Indian Destination

आन्ध्र प्रदेश के टॉप पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Andhra Pradesh Tourism In Hindi

3.6/5 - (11 votes)

Andhra Pradesh Tourism In Hindi, आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण भारत में कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट स्थित है। बता दें कि आंध्र प्रदेश भारत का 29 वां राज्य हैं। भारत का यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतो, प्राकृतिक स्थानों और समुद्री बीचो के लिए बहुत फेमस हैं।

आंध्र प्रदेश भारत के सबसे अमीर मंदिरों का घराना हैं और तिरुपति बालाजी मंदिर राज्य का प्रमुख आकर्षण हैं। मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं आंध्र प्रदेश राज्य में ही स्थित हैं। आंध्र प्रदेश राज्य से कटकर एक नए राज्य तेलंगाना का उदय फरवरी 2014 में हुआ हैं। यदि आप आन्ध्र प्रदेश से जुडी रोचक जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे आप आन्ध्र प्रदेश का इतिहास और इसके पर्यटक स्थलों के बारे में जान सकेगें –

1. आंध्र प्रदेश का इतिहास – Andhra Pradesh History In Hindi

आंध्र प्रदेश राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन है जोकि वैदिक काल से संबधित है। सात वाहन काल में आन्ध्र प्रदेश बहुत अधिक विकसित और फल-फूल रहा था। राज्य में बौद्ध धर्म का विकास सातवाहन वंश के पतन होने के बाद नागार्जुनकोंडा इक्ष्वाकु के सत्ता में आने के बाद हुआ। बता दें कि आंध्र प्रदेश समानुसार रेड्डी राजवंश, काकतीय राजवंश, विजयनगर साम्राज्य और मुगल शासन अधीन रहा हैं। लेकिन वर्ष 1792 के दौरान ब्रिटिशो ने इस पर कब्ज़ा कर लिया और तेलगु भाषी क्षेत्र के साथ इस भी जोड़ दिया गया। आन्ध्र प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवम्वर 1956 में की गई।

और पढ़े: दक्षिण भारत में घूमने वाले 50 प्रमुख पर्यटन स्थल

2. आंध्र प्रदेश में घूमने लायक आकर्षक पर्यटन स्थल – Best Tourist Places Of Andhra Pradesh Tourism In Hindi

आन्ध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन में यहाँ के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों के अलावा आकर्षित समुद्री बीच भी हैं। आप इन समस्त जगहों पर घूमने जा सकते हैं और अपनी आंध्र प्रदेश की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

2.1 आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए सबसे खुबसूरत जगह विशाखापट्टनम – Andhra Pradesh Me Ghumne Ke Liye Khubsurat Jagah Vishakhapatnam In Hindi

आन्ध्र प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहों में शामिल विशाखापट्टनम एक खूबसूरत शहर हैं जोकि अपने आकर्षित समुद्र तटों, गुफाओं, घाटियों, झीलों और पहाड़ो के लिए भी जाना जाता हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाने वाला विशाखापट्टनम अपने एक अन्य नाम विजाग से भी प्रसिद्ध हैं।

और पढ़े: विशाखापत्तनम के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी 

2.2 आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति – Andhra Pradesh Ka Prasidh Tirth Sthal Tirupati In Hindi

आन्ध्र प्रदेश का दार्शनिक स्थल तिरुपति अपने तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। तिरुपति आन्ध्र प्रदेश राज्य के चितूर जिले में स्थित है जो भक्तो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। श्री वेंकटेश्वर मंदिर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालो के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। हर साल तिरुपति आने भक्तो की संख्या लाखों में होती हैं।

और पढ़े: तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास 

2.3 आंध्र प्रदेश का दर्शनीय स्थल विजयवाड़ा – Andhra Pradesh Ka Darshaniya Sthal Vijayawada In Hindi

आंध्र प्रदेश का आकर्षण विजयवाडा राज्य की कृष्णा नदी के तट पर स्थित हैं। विजयवाड़ा शहर अपने स्वदिष्ट आम, मिठाइयों और सुंदर वसंत के मौसम के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। बता दें कि विजयवाडा में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। विजयवाडा के प्रमुख आकर्षण में शामिल खूबसूरत मूर्तियाँ, गुफाएं, कोंडापल्ली फोर्ट, कनक दुर्गा मंदिर, भवानी द्वीप प्रकाशम, गांधी पार्क आदि हैं।

और पढ़े: विजयवाड़ा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी

2.4 आंध्र प्रदेश का मशहूर धार्मिक स्थल अनंतपुर – Andhra Pradesh Ka Famous Dharmik Sthal Anantapur In Hindi

Image Credit: Bhargav

आंध्र प्रदेश का धार्मिक स्थल अनंतपुर राज्य का सबसे पश्चिमी जिला है जोकि अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। बता दें कि अनंतपुर श्री सत्य साईं बाबा के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता हैं। अनंतपुर जिले में कई आकर्षित मंदिर हैं जोकि भक्तो की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। अनंतपुर के प्रमुख पर्यटक आकर्षण में तदिपत्री मंदिर, गुंताकाल, हिन्दुपुरा, लेपाक्षी आदि हैं।

