Others

यह है भारत के 5 प्रसिद्ध चोर बाजार, जहां सस्ते में मिलता है हर सामान

5/5 - (1 vote)

Top Chor Bazaar In India In Hindi, बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो किसी भी चीज को कम दाम में खरीदना पसंद करते हैं। ऐसी लोगों को जहां भी कोई चीज सस्ती मिलती है वे लोग उसे खरीदने के लिए दौड़े चले जाते हैं। बहुत से लोग तो चोजों को खरीदने के लिए ऑनलाइन मार्किट से लेकर स्ट्रीट मार्केट तक सस्ती चीजों को खोजते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं भारत में ऐसे कई चोर बाजार भी हैं जहां पर आप चीजों को बहुत ही सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इन बाजार में आप कपड़े से लेकर फर्नीचर, कार से लेकर इलेक्ट्रानिक सामन भी ही कम कीमतों पर खरीद सकते हैं।

इस लेख में हम आपको भारत के टॉप चोर बाजार के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर आप कई तरह की वस्तुओं को बहुत ही कम दाम पर खरीद सकते हैं –

भारत का प्रसिद्ध चोर बाज़ार मटन स्ट्रीट, मुंबई – Bharat Ka Prasidh Chor Bazaar Mutton Street, Mumbai In Hindi

Image Credit : Sharan Chauhan

मटन स्ट्रीट, मुंबई में स्थित एक प्रसिद्ध चोर बाजार है जिसे भारत के सभी चोर बाजार का बाप कहा जाता है। आपको बता दें कि यह बाजार यहां पर लगभग 150 वर्षों से अधिक समय से है। पहले इस बाजर को शोर बाजार के नाम से शुरू किया गया था लेकिन ब्रिटिश लोग इस शब्द का उच्चारण ठीक तरह से नहीं कर पाते थे और शोर को वो चोर कहते थे। बाद में चोर बाजार नाम से यह बाजार काफी प्रसिद्ध हो गया जहां उत्पादों को चोरों और बदमाशों द्वारा आपूर्ति की जाती थी। यहां विंटेज मूवी पोस्टर्स से लेकर एंटीक फ़र्नीचर, सेकेंड हैंड कपड़ों, लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्ट्स की फर्स्ट कॉपी बहुत कम दाम में मिल जाती है। मुंबई का चोर बाज़ार एक बजट वाला साहसिक शॉपर स्वर्ग है। इस बाजार में कई बार लोगों को अपना खोया सामान या चोरी हुआ सामान भी मिल जाता है।

और पढ़े : मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल 

इंडिया का सबसे सस्ता चोर मार्केट चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु – India Ka Sasta Chor Market Chickpet Market, Bengaluru In Hindi

चिकपेट मार्केट बेंगलुरु के सबसे प्रसिद्ध चोर बाजार में से एक है। यह शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। चिकपेट एक ऐसा चोर बाजार है जहां पर आप कई तरह के आकर्षक सामान खरीद सकते हैं। यह बाजार सिल्क साड़ियों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इन सभी के अलावा यहां पर सबसे दामों में कपड़े और कृत्रिम गहने देख सकते हैं और एक अच्छा सौदा कर सकते हैं। बाजार में अभी भी रेशम की साड़ियों में काम करने वाली कई दुकानें हैं। अगर आप विशिष्ट चोर बाजार के सामान की तलाश कर रहे तो आप कम कीमत पर डम्बल खरीद सकते हैं।

भारत का सबसे बड़ा चोर बाज़ार चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली – Bharat Ka Sabse Bada Chor Bazaar Chandni Chowk Old Delhi In Hindi

Image Credit : Choudhary Abdullah

दिल्ली का चांदनी चौक चोर बाजार पूरे भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध बाजार है जिसके बारे में लगभग हर कोई जानता है। आपको बता दें कि यह स्थान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यह बाजार दिल्ली के सबसे ज्यादा हलचल वाले इलाकों में से एक है। यह बाजार सबसे ज्याद कपड़े और हार्डवेयर के लिए लोकप्रिय है। इस मार्किट में कई प्राचीन विक्रेता है जिनसे आप बहुत ही कम कीमतों में सामान खरीद सकते हैं। यहां पर मिलने वाले सभी सामान या तो सेकंड हैण्ड या थोडा डिफेक्ट वाला या फिर किसी सामान का हिस्सा होता है। आप वुडलैंड, ज़ारा, क्लार्क और यहां तक कि स्टीव मैडेन से ब्रांडेड उत्पादों को बहुत ही कम कीमतों में खरीद सटके सकते हैं। चांदनी चौक बाजार के ठीक बगल में दरियागंज पुस्तक बाजार है, जहां से आप कई तरह की पुस्तकों को खरीद सकते हैं। अगर आप दिल्ली के पुराने बाजार चांदनी चौका बाजार का दौरा करने के लिए जा रहें हैं तो यहां पर मिलने वाले स्वादिष्ट फ़ूड का स्वाद लेना न भूलें।

और पढ़े : दिल्ली हाट बाजार की पूरी जानकारी

इंडिया का फेमस चोर बाज़ार सोती गंज मेरठ – India Ka Famous Chor Bazaar Soti Ganj, Meerut In Hindi

Image Credit : Shubham Pandey

सोती गंज मेरठ भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध चोर बाजारों में से एक हैं। बहुत से ऐसे वाहन प्रेमी होते हैं जो अपनी प्रेमिका से ज्यादा अपनी बाइक या कार से प्यार करते हैं तो ऐसे लोगों के लिए एक मार्किट सबसे अच्छी जगह है। इस मार्किट में आप वाहनों के समान जैसे गियर, ईंधन टैंक और बहुत से चीजें बहुत ही कम दामों में खरीद सकते हैं। मेरठ का बाजार सोती गंज उत्तर भारत का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल स्क्रैप बाजार है। बता दें कि दिल्ली / Ncr और अन्य सभी उत्तरी शहरों से चोरी होने वाली कारों को यहां बेच दिया जाता है और फिर उनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते दामों पर बेच दिए जाते हैं। इस बाजार में आप मारुति 800 से एक रोल्स रॉयस जैसे महंगी गाड़ियों के सामान तक खरीद सकते हैं।

इस बाजार के बारे में एक और अच्छी बात यह है कि यहां पर आप सेना के रिटायर्ड अधिकारियों के स्वामित्व वाली जीपों को भी तीस हजार से चालीस हजार जैसे कम कीमतों में खरीद सकते हैं।

भारत के टॉप चोर बाज़ार पुदुपेट मार्केट चेन्नई – Bharat Ka Top Chor Baazar Pudupet Market Chennai In Hindi

Image Credit : Debu Barman

पुदुपेट मार्केट चेन्नई का एक प्रसिद्ध मार्किट है जो सभी दक्षिण के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय जगह है। आपको बता दें कि इस बाजार में स्पेयर ऑटो पार्ट्स से लेकर असेंबल और कस्टमाइज्ड कारों तक हर तरह से यह बाजार ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए बहुत खास है।ऐसा बताया जाता है कि इस बाजार में बाजार में विक्रेताओं के पास गहरे अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं जिसकी वजह से यहां पर चीज़ों का स्टॉक काफी ज्यादा रहता है। यह बाजार बिलकुल वैसा ही है जैसा आप बॉलीवुड की फिल्मों में देखते जिनकी स्टोरी माफिया और तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती हैं। अगर आप एक ऑटोमोबाइल लवर हैं तो आपको चेन्नई के पुदुपेट मार्किट का दौरा करने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

इस आर्टिकल में आपने भारत के 5 प्रसिद्ध चोर बाजार के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago