लाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी - Red Fort Delhi Information In Hindi

लाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी – Red Fort Delhi Information In Hindi

Red Fort Delhi In Hindi : दिल्ली का लाल किला भारत में दिल्ली शहर का एक ऐतिहासिक किला है। लाल किला भारत में पर्यटकों के लिए एक बहुत खास जगह है। दूसरे देशों से आने वाले पर्यटक भी भारत के इस किले को देखना बेहद पसंद करते हैं। इस किले के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि 1856 तक इस किले पर लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का राज था। यह दिल्ली के केंद्र में स्थित है इसके साथ ही यहाँ कई संग्रहालय हैं। यह किला बादशाहों और उनके घर के अलावा यह मुगल राज्य का औपचारिक और राजनीतिक केंद्र था और यह क्षेत्र खास तौर से होने वाली सभा के लिए स्थापित किया गया था। अगर आप लाल किला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बहुत खास हो सकती है, लेकिन आपको यहाँ जाने से पहले इस जगह के बारे में कई जानकारी पता होनी जो हम आपको इस आर्टिकल की मदद से बताने जा रहे हैं।

Read moreलाल किला दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी – Red Fort Delhi Information In Hindi

इस्कॉन मंदिर वृंदावन का इतिहास, रोचक तथ्य और पूजा का समय – Iskcon Temple In Vrindavan History, Interesting Facts In Hindi

इस्कॉन मंदिर वृंदावन की जानकारी – Iskcon Temple In Vrindavan Information In Hindi

Iskcon Temple Vrindavan In Hindi : इस्कॉन मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा शहर के वृंदावन में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। यही कारण है कि इस मंदिर को कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह वृंदावन के सभी मंदिरों में सबसे भव्य है जिसकी सुंदरता देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं। मंदिर के अंदर की नक्काशी, पेंटिंग और चित्रकारी बहुत मनमोहक है और भगवान के जीवन का वर्णन करती है। मंदिर के अंदर लोग पूजा पाठ करने के बाद अलग तरह की शांति का अनुभव करते हैं।

Read moreइस्कॉन मंदिर वृंदावन की जानकारी – Iskcon Temple In Vrindavan Information In Hindi

पोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह – Best Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi

पोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह – Best Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi

Pokhara Nepal Tourism In Hindi : पोखरा झील नेपाल की एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है जो आपको अपने प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के साथ एक अलग ही एहसास करवाती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू के बाद पोखरा नेपाल का दूसरा सबसे खास शहर है। जब भी किसी पर्यटन स्थल की बात आती है तो नेपाल के पोखरा का नाम जरुर आता है। अगर आप कभी नेपाल की यात्रा पर जाते हैं तो आपको एक बार पोखरा जरुर घूम कर आना चाहिए। पोखरा एक ऐसी जगह है, जो देश की संस्कृति और प्रकृति की समृद्धि को साफ़ तरीके से दिखाता है। हिमालय पर्वत के पहाड़ो पर स्थित पोखरा पोखरा नेपाल में बहुत ही सुंदर जगह है।

Read moreपोखरा नेपाल में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगह – Best Places To Visit In Pokhara Nepal In Hindi

कामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास – Kamakhya Devi Temple In Hindi

कामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास – Kamakhya Devi Temple In Hindi

Kamakhya Devi Temple In Hindi : माँ कामाख्या या कामेश्वरी को इच्छा की देवी कहा जाता है। कामाख्या देवी का प्रसिद्ध मंदिर उत्तर पूर्व भारत में असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित है। मां कामाख्या देवालय को पृथ्वी पर 51 शक्तिपीठों में सबसे पवित्र और सबसे पुराना माना जाता है। यह भारत में व्यापक रूप से प्रचलित तांत्रिक शक्तिवाद पंथ का केंद्रबिंदु है। मां कामाख्या देवी का मंदिर असम की राजधानी गुवाहाटी से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि यह मंदिर देवी के रजस्वला की वजह से अधिक प्रसिद्ध है और लोगों के आकर्षण का केंद्र है। मंदिर में एक चट्टान के रूप में बनी योनि से रक्त का स्राव होता है जो इस मंदिर की लोकप्रियता का मुख्य कारण है।

Read moreकामाख्या देवी मंदिर के बारे में रोचक तथ्य और इतिहास – Kamakhya Devi Temple In Hindi

ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

ऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

Rishikesh Mein Ghumne Wali Jagah In Hindi : ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह उत्तर भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित है जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। यह शहर हरिद्वार के उत्तर में लगभग 25 किमी और राजधानी देहरादून से 43 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इसे तीर्थ नगरी के रूप में जाना जाता है और इसे हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। प्राचीन समय में ऋषियों और मुनियों ने यहां पर ध्यान, योग और प्रार्थना किया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री ने ऋषिकेश और हरिद्वार को भारत के”जुड़वां राष्ट्रीय विरासत शहरों” की उपाधि दी थी। यदि आप ऋषिकेश घूमने जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम आपको ऋषिकेश में घूमने वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read moreऋषिकेश में घूमने वाली जगह और पर्यटन स्थल – Best Tourist Places In Rishikesh In Hindi

भेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी - Bhedaghat Tourist Places In Hindi

भेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी – Bhedaghat Tourist Places In Hindi

Bhedaghat Jabalpur In Hindi : अगर आप मध्यप्रदेश में झरनों और संगमरमर की चट्टानों का आनंद लेना चाहते हैं, तो जबलपुर के पास स्थित भेड़ाघाट जाना अच्छा विकल्प है। भेड़ाघाट मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक शहर और नगर पंचायत है। जबलपुर शहर से लगभग 20 किमी दूर भेड़ाघाट नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। भेड़ाघाट को संगमरमरीय सौंदर्य और शानदार झरनों के लिए ही जाना जाता है, साथ ही धुआंधार जलप्रपात चमकती हुई मार्बल की 100 फीट ऊंची चट्टनों के लिए भी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।

Read moreभेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी – Bhedaghat Tourist Places In Hindi

राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

Bhutiya Jagah In Rajasthan In Hindi : राजस्थान भारत का एक ऐसा प्रदेश है जिसे अपने इतिहास, किले, शोर्य, और खास खान-पान की वजह से जाना-जाता है। राजस्थान को वीरभूमि और बलिदान की भूमि भी कहा जाता है। राजस्थान, भारत में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जो भी पर्यटक एक बार राजस्थान घूम लेते है वो यहाँ की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन आपको बता दें कि इन सभी के साथ राजस्थान कई भूतिया जगहों के लिए भी बहुत फेमस है। राजस्थान में कई जगह और किले ऐसे हैं जो कई सालों से सुनसान पड़े है, इन जगह पर इस कदर वीराना छाया है कि यहाँ अकेले जाने की कोई हिम्मत भी नहीं करता। राजस्थान में कई ऐसी भूतिया और डरावनी जगह हैं जिनका अपना अलग रहस्य और कहानी है। इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान में सबसे डरावनी जगह कौन सी है के बारे में बताने जा रहे हैं।

Read moreराजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह – Top 8 Haunted Places In Rajasthan In Hindi

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार – Mansa Devi Temple Haridwar In Hindi

मनसा देवी मंदिर हरिद्वार – Mansa Devi Temple Haridwar In Hindi

Mansa Devi Temple Haridwar In Hindi : मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड राज्य के पवित्र शहर हरिद्वार के हर की पौड़ी में देवी मनसा को समर्पित एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला शिवालिक पहाड़ियों पर बिल्व पर्वत के ऊपर स्थित है। इस मंदिर को बिल्वा तीर्थ के रूप में भी जाना जाता है और यह हरिद्वार के पंच तीर्थ में से एक है। यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है जो अपने महत्व के कारण दूर और आसपास के लोगों को आकर्षित करता है। वास्तव में ‘मनसा’ शब्द ‘मंशा’ शब्द का परिवर्तित रूप है, जिसका अर्थ है ‘इच्छा’। माना जाता है कि इस मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से देवी की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही कारण है कि अपनी मन्नतें लेकर देश के कोने कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर आते हैं।

Read moreमनसा देवी मंदिर हरिद्वार – Mansa Devi Temple Haridwar In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

Andaman And Nicobar Information In Hindi : भारत का केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित अंडमान निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। बता दें कि अंडमान शब्द मलय भाषा के शब्द “हांदुमान” से लिया गया है, इस भाषा में हनुमान को हांदुमान कहते हैं। जबकि निकोबार का मलय भाषा में अर्थ होता है “नग्र लोगों की जमीन”।

Read moreअंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा – Andaman And Nicobar Island In Hindi

गिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी - Gir National Park Information In Hindi

गिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी – Gir National Park Information In Hindi

Gir National Park In Hindi : “गिर नेशनल पार्क” गुजरात में एक वन्यजीव अभयारण्य है। इसकी स्थापना एशियाटिक शेरों की सुरक्षा के लिए की गई थी, गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य को सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। गिर राष्ट्रीय उद्यान भारत के गुजरात स्टेट के तालाला गीर के पास स्थित है। सरकार के वन विभाग, वन्यजीव कार्यकर्ताओं और एनजीओ की मदद से गिर के वनस्पतियों और जीवों के साथ गिर इकोसिस्टम संरक्षित है। इस पार्क को 1965 में स्थापित किया गया था। अगर आप गिर नेशनल पार्क घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, यहां हमने गिर राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा को लेकर हर चीज़ को बहुत अच्छी तरह बताया है।

Read moreगिर नेशनल पार्क घूमने की पूरी जानकारी – Gir National Park Information In Hindi