इकोनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास फ्लाइट में क्या अंतर होता है जानिये

3/5 - (3 votes)

Airplane Classes Difference In Hindi : भारत एक ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा यात्री ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन जब यात्रा का बजट थोडा ज्यादा होता है और यात्रा की दूरी भी ज्यादा होती है तो लोग फ्लाइट यात्रा करना बेहतर समझते हैं। यह बात अलग है कि हवाई यात्रा का किराया काफी ज्यादा होता है और फ्लाइट की अलग-अलग क्लास के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्होंने कभी फ्लाइट में यात्रा नहीं कि और वे लोग यह भी नहीं जानते कि इसमें कितनी क्लास होती हैं और इनमे क्या अंतर होता है।

अगर आप ने भी कभी हवाई जहाज से यात्रा नहीं कि तो बता दें कि आमतौर पर फ्लाइट में फर्स्ट क्लास (First Class), बिजनेस क्लास (Business Class) और इकोनॉमी क्लास(Economy Class) होती हैं। अगर आप फ्लाइट से कहीं यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो यह लेख आपके बहुत काम का है क्योंकि हम आपको इसमें फ्लाइट की क्लास और उनमें अंतर बता रहें। जिससे आप अपनी यात्रा के लिए एक सही फ्लाइट विकल्प का चुनाव कर पाएंगे।

इकोनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास फ्लाइट में अंतर की जानकरी – Economy Class Business Class And First Class Airplane Classes Difference In Hindi

इकोनॉमी क्लास फ्लाइट – Economy Class Flight In Hindi

इकोनॉमी क्लास फ्लाइट

हमारे भारत देश में सबसे ज्यादा लोग मध्यम वर्ग हैं इसलिए जब भी वे लोग हवाई यात्रा करते हैं तो इकोनॉमी क्लास को ही प्रेफर करते हैं। इसलिए हम सबसे पहले इकोनॉमी क्लास (Economy Class) के बारे में ही बात करते हैं। आपको बता दें कि इकोनॉमी क्लास का किराया काफी कम होता है और इसमें सुविधा भी बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास से कम दी जाती हैं। जब कोई भी व्यक्ति इकॉनामी क्लास में यात्रा करता है तो इसमें उसका किराया तो कम लगता है लेकिन इसमें उसे सुविधा भी किराये के हिसाब से दी जाती है। इकॉनामी क्लास में यात्री को सीट के सामने विडियो देखने के लिए छोटी स्क्रीन दी जाती है और इसके साथ ही अन्य चीजें हेड फोन, मैगजीन, तकिया, भोजन और सीमित मात्रा में पीने के लिए चीज़ों उपलब्ध कराई जाती है।

इमिग्रेशन क्या है? इमीग्रेशन में होने वाली दिक्कत और कुछ टिप्स

बिजनेस क्लास फ्लाइट – Business Class Flight In Hindi

बिजनेस क्लास फ्लाइट

अब हम बिज़नेस क्लास के बारे में बात करेंगे जिसका किराया इकोनॉमी क्लास की तुलना में काफी ज्यादा होता है लेकिन इसमें सुविधाएं भी काफी ज्यादा दी जाती हैं। बिजनेस क्लास (Business Class) में अक्सर बड़े बिजनेसमैन, सेलेब्रिटीज और पैसे वाले लोग यात्रा करते हैं। इसलिए इसका किराया ज्यादा होने के साथ-साथ सुविधा भी अच्छी होती है। जो भी लोग बिज़नेस क्लास क्लास में यात्रा करते हैं उनके साथ स्टाफ के लोग भी बहुत ही अच्छे तरीके से ट्रीट करते हैं। एयरपोर्ट पर भी बिजनेस क्लास में यात्रा करने वाले लोगों के लिए सुविधा अच्छी होती है। बता दें कि उनके लिए अलग चेक-इन एरिया होता है और इसके साथ ही उनके लिए स्पेशल बिजनेस क्लास लाउंज भी उपलब्ध कराये जाते हैं, जिसमें खाने पीने, न्यूज़ पेपर और इंटरनेट की सुविधा भी होती है।

बिजनेस क्लास की सबसे खास बात यह होती है कि इसमें यात्रा करने वाले लोगों को पहले उतारा जाता है और कस्टम लाइन में भी पहले लगाया जाता है। जो भी लोग इकोनॉमी क्लास के बाद बिजनेस क्लास में यात्रा कर लेते हैं वे लोग बहुत खास महसूस करते हैं।

भारतीय पासपोर्ट नवीकरण कैसे कराये

फर्स्ट क्लास फ्लाइट – First Class Flight In Hindi

फर्स्ट क्लास फ्लाइट

इकोनॉमी और बिजनेस क्लास से भी ऊपर आता है फर्स्ट क्लास, जिसे खास तौर पर फ़िल्मी सितारों, मशहूर सेलेब्रिटी, बिजनेसमैन के लिए बनाया जाता है। यह इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की तुलना में बहुत महंगा होता है लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधा भी बहुत खास होती है। फर्स्ट क्लास केबिन किसी भी एयरप्लेन में सबसे आगे होता है जहां पर काफी ज्यादा स्पेस और आराम होता है। इस क्लास में प्राइवेसी तो होती ही है लेकिन खाने और पीने की चीजों का अलग से मेनू भी होता है। फर्स्ट क्लास में मिलने वाला भोजन किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं होता क्योंकि इसे फाइव स्टार होटल के शेफ द्वारा ही तैयार किया जाता है।

इस आर्टिकल में आपने इकोनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास फ्लाइट में क्या अंतर होता है इसको जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment