग्रह है। ये सभी मंदिर बहुत पुराने और प्राचीन हैं जिन्हें चंदेल वंश के राजाओं द्वारा 950 और 1050 के बीच कहीं बनवाया गया था।

पुराने समय में खजुराहो को खजूरपुरा और खजूर वाहिका से जाना-जाता था। खजुराहो में कई सारे हिन्दू धर्म और जैन धर्म के प्राचीन मंदिर हैं। इसके साथ ही ये शहर दुनिया भर में मुड़े हुए पत्थरों से बने हुए मंदिरों की वजह से विख्यात है। खजुराहो को खासकर यहाँ बने प्राचीन और आकर्षक मंदिरों के लिए जाना-जाता है। यह जगह पर्यटन प्रेमियों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ आपको हिन्दू संस्कृति और कला का सौन्दर्य देखने को मिलता है। यहाँ निर्मित मंदिरों में संभोग की विभिन्न कलाओं को मूर्ति के रूप में बेहद खूबसूरती के साथ उभारा गया है।

Read moreखजुराहो दर्शनीय स्थल, मंदिर और घूमने की जगह – Khajuraho Temple History, Tourist Places In Hindi

सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य – Somnath Temple History And Facts In Hindi

सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य – Somnath Temple History And Facts In Hindi

Somnath Temple Ka Darshan In Hindi : सोमनाथ मंदिर गुजरात के पश्चिमी तट पर सौराष्ट्र में वेरावल बंदरगाह के पास प्रभास पाटन में स्थित है। यह मंदिर भारत में भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से पहला माना जाता है। यह गुजरात का एक महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थल है। प्राचीन समय में इस मंदिर को कई मुस्लिम आक्रमणकारियों और पुर्तगालियों द्वारा बार-बार ध्वस्त करने के बाद वर्तमान हिंदू मंदिर का पुनर्निर्माण वास्तुकला की चालुक्य शैली में किया गया। सोमनाथ का अर्थ है, “भगवानों के भगवान”, जिसे भगवान शिव का अंश माना जाता है। गुजरात का सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर ऐसी जगह पर स्थित है जहां अंटार्कटिका तक सोमनाथ समुद्र के बीच एक सीधी रेखा में कोई भूमि नहीं है। सोमनाथ मंदिर के प्राचीन इतिहास और इसकी वास्तुकला और प्रसिद्धि के कारण इसे देखने के लिए देश और दुनिया से भारी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

Read moreसोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य – Somnath Temple History And Facts In Hindi

जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य, इतिहास, दर्शन का समय और रथयात्रा उत्सव के बारे में संपूर्ण जानकारी Jagannath Puri Temple Interesting Facts, History, Timing And Rath Yatra Festival In Hindi

जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी Jagannath Puri Temple Interesting Facts And History In Hindi

Jagannath Puri Mandir Darshan In Hindi : श्री जगन्नाथ मंदिर ओडिशा राज्य के पुरी में भारत के पूर्वी तट पर स्थित भगवान जगन्नाथ(श्री कृष्ण) को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है। इसके अलावा यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और तीर्थस्थल है। जहां लाखों की संख्या में पर्यटक मंदिर को देखने के लिए आते हैं। जगन्नाथ शब्द का अर्थ होता है संसार या जगत के स्वामी होता है। इसी कारण इस नगर को जगन्नाथपुरी या पुरी कहा जाता है। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय का मंदिर है जो भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समपर्पित है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धामों में से एक माना जाता है।

Read moreजगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी Jagannath Puri Temple Interesting Facts And History In Hindi

रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

रन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

Rann Of Kutch In Hindi, कच्छ का रन या रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है जो ‘रन ऑफ कच्छ’ के नाम से मशहूर है। अमिताभ बच्चन द्वारा कही गई लाइन “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा”…. एकदम सही प्रतीत होती है। गुजरात घूमने आए और आपने कच्छ नहीं देखा तो गुजरात की यात्रा व्यर्थ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्छ संस्कृति, कला और परंपराओं का गण है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की कलाओं और समुदाय के लोगों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। बात अगर रन ऑफ कच्छ की करें तो कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर और पूर्व में फैला हुआ एक सफेद रेगिस्तान है।

Read moreरन ऑफ कच्छ की सैर और कच्छ के दर्शनीय स्थल – Rann Of Kutch Ki Jankari Hindi Me

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी - All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

प्रयागराज इलाहाबाद कुंभ मेला 2019 प्रयागराज (इलाहाबाद) में जनवरी से अर्धकुंभ मेला शुरू हो रहा है। प्रयागराज अर्ध कुंभ मेला, 2019 जनवरी से मार्च 2019 तक प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, भारत में त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला अर्ध कुंभ मेला है। चूंकि अर्ध कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है, इसलिए इस मेले में दुनियाभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक 12 वर्ष पर प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार इन चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इनमें से सिर्फ हरिद्वार और प्रयागराज में ही प्रत्येक 6 साल पर अर्धकुंभ मेला आयोजित किया जाता है। इस बार छह वर्षों के बाद प्रयागराज में जनवरी से यही अर्धकुंभ मेला शुरू होने जा रहा है।

Read moreप्रयागराज (इलाहाबाद) अर्धकुंभ मेला 2019 के बारे में संपूर्ण जानकारी – All Information About Prayagraj(Allahabad) Ardh Kumbh Mela 2019 In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान - Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi

Khatu Shyam Mandir history in hindi : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर भारत देश में कृष्ण भगवान के मंदिरों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। खाटू श्याम जी को कलयुग का सबसे मशहूर भगवान माना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम जी के मंदिर की हिंदू भक्तों में बहुत मान्यता है। भक्तों का कहना है कि श्याम बाबा से जो भी मांगों, वो लाखों-करोड़ों बार देते हैं, यही वजह है कि खाटू श्याम जी को लखदातार के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक खाटू शम जी को कलयुग में कृष्ण का अवतार माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि खाटू श्याम जी कलयुग में उनके नाम श्याम के नाम से पूजे जाएंगे। यही वजह है कि आज खाटू श्यामजी देश में करोड़ों भक्तों द्वारा पूजे जाते हैं।

Read moreखाटू श्याम जी मंदिर जयपुर, राजस्थान – Khatu Shyam Mandir Jaipur, Rajasthan In Hindi