जीभी में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी – Jibhi Ke Darshaniya Sthal Ki Information In Hindi

Rate this post

Best Places To Visit In Jibhi In Hindi : जीभी हिमाचल प्रदेश में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो हरे भरे जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। अगर आप आप अपने परिवार या प्रेमिका के साथ कुछ शांति भरे पल बिताना चाहते हैं तो जीभी से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती। जीभी हिमाचल का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो औद्योगिकीकरण से अछूता है और प्रकृति से घिरा हुआ है। घने देवदार के जंगल, शांत मीठे पानी की झीलें और प्राचीन मंदिर इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं। इस स्थान की यात्रा करने के बाद आप इसको कभी नहीं भूल पाएंगे।

यहाँ स्थित विक्टोरियन स्टाइल कॉटेज आप ठहर सकते हैं जहाँ रुकने के बाद आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप विक्टोरियन समय में पहुँच गए हैं। जीभी की ताजी हवा में सांस लेना और यहां के वातावरण में रह कर पक्षियों की मीठी चीं-चीं की आवाज सुनना आपको प्रकृति की गोद में रहने जैसा महसूस कराता है। अगर आप जीभी के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको जीभी घूमने के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –

1. जीभी हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता – Jibhi Biodiversity In Hindi

जीभी हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता

जीभी हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो पूरी तरह से वनस्पतियों और जीवों से परिपूर्ण हैं। इस जगह की समृद्ध जैव विविधता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। यहाँ के जंगल और प्राकृतिक नज़ारे देख कर आपका दिल खुश हो जायेगा। जीभी में आप ट्री पाई, ब्राउन डिपर, रेड स्टार, बुलबुल, कबूतर और जंगल फाउल जैसे कई रंग-बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं। जीभी के जंगल देवदार के पेड़ भरे हुए हैं और यहां पर आप स्थानीय पक्षियों के अलावा प्रवासी पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां के घने जंगलों में कई तरह की फूल देखे जा सकते हैं।

और पढ़े: मंडी घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

2. जीभी के आसपास में घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Jibhi Ke Darshaniya Sthal In Hindi

2.1 जीभी में देखने लायक जगह जालोरी दर्रा – Jibhi Mein Dekhne Layak Jagha Jalori Pass In Hindi

जीभी में देखने लायक जगह जालोरी दर्रा

जालोरी दर्रा जीभी से 12 किमी की दूरी पर लगभग 3000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां चलने वाली तेज हवा के माध्यम से आप प्रकृति की फुसफुसाहट को सुन सकते हैं। यह जगह हरे देवदार के पेड़ों और चट्टानी पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां रास्ते में आप कुछ विदेशी वनस्पतियों और जीवों को भी देख पायेंगे।

2.2 जीभी में घूमने लायक जगह सेरोलसर झील – Jibhi Me Ghumne Layak Jagah Serolsar Lake In Hindi

जीभी में घूमने लायक जगह सेरोलसर झील

सेरोलसर झील जालोरी दर्रा से 6 किमी की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत झील है जहाँ आप ट्रेकिंग के माध्यम से भी जा सकते हैं। यह झील देवदार के पेड़ों से घने जंगलों के बीच स्थित है, जहाँ आप शांति से भरे कुछ खास पल बिता सकते हैं। आप यहाँ झील के पास अपने मन और आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए झील के ताजे पानी में पैर डालकर बैठ सकते हैं।

2.3 जीभी का मशहूर पर्यटन स्थल जीभी झरने – Jibhi Ka Mashhur Paryatan Sthal Jibhi Waterfalls In Hindi

जीभी का मशहूर पर्यटन स्थल जीभी झरने

जीभी झरना यहाँ जंगल के अंदर स्थित है जिसको आप जंगल के अंदर जाकर ही देख पायेंगे। यह जगह अपने प्राकृतिक आकर्षण से पर्यटकों को आनंदित कर देती है। बता दें कि जहाँ पर झरने के पास लकड़ी के छोटे पुल भी बनाये गए हैं जो इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यहां पर्यटक झरने के पास बैठ सकते हैं और प्रकृति की गोद में शांति भरे हुए कुछ पल बिता सकते हैं।

2.4 जीभी का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल चन्नी किला – Jibhi Ka Famous Darshaniya Sthal Chaini Fort In Hindi

जीभी का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल चन्नी किला
Image Credit: Abhishek Paul

जीभी के पास स्थित चन्नी किला पहाड़ी शैली की वास्तुकला में निर्मित एक आकर्षक किला है जो लगभग 1500 साल पुराना है। इस किले में भूमिगत सुरंग भी है और आप इसके रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए सुरंग के रास्ते चल सकते हैं। आपको बता दें कि अब इस किले को भगवान कृष्ण के मंदिर में परिवर्तित कर दिया गया है।

2.5 जीभी के धार्मिक स्थल श्रृंग ऋषि मंदिर- Jibhi Ka Dharmik Sthal Shringa Rishi Temple In Hindi

जीभी के धार्मिक स्थल श्रृंग ऋषि मंदिर
Image Credit: Yash Sharma

जीभी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित श्रृंग ऋषि मंदिर एक ऐसी जगह है जहां पर काफी मात्र में भक्त प्रार्थना करने के लिए जाते हैं। यह मंदिर हरे भरे पेड़ों और फूलों से घिरा हुआ है, और इस जगह को और भी ज्यादा पुराना बनाता है।

और पढ़े: मार्कंडेय ऋषि मंदिर की पौराणिक कथा और घूमने की जानकारी 

3. जीभी शहर की यात्रा पर क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Jibhi In Hindi

3.1 कैंपिंग – Camping

कैंपिंग

जीभी काहर भरा मैदान कैंपिंग के लिए एक बहुत ही आदर्श जगह है। इस जगह की सुंदरता देखते ही बनती है पर्यटक यहां पर शिवर लगा सकते हैं और एक रात का समय बिता कर प्रकृति की गोद में कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं।

3.2 हाइकिंग – Hiking

 हाइकिंग

यह क्षेत्र हाइकिंग के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां आप लम्बी पैदल दूरी तय कर सकते हैं और घने पेड़ों और सुरम्य से भरे इस मंत्रमुग्ध स्थान को एक्स्पोल्र कर सकते हैं। इस प्राकृतिक स्थान की यात्रा करना आपको रोजमर्रा के जीवन के तनाव से छुटकारा दिला कर शांति प्रदान करेगी।

3.3 फिशिंग – Fishing

फिशिंग

जीभी में फिशिंग करने के लिए आपको नागिनी गांव में मत्स्य अधिकारी से मछली पकड़ने का परमिट लेना अनिवार्य है। जीभी में स्थित मीठे पानी की झीलें कई तरह की रंगीन मछलियों का घर है, जहां पर पर्यटक फिशिंग का आनंद ले सकते हैं।

3.4 बर्ड वॉचिंग – Bird Watching

 बर्ड वॉचिंग

जीभी में घने जंगल में कई तरह के खूबसूरत पक्षी पाए जाते हैं, जिन्हें देखने का अपना ही एक अदभुद मजा है। यहां पर आप बहुत सारे दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों की सुंदरता को देख सकते हैं, जो यहां स्वतंत्र रूप से उड़ते हुए नजर आते हैं।

और पढ़े: हिमाचल प्रदेश में साहसिक गतिविधियाँ 

4. हिमाचल प्रदेश के जीभी की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting Jibhi In Hindi

हिमाचल प्रदेश के जीभी की यात्रा के लिए टिप्स

  • जीभी की यात्रा के समय आरामदायक कपड़े व जूते पहने।
  • यात्रा के समय इमरजेंसी के दौरान काम आने वाली प्राथमिक चिकित्सा किट को हमेशा अपने साथ रखें।
  • अगर आप दिसंबर और जनवरी में महीनों में जीभी की यात्रा करते हैं तो आपको अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़ें लेकर जाएं, वर्ना ठंड से जमने के कारण आपकी मौत भी हो सकती है।

5. जीभी में खाना खाने की मशहूर जगह – Famous Food Cafe In Jibhi In Hindi

जीभी में खाना खाने की मशहूर जगह

5.1 हरिओम कैफे

जीभी में स्थित हरिओम कैफे न केवल अद्भुत दृश्य प्रदान करता है बल्कि काफी अच्छा भोजन भी प्रदान करता है। इसके सभी व्यजनों को ताजा उपज के उपयोग से तैयार किया जाता है, यहां भोजन करके आपको एक अदभुद खुशी प्राप्त होगी।