2.5  आंध्र प्रदेश का ऐतिहासिक स्थल नेल्लोर – Andhra Pradesh Ka Aetihasik Sthal Nellore In Hindi

आन्ध्र प्रदेश का ऐतिहासिक स्थल नेल्लोर अविश्वसनीय आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत का एक खूबसूरत उदहारण प्रस्तुत करता हैं। नेल्लोर आंध्र प्रदेश के ऐसे स्थानों की सूची में शामिल हैं जोकि ऐतिहासिक केंद्र के रूप में जाने जाते है। नेल्लोर में मिलने वाला मलाई कजा, बोब्बट्लू, जलीय कृषि और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए यह शहर फेमस हैं।

2.6 आंध्र प्रदेश में घूमने लायक जगह चित्तूर – Andhra Pradesh Me Ghumne Layak Jagah Chittoor In Hindi

आंध्र प्रदेश का चित्तूर पर्यटन स्थल राज्य के सबसे खूबसूरत जिलों में से एक हैं। इसके अलावा चित्तूर यह पाई जाने वाली वनस्पतियों और जीवों के साथ पर्यटकों को स्वर्ग का एहसास धरती पर ही कराता हैं। चित्तूर पर्यटन के प्रमुख आकर्षण में यहाँ के आध्यात्मिक, धार्मिक और कलात्मक मंदिर शामिल हैं। पर्यटक चित्तूर घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं।

2.7 आंध्र प्रदेश में देखने लायक जगह कुरनूल – Andhra Pradesh Me Dekhne Layak Jagah Kurnool In Hindi

आंध्र प्रदेश के तीर्थ स्थल के रूप में कुरनूल को प्रसिद्धी मिली हैं। कुरनूल हाथारी और तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और हिन्दू धर्म के अनुयाइयों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। बता दें कि कुरनूल को श्री सेलम के प्रवेश द्वारो में से एक माना जाता हैं। 2000 साल से भी अधिक पुराना यह शहर ऐतिहासिक विरासत का खजाना हैं।

2.8 आंध्र प्रदेश टूरिज्म में घूमने के लिए अच्छी जगह ओंगोल – Andhra Pradesh Tourism Me Ghumne Ke Liye Achi Jagah Ongole In Hindi

आंध्र प्रदेश में मस्ती करने के लिए ओंगोल पर्यटन यहाँ आने वाले पर्यटकों को खासा प्रभावित करता हैं। तम्बाकू व्यापार के लिए फेमस ओंगोल अपने धार्मिक स्थानों के अलावा आकर्षित समुद्री तटो के लिए भी जाना जाता हैं। ओंगोल मंदिर और कोठापटनम बीच यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। पर्यटक ओंगोल में समुद्री गतिविधियों का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं।

2.9 आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान कडपा – Andhra Pradesh Me Ghumne Ke Liye Lokpriya Sthan Kadapa In Hindi

आन्ध्र प्रदेश राज्य में घूमने वाली प्रमुख जगहों में शामिल कडपा पर्यटन पर्यटकों के बीच बहुत लोंकप्रिय स्थान हैं। कडपा अपनी शानदार वास्तुकला नल्लामाला और पालकोंडा पहाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। माना जाता हैं कि रामायण महाकाव्य का किष्किंधाकांड वोंटीमिट्टा में हुआ था जोकि कडप्पा से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

2.10 आंध्र प्रदेश पर्यटन में धार्मिक स्थल श्रीकालाहस्ती – Andhra Pradesh Paryatan Me Dharmik Sthal Srikalahasti In Hindi

श्रीकालाहस्ती आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल हैं और अपने गुड़िमल्लम मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं। श्रीकालाहस्ती दक्षिण भारत में भगवान भोले नाथ के स्थानों में से एक माना जाता हैं। श्रीकालाहस्ती भगवान शिव के पंच भूतों में से एक के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त अन्य चार कांचीपुरम, थिरुवनाईकवल, चिदंबरम और तिरुवन्नामलाई हैं।

और पढ़े: कालाहस्ती मंदिर की जानकारी और इतिहास

2.11 आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध मंदिर पुट्टपर्थी साईं बाबा मंदिर – Andhra Pradesh Ka Prasidh Mandir Puttaparthi In Hindi

पुट्टपर्थी आंध्र प्रदेश राज्य का धार्मिक स्थान है और यह साईं बाबा के मंदिर (Sai Baba Temple In Puttaparthi) के लिए जाता जाता हैं। आंध्र प्रदेश का सबसे लौकप्रिय स्थान पुट्टपर्थी साईं बाबा के निवास स्थान के रूप में जाना जाता हैं। यह धार्मिक स्थान चित्रावती नदी के तट पर स्थित है। चैतन्य ज्योति म्यूजियम यहाँ के प्रमुख आकर्षण में शामिल हैं।

2.12 आंध्र प्रदेश टूरिज्म में घूमने का सबसे खुबसूरत स्थान अमरावती – Andhra Pradesh Famous Tourist Attraction Amaravati In Hindi

आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी और खूबसूरत शहर अमरावती गुंटूर जिले में स्थित हैं। बता दें कि अमरावती शहर हिंदुओं और बौद्धों धर्म के अनुयाइयों के लिए एक अद्भुत तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। अमरावती में भगवान शिव का एक आकर्षित भी मंदिर हैं। रमणीय वास्तुकला के प्रतीक अमरावती को सातवाहनो की राजधानी होने का गौरव भी हासिल हुआ हैं।

2.13 आंध्र प्रदेश का दर्शनीय स्थल लेपाक्षी मंदिर – Andhra Pradesh Ka Darshaniya Sthal Lepakshi Temple In Hindi

आंध्र प्रदेश राज्य का दर्शनीय लेपाक्षी वीरभद्र मंदिर अनंतपुर जिले में स्थित हैं। लेपाक्षी मंदिर भगवान शिव, विष्णु और वीरभद्र को समर्पित हैं। लेपाक्षी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप पर्यटकों के बीच बहुत लौक प्रिय पर्यटन स्थल बन गया है।

2.14 आंध्र प्रदेश के फेमस टूरिस्ट प्लेस श्रीकाकुलम – Andhra Pradesh Ke Famous Tourist Place Srikakulam In Hindi

Image Credit: Raju Dola

आंध्र प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल श्रीकाकुलम नागवली नदी के किनारे पर स्थित हैं और अपने श्रीमुकालिंगेश्वर स्वामी मंदिर के लिए लोगो की भीड़ का कारण बना हुआ हैं। श्रीकाकुलम को पूर्व में चिकाकोल के नाम से जाना जाता हैं। श्रीकाकुलम के प्रमुख आकर्षण में सालिहुंडम, श्रीकुरम, श्रीमुक्लिंगम, अरासाविलि और रावीवलसा आदि शामिल हैं।

2.15 आंध्र प्रदेश का आकर्षण स्थल अमलापुरम – Andhra Pradesh Ka Aakarshan Sthal Amalapuram In Hindi

Image Credit: Matta Sudheer

अमलापुरम अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। जीएमसी (GMG) बालयोगी मेमोरियल अमलापुरम का प्रमुख आकर्षण हैं। आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक घूमने वाली जगहों में शामिल अमलापुर अपने ताड़ के पेड़, नहरों का आकर्षण, घने नारियल के पेड़, प्रसिद्ध मंदिर हैं जैसे अमलेश्वर, सिधेश्वर और चंद्रमौलेश्वर आदि शामिल हैं।

और पढ़े: अरकू वैली विशाखापट्नम में घूमने लायक आकर्षण स्थल की जानकारी

3. आंध्र प्रदेश घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Andhra Pradesh Tourism In Hindi

भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

4. आंध्र प्रदेश पर्यटन में कहां रुके – Where To Stay In Andhra Pradesh Paryatan In Hindi

आंध्र प्रदेश राज्य और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के उपरांत यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश स्टेट के विभिन्न शहरो में आपको एक से बढ़कर एक होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे, जहां आप रुक सकते हैं।

  • पै वायसराय होटल (Pai Viceroy Hotel)
  • होटल ब्लिस (Hotel Bliss)
  • मरसा सरोवर प्रीमियर (Marasa Sarovar Premiere)
  • होटल अक्षय (Hotel Akshaya)
  • पार्क विशाखापत्तनम (The Park Visakhapatnam)

और पढ़े: सबरीमाला मंदिर के रोचक तथ्य 

5. आंध्र प्रदेश कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Andhra Pradesh In Hindi

आंध्र प्रदेश की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

5.1 फ्लाइट से आंध्र प्रदेश कैसे जाए – How To Reach Andhra Pradesh By Flight In Hindi

आंध्र प्रदेश राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख हवाई अड्डो में (Tirupati Airport and Puttaparthi Airport) तिरुपति हवाई अड्डा और पुट्टपर्थी हवाई अड्डे शामिल है। देश और राज्य के समस्त हवाई अड्डो से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

5.2 कैसे जाए आंध्र प्रदेश ट्रेन से – How To Reach Andhra Pradesh By Train In Hindi

आंध्र प्रदेश जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के समस्त बड़े शहरो में स्थित हैं और देश के सभी प्रमुख नगरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। यहाँ के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशन विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन, Rayanapadu रेलवे स्टेशन, हैदराबाद रेलवे स्टेशन आदि हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

5.3 बस से आंध्र प्रदेश कैसे जाए – How To Reach Andhra Pradesh By Bus In Hindi

यदि आंध्र प्रदेश जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के राज्यों और शहरो से बहुत अच्छी तरह से संपर्क हैं।

और पढ़े: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन और यात्रा की जानकरी

इस लेख में आपने आंध्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. आंध्र प्रदेश का नक्शा – Andhra Pradesh Map

7. आंध्र प्रदेश की फोटो गैलरी – Andhra Pradesh Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago