Indian Destination

महाराष्ट्र का प्रतापगढ़ किला घूमने की पूरी जानकारी – Pratapgad Fort Maharashtra In Hindi

5/5 - (3 votes)

Pratapgad Fort In Hindi, प्रतापगढ़ महाराष्ट्र का एक पहाड़ी किला है, जो सतारा जिले में महाबलेश्वर के प्रसिद्ध हिल स्टेशन के करीब स्थित है। आपको बता दें कि यह किला जमीन से लगभग 3500 फीट की ऊंचाई पर खड़ा हुआ है। प्रतापगढ़ किला यहां का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और इसकी बहुत किलेबंदी अभी भी बरकरार हैं इस किले के भीतर चार झीलें हैं, जिनमें से कई मानसून के दौरान बहती हैं। प्रतापगढ़ दुर्ग का निर्माण 1656 में शिवाजी द्वारा करवाया गया था। प्रतापगढ़ किले में उनकी एक मूर्ति भी स्थित है जो 60 साल पहले स्थापित की गई थी। किले में स्थित आकर्षक तालाब, बड़े कक्ष और लंबे अंधेरे गलियारे पर्यटकों को मोहित करने में कभी भी फ़ैल नहीं होते।

प्रतापगढ़ किला एक ऐसी जगह है जहां की यात्रा इतिहास प्रेमी, पर्यटक और प्रकृति प्रेमी सभी तरह के लोग कर सकते हैं। अगर आप प्रकृति की गोद में अद्भुत समय बिताना चाहते हैं तो आपको एक बार जरुर इस किले की यात्रा करने के लिए जाना चाहिए। किले के शीर्ष पर भवानी मंदिर है और एक सांस्कृतिक पुस्तकालय है जो किले की विरासत को दर्शाता है। अगर आप प्रतापगढ़ किला जाने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें यहां हम आपको किले की यात्रा के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

प्रतापगढ़ दुर्ग का इतिहास – Pratapgad Fort History In Hindi

Image Credit: Sudipta Kundu

प्रतापगढ़ किले के इतिहास की बात करें तो बता दें कि वर्ष 1657 में छत्रपति शिवाजी महाराज शक्तिशाली बन गए थे। उन्होंने विजापुर राज्य के कई प्रांतों पर विजय प्राप्त की थी। उस समय शिवाजी महाराज को नियंत्रित करने के लिए अफजलखान को प्रतिनियुक्त किया गया था, लेकिन शिवाजी महाराज ने चतुराई के साथ उसकी हत्या कर दी थी। यह ऐतिहासिक घटना कई महान विवरणों में दर्ज है अफजलखान ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किले के तल पर मिलने के लिए बुलाया, तो उन्होंने छल कपट से शिवाजी महाराज को मारने की कोशिश की। लेकिन शिवाजी ने चतुराई से अफजलखान का पेट काटकर उसकी आंतों को निकालकर हत्या कर दी।

अफजलखान की कब्र आज भी वहां मौजूद है। अफजलखान के एक अंगरक्षक सय्यद बंदा ने छत्रपति शिवाजी महाराज को अपनी तलवार से मारने की कोशिश की। लेकिन महाराज के सुरक्षाकर्मी, जीवा बांदा उसके इस प्रयास को नाकाम कर दिया और सैय्यद बंदा को मार डाला। इस प्रकार प्रतापगढ़ दुर्ग का अस्तित्व छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुरी को बताता है।

और पढ़े: महाराष्ट्र के 15 पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

महाराष्ट्र के प्रतापगढ़ फोर्ट घूमने जाने के लिए टिप्स – Tips To Visit Pratapgad Fort In Hindi

Image Credit: Navin Reddy
  1. महाबलेश्वर हिल स्टेशन प्रतापगढ़ से सिर्फ 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  2. अगर आप किले की यात्रा करने के लिए आ रहें हैं तो महाबलेश्वर हिल स्टेशन और मंदिर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
  3. प्रतापगढ़ फोर्ट के पास कई अच्छे कई रेस्तरां हैं जो अच्छी क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा वाडा गाँव होममेड भोजन भी उपलब्ध है।
  4. अगर आप किले के लिए ट्रेकिंग कर रहें हैं तो अपने पानी जरुर लेकर जाएं।
  5. बता दें कि किले के अंदर चार झीलें हैं। ट्रेकर्स इसके पानी का इस्तेमाल पीने के लिए कर सकते हैं।

प्रतापगढ़ किला घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Maharashtra Pratapgad Fort In Hindi

अगर आप प्रतापगढ़ किले की यात्रा के अच्छे समय के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि यहां की यात्रा वैसे तो साल में किसी भी समय की जा सकती है। लेकिन अगर आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च के महीनों में किले की यात्रा करें। इन महीनों में मौसम बेहद सुहावना और सुखद होता है जिसकी वजह से आपकी यात्रा काफी अच्छी और यादगार होगी।

और पढ़े: महाराष्ट्र के पुरंदर किले का इतिहास क्यों है इतना खास ?

प्रतापगढ़ महाराष्ट्र कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Pratapgad Kila Maharashtra In Hindi

अगर आप प्रतापगढ़ किले की यात्रा करने जा रहें हैं तो बता दें कि यहां तक पहुँचने के लिए दो मार्ग हैं। एक मार्ग महाद-पोलादपुर के माध्यम से है और दूसरा महाबलेश्वर के माध्यम से है। वाडा गाँव से एक मोटर योग्य सड़क है जो किले तक जाता है।

फ्लाइट से प्रतापगढ़ किला महाराष्ट्र कैसे पहुंचे – How To Reach Pratapgad Fort By Flight In Hindi

प्रतापगढ़ किले का निकटतम हवाई अड्डा पुणे में स्थित है जो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा कई अन्य प्रमुख घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से आप किले तक जाने के लिए टैक्सी या बस सेवा ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ फोर्ट कैसे पहुँचें – How To Reach Pratapgad Kila By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग द्वारा प्रतापगढ़ किले की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि मुंबई से राज्य परिवहन की बसें पोलादपुर तक के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा किले तक जाने के लिए महाबलेश्वर से प्रतापगढ़ दर्शन बसें उपलब्ध हैं।

रेल द्वारा प्रतापगढ़ दुर्ग महाराष्ट्र कैसे जाये – How To Reach Pratapgad Fort By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा प्रतापगढ़ किले की यात्रा करने जा रहें हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन पुणे रेलवे स्टेशन है। मुंबई और कल्याण रेलवे स्टेशनों से इस यहां के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही पुणे एक मजबूत रेल नेटवर्क के माध्यम से भारत के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप भारत के सभी प्रमुख शहरों से पुणे के लिए ट्रेन ले सकते हैं।

और पढ़े: अगर महाराष्ट्र के मुरुद जंजीरा किला घूमने की सोच रहे है तो किले के बारे जरुर जाने यह बाते

इस लेख में आपने प्रतापगढ़ किले का इतिहास और इसकी यात्रा के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

प्रतापगढ़ किला महाराष्ट्र का नक्शा – Pratapgad Fort Maharashtra Map

प्रतापगढ़ किला की फोटो गैलरी – Pratapgad Fort Images

और पढ़े:

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago