Categories: Uncategorized

दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप “माजुली द्वीप” घूमने की पूरी जानकारी – Majuli Island in Hindi

4.7/5 - (7 votes)

Majuli Island in Hindi : माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। जोरहाट शहर से सिर्फ 20 किमी और गुवाहाटी से 347 किलोमीटर दूर स्थित माजुली द्वीप लगभग 1250 वर्ग किमी के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है जो अपनी खूबसूरती और संस्कृति से दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। आदिवासियों द्वारा बसाया गया, माजुली की संस्कृति अद्वितीय और काफी रोचक है यही कारण है की लोग इस जगह को बहुत पसंद करते हैं। असम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माजुली यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक के लिए भी मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। 2016 में दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में घोषित होने के बाद माजुली द्वीप को काफी प्रसिद्धी मिली, जिसके बाद इसने भारतीय पर्यटन में काफी नाम हाशिल किया।

यदि आप भी माजुली द्वीप घूमने जाने को प्लान कर रहे है या फिर इस खूबसूरत और अद्भुद द्वीप के बारे में जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसके माध्यम से हम आपको माजुली द्वीप की सैर कराने वाले है –

Table of Contents

माजुली द्वीप का इतिहास – History of Majuli Island in Hindi

माजुली द्वीप का इतिहास मूल रूप से 16 वीं शताब्दी का माना जाता है जब इसे असमिया सभ्यता की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जाना जाता था। मध्ययुगीन नव-वैष्णव आंदोलन के प्रणेता शंकरदेव ने वैष्णववाद नामक हिंदू धर्म के एकेश्वरवादी रूप का प्रचार किया और आइलेट पर क्षत्रप के रूप में जाने जाने वाले मठों और धर्मोपदेशों की स्थापना की। जिसके बाद यह द्वीप जल्द ही इन क्षत्रपों की स्थापना के साथ वैष्णववाद का प्रमुख केंद्र बन गया। बता दे माजुली द्वीप को कभी रत्नापुर के नाम से भी जाना जाता था जब यह शक्तिशाली चुटिया साम्राज्य की राजधानी था। अंग्रेजों के आने के बाद, 1947 में भारत को आजादी मिलने तक माजुली अंग्रेजों के शासन में रहा था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 2016 में इसे दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।

माजुली में असमिया आर्किटेक्चरल – Assamese Architectural in Majuli in Hindi

भारत के विभिन्न भाग हमें विभिन्न स्थापत्य शैली की झलक दिखाते हैं। माजुली की इमारतों में उस समय की स्थापत्य शैली देखी जा सकती जब यहाँ राजा और रानी शासन करते थे। इतिहास और वास्तुकला के बारे में उनके महत्वपूर्ण महत्व के कारण कई स्मारक संरक्षित हैं। जोरहाट जिले में दखिनपाट सतरा असमिया स्थापत्य शैली का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जिनके द्वारों को फूलों और जानवरों के चित्रों से सजाया गया है। इस तरह के विभिन्न चित्रों में दखिनपाट सात्रा के शिलालेख सुशोभित हैं। तेंगापानिया जैसे आस-पास के स्मारक भी अपनी अहोम वास्तुकला शैली के लिए प्रसिद्ध हैं जो असम में लोकप्रिय है।

माजुली द्वीप में घूमने की जगहें – Places to visit in Majuli Island in Hindi

यह सुन्दर द्वीप अपने अन्दर कई खूबसूरत पर्यटकों स्थलों को समेटे हुए है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए है। चलिये आइये तो फिर जानते है माजुली द्वीप में घूमने की जगहें के बारे में –

कमलाबाड़ी सातरा, माजुली – Kamalabari Satra, Majuli in Hindi

Image Credit : Nirin Hajong

कमलाबाड़ी सातरा माजुली द्वीप के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जहाँ की यात्रा पर्यटकों को माजुली द्वीप की यात्रा में जरूर करनी चाहिए। इस धार्मिक स्थल में कला, संस्कृति, साहित्य और शास्त्रीय अध्ययन से संबंधित महत्वपूर्ण लेख मौजूद हैं, जो बताते है की कमलाबाड़ी की स्थापना बेदुलपद्मा अता ने की थी। बता दे यहाँ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया जाता है जिसमे विभिन्न भारतीय शहरों से प्रदर्शनकारी और पर्यटक शामिल होते है।

दखिनपाट सात्रा, माजुली – Dakhinpat Satra, Majuli in Hindi

Image Credit : Pranjal Dolakasaria

माजुली द्वीप में घूमने की जगहें में से एक दखिनपाट सात्रा प्राचीन में अहोम शासक द्वारा संरक्षित प्रमुख क्षत्रप था। इस क्षत्रप ने राज्य में संस्कृति क्षेत्र में कई महान विभूतियों का निर्माण किया है। जिस वजह से यह जगह यहाँ आने वाले पर्यटकों, और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। असम का एक प्रमुख त्यौहार रसोत्सव, यहाँ बड़े उत्साह और जुनून के साथ मनाया जाता है जिसमे भारत के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक शामिल होते है। बता दे इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण एक पूर्णिमा की रात रासलीला का प्रदर्शन है। यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ माजुली द्वीप की यात्रा पर जाने वाले है तो दखिनपाट सात्रा की यात्रा करना ना भूलें।

