Laxmi Vilas Palace In Hindi, लक्ष्मी विलास पैलेस भारत की सबसे राजसी संरचनाओं में से एक है जो महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III का निजी निवास स्थान था। आपको बता दें कि यह शानदार महल वडोदरा में 700 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जो अभी भी वडोदरा के गायकवाड़ के शाही परिवार का घर है। लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात के वडोदरा में स्थित है जहां की यात्रा के लिए हर पर्यटक को अवश्य जाना चाहिए। यह शानदार महल कई तरह के हरे-भरे बगीचे से भरा हुआ है जो यहां की सुंदरता को बेहद बढाते हैं। कुछ पर्यटक यहां पर बंदरों या मोरों को घूमते हुए भी देख सकते हैं। लक्ष्मी विलास महल के मैदान में 10-होल गोल्फ कोर्स भी शामिल है।
आपको बता दें की पहले यहां एक छोटा चिड़ियाघर भी हुआ करता था लेकिन अब यहां एक छोटा तालाब और कुछ मगरमच्छ बचें हुए हैं। अगर आप लक्ष्मी विलास पैलेस के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें इसमें हम लक्ष्मी विलास पैलेस के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –
1. लक्ष्मी विलास पैलेस का इतिहास – Laxmi Vilas Palace History In Hindi
लक्ष्मी विलास पैलेस का निर्माण 1890 में हुआ था जिसे पूरा होने में लगभग बारह साल का समय लग गया था। उस समय इस संरचना की लागत लगभग £ 180,000 के आसपास थी जिसके मुख्य वास्तुकार मेजर चार्ल्स मांट थे। उन्होंने इस महल का निर्माण इंडो-सारासेनिक शैली में किया था, जिसमें गुंबद, टकसाल और मेहराब शामिल हैं। लक्ष्मी विलास महल में कई अन्य संरचनाएं भी शामिल हैं जिसमें LVP बैंक्वेट्स और कन्वेंशन, मोतीबाग पैलेस और महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय भवन शामिल हैं।
और पढ़े: मैसूर पैलेस घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल
2. लक्ष्मी विलास महल की वास्तुकला – Laxmi Vilas Palace Architecture In Hindi
लक्ष्मी विलास महल भारत में आज तक के सबसे प्रभावशाली राज-युग के महलों में से एक है। इस महल का अंदरूनी हिस्से में असेंबल, कलाकृति और झूमर हैं। इस महल को इसके निर्माण के समय लिफ्ट सहित सबसे उच्च तकनीकी सुविधाओं के साथ बनाया गया था ताकि इसे पश्चिमी सुविधाओं के लिए अधिक उपयुक्त स्थान बनाया जा सके। लक्ष्मी विलास पैलेस में 170 कमरे हैं जिसे सिर्फ दो लोगों यानी महाराजा और महारानी के लिए बनाया गया था। मेजर चार्ल्स मांट को महल के वास्तुकार के रूप में काम पर रखा गया था, लेकिन उनके आत्महत्या कर लेने के बाद रॉबर्ट फेलोस चिशोल्म को शेष काम पूरा करने के लिए काम पर रखा गया था।
लक्ष्मी विलास पैलेस इंडो-सारासेनिक रिवाइवल वास्तुकला का एक शानदार नमूना है और इसका प्रवेश द्वार पर, दरबार हॉल मोज़ेक फर्श, फर्नीचर, विनीशियन झूमर और बेल्जियम ग्लास खिड़कियों से सजा हुआ है। महल में महाराजा के समय में युद्ध में इस्तेमाल होने वाले तलवारों और हथियारों के युद्ध का एक विशेष संग्रह भी प्रदर्शित किया गया है। हाल ही में संग्रहालय में महाराजा रणजीत सिंह गायकवाड़ द्वारा एकत्र किए गए हेडगियर्स प्रदर्शित किए गए थे। अब यह भारत के उन संग्रहालयों में से एक है, जिसमें हेडगियर गैलरी है। लक्ष्मी विलास महल के प्रवेश द्वार में एक आकर्षक फव्वारे से सजा हुआ एक आंगन है। महल के अंदरूनी हिस्से को आकर्षक बनाने के लिए कई संगमरमर की टाइलें और अन्य कलाकृतियाँ इस्तेमाल की गई हैं। महल में कई उद्यान स्थित हैं जो प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी सर विलियम गोल्डिंग द्वारा डिजाइन किए गए थे। जिन्होंने लंदन के प्रसिद्ध केव बॉटनिकल गार्डन को भी डिजाइन किया था।
3. लक्ष्मी विलास पैलेस घूमने के साथ क्या क्या कर सकते है – Things To Do At Laxmi Vilas Palace In Hindi
लक्ष्मी विलास पैलेस परिसर में एक स्विमिंग पूल है जो पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थानों में से है। अगर आप अपने परिवार के साथ इस महल की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो जकूज़ी और बेबी पूल आपकी इस यात्रा को बेहद सुखद बनाते हैं। इसके अलावा यहां एक आयुर्वेदिक मालिश केंद्र भी मौजूद है जो पूल के पास स्थित है और यह कई रोगों का उपचार भी प्रदान करता है। कठपुतली शो(Puppet Show) हमेशा से राजस्थानी परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है जिसका आनंद यहां पर पर्यटक शाम के समय ले सकते हैं। इसके अलावा पर्यटक इस महल में टेबल टेनिस, पूल टेबल और कैरम बोर्ड जैसे खेलों का मजा भी ले सकते हैं। महल में स्विमिंग पूल के आस-पास के बच्चों के खेलने के लिए भी जगह है, जिससे माता-पिता आराम कर सकें और अपने बच्चों पर नज़र रख सकें। इसके अलावा पर्यटक यहां बैडमिंटन के खेल का भी मजा ले सकते हैं।
और पढ़े: जयपुर का रामबाग पैलेस घूमने की जानकारी
4. लक्ष्मी विलास महल के अन्दर घूमे महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय – Maharaja Fateh Singh Museum Inside Laxmi Vilas Palace Vadodara In Hindi
महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय लक्ष्मी विलास पैलेस के अंदर स्थित है जहां पर महान कारीगरों से जुड़ी कई मूर्तियां देखी जा सकती है। जिसमें से कुछ भारतीय और कुछ विदेशी थे। यह संग्राहलय रॉयल्स महाराजा सर सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय और उनके परिवार के समय से संबंधित कला को भी प्रदर्शित करता है। संग्रहालय के अंदर मौजूद गैलरी में चीनी के साथ-साथ जापानी मूर्तियां भी रखी हुई हैं।
5. लक्ष्मी विलास पैलेस खुलने और बंद होने का समय – Laxmi Vilas Palace Timings In Hindi
लक्ष्मी विलास पैलेस के लिए पर्यटक सुबह 9:30 से शाम 5:00 बजे तक जा सकते हैं। दोपहर के समय 1:00 बजे- 1:30 बजे तक महल की यात्रा करने की सलाह नहीं दी जाती। बता दें कि सोमवार को महल बंद रहता है।
6. लक्ष्मी विलास पैलेस एंट्री फीस – Laxmi Vilas Palace Ticket Price In Hindi
- लक्ष्मी विलास पैलेस का प्रवेश शुल्क 150 रूपये प्रति व्यक्ति है।
- महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय का प्रवेश शुल्क 60 रूपये प्रति व्यक्ति है।
7. लक्ष्मी विलास पैलेस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Laxmi Vilas Palace In Hindi
अगर आप लक्ष्मी विलास पैलेस घूमने जाने के अच्छे समय के बारे में जानना चाहते है तो बता दें कि आपको यहां का दौरा अक्टूबर और मार्च के महीनों के दौरान करना चाहिए। क्योकि इस समय यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है।
और पढ़े: सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी
8. लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा कैसे पहुंचे – How To Reach Laxmi Vilas Palace Vadodara In Hindi
अगर आप लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा जाने के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि यहां पर आप सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।
8.1 फ्लाइट से लक्ष्मी विलास महल कैसे पहुंचे – How To Reach Laxmi Vilas Palace By Flight In Hindi
अगर आप हवाई मार्ग से लक्ष्मी विलास महल वडोदरा की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि वडोदरा का अपना एक एयरोड्रम है, लेकिन यह सिर्फ केवल घरेलू उड़ानों को ही संचालित करता है। वडोदरा का हवाई अड्डा भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है इसलिए आपको यहां पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी इसके पास स्थित है जो 100 किमी दूर है।
8.2 सड़क मार्ग से लक्ष्मी विलास पैलेस कैसे जाये – How To Reach Laxmi Vilas Palace Vadodara By Road In Hindi
अगर आप सड़क मार्ग से वडोदरा की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि सड़क मार्ग भी यहां की यात्रा के लिए बेहद अनुकूल है। यह शहर अच्छी तरह से विकसित है और सुपर फास्ट राजमार्गों के साथ भारत के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। वडोदरा जाने के लिए आप एसटीसी बस स्टेशन से बसों की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जो वड़ोदरा जंक्शन के पास स्थित है।
8.3 ट्रेन से लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा कैसे जाये – How To Reach Laxmi Vilas Palace By Train In Hindi
वडोदरा जंक्शन रेलवे स्टेशन भारत के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है और गुजरात का सबसे व्यस्त स्टेशन भी है। लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा जाने के लिए पर्यटक दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों से शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस प्रीमियम और सुपर फास्ट ट्रेनों से भी यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़े: वडोदरा के पर्यटन स्थल
इस आर्टिकल में आपने लक्ष्मी विलास महल वडोदरा के बारे में जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस में जरूर बतायें।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
9. लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा का नक्शा – Laxmi Vilas Palace Vadodara Map
10. लक्ष्मी विलास पैलेस की फोटो गैलरी – Laxmi Vilas Palace Images
और पढ़े:
- कमल मंदिर घूमने की जानकरी और आसपास के पर्यटन स्थल
- इंदौर में घूमने लायक पर्यटन स्थलों की जानकारी
- महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी
- अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी
- सहारा मरुस्थल के बारे में रोचक तथ्य और अन्य जानकारी