5.2 मदर्स कैफे

मदर्स कैफे का भोजन इतना स्वादिष्ट है कि यह आपको मां के भोजन की याद दिला देगा. यह कैफे विभिन्न प्रकार के बेहतरीन ताज़े पकौड़ों और पाइपिंग हॉट टी / कॉफी उपलब्ध करता है जो आपको बेहद पसंद आएगी।

5.3 जीभी डिलाइट कैफे

जीभी डिलाइट कैफे एक बहुत ही अच्छा कैफे है जो सुरम्य प्रकृति में शानदार भोजन प्रदान करता है. यहां के चावल और सब्जियां यात्रियों को बेहद पसंद आते हैं।

5.4 चाय के स्टॉल

यहां के स्टॉल के बिना यहाँ का पहाड़ी क्षेत्र बिलकुल अधुरा है। जीभी में कई प्रकार के चाय के स्टॉल स्थित हैं जो अच्छी चाय प्रदान करते हैं और हर समय पसंदीदा दो मिनट मैगी भी उपलब्ध कराते हैं।

और पढ़े: मैकलोडगंज का इतिहास और घूमने की 5 सबसे खास जगह 

6. जीभी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jibhi In Hindi

जीभी घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

अगर आप जीभी की यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां की यात्रा करने का अच्छा समय अक्टूबर और मई के महीनों के बीच है। इस दौरान जीभी का मौसम बहुत ही खूबसूरत और ठंडा होता है। जनवरी और फरवरी के महीने उन लोगों के लिए हैं जो ठंड और बर्फबारी का भरपूर मजा लेना चाहते हैं।

7. जीभी हिमाचल प्रदेश में कहा रुके – Where To Stay In Jibhi Himachal Pradesh In Hindi

जीभी हिमाचल प्रदेश में कहा रुके

बता दें कि जीभी में रुकने के लिए पर्याप्त जगह है। विक्टोरियन शैली की लकड़ी के कॉटेज यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां पर बहुत से होटल भी उपलब्ध हैं जहां आप ठहर सकते हैं।

और पढ़े: कुल्लू के टॉप 15 पर्यटन स्थल और उनकी जानकारी 

8. जीभी कैसे जाये – How To Reach Jibhi In Hindi

जीभीकी ट्रिप पर जाने वाले टूरिस्ट फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी भी ट्रेवल करके आसानी से जीभी पहुच सकते है

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन और रोडवे से जीभी केसे जायें –

8.1 फ्लाइट से जीभी कैसे पहुंचें – How To Reach Jibhi By Air In Hindi

जीभी हवाई जहाज से कैसे पहुंचें

जीभी का निकटतम हवाई अड्डा कुल्लू के पास स्थित भुंतर हवाई अड्डा है जो 60 किमी की दूरी पर है। हवाई अड्डे से किराए की टैक्सी लेकर आप आसानी से जीभी तक पहुँच सकते हैं।

8.2 ट्रेन से जीभी कैसे पहुँचें – How To Reach Jibhi By Rail In Hindi

रेल द्वारा जीभी कैसे पहुँचें

जीभी का निकटतम रेलवे स्टेशन शिमला में है जो कि जीभी से लगभग 150 किमी दूर है। रेलवे स्टेशन से किराये की कारें आसानी से मिल जाती हैं जो आपको जीभी तक ले जाएंगी।

8.3 जीभी कैसे पहुंचे सड़क मार्ग से – How To Reach Jibhi By Road In Hindi

जीभी कैसे पहुंचे सड़क मार्ग से

दिल्ली से जीभी तक जाने के लिए कई बसें उपलब्ध हैं जो आपको ऑट तक छोड़ देंगी। ऑट से जीभी तक जाने के लिए कई सीधे बड़े और कार उपलब्ध हैं।

और पढ़े: नेहरू कुंड मनाली की जानकारी और पर्यटन स्थल

इस आर्टिकल में आपने जीभी में घूमने लायक पर्यटन स्थल को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. जीभी हिमाचल प्रदेश का नक्शा – Jibhi Himachal Pradesh Map

10. जीभी की फोटो गैलरी – Jibhi Images

View this post on Instagram

#Jibhi life

A post shared by AD (@auzziedreams) on

और पढ़े:

Leave a Comment