गरमुर माजुली – Garmur, Majuli in Hindi

Image Credit : Jyotish Dutta

गरमुर सतरा माजुली द्वीप के शाही क्षत्रपों में से एक है। इसे एक प्रमुख पवित्र स्थल माना जाता है जिसकी स्थापना 1656 ईस्वी में जयहरिदेव ने की थी। इस ऐतिहासिक क्षत्रप का वातावरण बहुत ही पवित्र है जहाँ हर साल कई हजारों पर्यटक और श्रद्धालु इस पवित्र स्थल का द्वारा करते है। आपको बता दे माजुली में स्थित इस वैष्णव स्थल में कई प्राचीन लेख और कलाकृतियां हैं, जो लोगों को यहां के धार्मिक विश्वासों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने में मदद करती हैं। इस तीर्थ स्थल पर साल भर कई सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन भी किये जाते है जो इसे माजुली द्वीप में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाते है।

तेंगपनिया माजुली – Tengapania, Majuli in Hindi

Image Credit : Biplab Kashyap

माजुली द्वीप में ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित तेंगपनिया एक शानदार स्थल और पिकनिक स्पॉट है। ढाकुखाना, मच्छो और दिसंगमुख से घिरी हुई यह खूबसूरत जगह स्थानीय लोगो और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यदि आप अपने परिवार के साथ माजुली द्वीप घूमने जाने को प्लान कर रहे है तो आपको तेंगपनिया की यात्रा भी जरूर करनी चाहिए। माजुली के पर्यटक स्थल की यात्रा करने के बाद आप इस खूबसूरत पिकनिक स्थल पर अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ आराम कर सकते है और तेंगापानिया के पास बहने वाली नदी को देखते हुए प्राकृतिक सुन्दरता के बीच टाइम स्पेंड कर सकते है। इस जगह का अन्य प्रमुख आकर्षण एक स्वर्ण मंदिर की संरचना है जो वास्तुकला की अहोम शैली को दर्शाती है।

औनाती सात्र माजुली – Auniati Satra, Majuli in Hindi

Image Credit : P. Salim

अपने अप्सरा और पलनाम नृत्य के लिए प्रसिद्ध, औनाती सात्र निसंदेह माजुली द्वीप में घूमने की जगहें में से एक है। बता दे औनाती सात्र की स्थापना सर्वप्रथम एक अहोम शासक सुल्तानला ने 1653 ई में की थी। इस क्षत्रप में भगवान् कृष्ण जी की पूजा की जाती है जिन्हें गोविंदा के नाम से भी जाना जाता है। यह मूर्ति मूल रूप से जगन्नाथ पुरी से लाई गई थी और यहां स्थापित की गई थी। इनके अलावा इसमें पारंपरिक असमिया बर्तन, आभूषण और हस्तशिल्प का एक विस्तृत संग्रह भी मौजूद है जो वास्तव में देखने योग्य है।

और पढ़े : असम में प्रमुख चाय के बागन

माजुली द्वीप में क्या क्या कर सकते है – activities in Majuli Island in Hindi

अक्सर हम कही भी घूमने जाने वाले सर्च करते है की हम उस जगह घूमने के अलावा और क्या कर सकते है। उसी तरह यदि आप भी माजुली द्वीप घूमने जाने वाले है और सर्च कर रहे है की हम माजुली द्वीप में क्या क्या कर सकते है तो चलिए जानते है माजुली द्वीप में करने के लिए एक्टिविटीज के बारे में –

नौका विहार – boat ride in Hindi

माजुली द्वीप एक खूबसूरत द्वीप है जो प्राकृतिक सुन्दरता को अपने अन्दर समेटे हुए है। इस द्वीप में नौका विहार के माध्यम से घूमना यक़ीनन बेहद आकर्षक गतिविधि है जिसे यहाँ आने वाले पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यदि अपने कपल या अपनी वाइफ के साथ यहाँ घूमने आये तो नौका विहार करना आपके लिए बहूत ही खास मूमेंट हो सकता है जिसमे आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है।

वर्ड वाचिंग – Wird watching in Hindi

माजुली द्वीप वर्ड वाचेर्स के लिए स्वर्ग के समान है जहाँ बिभिन्न प्रकार पक्षियों को देखा जा सकता है। माजुली द्वीप का वातावरण बेहद सुखद और अनुकूल होता है जिस वजह से यहाँ देशी विदेशी सभी प्रकार की बिभिन्न प्रकार पक्षिय प्रजातियों को देखा जा सकता है। यदि आपको प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य वर्ड वाचिंग करना पसंद है तो यक़ीनन यह जगह आपको बेहद पसंद आयेगी।

