Indian Destination

भारत में रहकर अगर हिमाचल प्रदेश की इन 5 जगहों पर नहीं घूमें तो मतलब जिंदगी में कुछ नहीं किया

5/5 - (2 votes)

Unexplored Places In Himachal Pradesh In Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा प्रदेश है जो कई मनमोहक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। लेकिन भारत में रहने वाले बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने देश की ही अच्छी जगहों पर नहीं घूम पाते और विदेश में खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं। अगर आप भारत में रह कर ही भारत के खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश नहीं घूमें तो इसका मतलब यह है कि आपके भारत की सबसे खूबसूरत जगह तो देखी ही नहीं है। अगर आप छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश की यात्रा जरुर करना चाहिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो अनगिनत प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है।

इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और मनमोहक जगहों के बारे में जानकारी दे रहें हैं जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश घूमने के बाद यहां के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती के आगे विदेश के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती भी फीकी लगने लगेगी, तो आइये जानते हैं हिमाचल प्रदेश के उन खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जहां की सैर आपको जरुर करना चहिये –

1. हिमाचल प्रदेश में कपल के घूमने के लिए खुबसूरत जगह मनाली

मनाली पीर पंजाल और धौलाधार पर्वतमाला के बर्फ से ढकी ढलानों के बीच स्थित देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। मनाली समुद्र तल से 1950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक हिस्सा है। मनाली अपने हरे भरे जंगल, फूलों के साथ बिछी घास के मैदानों, नीले रंग की धाराओं और ताजगी की लगातार खुशबू के साथ एक असाधारण प्राकृतिक स्थल है। मनाली प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों और कपल्स के लिए जन्नत के सामान है। इस हिल स्टेशन पर संग्रहालयों से लेकर मंदिरों तक, नदी के रोमांच से लेकर ट्रेकिंग ट्रेल्स तक, गांवों से लेकर ऊबड़-खाबड़ गलियों तक यहां आने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। कुल्लू नदी के बहते पानी की आवाज और पक्षियों की आवाज़े आपको अपनी ओर आकर्षित करेगी।

और पढ़े: मनाली शहर के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

2. हिमाचल प्रदेश में बाईक से घूमने का पर्यटन स्थल स्पीति घाटी

हिमाचल प्रदेश में स्थित स्पीति घाटी हर तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है जो समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। स्पीति घाटी के ठंडे रेगिस्तान, बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें और सुरम्य घाटियाँ यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद उत्साहित करती हैं। हिमाचल प्रदेश की यह एक ऐसी जगह है जहाँ पर वर्ष में लगभग 250 दिन धूप मिलती है, जिससे यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है। स्पीति आप मोटरगाड़ी से सिर्फ गर्मी के दिनों में ही जा सकते हैं और साल के लगभग 6 महीने यह जगह मोटी बर्फ से ढकी होती है।

और पढ़े: लाहौल स्पीति के टॉप पर्यटन स्थल की जानकरी

3. हिमाचल प्रदेश में हनीमून में घूमने की जगह पालमपुर

पालमपुर हिमाचल प्रदेश का बेहद खास पर्यटन स्थल है जो देवदार के जंगलों और चाय के बागानों से घिरा हुआ है। पालमपुर शहर में कई नदियाँ बहती हैं और यह शहर पानी और हरियाली के अद्भुत संगम के लिए भी जाना-जाता है। राजसी धौलाधार रेंजों के बीच स्थित पालमपुर अपने चाय बागानों और चाय की अच्छी गुणवत्ता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। पालमपुर को पहली बार अंग्रेजो द्वारा देखा गया था जिसके बाद इसे एक व्यापार और वाणिज्य के केंद्र के रूप में बदल दिया गया। इस शहर में स्थित विक्टोरियन शैली की हवेली और महल बेहद खूबसूरत नज़र आते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे है तो पालमपुर की सैर करना न भूलें।

और पढ़े: पालमपुर के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

4. हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ घूमने लायक जगह नग्गर

नग्गर मनाली का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने हरे- भरे वातावरण, ट्रेकिंग और कैम्पिंग की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। नग्गर गांव कुल्लू जिले में स्थित है जो इसकी सबसे पुरानी राजधानी है। नग्गर अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। नग्गर पर्यटन स्थल उन लोगों के लिए आदर्श है जो प्रकृति की गोद में रहकर शांति का अनुभव लेना चाहते हैं। पर्यटक यहां पर ट्रेकिंग फिशिंग और कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं। नग्गर पर्यटन है जो हर साल लाखों संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आने पर मजबूर करता है। नग्गर शहर में एक महल भी है, जिसे अब एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। पर्यटक इस महल की यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही नग्गर में एक सिद्ध लोक कला संग्रहालय और एक गर्म पानी का झरना है जहां पर्यटकों को अपनी नग्गर यात्रा के दौरान जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: नग्गर कैसल घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

5. हिमाचल प्रदेश के ट्रैकिंग के लिए सबसे सुन्दर जगह त्रिउन्द

त्रिउन्द हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बहुत ही सुंदर जगह है जो 2828 मीटर की ऊंचाई पर पूरी कांगड़ा घाटी के सुंदर दृश्य पेश करने वाले अद्भुत ट्रेल्स के साथ ट्रेकिंग के लिए एकदम सही जगह है। त्रिउन्द के लिए ट्रेक बेहद सुंदर और छोटा है जहाँ आप या तो मैक्लॉडगंज या धर्मकोट से जा सकते हैं। त्रिउन्द में शाम को आकाश का दृश्य अपने आप में बेहद आकर्षक होता है, रात आपके लिए यहाँ डेरा डालना बेहद खास साबित हो सकता है। ट्रेक धर्मकोट के गालू मंदिर से शुरू होता है और त्रिउन्द तक पहुंचने के लिए लगभग 7-8 किमी तक की ट्रेकिंग करना पड़ता है। त्रिउन्द ट्रेक रूट है जो भागसू फॉल और शिव कैफे से होकर जाता है जिसे सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण ट्रेक में से एक माना जाता है।

और पढ़े: त्रिउन्द घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल

इस आर्टिकल में आपने हिमाचल प्रदेश की पांच सबसे खूबसूरत जगहें को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago