Rohtang Pass In Hindi : रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है और यह दर्रा लाहौल स्पीति, पांगी और लेह घाटी का प्रवेश द्वार है। रोहतांग दर्रा पूरे कुल्लू क्षेत्र में सबसे शानदार स्थलों में से एक है। यह सुरम्य दर्रा मनाली से लगभग 51 किलोमीटर दूर, मनाली कीलोंग राजमार्ग पर, 3980 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रोहतांग दर्रे का पहाड़ी ढलान इतना सुंदर है कि देश के कोने-कोने से लोग स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचरस स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए इस स्थान पर जाते हैं। रोहतांग दर्रे में प्रवेश करने की अनुमति भारतीय सेना द्वारा दी जाती है, जब वे बर्फ को पूरी तरह साफ कर देते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहतांग दर्रा पूरे वर्ष नहीं खुला रहता है इसलिए आप यहां किसी भी समय नहीं जा सकते हैं। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण नवंबर से अप्रैल तक रोहतांग दर्रा बंद रहता है।
रोहतांग दर्रा ग्रीष्मकाल में यानी मई से जून तक खुला रहता है। इस दौरान यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। जुलाई, अगस्त में भूस्खलन के कारण रोहतांग दर्रा बंद हो जाता है। फिर यह मानसून खत्म होने के बाद यानी सितंबर से अक्टूबर तक खुला रहता है। रविवार को रोहतांग दर्रे की साप्ताहिक बंदी होती है जबकि मंगलवार को यह पर्यटकों के लिए बंद रहता है। रोहतांग दर्रा सुबह 6 बजे खुलता है और शाम 5 बजे बंद हो जाता है।
और पढ़े: लेह लद्दाख ट्रिप के बारे में संपूर्ण जानकारी
आपको बता दें कि मनाली से रोहतांग दर्रा करीब 51 किमी दूर है लेकिन रोहतांग दर्रा जाने के मार्ग में और रोहतांग दर्रा के करीब घूमने के लिए कई जगहें हैं। यदि आप इस दर्रा को देखने के लिए जाने वाले हैं तो आसपास की भी जगहों को जरूर घूम लेना चाहिए।
यह घाटी रोहतांग दर्रे से बेहद नजदीक है और सर्दियों में बर्फबारी के दौरान स्कीइंग, पैराशूटिंग, जोरबिंग, घुड़सवारी के लिए प्रसिद्ध है। रोहतांग दर्रा जाने वाले पर्यटक यह स्थल जरूर देखते हैं।
और पढ़े: सोलंग वैली घूमने के बारे में संपूर्ण जानकारी
यह जलप्रपात मनाली से रोहतांग दर्रा आने वाले मार्ग के बीच में है। इस झरने की सुंदरता 2500 मीटर की ऊंचाई से लुभावनी लगती है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
रोहतांग दर्रे के पास इन दोनों नदियों का संगम है। संगम के बाद इन्हें चिनाब के रूप में जाना जाता है जो एक एक आश्चर्यजनक दृश्य प्रस्तुत करता है और देखने लायक होता है।
लाहौल और स्पीति घाटी में विभिन्न तरह के मठ हैं और प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलती है। यह घाटी अक्सर बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
रोहतांग के लिए सुबह जल्दी निकलें, क्योंकि सैकड़ों स्थानीय कैब पर्यटकों को लेकर जाते हैं जिसके कारण दर्रे की संकरी गलियों में ट्रैफिक जाम लग जाता है और कई बार यात्रियों को मुख्य स्थान तक पैदल चलना पड़ता है।
यदि संभव हो तो गर्म चाय या कॉफी का थर्मस पैक करके अपने साथ ले जाएं। यह वहाँ सबसे उपयोगी होगा।
और पढ़े: रोड ट्रिप्स के लिए इंडिया की सबसे रोमांचक और खूबसूरत सड़के
आपको बता दें कि यदि आप अपने निजी वाहन से रोहतांग दर्रा जाना चाहते हैं तो आपको पहले परमिट लेनी पड़ेगी। यहां दो प्रकार की परमिट दी जाती है। पहला रोहतांग दर्रा जाने के लिए दूसरा रोहतांग दर्रा से आगे जाने के लिए। रोहतांग की यात्रा करने वाले प्रत्येक वाहन पर 500 रुपये शुल्क और 50 रुपये भीड़ शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा आप इन साधनों से भी आप यहां पहुंच सकते हैं।
यहां का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर में है जो रोहतांग दर्रे से लगभग 104 किलोमीटर दूर है। मनाली, हिमाचल प्रदेश के भुंतर हवाई अड्डे से लगभग 51 किमी दूर है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर एक सड़क पर स्थित है। यहां पहुंचने के बाद आप बस या टैक्सी से मनाली और फिर वहां से रोहतांग दर्रा पहुंच सकते हैं।
मनाली का निकटतम स्टेशन जोगिंदर नगर निकटतम रेलवे स्टेशन है जो रोहतांग दर्रे से लगभग 103 किमी और मनाली से 50 किमी दूर है। इस रेलवे स्टेशन पर भारत के विभिन्न शहरों से ट्रेनें आती हैं जिसके माध्यम से आप यहां पहुंच सकते हैं। इस स्टेशन के बाहर से आप टैक्सी या राज्य परिवहन की बसों से रोहतांग दर्रा पहुंच सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बसें मनाली से चलती हैं जो रोहतांग दर्रे से होते हुए लेह और फिर केलांग तक जाती हैं। इसके अलावा यहां एचआरटीसी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और निजी वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित डीलक्स कोच बसें चलती हैं। जून से अक्टूबर के दौरान मनाली से केलांग के बीच नियमित बसें चलती हैं। जिनके माध्यम से आप यहां पहुंच सकते हैं।
और पढ़े: हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे खास पर्यटन स्थल
आपको बता दें कि रोहतांग दर्रा जाने का रास्ता खतरनाक है और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सभी होटल दर्रे से कुछ दूरी पर ही स्थित हैं। आप यदि रोहतांग दर्रे की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो मनाली में बहुत से होटल उपलब्ध हैं जहां आप रूक सकते हैं। जैसे उर्वशीज रिट्रीट रोहतांग दर्रे से 11.8 किलोमीटर दूर है जो मनाली में नेहरूकुंड के पास स्थित है, द साइडर रोहतांग दर्रे से 10 किमी दूर, सोलंग हॉलीडे इन 8.6 किमी,रिशॉन कॉलेज 11 किमी, द हाइलैंड पार्क 0.2 किमी दूर स्थित है। इसी तरह विभिन्न प्रकार के होटल और रिसॉर्ट में पर्यटकों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था है। हालांकि प्रत्येक होटलों और रिसॉर्ट में ठहरने के लिए कमरे का किराया अलग अलग है। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार इनकी बुकिंग करा सकते हैं।
और पढ़े: शेषनाग झील के बारे में जानकारी और रहस्य
और पढ़े:
Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…
Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…
Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…
Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…
Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…
Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…