अन्य एक्टिविटीज – Other activities in Hindi

माजुली एक ऐसी जगह है जो लगभग 100 अलग-अलग प्रकार के चावल उगाने के लिए जाना जाता है, जिसमें कोमल शाऊल सबसे प्रमुख किस्म है। इसीलिए माजुली की अपनी यात्रा पर इस किस्म के चावल का स्वाद लेना न भूलें। इनके अलावा माजुली में सुंदर मिट्टी के बर्तनों और हथकरघा आइटम भी उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए जरूर खरीदना चाहिए।

और पढ़ें : उत्तर भारत के प्रमुख हिल्स स्टेशन

माजुली द्वीप घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Majuli Island in Hindi

Image Credit : Biplab Kashyap

सर्दियों का मौसम माजुली द्वीप घूमने जाने का बेस्ट टाइम होता है। ठंडा तापमान और लुभावनी फुहारें इस सुरम्य जगह को सुंदर बना देती हैं। ग्रीष्मकाल के दौरान तापमान बहुत अधिक होता है इसीलिए इस दौरान माजुली से बचना सबसे अच्छा है। माजुली की यात्रा के लिए मानसून का समय एक और अच्छा मौसम होता है। बार-बार होने वाली बौछारें आसपास के वातावरण को जीवंत कर देती हैं और वातावरण सुंदर हो जाता है। इस प्रकार गर्मियों को छोड़कर साल के किसी भी समय माजुली द्वीप की यात्रा की जा सकती है।

माजुली द्वीप में रुकने के लिए होटल्स – Hotels to stay at Majuli Island in Hindi

माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप और प्रमुख पर्यटक स्थल भी है जिस वजह से यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिए सभी बजट की होटल्स उपलब्ध है यहाँ अधिकतर होटल्स देशी और गाँव के रहन सहन का एह्सास दिलाती है जो पर्यटकों के लिए बेहद खास होता है।

  • ला मैसन डी आनंद (La maison de Ananda(Bamboo cottage-family/Couple)
  • AYANG UKUM (रिवर साइड कॉटेज) (AYANG UKUM (River side bamboo cottages)
  • सुबनसिरी होम (Subansiri Homes)
  • ज्योति माजुली होमस्टे (Jyoti Majuli Homestay)

माजुली द्वीप केसे पहुचें – How to Reach Majuli Island In Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ माजुली द्वीप की ट्रिप को प्लान कर रहे है और सर्च कर है की हम माजुली केसे पहुचें ? तो हम आपको बता दे चूंकि माजुली एक नदी द्वीप है, जो अपने चारो तरफ से पानी से घिरा हुआ है इसलिए इसमें रोडवेज, फ्लाइट या ट्रेन की कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है। इसीलिए आपको इसके नजदीकी शहर जोरहाट पहुचना होगा, जिसके बाद आप बोट या एक नाव द्वरा माजुली पहुच सकते है।

लेकिन इसके बाबजूद भी आप फ्लाइट या ट्रेन या सड़क मार्ग किसी से भी यात्रा करके माजुली द्वीप जाना चाहते है तो नीचे दी हुई जानकारी पढ़े –

फ्लाइट से माजुली द्वीप केसे जायें – How to Reach Majuli Island by Flight in Hindi

यदि आपने माजुली द्वीप घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें माजुली द्वीप के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। माजुली द्वीप का निकटतम एयरपोर्ट जोरहाट हवाई अड्डा है जो माजुली द्वीप से लगभग 22 किमी दूर है। जोरहाट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप एक नाव या बोट से माजुली द्वीप जा सकते है।

ट्रेन से माजुली द्वीप केसे जायें – How to Reach Majuli Island by Train in Hindi

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके है माजुली द्वीप के लिए कोई सीधी रेल कनेक्टविटी भी नही है इसका निकटतम रेलवे स्टेशन भी जोरहाट में है, जो शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्टेशन एक उत्कृष्ट रेल नेटवर्क प्रदान करता है जो शहर को भारत के कई प्रमुख शहरों से जोड़ता है। इसीलिए आप माजुली द्वीप जाने के लिए भारत के किसी भी प्रमुख शहर से जोरहाट के लिए ट्रेन ले सकते है।

सड़क मार्ग से माजुली द्वीप केसे पहुचें – How to Reach Majuli Island by Raod in Hindi

माजुली एक नदी द्वीप है, इसलिए इसमें रोडवेज की कोई सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं है। इसलिए आप माजुली के लिए बस या टैक्सी नहीं ले सकते। बस या टेक्सी से इस खूबसूरत द्वीप तक पहुंचने के लिए एकमात्र विकल्प पास के शहर, जोरहाट तक सड़क मार्ग से यात्रा करना है।

जलमार्ग से माजुली कैसे पहुंचे – How to reach Majuli by Waterways

चुकी माजुली द्वीप अपने चारो और पानी से घिरा हुआ है इसीलिए जलमार्ग या नाव से यात्रा करना एक मात्र विकल्प है। इस खूबसूरत नदी द्वीप पर ले जाने के लिए घाट उपलब्ध हैं जहाँ से नावों का संचालन किया जाता है।

और पढ़े : असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने माजुली द्वीप में घूमने की जगहें (Places to visit in Majuli Island in Hindi)के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

माजुली द्वीप का मेप – Map of Majuli Island in Hindi

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago